Tag: Durga Saptashati

  • दुर्गा सप्तशती का दिव्य कवच हर संकट से रक्षा और हर मनोकामना पूरी करने का रहस्य

    दुर्गा सप्तशती का दिव्य कवच हर संकट से रक्षा और हर मनोकामना पूरी करने का रहस्य


    नई दिल्ली । सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व अत्यंत पवित्र और ऊर्जा से भरपूर माना जाता है। यह समय केवल पूजा अर्चना का नहीं बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का भी अवसर होता है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करते हैं और अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर करने का प्रयास करते हैं। इसी दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ विशेष रूप से फलदायी माना गया है जो साधक के जीवन में अद्भुत परिवर्तन ला सकता है।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दुर्गा सप्तशती केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि शक्ति का स्रोत है। इसका वर्णन मार्कंडेय पुराण में मिलता है जिसमें देवी की महिमा और उनके चमत्कारी स्वरूपों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। इसका एक महत्वपूर्ण भाग दुर्गा कवच है जिसे अत्यंत प्रभावशाली और रक्षक माना जाता है। कहा जाता है कि इसका नियमित पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली बाधाएं स्वतः समाप्त होने लगती हैं और उसे मानसिक शांति के साथ आत्मविश्वास भी प्राप्त होता है।

    दुर्गा कवच को एक आध्यात्मिक सुरक्षा कवच माना गया है जो साधक के शरीर के प्रत्येक अंग की रक्षा करता है। इसमें बताया गया है कि मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप शरीर के अलग अलग हिस्सों की सुरक्षा करते हैं। यह केवल प्रतीकात्मक नहीं बल्कि गहन आध्यात्मिक अर्थ से जुड़ा हुआ है जो यह दर्शाता है कि देवी शक्ति हर दिशा में साधक की रक्षा करती हैं।

    मान्यता है कि चामुंडा देवी सिर की रक्षा करती हैं जिससे व्यक्ति के विचार शुद्ध और सकारात्मक बने रहते हैं। शैलजा आंखों की रक्षा कर सही दृष्टिकोण प्रदान करती हैं जबकि विशालाक्षी कानों की रक्षा कर सही और शुभ बातों को सुनने की शक्ति देती हैं। माहेश्वरी नाक की रक्षा करती हैं जो जीवन में संतुलन का प्रतीक है और महाकाली मुख की रक्षा कर वाणी में शक्ति और सत्य का संचार करती हैं। सरस्वती जीभ की रक्षा कर ज्ञान और विवेक प्रदान करती हैं।

    इसी प्रकार वाराही गर्दन की रक्षा कर जीवन में स्थिरता लाती हैं और अंबिका हृदय की रक्षा कर भावनाओं को संतुलित करती हैं। कौमारी भुजाओं को शक्ति देती हैं जिससे व्यक्ति कर्मशील बनता है और चंडिका हाथों की रक्षा कर हर कार्य में सफलता का मार्ग प्रशस्त करती हैं। नारायणी उदर की रक्षा कर स्वास्थ्य और संतुलन बनाए रखती हैं जबकि माहेश्वरी कमर की रक्षा कर जीवन में मजबूती देती हैं। महालक्ष्मी जांघों की रक्षा कर समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं और भैरवी घुटनों की रक्षा कर आगे बढ़ने की शक्ति देती हैं। महाकाली पिंडलियों की रक्षा करती हैं और अंत में मां दुर्गा स्वयं पूरे शरीर और पैरों की रक्षा कर साधक को संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करती हैं।

    नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती और विशेष रूप से दुर्गा कवच का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह भय को समाप्त करता है आत्मबल बढ़ाता है और जीवन को नई दिशा देता है। नवरात्रि के दौरान इसका पाठ करना विशेष रूप से शुभ माना गया है क्योंकि इस समय देवी शक्ति का प्रभाव अत्यधिक प्रबल होता है। सच्चे मन और श्रद्धा से किया गया यह पाठ न केवल कष्टों को दूर करता है बल्कि सुख शांति और समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

  • चैत्र नवरात्रि 2026: अखंड ज्योति बुझ जाए तो न घबराएं, तुरंत करें ये सरल उपाय

    चैत्र नवरात्रि 2026: अखंड ज्योति बुझ जाए तो न घबराएं, तुरंत करें ये सरल उपाय


    नई दिल्ली । चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना के दौरान अखंड ज्योति जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह ज्योति श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होती है, जिसे पूरे नौ दिनों तक निरंतर जलाने का विधान है। हालांकि, कई बार हवा, घी की कमी या बाती के कारण यह ज्योति बुझ जाती है। ऐसे में भक्तों के मन में डर और चिंता पैदा हो जाती है कि कहीं यह अपशकुन तो नहीं।

