Tag: Don 3 controversy

  • रणवीर-फरहान विवाद पर सलमान खान ने संभाली कमान, फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान से बचाने की सलाह

    रणवीर-फरहान विवाद पर सलमान खान ने संभाली कमान, फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान से बचाने की सलाह

    नई दिल्ली ।  डाॅन 3 से जुड़ा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। दरअसल, रणवीर पर FWICE द्वारा लगाए गए बैन के बाद मामला गर्म हो गया था। कई सारे सेलेब्स ने इस पर रिएक्ट करना और अपनी बात रखना शुरू कर दिया था। इसी बीच खबर आई की अब इस पूरे मामले में सलमान खान की एंट्री हुई है। जी हां, कहा जा रहा है कि सलमान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चीजें ठीक करने की कोशिश की है।
    सूत्रों ने क्या कहा?
    बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, ‘सलमान खान, रणवीर सिंह को पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, फरहान अख्तर के परिवार से भी उनके काफी अच्छे संबंध हैं। ऐसे में उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और उनसे कहा कि वे एक-दूसरे को और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचाए बिना मसले को सुलझाएं।’

    सलमान ने फरहान अख्तर को समझाया

    सूत्र ने कहा, ‘सलमान ने फरहान को समझाया कि इस इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिफरेंस होना आम बात है। उन्होंने रणवीर से भी लंबी बातचीत की, ताकि उनका पक्ष समझ सकें। वह दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं ताकि किसी को भी ये न लगे कि उनके साथ कोई साजिश हुई है।’
    सलमान ने निकाला हल
    सूत्र ने आगे ये भी बताया कि सलमान ने फरहान अख्तर और रणवीर सिंह से ये भी कहा कि वे एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते साथ बैठकर बात करें और इसका हल निकालें। इतना ही नहीं, उन्होंने दोनों को विवाद के शांत होने के बाद किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की सलाह भी दी है।

    यहां समझिए पूरा विवाद

    ‘डॉन 3’ को लेकर पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में जो ड्रामा चल रहा है, वह किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है।
    1. शाहरुख खान का मना करना
    ‘डॉन 2’ (2011) की जबरदस्त कामयाबी के बाद फैंस सालों से ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान की वापसी का इंतजार कर रहे थे। फरहान भी चाहते थे कि वह ‘डॉन 3’ में तीनों पीढ़ियों – अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और एक नया एक्टर, को लेकर आएं। लेकिन 2023 के आसपास शाहरुख ने इस प्रोजेक्ट से अपने पैर पीछे खींच लिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ‘डॉन 3’ की स्क्रिप्ट और कॉन्सेप्ट से संतुष्ट नहीं थे। ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद, वह ऐसी कमर्शियल फिल्में करना चाहते थे जो मास ऑडियंस को बड़े पैमाने पर जोड़ सकें।
    2. रणवीर सिंह की एंट्री और ट्रोलिंग
    शाहरुख के मना करने के बाद, मेकर्स (एक्सेल एंटरटेनमेंट) ने अनाउंसमेंट की कि वे इस फिल्म में रणवीर सिंह को कास्ट कर रहे हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लोग रणवीर सिंह को ट्रोल करने लगे।

    3. रणवीर सिंह का फिल्म छोड़ना

    विवाद तब और गहरा गया जब शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले खबर आई कि रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ छोड़ दी है। बताया गया कि फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बड़े बदलाव किए गए थे, जिससे रणवीर सहमत नहीं थे। इतना ही नहीं, रणवीर ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बाद अपनी फिल्मों की चॉइस में बदलाव करना चाहते थे।
    4. बैन
    रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने के बाद फरहान अख्तर ने FWICE से शिकायत की। उन्होंने कहा कि रणवीर के आखिरी वक्त पर पीछे हटने की वजह से प्री-प्रोडक्शन और ओवरसीज (विदेश) शेड्यूल्स की तैयारियों में लगे 45 करोड़ बर्बाद हो गए हैं। ऐसे में FWICE ने रणवीर से बात करने की कोशिश की, लेकिन रणवीर ने उनके नोटिस का जवाब नहीं दिया। फिर FWICE ने प्रेम कॉन्फ्रेंस कर ये अनाउंस किया कि वे रणवीर के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ जारी कर रहे हैं। इसका मतलब ये है कि यूनियन से जुड़े हजारों तकनीशियन, स्पॉट बॉय और डेली वेज वर्कर्स तब तक रणवीर के किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेंगे, जब तक कि वह आकर इस मामले को नहीं सुलझाते।

