Tag: Debina Bonnerjee

  • शादीशुदा गुरमीत चौधरी संग किसिंग सीन पर ईशा मालवीय ने तोड़ी चुप्पी।

    शादीशुदा गुरमीत चौधरी संग किसिंग सीन पर ईशा मालवीय ने तोड़ी चुप्पी।

    नई दिल्ली । ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी की आगामी रोमांटिक फिल्म ‘तुम मेरे हो’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म के एक पोस्टर में दोनों कलाकार किस करते नजर आ रहे हैं। इस रोमांटिक तस्वीर के सामने आने के बाद फिल्म की कहानी और कलाकारों के बीच फिल्माए गए अंतरंग दृश्यों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। खास बात यह है कि गुरमीत चौधरी शादीशुदा हैं और दो जुड़वां बेटियों के पिता हैं। उनकी पत्नी देबिना बनर्जी भी इस फिल्म के निर्माण से जुड़ी हैं।

    फिल्म में अपने सह-कलाकार गुरमीत के साथ किसिंग सीन करने को लेकर ईशा मालवीय ने खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि पोस्टर के लिए अलग से कोई फोटोशूट नहीं किया गया था। इसमें दिखाई देने वाला रोमांटिक पल फिल्म के एक दृश्य से लिया गया है। ईशा के अनुसार, यह सीन कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसके जरिए आकाश तथा तमन्ना के रिश्ते को दिखाया गया है। दोनों किरदार कई परिस्थितियों से गुजरने के बाद किस तरह एक-दूसरे के करीब आते हैं, इसकी झलक इस दृश्य में देखने को मिलती है।

    फिल्म निर्माताओं ने इसी दृश्य को पोस्टर के रूप में दर्शकों के सामने पेश करने का फैसला किया। इसका उद्देश्य फिल्म के रोमांटिक अंदाज और कहानी के भावनात्मक पक्ष की झलक दिखाना है। पोस्टर सामने आने के बाद ईशा और गुरमीत के बीच फिल्माए गए इस दृश्य को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

    ईशा ने स्पष्ट किया कि गुरमीत चौधरी के साथ किसिंग सीन शूट करने में उन्हें कोई खास परेशानी नहीं हुई। उन्होंने गुरमीत को एक बेहतरीन अभिनेता और अच्छा इंसान बताया। ईशा के मुताबिक, ऐसे दृश्यों को सहजता से शूट करने में उनका अपना आत्मविश्वास भी काफी मददगार रहा। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनय के पेशे में आने वाले कलाकारों को इस क्षेत्र के फायदे और चुनौतियों को समझना चाहिए। कलाकारों का काम दर्शकों का मनोरंजन करना है और इसी जिम्मेदारी के साथ वे अपने किरदार निभाते हैं।

    दूसरी ओर, गुरमीत चौधरी ने अंतरंग दृश्यों की शूटिंग के दौरान पेशेवर माहौल और कलाकारों की सहजता को महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार, किसी भी फिल्म में सबसे अहम उसकी कहानी होती है। कलाकारों की जिम्मेदारी है कि वे अपने किरदारों की भावनाओं को सही ढंग से समझें और उन्हें पर्दे पर विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करें। फिल्म में ईशा और गुरमीत के अलावा शान आर ग्रोवर, अनुष्का लुहार और रोमांच मेहता सहित अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

    गुरमीत और ईशा के किसिंग पोस्टर को लेकर चर्चा की एक वजह यह भी है कि गुरमीत की पत्नी देबिना बनर्जी खुद इस फिल्म की निर्माता हैं। ऐसे में फिल्म के रोमांटिक दृश्य और पोस्टर दर्शकों के बीच खास दिलचस्पी पैदा कर रहे हैं। हालांकि, ईशा ने अपने बयान में शूटिंग के दौरान किसी विशेष असहजता की बात नहीं कही है। उन्होंने इस दृश्य को कहानी का जरूरी हिस्सा बताया और गुरमीत के साथ काम करने के अनुभव को सहज माना
    ।
    ईशा मालवीय के लिए ‘तुम मेरे हो’ खास फिल्म है, क्योंकि इसके जरिए वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है और इसे 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। रिलीज के समय फिल्म का मुकाबला आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ तथा लव रंजन की ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से होने वाला है। अब देखना होगा कि रोमांटिक पोस्टर से चर्चा में आई यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को कितना आकर्षित कर पाती है।

  • बर्थडे स्पेशल: कभी पेट पालने के लिए की चौकीदारी, आज करोड़ों के मालिक हैं 'राम' फेम गुरमीत चौधरी!

