Tag: Diljit Dosanjh

  • विवादों के बाद आखिरकार OTT पर आई 'सतलुज', दिलजीत दोसांझ का भावुक संदेश- फिल्म बिना किसी कट के रिलीज हुई

    विवादों के बाद आखिरकार OTT पर आई 'सतलुज', दिलजीत दोसांझ का भावुक संदेश- फिल्म बिना किसी कट के रिलीज हुई


    नई दिल्ली। पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की लंबे समय से चर्चा में रही फिल्म सतलुज आखिरकार दर्शकों के बीच पहुंच गई है। पहले पंजाब 95 के नाम से चर्चित रही इस फिल्म को सेंसर बोर्ड के साथ लंबी कानूनी प्रक्रिया और विवादों के बाद नया शीर्षक दिया गया। शुक्रवार को फिल्म को चुपचाप ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज कर दिया गया। खास बात यह रही कि फिल्म अपने मूल स्वरूप में बिना किसी कट के स्ट्रीम की गई जिससे इसके निर्माता और कलाकारों की लंबे समय से चली आ रही कोशिश सफल होती नजर आई।

    फिल्म की रिलीज के साथ ही दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि यह फिल्म केवल उनकी टीम की नहीं बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने पूरे सफर में प्रार्थनाओं और समर्थन के जरिए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्हें अपने सिद्धांतों और मूल्यों पर अडिग रहने की ताकत मिली और आखिरकार फिल्म उसी रूप में दर्शकों तक पहुंची जैसी इसे बनाया गया था।

    दिलजीत ने यह भी बताया कि फिल्म का मूल शीर्षक उन्हें नहीं मिल सका इसलिए अब इसे सतलुज नाम से रिलीज किया गया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल नाम बदला है जबकि फिल्म की कहानी और प्रस्तुति में किसी तरह का समझौता नहीं किया गया। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने पहले ही दर्शकों से वादा किया था कि फिल्म को उसके वास्तविक स्वरूप में ही रिलीज किया जाएगा और ऐसा ही हुआ।

    यह फिल्म प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित है। कहानी उस दौर को सामने लाती है जब पंजाब में उग्रवाद के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने के मामलों को उजागर करने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए खालरा ने लंबा संघर्ष किया था। फिल्म में उनके साहस संघर्ष और सच्चाई के लिए चुकाई गई व्यक्तिगत कीमत को संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

    फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है जबकि निर्माण RSVP और मैकगफिन पिक्चर्स ने किया है। दिलजीत दोसांझ के साथ अर्जुन रामपाल कंवलजीत सिंह सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओह्ल्यान ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। दमदार कलाकारों और संवेदनशील विषय के कारण फिल्म पहले से ही दर्शकों और समीक्षकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी।

    लंबे इंतजार और विवादों के बाद रिलीज हुई सतलुज अब उन दर्शकों तक पहुंच चुकी है जो काफी समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म की रिलीज के साथ यह भी साफ हो गया कि टीम ने अपनी मूल रचनात्मक सोच को बरकरार रखते हुए इसे दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की है।

  • ‘नो एंट्री’ से एक और बड़ा नाम आउट: वरुण धवन की जगह अब नए चेहरे होंगे शामिल

    ‘नो एंट्री’ से एक और बड़ा नाम आउट: वरुण धवन की जगह अब नए चेहरे होंगे शामिल


    नई दिल्ली। साल 2005 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल ‘नो एंट्री में एंट्री’ को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। शुरुआत में इस फिल्म के लिए वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर की तिकड़ी को फाइनल माना जा रहा था, लेकिन अब लगातार बदलावों ने फैंस को चौंका दिया है।

    पहले दिलजीत दोसांझ हुए बाहर
    सबसे पहले इस प्रोजेक्ट से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने की खबर सामने आई थी।
    प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि दिलजीत अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद से ही फिल्म की कास्टिंग को लेकर असमंजस बढ़ गया था।

     अब वरुण धवन भी नहीं होंगे हिस्सा
    ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वरुण धवन भी इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।
    सूत्रों के अनुसार, वरुण का फिल्म से जुड़ना फिलहाल संभव नहीं है क्योंकि वह अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स और प्रमोशन में व्यस्त हैं।

    बोनी कपूर की प्लानिंग में बदलाव
    निर्माता बोनी कपूर पहले ही संकेत दे चुके थे कि वह इस सीक्वल को एक फ्रेश और यंग कास्ट के साथ बनाना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि पुरानी स्टारकास्ट की झलक किसी न किसी रूप में शामिल की जा सकती है।