  • फिल्मी दुनिया में हलचल: ‘डॉन 3’ छोड़ने पर रणवीर सिंह पर शिकायत, फरहान अख्तर ने उठाया बड़ा कदम

    फिल्मी दुनिया में हलचल: ‘डॉन 3’ छोड़ने पर रणवीर सिंह पर शिकायत, फरहान अख्तर ने उठाया बड़ा कदम

    नई दिल्ली । बॉलीवुड में बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा रूप ले चुका है। फिल्म से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद निर्माता और अभिनेता के बीच तनाव बढ़ गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि मामला फिल्मी संगठनों तक पहुंच गया है और इस पर औपचारिक शिकायत दर्ज होने की खबरें सामने आई हैं। चर्चा यह भी है कि प्रोजेक्ट के दौरान हुए कथित नुकसान को लेकर करोड़ों रुपये के मुआवजे की मांग पर विचार किया जा रहा है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में हलचल बढ़ गई है।

    जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह को इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए पहले ही साइन किया गया था और फिल्म का प्रारंभिक प्रचार भी शुरू हो चुका था। लेकिन बाद में उन्होंने प्रोजेक्ट से हटने का फैसला लिया, जिससे पूरी योजना पर असर पड़ा। बताया जा रहा है कि उनकी अन्य फिल्मों की प्रतिबद्धताओं के चलते यह निर्णय लिया गया, जिसके बाद निर्माण पक्ष को आर्थिक और समय संबंधी नुकसान का सामना करना पड़ा। इसी कारण अब यह विवाद कानूनी और औपचारिक स्तर पर पहुंचता दिखाई दे रहा है।

    फिल्मी गलियारों में यह भी चर्चा है कि इस पूरे मामले को लेकर आगे की स्थिति का फैसला एक आगामी बैठक में सामने आ सकता है। उद्योग से जुड़े लोग मानते हैं कि बड़े बजट की फिल्मों में इस तरह के बदलाव का सीधा असर उत्पादन लागत और रिलीज शेड्यूल पर पड़ता है, जिससे विवाद स्वाभाविक रूप से बढ़ जाते हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है और क्या दोनों पक्षों के बीच कोई समाधान निकल पाता है या नहीं।

    इसी बीच बॉलीवुड से जुड़ी एक और पुरानी लेकिन चर्चित टिप्पणी फिर से सुर्खियों में आ गई है, जिसमें एक प्रसिद्ध अभिनेता ने वर्ष 1993 में रिलीज हुई एक लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म को अपने व्यक्तिगत दृष्टिकोण से अत्यधिक बोल्ड और कुछ दृश्यों के कारण असहज बताया था। यह फिल्म अपने समय में बड़ी व्यावसायिक सफलता हासिल करने में कामयाब रही थी और दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही थी। हालांकि उस अभिनेता ने स्पष्ट रूप से कहा था कि उनकी व्यक्तिगत पसंद उस फिल्म से मेल नहीं खाती, लेकिन दर्शकों की स्वीकार्यता ने इसे बड़ी हिट बना दिया।

    फिल्मी दुनिया में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि किसी फिल्म की सफलता और कलाकारों की व्यक्तिगत राय अलग-अलग हो सकती है। यही कारण है कि सिनेमा के प्रति दर्शकों का नजरिया हमेशा विविध और बहुआयामी रहता है।