    बर्थडे स्पेशल: कभी पेट पालने के लिए की चौकीदारी, आज करोड़ों के मालिक हैं 'राम' फेम गुरमीत चौधरी!


    नई दिल्ली । फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने नेम-फेम कमाने से पहले काफी संघर्ष किया. उन्होंने छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा किया और फिर मेहनत से नाम कमाया. आज हम आपको ऐसे ही एक स्टार की बारे में बताने जा रहे हैं जो अब इंडस्ट्री का टॉप एक्टर बन चुका है लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था. उन्होंने कई मुश्किलें झेलीं लेकिन हार नहीं मानी. आज उनकी शोहरत की कोई कमी नहीं है. आइए जानते हैं कि कौन है ये सितारा?

    इंडस्ट्री के टॉप एक्टर

    ग्लैमर और शोहरत की दुनिया में पहुंचने से पहले कई कलाकारों को संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ता है. कभी-कभी हालात इतने मुश्किल हो जाते हैं कि गुजारा करने के लिए कोई भी छोटा मोटा काम भी करना पड़ता है. वैसे तो इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पास आज नाम और शोहरत की कोई कमी नहीं है. हालांकि यहां तक पहुचे लिए उनको भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. क्या आपने इन्हें पहचाना?

    कौन है ये टीवी इंडस्ट्री का टॉप स्टार?
    इस एक्टर की लाइफ में ऐसे भी दिन आए जब उनको अपना खर्च निकालने के लिए चौकीदारी कर करनी पड़ी थी. लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई और आज वे टीवी के मशहूर सितारों में शामिल हैं. हम यहां बिहार के भागलपुर में 22 फरवरी 1984 को जन्मे गुरमीत चौधरी की बात कर रहे हैं जो आज टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. उन्होंने 2008 में टीवी पर टेलीकास्ट होने वाली ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई.

    बचपन से बनना चाहते थे एक्टर

    गुरमीत को बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था. जब उन्होंने ऋतिक रोशन को बड़े पर्दे पर शानदार डांस करते देखा तो उन्होंने ठान लिया कि वे भी एक्टिंग में करियर बनाएंगे. इसके लिए उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली और मिस्टर जबलपुर का खिताब भी जीता. हालांकि एक्टिंग की राह आसान नहीं थी लेकिन उनके जुनून और मेहनत ने उन्हें सफलता दिलाई. जब गुरमीत चौधरी एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आए तब उनके पास कोई बैकअप प्लान नहीं था. संघर्ष के उनको चौकीदारी तक करनी पड़ी थी.

    करनी पड़ी चौकीदार की नौकरी

    दरअसल जब उनके पास रहने के लिए जगह नहीं थे तब उन्हें एक सस्ता कमरा मिला जो एक चौकीदार ने दिया था. सिर पर छत तो मिल गई लेकिन खर्च चलाना मुश्किल था. इसलिए उन्होंने एक स्टोर में चौकीदारी की नौकरी कर ली जिससे वो अपने खर्च निकाल पाते थे. इसी दौरान वो लगातार ऑडिशन देते रहे और आखिरकार 2008 में ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिला. इस शो ने उन्हें इतनी लोकप्रियता दिलाई कि वह देखते ही देखते स्टार बन गए.

    गुरमीत चौधरी का करियर

    इसके बाद जब ये शो ऑफ एयर हुआ तो तीन साल तक उनके पास कोई काम नहीं था जिससे वो फिर से संघर्ष के दौर में चले गए. गुरमीत ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में टीवी शो ‘ये मेरी लाइफ है’ से की थी लेकिन असली पहचान ‘रामायण’ से मिली. इसके बाद उन्होंने ‘गीत- हुई सबसे पराई’ ‘पुनर्विवाह’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे पॉपुलर शोज में काम किया. इसके अलावा उन्होंने 2015 में ‘खामोशियां’ से बॉलीवुड डेब्यू किया और फिर ‘वजह तुम हो’ (2016) और ‘पलटन’ (2018) जैसी फिल्मों में काम किया.

    गुरमीत चौधरी की नेटवर्थ पर्सनल लाइफ
    गुरमीत चौधरी ने 2011 में टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी से शादी की और अब वे दो बेटियों के माता-पिता हैं. संघर्ष से लेकर स्टारडम तक का उनका सफर कई लोगों के लिए इंस्पिरेशनल रहा है. आज गुरमीत एक शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां और आलीशान घर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 30-40 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. उनकी सफलता इस बात का सबूत है कि अगर मेहनत और लगन हो तो कोई भी अपने सपनों को हकीकत में बदल सकता है.