Tag: Dhurandhar Movie

  • रणवीर सिंह ने घटाई फीस, लेकिन मुनाफे में हिस्सेदारी से करेंगे बड़ी कमाई

    रणवीर सिंह ने घटाई फीस, लेकिन मुनाफे में हिस्सेदारी से करेंगे बड़ी कमाई


    नई दिल्ली। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म सीरीज ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। फिल्म की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने खुलासा किया कि रणवीर ने इस प्रोजेक्ट के लिए पारंपरिक तरीके से बड़ी फीस नहीं ली थी। इसके बजाय उन्होंने एक छोटी निश्चित फीस के साथ “बैकएंड डील” यानी फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी का विकल्प चुना। यही रणनीति बाद में उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित हुई।

    निर्देशक आदित्य धर ने भी लिया रिस्क
    फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने भी इसी मॉडल को अपनाया। उन्होंने भी कम फिक्स्ड फीस लेकर फिल्म के लाभ में हिस्सेदारी स्वीकार की।निर्माताओं के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य यह था कि फिल्म से जुड़े प्रमुख लोगों की सफलता में सीधी भागीदारी हो और सभी का फोकस बेहतर परिणाम देने पर रहे।

    जब बजट बढ़ा, लेकिन दांव सफल रहा
    ज्योति देशपांडे के मुताबिक फिल्म का वास्तविक खर्च शुरुआती अनुमान से काफी अधिक हो गया था। शुरुआत में जो बजट तय किया गया था, वह बाद में लगभग दोगुना हो गया। हालांकि फिल्म की शानदार कमाई ने इस जोखिम को सफलता में बदल दिया और निवेशकों से लेकर कलाकारों तक सभी को इसका लाभ मिला।

    एक फिल्म से बनी दो फिल्मों की फ्रेंचाइजी
    निर्माताओं का कहना है कि शुरुआत में ‘धुरंधर’ को एक ही फिल्म के रूप में बनाया जा रहा था। लेकिन पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने के बाद कहानी और फुटेज का दायरा इतना बढ़ गया कि इसे दो भागों में रिलीज करने का फैसला लिया गया। यही निर्णय बाद में फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत साबित हुआ।

    शानदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म की ताकत
    फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए।

    रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुई ‘धुरंधर 2
    रिपोर्ट्स के अनुसार ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने मिलकर दुनिया भर में लगभग 3000 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। इस सूची में शीर्ष स्थान पर दंगल बनी हुई है।

    ‘धुरंधर’ की सफलता यह दिखाती है कि फिल्म इंडस्ट्री में केवल बड़ी फीस ही कमाई का रास्ता नहीं होती। सही रणनीति, जोखिम उठाने की क्षमता और मुनाफे में हिस्सेदारी का मॉडल कलाकारों और निर्माताओं दोनों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है।

  • रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर फिर गरमाया मामला: कराची के पूर्व मेयर के दावे ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर फिर गरमाया मामला: कराची के पूर्व मेयर के दावे ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

    नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा जगत की ब्लॉकबस्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल को लेकर चल रहा वैचारिक विवाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की इस बेहद चर्चित फिल्म को लेकर जहां भारत के भीतर ही कुछ बुद्धिजीवियों, समीक्षकों और सोशल मीडिया विश्लेषकों द्वारा इसे एक ‘प्रोपेगैंडा फिल्म’ करार दिया जा रहा था, वहीं अब इस पूरे मामले में सरहद पार से आए एक बड़े बयान ने आलोचकों को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है। पाकिस्तान के कराची शहर के पूर्व मेयर और वरिष्ठ पत्रकार आरिफ अजाकिया ने फिल्म के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी है।

    उन्होंने एक प्रतिष्ठित वैश्विक पत्रकारिता कार्यक्रम ‘टॉक जर्नलिज्म’ के दौरान यह सनसनीखेज दावा किया कि फिल्म में दिखाई गई पाकिस्तान के ल्यारी इलाके की जमीनी हकीकत और आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की जो कहानी पर्दे पर उतारी गई है, वह पूरी तरह से सच पर आधारित है। इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद से ही फिल्म की आलोचना करने वाले धड़ों के बीच सन्नाटा पसर गया है।