  • रणवीर सिंह और प्रोडक्शन टीम के बीच डॉन 3 विवाद में नए समझौते की संभावना

    रणवीर सिंह और प्रोडक्शन टीम के बीच डॉन 3 विवाद में नए समझौते की संभावना


    नई दिल्ली । बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म डॉन 3 को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझने की दिशा में आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म से जुड़े प्रोडक्शन पक्ष के बीच मतभेद की खबरें चर्चा में थीं, जिसके चलते यह बड़ा प्रोजेक्ट अनिश्चितता की स्थिति में पहुंच गया था। अब ताजा जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति और समाधान की संभावनाएं मजबूत होती नजर आ रही हैं।
    इस पूरे विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब रणवीर सिंह ने अचानक डॉन 3 से खुद को अलग करने का फैसला किया। इस निर्णय के बाद फिल्म से जुड़ी तैयारियों, बजट और शेड्यूल पर सीधा असर पड़ा। बताया जाता है कि प्रोजेक्ट पर पहले से ही काफी निवेश किया जा चुका था, जिससे निर्माण पक्ष को आर्थिक और प्रबंधन दोनों स्तरों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
    स्थिति को संभालने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ, जिसमें यह कोशिश की गई कि मामले को कानूनी टकराव की बजाय आपसी समझ से हल किया जाए। शुरुआती चर्चाओं में वित्तीय समायोजन और पहले से लिए गए भुगतान को लेकर भी विचार किया गया। माना जा रहा है कि समाधान की दिशा में कुछ सकारात्मक कदम उठाए गए हैं, हालांकि इस पर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    फिल्म डॉन 3 को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था, क्योंकि यह एक लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। लेकिन मुख्य अभिनेता के बदलाव और निर्माण प्रक्रिया में देरी के कारण यह प्रोजेक्ट लगातार सुर्खियों में बना रहा। इस दौरान स्क्रिप्ट और क्रिएटिव दिशा को लेकर भी अलग अलग तरह की चर्चाएं सामने आईं, जिसने स्थिति को और जटिल बना दिया।
    उद्योग से जुड़े जानकारों का मानना है कि बड़े बजट की फिल्मों में इस तरह के विवाद असामान्य नहीं हैं, क्योंकि इनमें कलाकारों, निर्देशक और प्रोडक्शन टीम के बीच तालमेल बेहद महत्वपूर्ण होता है। किसी भी स्तर पर असहमति पूरी परियोजना की समयसीमा और लागत पर असर डाल सकती है। इसलिए ऐसे मामलों में बातचीत और समझौते को प्राथमिकता दी जाती है।
    वर्तमान स्थिति में डॉन 3 को लेकर स्पष्टता अभी भी पूरी तरह नहीं आई है। फिल्म के भविष्य, कास्टिंग और आगे की शूटिंग योजना को लेकर निर्णय आने वाले समय में लिए जाने की संभावना है। प्रोडक्शन टीम द्वारा भी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है ताकि इस बड़े प्रोजेक्ट को फिर से गति दी जा सके।
    इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि फिल्म उद्योग में रचनात्मक और व्यावसायिक निर्णयों के बीच संतुलन कितना जरूरी होता है। किसी भी स्तर पर उत्पन्न हुआ मतभेद न केवल परियोजना को प्रभावित करता है, बल्कि उससे जुड़े सभी पक्षों के लिए चुनौती भी बन सकता है।
  • सिनेमा जगत में महासंग्राम: रणवीर बनाम फरहान विवाद में कूदे आमिर खान और ऋतिक रोशन, क्या कानूनी दांवपेच से सुलझेगी गुत्थी?

    सिनेमा जगत में महासंग्राम: रणवीर बनाम फरहान विवाद में कूदे आमिर खान और ऋतिक रोशन, क्या कानूनी दांवपेच से सुलझेगी गुत्थी?


    नई दिल्ली :भारतीय सिनेमा जगत की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी में से एक डॉन 3 इन दिनों अपनी कास्टिंग या स्क्रिप्ट से ज्यादा, अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक फरहान अख्तर के बीच बढ़ते विवाद को लेकर सुर्खियों में है। पिछले ढाई साल से जिस प्रोजेक्ट का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे, अब वह कानूनी पचड़ों और आपसी मतभेदों की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। ताजा खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच का यह मनमुटाव इस कदर बढ़ गया है कि अब बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान और ऋतिक रोशन जैसे दिग्गजों को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा है।

    विवाद की मुख्य जड़ फिल्म से रणवीर सिंह का अचानक बाहर होना और उसके बाद फरहान की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा मांगे गए 40 करोड़ रुपये के मुआवजे को माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि रणवीर के हटने से उन्हें भारी वित्तीय नुकसान हुआ है, जबकि रणवीर सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस हर्जाने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की एक हालिया रिपोर्ट ने इस मामले में नया मोड़ दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस गंभीर आर्थिक और पेशेवर गतिरोध को सुलझाने के लिए आमिर खान, ऋतिक रोशन, राजकुमार हिरानी, जोया अख्तर, साजिद नाडियाडवाला और रमेश तौरानी जैसे बड़े फिल्ममेकर्स ने एक गुप्त मीटिंग की है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कानूनी कार्रवाई से बचते हुए आपसी सहमति से कोई बीच का रास्ता निकालना था।