    नई कास्ट पर टिकी नजरें
    अब जबकि दो बड़े नाम फिल्म से बाहर हो चुके हैं, ‘नो एंट्री 2’ की नई कास्टिंग पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी को कौन नया चेहरा मिलेगा।

    वरुण धवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
    फिल्म से बाहर होने के बावजूद वरुण धवन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
    वे जल्द ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘भेड़िया 2’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

    ‘नो एंट्री 2’ की कास्टिंग में लगातार हो रहे बदलावों ने फिल्म को चर्चा में बनाए रखा है। हालांकि फाइनल स्टारकास्ट को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है, लेकिन इतना तय है कि फिल्म में एक नई और फ्रेश टीम देखने को मिलेगी।

  • मनोरंजन जगत में सनसनी, दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग का आरोप, गैंग ने किया दावा

    मनोरंजन जगत में सनसनी, दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग का आरोप, गैंग ने किया दावा

    नई दिल्ली । पंजाबी सिंगर और एक्टर Diljit Dosanjh के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि हरियाणा के एक गांव में स्थित उनके घर पर फायरिंग की घटना हुई है, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम ने मनोरंजन जगत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी हलचल बढ़ा दी है।

    जानकारी के अनुसार, इस घटना की जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लेने का दावा किया गया है, जिसमें खुद को एक गैंग से जुड़ा बताया गया है। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यह कार्रवाई एक संदेश देने के उद्देश्य से की गई है और इससे पहले भी कई बार चेतावनी देने की बात सामने आई है। इस दावे के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

    पोस्ट में कुछ गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं, जिनमें मैनेजर और सिंगर से जुड़े लोगों पर आपत्तिजनक व्यवहार और अन्य निजी आरोपों का जिक्र किया गया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

    इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे गंभीर सुरक्षा मुद्दा मान रहे हैं, तो कुछ इसे केवल दावों और अफवाहों से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियों की नजर इस मामले पर बनी हुई है, ताकि वास्तविक स्थिति की जांच की जा सके।

    मनोरंजन जगत में इस तरह की घटनाएं अक्सर चिंता का विषय बन जाती हैं, क्योंकि इससे कलाकारों और उनके सहयोगियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। फिलहाल सभी पक्षों की ओर से स्पष्ट बयान का इंतजार किया जा रहा है, जिससे स्थिति पूरी तरह साफ हो सके।

  • सनी देओल की बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका तय, 23 जनवरी से 35-40 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद

    सनी देओल की बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका तय, 23 जनवरी से 35-40 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद


    नई दिल्ली। सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 24 जनवरी को शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण फिल्म को चार दिनों के लॉन्ग वीकेंड का भरपूर फायदा मिलने की उम्मीद है।

    यह फिल्म 1997 में आई कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ओपनिंग की उम्मीदें बढ़ा रहा है।

    एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड कमाई
    ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हुई थी। सिर्फ 72 घंटे के भीतर ही फिल्म की 1 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी थीं।
    Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार तक 1,75,982 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और 5.65 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई दर्ज की गई है।

    यदि ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा करीब 9.94 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाता है, जो प्री-सेल की ताकत को दिखाता है।

    पहले दिन कितनी कमाई की उम्मीद?
    ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ ओपनिंग डे पर 35 से 40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।
    अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो सनी देओल की फिल्म पहले दिन ही ‘धुरंधर’ की ओपनिंग (28 करोड़) को पीछे छोड़ सकती है।

    फिल्म की कहानी और कास्ट
    ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान को पराजित किया था।

    फिल्म के प्री-लॉन्च buzz और एडवांस बुकिंग की रिकॉर्ड कमाई को देखते हुए यह साफ दिख रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का आगमन जोरदार होने वाला है।

  • Border 2 से पहले अहान शेट्टी ने याद किया अपना फिल्मी सफर, बोले– तड़प से यहां तक पहुंचना आसान नहीं था

    Border 2 से पहले अहान शेट्टी ने याद किया अपना फिल्मी सफर, बोले– तड़प से यहां तक पहुंचना आसान नहीं था


