Tag: Dhurandhar sequel news

  • ‘धुरंधर 2’ पर कॉपी का आरोप पड़ा भारी! आदित्य धर ने उठाया कानूनी कदम, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

    ‘धुरंधर 2’ पर कॉपी का आरोप पड़ा भारी! आदित्य धर ने उठाया कानूनी कदम, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप


    नई दिल्ली। धुरंधर 2 इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और रिलीज के 15 दिन बाद भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, इसकी सफलता के चलते कई बड़ी फिल्मों की रिलीज भी टालनी पड़ी। लेकिन इसी बीच फिल्म विवादों में घिर गई है।

    फिल्ममेकर ने लगाया कॉपी का आरोप

    फिल्ममेकर संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि ‘धुरंधर 2’ उनकी 2023 में आई फिल्म ‘डी साहब’ की कहानी से मिलती-जुलती है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट पहले ही स्क्रीनराइटर एसोसिएशन में रजिस्टर कराई थी, लेकिन मेकर्स ने उसमें बदलाव कर अपनी फिल्म बना ली। इस आरोप के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई और फिल्म की मौलिकता पर सवाल उठने लगे।

    क्या भेजा गया लीगल नोटिस?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक आदित्य धर ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए संतोष कुमार को लीगल नोटिस भेजा है। इसमें उनसे कहा गया है कि वे ऐसे बेबुनियाद दावे करना बंद करें। हालांकि, संतोष कुमार का दावा कुछ और है। उनके अनुसार, उन्हें कोई आधिकारिक लीगल नोटिस नहीं मिला, बल्कि सिर्फ ई-मेल के जरिए जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेकर्स उन्हें शिकायत न करने के लिए दबाव बना रहे हैं, जबकि वह इस मामले को कानूनी तौर पर आगे ले जाने के लिए तैयार हैं।

    मेकर्स का जवाब: आरोप पूरी तरह बेबुनियाद

    फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि ‘धुरंधर 2’ की कहानी पूरी तरह से आदित्य धर की ओरिजिनल रचना है। सूत्रों के अनुसार, आदित्य धर ने अपनी स्क्रिप्ट सितंबर 2023 में रजिस्टर कराई थी, जबकि संतोष कुमार ने अपनी स्क्रिप्ट नवंबर 2023 में दर्ज कराई। ऐसे में कॉपी का आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत बताया जा रहा है।

    क्या है ‘धुरंधर’ की कहानी?

    धुरंधर एक भारतीय एजेंट हमजा (जसकीरत) की कहानी है, जो दुश्मन देश में घुसकर आतंक और अपराध के नेटवर्क को खत्म करता है। इस मिशन में उसका सामना खतरनाक दुश्मनों से होता है, जबकि एक तेज-तर्रार डिप्लोमेट उसका साथ देता है।

  • धुरंधर 2 को लेकर सस्पेंस खत्म? आदित्य धर ने साफ किया बॉर्डर 2 से कनेक्शन का सच

    धुरंधर 2 को लेकर सस्पेंस खत्म? आदित्य धर ने साफ किया बॉर्डर 2 से कनेक्शन का सच

    नई दिल्ली। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ के टीजर को लेकर फैंस का इंतजार और लंबा हो गया है। सोशल मीडिया पर खबरें थीं कि इसका टीजर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ थिएटर्स में दिखाया जाएगा। 23 जनवरी को जैसे ही बॉर्डर 2 रिलीज हुई, दर्शक टीजर की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    आदित्य धर ने खुद किया कन्फर्म

    टीजर को लेकर चल रही अटकलों पर खुद निर्देशक आदित्य धर ने विराम लगा दिया है। दरअसल, एक फैन ने सोशल मीडिया पर मजेदार रील शेयर करते हुए लिखा—
    “@adityadhar मज़ाक नहीं, टीजर जल्दी!”
    आदित्य धर ने इस रील को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए जवाब दिया,
    “Teaser will be out in a few days! ”
    इस अपडेट के बाद साफ हो गया कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर बॉर्डर 2 के साथ रिलीज नहीं हुआ है और अब दर्शकों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

    रिलीज डेट को लेकर कोई बदलाव नहीं

    हाल ही में सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा था कि ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट 19 मार्च से टलकर 26 मार्च कर दी गई है, ताकि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से टकराव न हो।
    हालांकि आदित्य धर के ताजा बयान के बाद इन अफवाहों पर भी विराम लग गया है। निर्देशक ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    दमदार स्टारकास्ट और OTT अपडेट

    ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, पहली फिल्म ‘धुरंधर’ अपने शानदार थिएट्रिकल रन के बाद अब OTT पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।