Tag: Dhurandhar 2 box office collection

  • वर्ल्डवाइड कमाई में ‘धुरंधर 2’ का जलवा, अब इन दो फिल्मों को दे रही टक्कर

    वर्ल्डवाइड कमाई में ‘धुरंधर 2’ का जलवा, अब इन दो फिल्मों को दे रही टक्कर

    नई दिल्ली। Dhurandhar 2: The Revenge ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्डवाइड 1750 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। Ranveer Singh स्टारर इस फिल्म ने अपनी रिलीज के कुछ ही समय में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब यह भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

    Pushpa 2: The Rule को छोड़ा पीछे

    कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने Pushpa 2: The Rule को पीछे छोड़ दिया है, जिसने कुल 1742 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। जहां ‘पुष्पा 2’ की कमाई का बड़ा हिस्सा भारत से आया था, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में शानदार संतुलन दिखाया है।

    अब नजर ‘Baahubali 2: The Conclusion’ और ‘Dangal’ पर

    वीकेंड पर रफ्तार, वीकडे में होगी परीक्षा

    शनिवार को फिल्म ने करीब 6.70 करोड़ और रविवार को लगभग 7 करोड़ की कमाई की, जिससे यह ‘बाहुबली 2’ के बेहद करीब पहुंच गई है। हालांकि, वीकडेज में कमाई में गिरावट आना तय माना जा रहा है, लेकिन बड़ी रिलीज न होने के कारण फिल्म को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।

    टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में (वर्ल्डवाइड)
    Dangal – 2070 करोड़
    Baahubali 2: The Conclusion – 1788 करोड़
    Dhurandhar 2: The Revenge – 1750 करोड़
    Pushpa 2: The Rule – 1742 करोड़
    Dhurandhar – 1307 करोड़
    RRR – 1301 करोड़
    KGF Chapter 2 – 1250 करोड़
    Jawan – 1160 करोड़
    Pathaan – 1048 करोड़
    Kalki 2898 AD – 1042 करोड़

    ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा साफ दिख रहा है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो यह फिल्म जल्द ही दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है और भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिख सकती है।

  • ‘धुरंधर 2’ की 800 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, 11 दिनों में रचा इतिहास, ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ को छोड़ा पीछे

    ‘धुरंधर 2’ की 800 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, 11 दिनों में रचा इतिहास, ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ को छोड़ा पीछे

    नई दिल्ली। धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिला, जिससे इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। खास बात यह है कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने केजीएफ: चैप्टर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।

    11वें दिन तक कमाई का आंकड़ा

    19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेकर शानदार शुरुआत की थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद नौवें दिन 41.75 करोड़ रुपये, दसवें दिन 62.85 करोड़ रुपये और 11वें दिन 68.10 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 846.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

    वर्ल्डवाइड भी बना नया रिकॉर्ड

    ‘धुरंधर 2’ का जलवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 11 दिनों में फिल्म ने 1361.95 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इस आंकड़े के साथ इसने ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ (लगभग 1250 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है।
    ‘धुरंधर 2’ का जलवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 11 दिनों में फिल्म ने 1361.95 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इस आंकड़े के साथ इसने ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ (लगभग 1250 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है।

    भारत में सबसे बड़ी फिल्म बनी

    फिल्म ने 11वें दिन ही अपने पहले भाग धुरंधर के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया। पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 840.20 करोड़ रुपये कमाए थे और यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। अब यह रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ के नाम हो गया है।

    ‘उस्ताद भगत सिंह’ का फीका प्रदर्शन

    इसी दिन रिलीज हुई उस्ताद भगत सिंह, जिसमें पवन कल्याण नजर आए, बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं दिखा पाई। यह फिल्म केवल तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी। 11वें दिन फिल्म ने 1.03 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 69.94 करोड़ रुपये हो गया है।

  • ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 700 करोड़ क्लब में एंट्री तय!, जाने अब तक की कमाई

    ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 700 करोड़ क्लब में एंट्री तय!, जाने अब तक की कमाई

    मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पेड प्रीव्यू से जोरदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। महज चार दिनों में फिल्म 500 करोड़ के करीब पहुंच गई और इसकी रफ्तार को देखकर साफ है कि यह जल्दी थमने वाली नहीं है। अब फिल्म ने वीकडेज में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

    चार दिनों में ताबड़तोड़ कमाई
    ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने शुरुआती चार दिनों में जबरदस्त कलेक्शन दर्ज किया। पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ कमाए। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 80.72 करोड़ रहा, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ जुटाए। चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 114.85 करोड़ का कारोबार किया।

    भाषाई आंकड़ों की बात करें तो चौथे दिन हिंदी वर्जन ने 107 करोड़, तेलुगु ने 5.25 करोड़, तमिल ने 2.50 करोड़, मलयालम ने 0.09 करोड़ और कन्नड़ ने 0.01 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ चार दिनों में फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 454.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

    5वें दिन भी बनी रही रफ्तार
    ओपनिंग वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को नहीं मिली है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को दोपहर 1 बजे तक फिल्म 11.23 करोड़ रुपये कमा चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, शाम और रात के शोज के बाद इस आंकड़े में अच्छा इजाफा हो सकता है।

    ऑक्यूपेंसी में भी दमदार प्रदर्शन
    पांचवें दिन दोपहर 12 बजे तक फिल्म की ऑक्यूपेंसी 28.5% दर्ज की गई है। उम्मीद की जा रही है कि शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या और बढ़ेगी।

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी रिकॉर्ड की ओर
    वैश्विक स्तर पर भी ‘धुरंधर 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने चार दिनों में दुनियाभर में 691.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। सोमवार को इसके 700 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही यह सबसे तेजी से यह आंकड़ा पार करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है।

    फिल्म के बारे में
    ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और 2025 की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का सीक्वल है।