    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता अहान शेट्टी इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अहान ने अपने अब तक के फिल्मी सफर को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने संघर्ष अनिश्चितताओं और सीख से भरे अपने अनुभवों का जिक्र किया है। अहान शेट्टी ने अपनी पोस्ट में अपनी डेब्यू फिल्म तड़प से लेकर अब तक के सफर को शब्दों में पिरोया। उन्होंने लिखा कि तड़प उनके लिए एक सपने की शुरुआत थी, जिसमें उम्मीद डर और कई तरह की भावनाएं शामिल थीं। उस समय सब कुछ नया था और भविष्य को लेकर कई सवाल भी थे। अहान के अनुसार, इसके बाद की राह बिल्कुल आसान नहीं रही।

    अभिनेता ने बताया कि इस दौरान कई बार अनिश्चितता का सामना करना पड़ा और कई संघर्ष ऐसे रहे जो खामोशी में झेलने पड़े। हालांकि इन सभी अनुभवों ने उन्हें धैर्य रखना और जीवन के महत्वपूर्ण सबक सीखना सिखाया। अहान ने लिखा कि तरक्की और अनुभव बिना दर्द के नहीं मिलते और इन्हीं अनुभवों ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है, जिसके लिए वह दिल से आभारी हैं। अपनी आने वाली फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए अहान शेट्टी ने लिखा कि अब 23 जनवरी 2026 को उनकी दूसरी फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने में बस कुछ ही समय बाकी है। उन्होंने इसे अपने जीवन का एक नया अध्याय बताया जो धैर्य मेहनत और विश्वास से जन्मा है। अहान ने कहा कि आज उनका दिल पहले से ज्यादा मजबूत है, भरोसा गहरा हो गया है और सपना पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर महसूस हो रहा है।

    अहान ने अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए लिखा कि वह उम्मीद करते हैं कि दर्शक उनके साथ खड़े रहेंगे इस सफर को महसूस करेंगे और बॉर्डर 2 को दिल से समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि दर्शकों का साथ उनके लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता है। गौरतलब है कि अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी मोना सिंह, मेधा राणा सोनम बाजवा और अन्या सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। देशभक्ति और जज्बे से भरपूर यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Border 2 Advance Booking: पहले दिन 40 करोड़ की उम्मीद, 700 करोड़ तक जा सकता है कलेक्शन

    Border 2 Advance Booking: पहले दिन 40 करोड़ की उम्मीद, 700 करोड़ तक जा सकता है कलेक्शन


    नई दिल्ली। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बॉर्डर 2 अब रिलीज के बेहद करीब है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने जैसे ही फिल्म की एडवांस बुकिंग खोली, कुछ ही घंटों में शानदार रिस्पॉन्स मिलने लगा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही करीब 15 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। यह आंकड़ा साफ संकेत देता है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

    ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि बॉर्डर 2 को कई बड़े फैक्टर्स का फायदा मिलने वाला है। एक तरफ जहां फिल्म को 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का सहारा मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ इसे गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड का भी सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉर्डर 2 पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई कर सकती है। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 700 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

    हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। इस वक्त सिनेमाघरों में धुरंधर और आमिर खान प्रोडक्शन की एक फिल्म मौजूद है, लेकिन धुरंधर को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है और दूसरी फिल्म खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रही है। ऐसे में बॉर्डर 2 के लिए मैदान लगभग साफ माना जा रहा है।फिल्म की कहानी भी इस बार सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। सनी देओल के दमदार डायलॉग पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बॉर्डर 2 अपने नाम, देशभक्ति के जज्बे और तगड़े स्टारकास्ट के दम पर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाती है या नहीं।

  • Sunny Deol ने Karwar Naval Base पर भारतीय नौसेना का किया सम्मान, शेयर की सेल्फी

    Sunny Deol ने Karwar Naval Base पर भारतीय नौसेना का किया सम्मान, शेयर की सेल्फी


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 के प्रमोशन में पूरी तरह व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने और उनकी टीम गोवा के कारवार नौसैनिक अड्डे का दौरा किया। इस मौके पर टीम ने भारतीय नौसेना के जवानों का सम्मान किया और INS विक्रांत के पास आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम के दौरान सनी देओल ने नौसेना के अधिकारियों के साथ सेल्फी शेयर की, जिसमें वे हरे रंग की कमीज़, गहरे हरे पैंट और काली पगड़ी में नजर आए। फोटो के बैकग्राउंड में समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए सनी देओल ने लिखा, हिंदुस्तान मेरी जान… मेरी आन… मेरी शान… हिंदुस्तान। गर्व, सम्मान और वीरता।बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सिक्वल है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