    आरिफ अजाकिया ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों और अपनी पुरानी राजनीतिक पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए कहा कि जिस दौर की घटनाओं और मिशन को फिल्म ‘धुरंधर’ में फिल्माया गया है, उस समय वह स्वयं कराची के उस विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मेयर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनका जन्म और पालन-पोषण कराची के उसी विवादित ल्यारी इलाके में हुआ है, जहां बलूच गैंग और विभिन्न आतंकी संगठनों का एक समय पर भारी वर्चस्व हुआ करता था।

    पूर्व मेयर के अनुसार, वह उस दौर के सुरक्षा हालातों और पर्दे के पीछे चलने वाली गतिविधियों के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं, इसलिए वह पूरी जिम्मेदारी के साथ यह स्वीकार करते हैं कि फिल्म के भीतर जो कुछ भी दिखाया गया है, उसमें रत्ती भर भी झूठ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने मंच से अपनी जड़ों के बारे में बात करते हुए यह भी स्वीकार किया कि भले ही उनका जन्म कराची में हुआ हो, लेकिन उनके माता-पिता अविभाजित भारत के जूनागढ़, गुजरात से ताल्लुक रखते थे, इसलिए वह स्वयं को पाकिस्तानी मानने की बजाय भारतीय मूल का नागरिक कहलाना अधिक पसंद करते हैं।

    मध्य प्रदेश सहित देशभर के सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘धुरंधर’ और इसका हालिया सीक्वल दर्शकों को एक बेहद संजीदा और खतरनाक खुफिया मिशन पर ले जाता है। फिल्म की पटकथा में दिखाया गया है कि किस प्रकार भारतीय खुफिया एजेंसी का एक जांबाज अधिकारी जसकीरत, विषम परिस्थितियों के बीच अपना नाम और पहचान बदलकर हमजा बन जाता है और पाकिस्तान के सबसे संवेदनशील इलाके ल्यारी के एक खतरनाक बलूच गैंग में सफलतापूर्वक घुसपैठ करता है।

    वहां रहते हुए वह न केवल स्थानीय अपराधियों के तंत्र को ध्वस्त करता है बल्कि एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन के मंसूबों को भी नेस्तनाबूद कर देता है। रणवीर सिंह के दमदार अभिनय से सजी इस फिल्म में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे स्थापित कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। जहाँ एक तरफ इस फिल्म की आलोचना करने वाले इसे केवल एक काल्पनिक और अतिशयोक्तिपूर्ण कहानी बता रहे थे, वहीं अब खुद कराची की कमान संभाल चुके एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इसे सच का आईना बताए जाने के बाद इस फिल्म की प्रामाणिकता पर उठ रहे तमाम सवालों पर पूरी तरह से विराम लग गया है।

  • रणवीर-माधवन नहीं, इस एक्टर से शुरू हुई थी फिल्म की कास्टिंग कहानी

    रणवीर-माधवन नहीं, इस एक्टर से शुरू हुई थी फिल्म की कास्टिंग कहानी


    नई दिल्ली। फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल की सफलता के बीच एक दिलचस्प कास्टिंग कहानी सामने आई है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों को हैरान कर दिया है। एक्टर राकेश बेदी ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए उन्हें रणवीर सिंह, आर माधवन या अन्य बड़े कलाकारों से भी पहले फाइनल कर लिया गया था।

    राकेश बेदी के मुताबिक डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें करीब 3-4 साल पहले ही इस प्रोजेक्ट से जोड़ लिया था, जब फिल्म की स्क्रिप्ट तक पूरी तरह तैयार नहीं हुई थी। उस समय सिर्फ फिल्म का आइडिया मौजूद था और उसी आधार पर कास्टिंग शुरू की गई थी।

    स्क्रि प्ट से पहले बनी कास्टिंग की नींव
    राकेश बेदी ने बताया कि आदित्य धर ने ‘उरी’ की सफलता के बाद ही ‘धुरंधर’ के आइडिया पर काम शुरू कर दिया था। उसी दौरान उन्होंने उनके पिछले कामों को देखते हुए उन्हें जमील जमाली के किरदार के लिए चुना। यह निर्णय पूरी तरह भरोसे और उनके अभिनय अनुभव पर आधारित था। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह बेहद खास अनुभव है कि किसी निर्देशक ने बिना पूरी स्क्रिप्ट के भी उन पर इतना भरोसा दिखाया।

    किरदार और वायरल डायलॉग्स ने बढ़ाई लोकप्रियता
    फिल्म में राकेश बेदी ने पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। ‘धुरंधर 2’ में उनके डायलॉग्स और सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, खासकर “मेरा बच्चा है तू” वाला डायलॉग मीम्स का हिस्सा बन गया।

    बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन
    ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। पहले पार्ट ने लगभग 1300 करोड़ रुपये और दूसरे पार्ट ने 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्लोबल कलेक्शन किया। दोनों पार्ट मिलाकर फिल्म 3000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

    आगे की फिल्में
    राकेश बेदी अब डेविड धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली है।

  • सालों की खामोशी के बाद धमाकेदार वापसी कैसे अक्षय खन्ना ने फिर जीता दर्शकों का दिल

    सालों की खामोशी के बाद धमाकेदार वापसी कैसे अक्षय खन्ना ने फिर जीता दर्शकों का दिल


    नई दिल्ली:हिंदी सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो भीड़ का हिस्सा नहीं बनते बल्कि अपनी अलग पहचान गढ़ते हैं अक्षय खन्ना उन्हीं चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं जिनका करियर उतार चढ़ाव से भरा जरूर रहा लेकिन उनकी प्रतिभा हमेशा अलग नजर आई जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी कहानी एक ऐसे कलाकार की है जिसने खामोशी के लंबे दौर के बाद भी खुद को फिर से साबित कर दिखाया

    दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर में अक्षय खन्ना ने कराची के खतरनाक डॉन रहमान डकैत का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया यह भूमिका पहले कई बड़े सितारों को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया अक्षय ने इस चुनौती को स्वीकार किया और जब फिल्म रिलीज हुई तो उनके किरदार ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए उनका अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस इतना दमदार था कि नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी वह छा गए

    इसी साल छावा में उनके द्वारा निभाया गया औरंगजेब का किरदार भी काफी सराहा गया क्रिटिक्स ने उनके अभिनय को बेहद प्रभावशाली बताया और एक बार फिर यह साबित हुआ कि अक्षय खन्ना किसी भी तरह के किरदार में खुद को ढाल सकते हैं

    28 मार्च 1975 को मुंबई में जन्मे अक्षय खन्ना दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे हैं लेकिन उन्होंने अपनी पहचान खुद के दम पर बनाई साल 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र से डेब्यू करने वाले अक्षय को शुरुआत में असफलता का सामना करना पड़ा लेकिन उसी साल बॉर्डर में निभाए गए उनके किरदार ने उन्हें रातों रात पहचान दिला दी

    उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ 2001 में दिल चाहता है के साथ आया इस फिल्म में उन्होंने सिद्धार्थ यानी सिड का किरदार निभाया जो हिंदी सिनेमा के सबसे संवेदनशील और यादगार किरदारों में गिना जाता है उनके शांत और गहरे अभिनय ने दर्शकों को एक अलग तरह का हीरो दिखाया

    इसके बाद हमराज हंगामा और रेस जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई कभी निगेटिव रोल तो कभी कॉमिक टाइमिंग हर अंदाज में वह फिट बैठे वहीं गांधी माई फादर में उनके अभिनय को बेहद सराहा गया

    हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब अक्षय खन्ना अचानक फिल्मों से दूर हो गए 2012 से 2016 तक वह पूरी तरह पर्दे से गायब रहे ऐसा लगा मानो इंडस्ट्री ने उन्हें भुला दिया हो लेकिन यह खामोशी ज्यादा लंबे समय तक नहीं रही

    उन्होंने इत्तेफाक मॉम और दृश्यम 2 जैसी फिल्मों से जोरदार वापसी की खासतौर पर दृश्यम 2 में उनका तेज तर्रार पुलिस अधिकारी का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया

    अक्षय खन्ना की कहानी यह बताती है कि सच्ची प्रतिभा कभी खत्म नहीं होती वह सिर्फ सही मौके का इंतजार करती है अपनी दूसरी पारी में उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे सशक्त और भरोसेमंद अभिनेताओं में से एक हैं

  • सरहद पार भी बाबा का जलवा! पाकिस्तानी टिक-टॉकर ने संजू बाबा को गिफ्ट किया सोने से मढ़ा iPhone, पत्नी मान्यता के लिए भी भेजे खास तोहफे।

    सरहद पार भी बाबा का जलवा! पाकिस्तानी टिक-टॉकर ने संजू बाबा को गिफ्ट किया सोने से मढ़ा iPhone, पत्नी मान्यता के लिए भी भेजे खास तोहफे।


    नई दिल्ली :बॉलीवुड केदिग्गज अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी हालिया फिल्मधुरंधर की शानदार सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने पाकिस्तान के मशहूरएसपी चौधरी असलम का दमदार किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। संजय दत्त की अदाकारी और उनकेदबंग अंदाज के दीवाने केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हाल ही में दुबई से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। संजय दत्त की मुलाकात दुबई में पाकिस्तान के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिक-टॉक स्टारकाशिफ जमीर से हुई, जो खुद को अभिनेता काजबरा फैन बताते हैं।

    काशिफ जमीर अपनीलग्जरी लाइफस्टाइल और बड़ी हस्तियों के साथ महंगे वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस मुलाकात के दौरान काशिफ ने संजय दत्त के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए उन्हें एक ऐसाअनोखा और कीमती तोहफा दिया, जिसकी कीमत जानकर हर कोई हैरान है। काशिफ ने संजय दत्त को एक विशेष रूप से तैयार किया गया गोल्ड-प्लेटेड iPhone 17और एक बेहदबेशकीमती घड़ी भेंट की। इस विशेष आईफोन की खासियत यह है कि इसके बैक पैनल पर संजय दत्त के साथ उनके माता-पिता, दिवंगत अभिनेतासुनील दत्त औरनरगिस की तस्वीर प्रिंट कराई गई है, जो इस उपहार को और भी भावुक और खास बनाती है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि काशिफ जमीर ने संजय दत्त का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अभिनेता को गले लगाया और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। इतना ही नहीं, काशिफ ने केवल संजय दत्त ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी के लिए भीमहंगे ज्वेलरी सेट का एक विशेष उपहार दिया। विशेषज्ञों के अनुसार, एककस्टमाइज्ड गोल्ड-प्लेटेड आईफोन की कीमत ₹1,82,900 से शुरू होकर ₹1,43,00,000 से भी अधिक हो सकती है। यह कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि फोन में कितने कैरेट सोने का उपयोग हुआ है और उसमें हीरे या अन्य रत्न जड़े गए हैं या नहीं।

    संजय दत्त हमेशा से अपनीपर्सनल लाइफ और अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन एक प्रशंसक द्वारा दिया गया यहशाही उपहार चर्चा का नया विषय बन गया है। काशिफ जमीर, जो अक्सर अपनीलग्जरी कारों और महंगी जीवनशैली के वीडियो साझा करते हैं, उन्होंने इस मुलाकात को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दुबई में हुई यह मुलाकात यह साबित करती है कि कला और कलाकारों की लोकप्रियतासरहदों की मोहताज नहीं होती और संजय दत्त काक्रेज आज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बरकरार है।

  • फिल्म धुरंधर विवाद: मेकर्स पर आपत्ति जताई, स्वरा भास्कर की मां की प्रतिक्रिया

    फिल्म धुरंधर विवाद: मेकर्स पर आपत्ति जताई, स्वरा भास्कर की मां की प्रतिक्रिया


    नई दिल्ली।  एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की मां और फिल्म स्कॉलर इरा भास्कर ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की आलोचना करते हुए कहा है कि यह फिल्म पाकिस्तान और मुस्लिम समुदाय को नेगेटिव और हिंसक तरीके से प्रस्तुत करती है। इरा भास्कर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और दर्शकों तथा यूजर्स के बीच बहस को जन्म दे रहा है।

    इरा भास्कर ने क्या कहा
    इरा भास्कर ने अपने विचार हर्ष मंदर के YouTube चैनल ‘कारवां-ए-मोहब्बत’ पर आयोजित चर्चा में साझा किए। इस पैनल में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस सेंटर के असिस्टेंट प्रोफेसर हरीश वानखेड़े भी मौजूद थे। चर्चा के दौरान उन्होंने हाल के वर्षों में सेंसरशिप और रिलीज में देरी झेल चुकी फिल्मों जैसे ‘पंजाब 95’ और ‘फुले’ का उदाहरण दिया।

    इरा ने कहा कि आदित्य धर तकनीकी रूप से कुशल फिल्ममेकर हैं और फिल्म सिनेमाई तौर पर अच्छी बनी है। लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी फिल्म की कला को उसके वैचारिक संदेश से अलग देखा जा सकता है। उनका कहना था कि फिल्म का नैरेटिव एक ऐसी दुनिया रचता है, जिसमें मुसलमानों को ज्यादातर हिंसक और आक्रामक के रूप में दिखाया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान को भी एक हिंसक राष्ट्र के रूप में पेश किया गया है।

    चुनिंदा घटनाओं से बने नैरेटिव
    इरा भास्कर ने यह भी तर्क दिया कि सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में अक्सर किसी विशेष वैचारिक दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए कुछ चुनिंदा घटनाओं को ही दिखाती हैं। उनकी राय में यह चुनिंदा कहानी बताने की शैली यह तय करती है कि दर्शक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों की व्याख्या कैसे करेंगे।

    ‘धुरंधर 2’ की तैयारियां
    इसी बीच, आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसके पहले दिन यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो भी आयोजित किए जाएंगे। इस फिल्म के लिए टिकट की कीमत 3100 रुपये है, और बावजूद इसके कई सिनेमाघरों में सीटें पहले ही भर चुकी हैं।

    इरा भास्कर का बयान इस फिल्म को लेकर बहस को और तेज कर रहा है। जहां एक तरफ फिल्म के तकनीकी और मनोरंजन मूल्य की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर इसके वैचारिक संदेश पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह दर्शाता है कि मेनस्ट्रीम सिनेमा समाज और राजनीति पर किस तरह प्रभाव डाल सकता है और दर्शकों के सोचने के नजरिए को प्रभावित कर सकता है।

    इस प्रकार, ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के आसपास फिल्म के मनोरंजन और राजनीतिक प्रभाव को लेकर बहस जारी है, और फैंस की उत्सुकता दोनों ही फिल्में देखने के लिए बढ़ती जा रही है।

  • ‘धुरंधर’ की सफलता के बीच श्रीराम राघवन बोले- ऐसी फिल्में बनाना मेरा पागलपन होगा, 1 जनवरी को आएगी इक्कीस

    ‘धुरंधर’ की सफलता के बीच श्रीराम राघवन बोले- ऐसी फिल्में बनाना मेरा पागलपन होगा, 1 जनवरी को आएगी इक्कीस


    नई दिल्ली।बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर फिल्म की सफलता के चर्चे जोरों पर हैं। रणवीर सिंह की यह स्पाई थ्रिलर भारत और विदेश में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी है। भारत में 700 करोड़ रुपये से अधिक और विदेश में 1100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी यह फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है।लेकिन इस फिल्म की सफलता के बीच फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग इसे लेकर ज्यादा कम्फर्टेबल नहीं हैं। इक्कीस फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साफ कहा कि वह इस तरह की फिल्में कभी नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहाअगर मैं ऐसी फिल्में करने लगा तो यह मेरा सबसे बड़ा पागलपन होगा।

    श्रीराम राघवन ने यह भी कहा कि धुरंधर अच्छी बनी फिल्म है और इसके परफॉर्मेंस भी शानदार हैं लेकिन यह उनकी शैली की फिल्म नहीं है। उन्होंने आगे कहाहमें समझना चाहिए कि सब अलग समय में अलग फॉर्मेट की फिल्में बना रहे हैं। धुरंधर शानदार कर रही है लेकिन यही मेरी फिल्में नहीं हैं। अगर मैं ऐसा करूं तो यह मेरा पागलपन होगा।डायरेक्टर ने धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर की तारीफ भी की। उन्होंने कहाआदित्य का अलग सेंस और क्राफ्ट है और मुझे उनकी फिल्में देखना पसंद है लेकिन मैं ऐसा कुछ नहीं बना सकता।अब बात करें श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस की। यह फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है जिन्हें सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र सम्मान प्राप्त हुआ था। फिल्म में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है। उनके अपोजिट सिमर भाटिया हैं जो अक्षय कुमार की भांजी हैं। दोनों की यह पहली फिल्म है जो थिएटर में रिलीज़ हो रही है।

    फिल्म में धर्मेंद्र जयदीप अहलावत और दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। रिलीज़ से पहले ही फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस मूवी की सराहना की है और इसे शानदार बताया।इक्कीस फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म के रिलीज़ होते ही दर्शकों और समीक्षकों के बीच इसका क्रेज़ देखने को मिलेगा। इस फिल्म से दर्शकों को एक प्रेरणादायक कहानी देखने को मिलेगी और यह भारतीय वीरता की मिसाल पेश करेगी।

  • ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल, लेकिन 10 मिलियन डॉलर का नुकसान क्यों?

    ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल, लेकिन 10 मिलियन डॉलर का नुकसान क्यों?


    नई दिल्ली।रणवीर सिंह की हालिया फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म 30 दिसंबर तक आते-आते 709.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इसके बावजूद फिल्म को 10 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ और इसके पीछे का कारण जानकर फैंस हैरान हैं।फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर प्रणब कपाड़िया ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में बताया कि मिडिल ईस्ट के कई देशों में धुरंधर को बैन कर दिया गया। प्रणब ने कहा मुझे लगता है कि हमने कम से कम दस मिलियन डॉलर का बॉक्स ऑफिस गंवा दिया है क्योंकि एक्शन फिल्में मिडिल ईस्ट में हमेशा बहुत अच्छा परफॉर्म करती हैं। इसलिए हमें लगता है कि फिल्म को वहां रिलीज़ मिलनी चाहिए थी।

    हालांकि यह पहली बार नहीं है जब फिल्मों पर बैन लगा हो। प्रणब ने आगे कहा यह हमारी पहली फिल्म नहीं है जिसे वहां रिलीज़ नहीं दी गई। इससे पहले फाइटर और कई अन्य फिल्में भी इसी वजह से प्रभावित हुई हैं। हमने निश्चित रूप से पूरी कोशिश की कि फिल्म को वहां रिलीज़ मिल सके लेकिन परिस्थितियों ने अलग फैसला लिया।फिल्म की रिलीज़ का समय भी इसे फायदा पहुंचाने में मददगार रहा। प्रणब ने बताया मैं ऐसे लोगों को जानता हूं जिन्होंने छुट्टियों में गल्फ से यूरोप या अमेरिका यात्रा की और वहीं फिल्म देखी। फिल्म दिसंबर के दूसरे आधे हिस्से में रिलीज़ हुई जो छुट्टियों का समय होता है। लोग विदेश यात्रा कर रहे थे लेकिन उन्होंने अपने शेड्यूल में एक शाम धुरंधर देखने के लिए जगह बनाई।

    फिल्म धुरंधर को दो पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा। पहला पार्ट सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ रहा है और दर्शकों को लुभा रहा है। वहीं दूसरा पार्ट ईद 2026 पर रिलीज़ होने की संभावना है जिसे लेकर फैंस में उत्साह पहले से ही देखा जा रहा है।इस फिल्म की सफलता दर्शाती है कि रणवीर सिंह की पॉपुलैरिटी और एक्शन थ्रिलर की मांग लगातार बढ़ रही है। हालांकि मिडिल ईस्ट में बैन के कारण हुए नुकसान ने इंडस्ट्री को यह भी याद दिलाया कि ग्लोबल मार्केट में रिलीज़ की प्लानिंग कितनी महत्वपूर्ण होती है।

  • धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ रफ्तार, ‘जवान’ के बेहद करीब पहुंची रणवीर सिंह की फिल्म

    धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ रफ्तार, ‘जवान’ के बेहद करीब पहुंची रणवीर सिंह की फिल्म


    नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने रिलीज के 26वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने दुनियाभर में कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म अब शाहरुख खान की जवान के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

    चौथे हफ्ते में भी डबल डिजिट कमाई

    धुरंधर अपने चौथे हफ्ते में भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई कर रही है। 26 दिनों में फिल्म ने भारत में 712.25 करोड़ रुपये नेट और 854.5 करोड़ रुपये ग्रॉस का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है जबकि हिंदी फिल्मों की ओवरऑल लिस्ट में यह दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इससे आगे सिर्फ पुष्पा 2 हिंदी वर्जन है जिसने 812 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं।

    विदेशों में भी लहरा रहा परचम

    ओवरसीज मार्केट में धुरंधर का प्रदर्शन भी ऐतिहासिक रहा है। खासकर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 17 मिलियन डॉलर का आंकड़ा छू लिया है। इसके साथ ही यह नॉर्थ अमेरिका में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है जहां इसने जवान और आरआरआर जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। कुल मिलाकर फिल्म ने विदेशों में 27.5 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है।

    जवान को पछाड़ने की तैयारी

    धुरंधर अब तक दुनिया की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। शाहरुख खान की जवान 1160 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ने से यह बस कुछ कदम दूर है। अनुमान है कि शुक्रवार तक फिल्म यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। इसके बाद इसका अगला लक्ष्य केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर के लाइफटाइम कलेक्शन होंगे।

    फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

    फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा नाम के भारतीय जासूस का किरदार निभाया है जो कराची में आतंक और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क में घुसपैठ करता है। फिल्म में अक्षय खन्ना अर्जुन रामपाल संजय दत्त और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी है जो मार्च 2026 में रिलीज होगा।

  • तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस: पहले वीकडे पर गिरावट, कुल कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपये

    तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस: पहले वीकडे पर गिरावट, कुल कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपये


    नई दिल्ली ।कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्मतू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की और ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कलेक्शन दर्ज किया। रोमांटिक कॉमेडी होने के चलते ट्रेड को उम्मीद थी कि वीकेंड पर फिल्म रफ्तार पकड़ेगी, लेकिन पहले दिन के बाद ही कमाई के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली।

    पहले सोमवार को बड़ा झटका

    वीकेंड तक किसी तरह संतुलन बनाए रखने वाली इस फिल्म को पहले वीकडे पर करारा झटका लगा। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, सोमवार यानी डे-5 को फिल्म ने भारत में सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। यह आंकड़ा वीकेंड के मुकाबले काफी कम है और इसे फिल्म के लिए बड़ा ड्रॉप माना जा रहा है।

    अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    पहले पांच दिनों में फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। हालांकि, फिल्म की लागत और प्रचार-प्रसार को देखते हुए यह रफ्तार निर्माताओं की चिंता बढ़ा सकती है।
    दिनवार कलेक्शन इस प्रकार रहा:
    डे 1 (गुरुवार): 7.75 करोड़
    डे 2 (शुक्रवार): 5.25 करोड़

    डे 3 (शनिवार): 5.50 करोड़

    डे 4 (रविवार): 5.00 करोड़

    डे 5 (सोमवार): 1.75 करोड़
    कुल: 25.25 करोड़ रुपये

    कंटेंट और प्रतिस्पर्धा बनी चुनौती
    फिल्म को जहां दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं सिनेमाघरों में मजबूत प्रतिस्पर्धा भी इसके कलेक्शन को प्रभावित कर रही है। खासतौर पर रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा फिल्मधुरंधर लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।
    धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार
    रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन स्टाररधुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अब भी अजेय नजर आ रही है। रिलीज के लगभग एक महीने बाद भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। डे-25 (सोमवार) कोधुरंधर ने घरेलू बाजार में 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 701 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है।
    हॉलीवुड से भी मिल रही टक्कर
    भारतीय फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मAvatar: Fire And Ash भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सोमवार को भारत में 4.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब तक यह फिल्म भारतीय बाजार में 142.8 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
    आगे की राह पर टिकी निगाहें
    अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि वीकडेज मेंतू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या नहीं। आने वाले दिनों में वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की प्रतिक्रिया ही तय करेगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ लगा पाएगी या नहीं।