Tag: Deepak

  • प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत पर सवाल, ग्राइंडर, मोबाइल और डायरी से जांच में सामने आएंगे कई राज

    प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत पर सवाल, ग्राइंडर, मोबाइल और डायरी से जांच में सामने आएंगे कई राज

    नई दिल्ली ।वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला जांच के घेरे में है। दीपक ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गुरुकृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण मौत की बात सामने आई है। पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है।

    जांच के दौरान पुलिस को दीपक के कमरे से इलेक्ट्रिक ग्राइंडर, मोबाइल फोन, डायरी और अन्य सामान मिला है। इन वस्तुओं को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी।

    दीपक मध्य प्रदेश के जबलपुर के गौर इलाके के परसवाड़ा गांव का रहने वाला था। परिवार के अनुसार, वह पढ़ाई में काफी तेज था और पढ़-लिखकर नौकरी करना चाहता था। उसके रिश्तेदार बृजेश कुमार पटेल ने बताया कि दीपक स्वभाव से सीधा-सादा था और उसका अधिकांश ध्यान पढ़ाई पर रहता था। वह अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए नौकरी की तैयारी कर रहा था।

    परिवार के मुताबिक, कॉलेज के दौरान दीपक की धार्मिक रुचि बढ़ने लगी। इसके बाद उसने भक्ति का मार्ग अपना लिया। नर्मदा परिक्रमा करने के बाद वह वृंदावन पहुंचा और प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ गया। यहीं से उसे रसिक दुलारी शरण के नाम से भी जाना जाने लगा।

    परिजनों ने बताया कि दीपक वर्ष 2024 में आश्रम से जुड़ा था। इसके बाद उसका परिवार से संपर्क लगातार कम होता गया। एक बार वृंदावन से जबलपुर लौटने के बाद वह दोबारा वहां गया और करीब दो साल से घर नहीं आया था। परिवार का कहना है कि आश्रम में रहने के दौरान उसका संपर्क उनसे लगभग पूरी तरह खत्म हो गया था।

    दीपक के बहनोई सोनू पटेल ने भी बताया था कि वह परिवार में सबसे अच्छा लड़का था। उनके मुताबिक, आश्रम से जुड़ने के बाद दीपक के पास मोबाइल भी नहीं रहता था, इसलिए परिवार के लोग उससे बातचीत नहीं कर पाते थे। परिजनों का आरोप है कि वे आश्रम के बाहर घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें दीपक से मिलने का मौका नहीं मिला।

    दीपक की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य वृंदावन पहुंचे। परिजनों का कहना है कि वे उसकी मौत की परिस्थितियों को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। उनका दावा है कि मौत से जुड़े कई सवालों का जवाब जांच के बाद ही मिल सकेगा।

    मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आत्महत्या के पहलू की जांच कर रही है। हालांकि, परिवार इस निष्कर्ष को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की है।

    पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल, डायरी, इलेक्ट्रिक ग्राइंडर और अन्य सामान को जांच का हिस्सा बनाया है। अब फोरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मौत की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं।

  • MP: दीपके और उनके साथियों की इंदौर पुलिस में शिकायत, नाबालिगों को बरगलाने का आरोप…

    MP: दीपके और उनके साथियों की इंदौर पुलिस में शिकायत, नाबालिगों को बरगलाने का आरोप…


    इंदौर।
    अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) और सौरव दास (Sourav Das) समेत उनके अन्य साथियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खुद को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बताने वाले एक शख्स ने इंदौर पुलिस में इनकी भूमिकाओं की जांच की मांग उठाई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि यदि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party-CJP) के प्रदर्शन में नाबालिग लड़के-लड़कियों को बरगलाकर जमावड़ा कराने में इनकी कथित भूमिका साबित होती हो और पॉक्सो के तहत अपराध पाए जाएं तो FIR दर्ज किया जाना चाहिए।


    किसने दी शिकायत?

    मुंबई के निवासी फैजान अंसारी ने इंदौर पुलिस की अपराध निरोधक शाखा में दी गई अपनी शिकायत में दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP की अगुवाई में 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन में नाबालिगों की कथित मौजूदगी का दावा करते हुए अभिजीत दीपके और सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास समेत अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच करने की मांग की है।


    अभिजीत दीपके, सौरभ दास और अन्य की भूमिकाओं की हो जांच

    मुंबई के निवासी फैजान अंसारी ने शिकायत में कहा कि जांच के जरिये इस बात का पता लगाया जाना चाहिए कि अभिजीत दीपके, सौरभ दास या समूह के अन्य सदस्य नाबालिगों को प्रदर्शन में लाने में कहीं शामिल तो नहीं थे। क्या ये लोग नाबालिगों को भड़काने में शामिल तो नहीं थे।


    इन सुबूतों को सुरक्षित किए जाने की भी मांग

    फैजान अंसारी ने इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच से विरोध प्रदर्शन के फोटो-वीडियो, मीडिया इंटरव्यू, सार्वजनिक बयान, प्रदर्शन स्थल और इसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया सामग्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को संरक्षित करके उनकी जांच का अनुरोध किया है।


    जांच में पॉक्सो का अपराध मिले हो तो करें FIR

    शिकायत में कहा गया है कि यदि जांच में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के तहत किसी भी प्रकार का संज्ञेय अपराध सामने आता है तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।


    इंदौर पुलिस ने भी शुरू की जांच

    अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि हमें अंसारी की शिकायत मिली है जो खुद को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बता रहे हैं। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


    दिल्ली पुलिस की भी भूमिका हो जाएगी अहम

    गौरतलब है कि कथित नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन हुआ था। 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों ने संसद तक मार्च की कोशिश थी तब पुलिस के साथ उनकी झड़पें हुई थीं। इसमें कई आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए थे। ऐसे में इस शिकायत के सामने आने से पूरे प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। यदि इंदौर पुलिस उक्त शिकायत पर आगे बढ़ती है तब जांच में दिल्ली पुलिस की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण हो जाएगी।

  • रोहित शेट्टी फायरिंग केस: हरियाणा से 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य शूटर हरि बॉक्सर के संपर्क में था

    रोहित शेट्टी फायरिंग केस: हरियाणा से 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य शूटर हरि बॉक्सर के संपर्क में था


    नई दिल्ली । मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर 31 जनवरी को हुई पांच राउंड फायरिंग मामले में हरियाणा STF और मुंबई पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन कर हरियाणा के बहादुरगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम ऋतिक यादव दीपक सनी और सोनू हैं। सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

    हरियाणा STF के एसपी विक्रांत भूषण के मुताबिक दीपक मुख्य शूटर था और वह विदेश में बैठे हरि बॉक्सर और आरजू के संपर्क में था। दीपक ने रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की जबकि सनी और सोनू ने घर के बाहर रेकी की। आरोपी ऋतिक ने उन्हें छिपने में मदद की। सभी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच जारी है।

    31 जनवरी को रात करीब 12:45 बजे मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी की नौ मंजिला इमारत पर पांच गोलियां चलाई गईं। इनमें से एक गोली जिम के शीशे से टकराई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि लॉरेंस गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पोस्ट में कहा गया था कि यह चेतावनी थी और अगर अनुरोध नहीं माना गया तो गंभीर परिणाम होंगे।

    इसी गैंग से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को 10 फरवरी को जान से मारने की धमकी मिली। यह धमकी वॉट्सएप वॉइस नोट के जरिए दी गई थी जिसमें करोड़ों रुपए की फिरौती की मांग भी शामिल थी। धमकी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के बांद्रा स्थित आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी।

    इस मामले से यह स्पष्ट होता है कि लॉरेंस गैंग की धमकियों और फायरिंग जैसी वारदातों से मुंबई में सुरक्षा चुनौती बढ़ गई है। पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई अब तक मुख्य आरोपी पकड़ने में सफल रही है लेकिन जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश चल रही है।

  • मुझे दीपक से मिला दो: प्रेमिका का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, युवती ने प्रेमी को बुलाने की जिद पर किया हंगामा

    मुझे दीपक से मिला दो: प्रेमिका का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, युवती ने प्रेमी को बुलाने की जिद पर किया हंगामा


    निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपर कस्बे में शुक्रवार शाम को एक युवती ने सड़क पर अजीबोगरीब हंगामा मचाया, जब उसने अपनी प्रेमिका दीपक से मिलने की जिद पकड़ी। युवती ने सड़क पर बैठकर रोते हुए बार-बार यही कहा कि दीपक को बुला दो, वह थाने में है, मुझे उससे मिला दो। यह दृश्य देख सड़क पर भारी जाम लग गया, जिससे स्थानीय पुलिस को मौके पर पहुंचने की जरूरत पड़ी।

    पुलिस ने किसी तरह युवती को शांत किया और उसे थाने ले गई। इस दौरान लोगों की भीड़ ने लगातार युवती से सवाल किए कि दीपक कौन है और कहां रहता है, जिस पर युवती ने कहा, मैं दीपक के साथ 9 महीने से रह रही हूं और उससे बहुत प्यार करती हूं। मुझे तो दीपक से ही मिलवाइए।

    यह युवती पूजा पाल है, जो दीपक पाल नाम के युवक से प्रेम करती है। पूजा और दीपक दोनों निवाड़ी जिले के ही रहने वाले हैं, लेकिन दीपक फिलहाल भोपाल में एक होटल में काम करता है। शुक्रवार को दीपक अपनी प्रेमिका पूजा के साथ पृथ्वीपर कस्बे में आया, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दीपक ने पूजा को छोड़ दिया और मौके से चला गया। पूजा कुछ समय तक दीपक को तलाश करती रही, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसने सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया।

    इस घटनाक्रम से सड़क पर जाम लग गया और पुलिस को तुरंत मौके पर पहुंचकर युवती को समझाने की कोशिश करनी पड़ी। अंततः पुलिस ने पूजा को थाने ले जाने के बाद उसे समझाया, और कुछ देर बाद दीपक भी थाने पहुंच गया। दोनों को एक साथ देखकर पुलिस ने उन्हें सख्त लहजे में हिदायत दी कि आगे से ऐसी हरकतें ना करें। इसके बाद दोनों प्रेमी युगल को थाने से जाने की अनुमति दे दी गई।