Tag: fans

  • अस्पताल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे जूनियर NTR, झलक पाने के लिए बेकाबू हुए फैंस, जमकर तोड़फोड़

    अस्पताल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे जूनियर NTR, झलक पाने के लिए बेकाबू हुए फैंस, जमकर तोड़फोड़


    बेंगलुरु।
    साउथ के सुपरस्टार एक्टर जूनियर एनटीआर (South Superstar Actor Junior NTR) का एक अस्पताल का दौरा उस वक्त मुसीबत बन गया, जब उनके फैंस की भारी भीड़ ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। रविवार को एक्टर बेंगलुरु के निजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (Super Specialty Hospital) के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। जूनियर एनटीआर की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में फैंस अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए और बिल्डिंग के अंदर काफी तोड़फोड़ भी हुई। फैंस की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि एक वायरल वीडियो में भीड़ के धक्के से एक एस्केलेटर टूटता नजर आ रहा है। फैंस की इस दीवानगी और नए हॉस्पिटल में हुई तोड़फोड़ पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी देखने लायक है।


    बेकाबू भीड़ की वजह से हुई यह तोड़फोड़

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फैंस की भारी भीड़ अस्पताल के अंदर घुस गई है। भीड़ का दबाव इतना ज्यादा था कि अस्पताल की एक एस्केलेटर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस दौरान वहां मौजूद मरीजों और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षाकर्मी और बाउंसर्स भी भीड़ को रोकने में नाकाम साबित हुए और उन्हें रास्ता बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक बड़ी चुनौती सुपरस्टार की सेफ्टी इनश्योर करना भी था।


    पुलिस को करना पड़ा हल्का लाठी चार्ज

    जब हालात ऑर्गनाइजर्स और प्राइवेट सिक्योरिटी टीम के कंट्रोल से बाहर हो गई, तो पुलिस को दखल देना पड़ा। खबर है कि भीड़ को तितर-बितर करने और अस्पताल परिसर को खाली कराने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। वीडियो क्लिप्स में एक फैन को एस्केलेटर टूटने के बाद उस पर गिरते देखा जा सकता है, जिसे पास खड़े शख्स ने किसी तरह उठाया। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की अराजकता देखकर हर कोई हैरान रह गया।


    सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

    इस घटना के वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों ने फैंस और मैनेजमेंट की जमकर क्लास लगाई। एक यूजर ने इसे ‘दुनिया का सबसे खराब फैंडम’ करार दिया, तो वहीं दूसरे ने सवाल उठाया कि हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने बिना सोचे-समझे इतने लोगों को अंदर आने ही क्यों दिया? कुछ लोगों ने जूनियर एनटीआर की भी आलोचना की और उनके फैंस से दूरी बनाए रखने के व्यवहार पर सवाल उठाए। वहीं, कई यूजर्स ने इस भीड़ को मेंटल बताते हुए कहा कि अस्पताल में ऐसा व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर को आखिरी बार फिल्म ‘वॉर 2’ में देखा गया था, जिससे उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।

  • शोएब इब्राहिम ने दी राहत भरी खबर: दीपिका कक्कड़ की सिस्ट हटाने की सर्जरी सफल, फिलहाल सिर्फ थोड़े दर्द में

    शोएब इब्राहिम ने दी राहत भरी खबर: दीपिका कक्कड़ की सिस्ट हटाने की सर्जरी सफल, फिलहाल सिर्फ थोड़े दर्द में


    नई दिल्ली। टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी और टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर फैंस को बड़ी राहत दी है। कुछ समय पहले दीपिका लिवर कैंसर के इलाज के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रही थीं। उनके पेट में सिस्ट बन गई थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। मंगलवार को शोएब ने अपने नए YouTube व्लॉग के जरिए इस सफर को दिखाया और साथ ही अपनी 8वीं शादी की सालगिरह भी सादगी से मनाई।

    व्लॉग में उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने रमज़ान के दौरान चीज़ों को सिंपल रखा और साथ में रोज़ा तोड़ा। शोएब और दीपिका ने मिलकर खाना बनाया और किचन में एक प्यारा सा पल शेयर किया, जब शोएब ने दीपिका को एनिवर्सरी विश किया। इसके बाद दोनों हॉस्पिटल गए, जहां दीपिका को बेड पर बैठा देखा गया और शोएब लगातार उनके साथ मौजूद रहे।

    सर्जरी के बाद शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा कि “अल्लाह के करम और आप सभी की दुआओं से दीपिका का प्रोसीजर सफल रहा। वह फिलहाल ठीक हैं, बस थोड़ा दर्द है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं।” डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद दीपिका को ऑब्ज़र्वेशन में रखा है ताकि उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा सके।

    दीपिका ने इस दौरान अपने YouTube चैनल का उपयोग अपनी हेल्थ जर्नी को डॉक्यूमेंट करने के लिए किया। वह कीमोथेरेपी के अनुभव, अपने इमोशनल उतार-चढ़ाव और रिकवरी की ओर बढ़ते कदमों को फैंस के साथ साझा करती रही हैं। शोएब और दीपिका दोनों नियमित रूप से अपने व्लॉग पर हेल्थ अपडेट साझा करते हैं, जिससे फैंस हमेशा उनके स्वास्थ्य और रिकवरी प्रक्रिया से जुड़े रहते हैं।

    कुल मिलाकर, दीपिका की सिस्ट हटाने की सर्जरी सफल रही और वह फिलहाल सिर्फ थोड़े दर्द में हैं। इस कठिन समय में भी दोनों अपने रिश्ते की मजबूती बनाए हुए हैं और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। फैंस अब उनकी रिकवरी और आगे की हेल्थ अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे सलमान खान… फैंस को एक दिन पहले दिया ये खास गिफ्ट

    आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे सलमान खान… फैंस को एक दिन पहले दिया ये खास गिफ्ट


    मुम्बई
    । बॉलीवुड दबंग एक्टर (Bollywood’s Dabangg actor) सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग आज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी जबरदस्त है। अपने करियर में सलमान ने कई सुपरहिट फिल्में (Superhit movies) दी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ सलमान अपनी पर्सनल लाइफ (Personal Life) को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में अब सलमान खान के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। 27 दिसंबर को भाईजान अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है।


    बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज

    दरअसल, सलमान खान ने अपने बर्थडे के ठीक एक दिन पहले अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पेटिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान ब्लैक टीशर्ट और डेनिम में नजर आ रहे हैं। सलमान इस दौरान एक खूबसूरत पेंटिंग बनाते हुए दिख रहे हैं। इस पेटिंग के साथ सलमान अपने बीइंग ह्यूमन ब्रांड को प्रमोट करते दिख रहे हैं। वो कहते हैं दिख रहे हैं कि उनके आर्टवर्क को देखने के लिए बीइंग ह्यूमन के पॉपअप स्टोर्स पर आएं।


    जल्द नजर आएंगे इस फिल्म में

    सलमान खान के फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इसके अलावा सलमान, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में स्पेशल कैमियो करते दिखे थे। भाईजान की अपकमिंग मूवी की बात करें तो वो जल्द ही ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे, जिसमें वह चित्रांगदा सिंह के साथ दिखेंगे। बता दें कि ये मूवी 2020 में गलवान वैली में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की कहानी है। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं।