Tag: Dhanush

  • साउथ डायरेक्टर शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी में विकी कौशल की एंट्री? धनुष के साथ जमेगी जोड़ी

    साउथ डायरेक्टर शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी में विकी कौशल की एंट्री? धनुष के साथ जमेगी जोड़ी


    नई दिल्ली। साउथ फिल्मों के बड़े डायरेक्टर में से एक शंकर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी के लिए खबरों में बने हुए हैं। ये फिल्म लंबे समय से खबरों में बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक अब इस प्रोजेक्ट में बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल के शामिल होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को दो हीरो की फिल्म के तौर पर बनाया जाएगा। साउथ एक्टर धनुष का नाम पहले सामने आ चुका है। अब विकी कौशल के होने की खबर सामने आई है। इससे पहले रणवीर सिंह के नाम के भी चर्चे थे।

    विकी कौशल की एंट्री?
    साउथ फिल्मों के डायरेक्टर शंकर ने अपने करियर में इंडियन, नायक:द रियल हीरो, अन्नियन जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं। लेकिन उनकी पिछली दो फिल्में गेम चेंजर और इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। अब डायरेक्टर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वेलपारी पर जल्द काम शुरू करने जा रहे हैं। डायरेक्टर ने बताया था कि ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसकी स्क्रिप्ट उन्होंने लॉकडाउन में ही लिख ली थी। पहले इस फिल्म के लिए धनुष का नाम सामने आया। स्क्रिप्ट के अनुसार एक और हीरो की जरूरत थी। इस रोल के लिए डायरेक्टर बॉलीवुड का बड़ा एक्टर चाहते थे। पहले रणवीर सिंह का नाम सामने आया। और अब विकी कौशल के चर्चे हैं कि वो इस फिल्म में काम कर सकते हैं। मेकर्स फिल्म छावा में विकी की परफॉरमेंस से प्रभावित हैं।

    वेलपारी का प्लॉट
    वेलपारी के लिए धनुष का नाम कन्फर्म माना जा रहा है। हालांकि, अभी एक्टर से दो सालों का समय, कॉल शीट मांगी गई है। इसके बाद ही उनका रोल कन्फर्म माना जाएगा। वेलपारी एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इअसे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए शंकर मशहूर हैं। वेलपारी एक नॉवेल पर आधारिक है। इस नॉवेल को सु वेंकटेशन के ने लिखा है जिसका नाम है ‘वीरा युग नायकन वेल पारी’। ये नॉवेल ईसा पूर्व से तीसरी शताब्दी ईस्वी तक के बैकड्राप पर बेस्ड है। कहानी परंबू नाडू के परोपकारी सरदार वेलपारी के जीवन पास बेस्ड है। ये वहीं हैं जिन्होंने चेरा चोला और पांड्या राजाओं का विरोध किया। इसमें वेलपारी की बहादुरी, पर्यावरण से लगाव, राजाओं के खिलाफ युद्ध के बारे में बताया गया है।

    शंकर ने बनाई गेम चेंजर
    बता दें, डायरेक्टर शंकर की पिछली फिल्म राम चरण के साथ गेम चेंजर थी। ये एक पॉलिटिकल ड्रामा एक्शन फिल्म थी जो एक ईमानदार आईएस ऑफिसर के जीवन के इर्द गिर्द थी। हालांकि, ऑडियंस ने इस फिल्म को खास पसंद नहीं किया। इस फिल्म में राम चरण डबल रोल में थे। कियारा अडवानी थीं।

  • मृणाल ठाकुर-धनुष की वेलेंटाइन वेडिंग का सच: समंदर की लहरों के बीच एक्ट्रेस का मिस्टीरियस पोस्ट, क्या दे दिया बड़ा इशारा

    मृणाल ठाकुर-धनुष की वेलेंटाइन वेडिंग का सच: समंदर की लहरों के बीच एक्ट्रेस का मिस्टीरियस पोस्ट, क्या दे दिया बड़ा इशारा


    नई दिल्ली । बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की गलियों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा हैमृणाल ठाकुर और धनुष। पिछले कुछ दिनों से यह अफवाह जोरों पर है कि दोनों सितारे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। चर्चाएं यहाँ तक हैं कि 14 फरवरी 2026, यानी वेलेंटाइन डे के मौके पर दोनों सात फेरे लेंगे। जहां फैंस इस खबर से उत्साहित हैं, वहीं मृणाल ठाकुर के एक ताजा सोशल मीडिया पोस्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

    समंदर के बीच मृणाल का अनशेकन पोस्ट शादी की खबरों के बीच मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह समंदर के बीच एक नाव पर सवार नजर आ रही हैं। सुनहरी धूप और लहरों के बीच मुस्कुराते हुए मृणाल ने इस पोस्ट को एक बहुत ही दिलचस्प कैप्शन दिया। उन्होंने लिखाजमीन से जुड़ी, चमकती हुई और अडिगमृणाल के इस अनशेकन यानी ‘अडिग’ शब्द को फैंस उनकी शादी की अफवाहों पर एक परोक्ष प्रतिक्रिया मान रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस यह संदेश दे रही हैं कि वह इन बेसलेस अफवाहों से बिल्कुल भी विचलित नहीं हैं और अपने काम में मस्त हैं।

    क्या है ‘वैलेंटाइन वेडिंग’ की सच्चाई? रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणाल और धनुष की शादी की खबरें पूरी तरह से निराधार और फेक हैं। मृणाल ठाकुर के करीबी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि एक्ट्रेस का फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं है।काम में व्यस्तता: फरवरी और मार्च 2026 में मृणाल की बैक-टू-बैक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। फरवरी में उनकी फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ रिलीज हो रही है, जबकि मार्च में उनकी एक बड़ी तेलुगु फिल्म आने वाली है।करियर पर फोकस सूत्रों का कहना है कि इतने बिजी शेड्यूल के बीच शादी करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। वहीं धनुष के करीबियों ने भी इन खबरों को पूरी तरह बकवास बताया है।

    कैसे शुरू हुईं ये अफवाहें? मृणाल और धनुष के बीच लिंक-अप की खबरें साल 2025 में तब शुरू हुईं, जब दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। अगस्त 2025 में फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर पर दोनों की बॉन्डिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रैप-अप पार्टी में भी मृणाल नजर आई थीं। हालांकि, मृणाल पहले ही एक इंटरव्यू में धनुष को अपना ‘अच्छा दोस्त’ बता चुकी हैं।फिलहाल, मृणाल के इस अनशेकन अवतार ने यह साफ कर दिया है कि वह अफवाहों के बजाय अपनी सफलता का जश्न मनाने में यकीन रखती हैं।

  • वेलेंटाइन डे पर फिर शादी करेंगे धनुष? मृणाल ठाकुर संग अफेयर और वेडिंग डेट को लेकर तेज हुई चर्चाएं

    वेलेंटाइन डे पर फिर शादी करेंगे धनुष? मृणाल ठाकुर संग अफेयर और वेडिंग डेट को लेकर तेज हुई चर्चाएं


    नई दिल्ली । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका नाम बॉलीवुड और साउथ इंडियन एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि दोनों न सिर्फ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं बल्कि वेलेंटाइन डे के मौके पर शादी भी करने वाले हैं। इन खबरों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल दावों के मुताबिक 42 वर्षीय धनुष और 33 वर्षीय मृणाल ठाकुर 14 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
    कहा जा रहा है कि यह शादी बेहद निजी होगी जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि इस कथित शादी को लेकर अब तक न तो धनुष और न ही मृणाल ठाकुर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। दरअसल दोनों के रिश्ते की अटकलें तब तेज हुईं जब फिल्म सन ऑफ सरदार 2की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान धनुष मुंबई पहुंचे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें धनुष और मृणाल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस छोटे से वीडियो ने फैंस और गॉसिप गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी और दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाने लगे।

    हालांकि इन अफवाहों पर मृणाल ठाकुर पहले ही प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने धनुष के साथ अपने रिश्ते की खबरों को “मजेदार अफवाह” बताया था। मृणाल ने साफ कहा था कि धनुष उनके अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं। वहीं धनुष की ओर से भी इन चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
    इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को फिलहाल लाइमलाइट से दूर रखा है। फैंस लगातार उनके पुराने इंटरव्यू इवेंट्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी को खंगालकर कनेक्शन ढूंढने में लगे हुए हैं।

    गौरतलब है कि धनुष की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रह चुकी है। उन्होंने साल 2004 में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बेटे हैं यात्रा जिनकी उम्र 20 साल है और लिंगा जो 16 साल के हैं। साल 2022 में धनुष और ऐश्वर्या ने अलग होने का ऐलान किया था और 2024 में उनके तलाक पर कोर्ट की मुहर लग गई थी। अब धनुष की दूसरी शादी को लेकर उठ रही ये खबरें कितनी सच हैं इसका जवाब आने वाला वक्त ही देगा। फिलहाल यह सब अटकलों और चर्चाओं तक सीमित है। जब तक कपल खुद सामने आकर कुछ नहीं कहता तब तक फैंस को आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा।
  • रजनीकांत के 75वें जन्मदिन पर भावुक संदेश धनुष ने लिखा थलाइवा मेरे लिए प्रेरणा स्टालिन बोले चार्म उम्र से आगे

    रजनीकांत के 75वें जन्मदिन पर भावुक संदेश धनुष ने लिखा थलाइवा मेरे लिए प्रेरणा स्टालिन बोले चार्म उम्र से आगे


    नई दिल्ली । सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनायाऔर इस मौके पर उनके फैंस से लेकर तमिल फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। रजनीकांत की उम्र बढ़ी हैलेकिन उनकी स्टारडम और लोकप्रियता अब भी बरकरार हैजो उन्हें आज भी अपराजेय बनाती है।

    इस खास मौके पर रजनीकांत के पूर्व दामाद और अभिनेता धनुष ने सोशल मीडिया पर बेहद स्नेहपूर्ण और भावुक संदेश साझा किया। धनुष ने लिखा”हैप्पी बर्थडे थलाइवा इस सरल संदेश में कई इमोजी जोड़कर उन्होंने रजनीकांत के प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया। धनुष ने कई बार सार्वजनिक मंचों पर रजनीकांत को अपनी प्रेरणा और आदर्श बताया हैऔर उनके साथ रिश्ते में बदलाव के बावजूद उनका स्नेह और सम्मान आज भी वैसा ही है।

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी और एक पोस्ट के साथ लिखा रजनीकांत का ऐसा चार्म है जो उम्र से ज्यादा चमकता है स्टालिन ने रजनीकांत की लंबी सफलता और उनके प्रति जनता के प्यार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा”उनकी जीत का झंडा यूं ही लोगों के प्यार से लहराता रहे।

    रजनीकांत के 75वें जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री ने भी उन्हें विशेष सम्मान दिया। फिल्म निर्माता और अभिनेता एस.जे. सूर्या ने रजनीकांत के 50 साल के फिल्मी करियर की यादगार झलकियों के साथ एक वीडियो साझा कियाजबकि अभिनेत्री और राजनेता खुशबू सुंदर ने रजनीकांत के साथ अपनी पुरानी तस्वीर पोस्ट की और उन्हें भारतीय सिनेमा का इकलौता सुपरस्टार बताया।

    रजनीकांत इन दिनों फिल्मी दुनिया में काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्हें 2024 की फिल्म वेट्टैयान में देखा गयाऔर इसके अलावा उन्होंने अपनी बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी फिल्म लाल सलाम में भी एक महत्वपूर्ण कैमियो किया। 2025 में वे कुली फिल्म में भी दिखाई देंगेऔर फिलहाल वे अपनी बहुचर्चित फिल्म जेलर के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावारजनीकांत कमल हासन की एक नई फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।रजनीकांत का प्रभाव और स्टारडम आज भी युवा सितारों को कड़ी टक्कर देता हैऔर उनके फैंस हमेशा कहते हैं रजनीकांत इज़ एटरनल