    फिल्म की रिलीज़ डेट भी फिक्स हो चुकी है। बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। प्रमोशन के दौरान सनी देओल की यह नौसैनिक यात्रा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस को फिल्म के लिए उत्साहित कर रही है।सनी देओल का यह कदम न केवल फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है, बल्कि भारतीय नौसेना और जवानों के प्रति उनके सम्मान और गर्व को भी दर्शाता है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएँ दी हैं, जहां कई लोग सनी के जोश और देशभक्ति के भाव की तारीफ कर रहे हैं।

  • Border 2 Teaser Out: आसमान, समंदर और सरहद पर गूंजा देशभक्ति का शोर, सनी देओल की दहाड़ ने बढ़ाया जोश

    Border 2 Teaser Out: आसमान, समंदर और सरहद पर गूंजा देशभक्ति का शोर, सनी देओल की दहाड़ ने बढ़ाया जोश



    नई दिल्ली
    / मुंबई  देशभक्ति सिनेमा के इतिहास में खास जगह बनाने वाली फिल्म बॉर्डर का सीक्वल अब दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह तैयार है। लंबे इंतजार और चर्चाओं के बाद आखिरकार बॉर्डर 2 का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। 29 साल बाद लौट रही इस आइकॉनिक फिल्म की पहली झलक में ही साफ हो गया है कि मेकर्स इस बार कहानी, स्केल और भावनाओ-तीनों स्तरों पर कुछ बड़ा लेकर आए हैं।

    मंगलवार दोपहर 1:30 बजे टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल एक्स  पूर्व ट्विटर हैंडल पर 2 मिनट 4 सेकेंड का यह दमदार टीजर शेयर किया। टीजर की शुरुआत सनी देओल की बुलंद और जोशीली आवाज से होती है, जो देखते ही देखते रगों में देशभक्ति का ज्वार भर देती है। उनका अंदाज, उनकी दहाड़ और आंखों में दिखता जज्बा यह साफ कर देता है कि एक बार फिर वह दुश्मन देश पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।टीजर से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि बॉर्डर 2 की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है। यह वही युद्ध है, जिसने इतिहास की धारा मोड़ दी थी और भारतीय सेना की वीरता को पूरी दुनिया के सामने स्थापित किया था।

    चार सितारे, एक मिशन

    बॉर्डर 2 को इस बार एक मल्टी-स्टारर ट्रीट के रूप में पेश किया गया है। टीजर में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की जोरदार एंट्री देखने को मिलती है। चारों कलाकार भारतीय सेना के अलग-अलग अंगों का प्रतिनिधित्व करते नजर आते है.कोई थलसेना की वर्दी में दुश्मन से लोहा लेता दिखता है, कोई आसमान में वायुसेना के पायलट के रूप में कहर बरपाता है,तो कोई समंदर में नौसेना की ताकत बनकर दुश्मन की नींव हिला देता है।

    टीजर का एक दमदार डायलॉ

    आसमान से समंदर तक और मैदान-ए-जंग तक, हर मोर्चे पर एक-एक फौजी खड़ा मिलेगा फिल्म के पैमाने और सोच को बखूबी बयान करता है।

    महिला किरदार भी दमदार

    जहां एक ओर युद्ध और देशभक्ति का जोश दिखाया गया है, वहीं दूसरी ओर फिल्म के महिला किरदारों को भी मजबूत तरीके से पेश किया गया है। मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह टीजर में भावनात्मक गहराई जोड़ती नजर आती हैं। उनका रोल सिर्फ सपोर्टिंग नहीं, बल्कि कहानी की आत्मा को मजबूती देने वाला प्रतीत होता है।

    भव्यता, इमोशन और देशप्रेम

    टीजर में युद्ध के सीन, बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी बेहद प्रभावशाली है। हर फ्रेम में देशप्रेम, बलिदान और बहादुरी की झलक दिखाई देती है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बॉर्डर 2 का टीजर उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरता है और फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा देता है।

    कब रिलीज होगी बॉर्डर 2?

    टीजर रिलीज के साथ ही सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल्म सिनेमाघरों में कब आएगी। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म सनी देओल के लिए भी खास है, क्योंकि हाल ही में आई उनकी फिल्म जाट की सफलता के बाद यह उनकी अगली बड़ी रिलीज होगी।