    रणवीर सिंह ने इस मामले पर अपना कड़ा रुख अपनाते हुए फरहान अख्तर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेता का कहना है कि फरहान इस प्रोजेक्ट को लेकर कभी पूरी तरह गंभीर नहीं थे। रणवीर के अनुसार, उन्हें लीड रोल के लिए साइन करने के बावजूद फरहान समानांतर रूप से ऋतिक रोशन से भी बातचीत कर रहे थे। इसके अलावा, रणवीर का आरोप है कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार नहीं थी और जब उन्होंने कुछ बदलावों का सुझाव दिया, तो मेकर्स ने उसे सिरे से खारिज कर दिया। इन्हीं रचनात्मक मतभेदों और विश्वास की कमी के चलते रणवीर ने खुद को डॉन 3 से अलग करना ही बेहतर समझा।

    दूसरी ओर, प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी अब इस मामले में सक्रियता दिखाई है और जरूरत पड़ने पर कानूनी विशेषज्ञों की मदद लेने की बात कही है। जहाँ एक तरफ डॉन के रूप में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की विरासत को आगे बढ़ाने का सपना अधूरा दिखता नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह का पूरा ध्यान अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सफलता पर है। पिछले साल बॉक्स ऑफिस हिला देने वाली धुरंधर के बाद, अब इसका दूसरा भाग यानी धुरंधर 2 आगामी 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े क्लैश की संभावना बनी हुई है। अब देखना यह होगा कि फिल्म जगत के दिग्गज डॉन 3 के इस विवाद को सुलझा पाते हैं या यह मामला कोर्ट की दहलीज तक पहुंचेगा।

  • डॉन 3' विवाद: क्या रणवीर सिंह को चुकाने होंगे 40 करोड़? फरहान अख्तर की कंपनी के साथ तकरार तेज

    डॉन 3' विवाद: क्या रणवीर सिंह को चुकाने होंगे 40 करोड़? फरहान अख्तर की कंपनी के साथ तकरार तेज


    नई दिल्ली । बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक बड़ी कानूनी और वित्तीय जंग की आहट सुनाई दे रही है। खबर है कि सुपरस्टार रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद गहरा गया है। मामला इतना बढ़ चुका है कि प्रोडक्शन हाउस ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये के भारी-भरकम मुआवजे कंपनसेशन की मांग की है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने कथित तौर पर ‘डॉन 3’ से अपने हाथ पीछे खींच लिए जिसके बाद फिल्म का भविष्य अधर में लटक गया है।

    ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सेल एंटरटेनमेंट का तर्क है कि रणवीर सिंह की वजह से उन्हें न केवल समय का नुकसान हुआ है बल्कि भारी आर्थिक चपत भी लगी है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काफी पैसा खर्च किया जा चुका था। चर्चा तो यहाँ तक है कि इस घाटे की भरपाई के लिए प्रोडक्शन हाउस को अपने कुछ कर्मचारियों तक को नौकरी से निकालना पड़ा है। कंपनी का कहना है कि रणवीर सिंह ने पहले स्क्रिप्ट को अपनी मंजूरी दी थी और उनकी सहमति के बाद ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया था ऐसे में अब पीछे हटने से हुए नुकसान की जिम्मेदारी एक्टर की ही बनती है।

    दूसरी ओर रणवीर सिंह का पक्ष इस मामले में बिल्कुल अलग है। सूत्रों की मानें तो रणवीर फिल्म की स्क्रिप्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने कई बार स्क्रिप्ट में बदलाव के सुझाव दिए थे लेकिन बात नहीं बनी। रणवीर के मुताबिक रचनात्मक मतभेदों के चलते फिल्म छोड़ना एक पेशेवर फैसला है और इसके लिए 40 करोड़ रुपये का मुआवजा देना उनकी जिम्मेदारी नहीं है। हाल ही में दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक लंबी बातचीत हुई लेकिन घंटों चली इस बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला। अब खबर आ रही है कि इस विवाद को सुलझाने के लिए ‘प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया’ को भी शामिल किया जा सकता है।

    एक तरफ जहाँ ‘डॉन 3’ को लेकर खींचतान जारी है वहीं रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक राहत भरी खबर भी है। अभिनेता अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म के पहले भाग में जसकीरत सिंह रंगी के रूप में उनके प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। अब हर तरफ ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का इंतजार हो रहा है जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन बड़ा सवाल अब भी यही बना हुआ है कि क्या ‘डॉन 3’ का यह विवाद कोर्ट तक जाएगा या फिर बॉलीवुड के ये दो दिग्गज आपसी सहमति से कोई रास्ता निकालेंगे?