    धार्मिक ग्रंथों और ज्योतिष के अनुसार, अखंड ज्योति का बुझना कोई बड़ा अपशकुन नहीं है। यह एक सामान्य भौतिक कारण से होने वाली घटना भी हो सकती है। सबसे महत्वपूर्ण आपकी श्रद्धा और भक्ति है। यदि मन सच्चा है, तो छोटी-मोटी त्रुटियां पूजा को प्रभावित नहीं करतीं।

    अखंड ज्योति का महत्व बहुत गहरा है। यह घर में सुख-शांति, सकारात्मक ऊर्जा और देवी कृपा का प्रतीक मानी जाती है। दुर्गा सप्तशती और मार्कण्डेय पुराण में भी बताया गया है कि पूजा में कर्मकांड से अधिक महत्व भाव और श्रद्धा का होता है।

    अगर किसी कारणवश ज्योति बुझ जाए, तो घबराने की बजाय शांत मन से तुरंत उपाय करना चाहिए। सबसे पहले मां दुर्गा का ध्यान करें और एक छोटा साक्षी दीपक जलाएं। इसके बाद अखंड ज्योति के दीपक को साफ करें और जली हुई बाती को निकाल दें। नई और लंबी बाती डालकर उसमें शुद्ध घी भरें। फिर साक्षी दीपक की लौ से ही अखंड ज्योति को पुनः प्रज्वलित करें।

    इसके बाद हाथ जोड़कर मां से अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमा मांगें और ॐ दुं दुर्गायै नमः या ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें। इस प्रक्रिया से आपकी पूजा और साधना पुनः सुचारु रूप से जारी रहती है।

    यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि ज्योति बुझने को अपशकुन मानकर पूजा बंद करना या डर जाना गलत धारणा है। शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि अनजाने में हुई गलतियां क्षमा योग्य होती हैं। देवी भागवत और अन्य ग्रंथों में भी भक्ति को कर्मकांड से ऊपर बताया गया है।

    अखंड ज्योति को बुझने से बचाने के लिए कुछ सावधानियां भी अपनाई जा सकती हैं। हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाली लंबी बाती और शुद्ध घी का उपयोग करें। दीपक को हवा से बचाने के लिए कांच या मिट्टी का कवर लगाएं। समय-समय पर घी की मात्रा जांचते रहें और जरूरत पड़ने पर तुरंत भरें। पूजा स्थान को हवादार लेकिन सुरक्षित रखें।

    नवरात्रि का यह संदेश है कि भक्ति में भाव सबसे महत्वपूर्ण है। यदि आपकी श्रद्धा सच्ची है, तो छोटी भूलों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। मां दुर्गा भक्तों की सच्ची भावना को समझती हैं और उन्हें हमेशा आशीर्वाद देती हैं।

  • चैत्र नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें ये खास उपाय, मां दुर्गा की कृपा से बदल सकती है किस्मत

    चैत्र नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें ये खास उपाय, मां दुर्गा की कृपा से बदल सकती है किस्मत


    नई दिल्ली । जगत जननी दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि इस वर्ष 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक मनाया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, जो शक्ति, समृद्धि और आरोग्यता का प्रतीक माने जाते हैं। इस दौरान घटस्थापना, उपवास और दुर्गा सप्तशती के पाठ का विशेष महत्व होता है।

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में राशि के अनुसार विशेष उपाय करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    राशि अनुसार करें ये उपाय  मेष और वृश्चिक

    इन राशि के जातक स्कंदमाता की पूजा करें। उन्हें गुड़ या लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं और ॐ स्कंदमात्रै नमः मंत्र का जप करें। इससे जीवन की बाधाएं दूर होने की मान्यता है।

    वृषभ और तुला
    इन राशि के लोगमहागौरी को सफेद फूल अर्पण करें और छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होने की मान्यता है।

    मिथुन और कन्या

    इन राशि के जातक ब्रह्मचारि णी की पूजा करें और उन्हें हरे फल या मूंग की दाल से बने प्रसाद का भोग लगाएं। इससे करियर में उन्नति के योग बनते हैं।

    कर्क

    कर्क राशि के लोग सिद्धिदात्री की पूजा करें और दूध से बनी मिठाई अर्पण करें। इससे घर की बाधाएं दूर होने की मान्यता है।

    सिंह

    सिंह राशि के जातक कुष्मांडा की पूजा करें और मंदिर में लाल चंदन का दान करें। इससे मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है।

    धनु और मीन

    इन राशि के लोग चंद्रघंटा को पीली मिठाई या चने की दाल का भोग लगाएं। इससे भाग्य का साथ मिलने लगता है।

    मकर और कुंभ

    इन राशि के जातक कालरात्रि की पूजा करें और शनिवार को काले तिल और तेल का दान करें। इससे स्वास्थ्य और कानूनी व्यवस्थाओं से राहत मिलने की मान्यता है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में श्रद्धा और नियम के साथ किए गए उपाय से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है।