Tag: Fengshui

  • घर में पैसा और सुख-शांति बनाए रखने के लिए फेंगशुई के 3 आसान उपाय, जानें सकारात्मक माहौल से जुड़े जरूरी नियम

    घर में पैसा और सुख-शांति बनाए रखने के लिए फेंगशुई के 3 आसान उपाय, जानें सकारात्मक माहौल से जुड़े जरूरी नियम


    नई दिल्ली ।
    फेंगशुई एक प्राचीन चीनी पद्धति है, जिसमें घर और उसके आसपास मौजूद ऊर्जा के संतुलन पर जोर दिया जाता है। मान्यता के अनुसार घर को साफ, हवादार और व्यवस्थित रखने से सकारात्मक माहौल बनाने में मदद मिल सकती है। घर में तनाव, चिड़चिड़ापन या छोटी-छोटी बातों पर होने वाली बहस के बीच कुछ लोग फेंगशुई में बताए गए आसान उपायों को अपनाते हैं।

    घर में शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए रोजाना की दिनचर्या में छोटे बदलाव किए जा सकते हैं। फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार विशेष रूप से शाम होने से पहले किए जाने वाले कुछ उपाय शुभ माने जाते हैं। इनका संबंध घर में हवा, रोशनी, सफाई और व्यवस्था बनाए रखने से है।

    फेंगशुई के अनुसार सुबह कुछ देर के लिए घर की खिड़कियां और दरवाजे खोलना अच्छा माना जाता है। करीब 9 से 15 मिनट तक इन्हें खोलकर घर में हवा का प्रवाह बनाए रखा जा सकता है। इससे बंद या बासी हवा बाहर निकलती है और कमरे में ताजगी महसूस होती है। हालांकि, बाहर प्रदूषण बहुत अधिक हो या मौसम खराब हो तो खिड़कियां खोलने से बचना बेहतर माना गया है। इस उपाय को सूर्यास्त से पहले कर लेने की मान्यता है।

    घर का मुख्य द्वार भी फेंगशुई में महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता के अनुसार इसी रास्ते से घर में ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसलिए मुख्य दरवाजे और उसके आसपास धूल, गंदगी या अनावश्यक सामान जमा नहीं होने देना चाहिए। दरवाजे के पास जूते-चप्पलों का ढेर लगाने से बचने और वहां डस्टबिन नहीं रखने की सलाह दी जाती है।

    मुख्य द्वार और आसपास की जगह को नियमित रूप से साफ रखना चाहिए। शाम के समय प्रवेश द्वार के आसपास पर्याप्त रोशनी रखना भी फेंगशुई में अच्छा माना जाता है। साफ और व्यवस्थित प्रवेश द्वार घर को व्यावहारिक रूप से भी अधिक आकर्षक और आरामदायक बना सकता है।

    फेंगशुई और कई पारंपरिक मान्यताओं में नमक को नकारात्मक ऊर्जा कम करने वाला माना जाता है। इसी आधार पर घर की सफाई करते समय पानी में थोड़ा सेंधा नमक या समुद्री नमक मिलाकर पोछा लगाने की सलाह दी जाती है। एक अन्य मान्यता के अनुसार कांच की कटोरी में सेंधा नमक रखकर उसे घर के उस हिस्से में रखा जा सकता है, जहां परिवार के सदस्य अधिक समय बिताते हैं। इसे करीब एक सप्ताह बाद बदलने की बात कही जाती है।

    घर का वातावरण बेहतर बनाए रखने के लिए अनावश्यक सामान जमा न करने, टूटे या लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं आ रहे सामान को हटाने और कमरों में पर्याप्त रोशनी तथा हवा का ध्यान रखने की सलाह भी दी जाती है। पौधे रखे जाते हैं तो उनकी नियमित देखभाल करना और घर में ऐसी चीजें रखना उपयोगी माना जाता है, जिनसे सकारात्मकता और सुकून का एहसास हो।

    हालांकि, इन उपायों को धार्मिक या पारंपरिक मान्यता के रूप में ही देखा जाना चाहिए। इनके जरिए धन, स्वास्थ्य या पारिवारिक समस्याओं के निश्चित समाधान का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। वास्तविक आर्थिक, स्वास्थ्य या पारिवारिक समस्याओं के लिए जरूरी व्यावहारिक कदम उठाना आवश्यक है।

  • घर और दफ्तर में बांस का पौधा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, सही डंठल दिला सकते हैं सुख, समृद्धि और तरक्की

    घर और दफ्तर में बांस का पौधा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, सही डंठल दिला सकते हैं सुख, समृद्धि और तरक्की

    नई दिल्ली ।  वास्तु शास्त्र के अनुसार फेंगशुई में भी पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया गया है. फेंगशुई के मुताबिक, कुछ पौधे नकारात्मक ऊर्जा को सोखकर पॉजिटिव एनर्जी का संचार करते हैं. फेंगशुई में बांस के पौधे को बेहद प्रभावशाली माना गया है. कहा जाता है कि अगर इस पौधे को घर या दफ्तर में सही दिशा और स्थान पर लगाया जाए, तो वहां मौजूद तमाम नकारात्मक ऊर्जा अपने आप नष्ट हो जाती है. इसके परिणामस्वरूप जीवन में तरक्की अपने आप होने लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर या दफ्तर में कितने डंठल वाला बांस का पौधा लगाना शुभ होता है? आइए, इसे फेंगशुई के अनुसार जानते हैं.

    एक डंठल वाला बांस का पौधा

    फेंगशुई के मुताबिक, घर में एक डंठल वाला बांस का पौधा भी लगाना शुभ है. एक डंठल वाला बांस का पौधा घर-परिवार की एकता और विकास के लिए खास होता है. ऐसा बांस का पौधा कार्यों में एकाग्रता और आत्मविश्वास को मजबूत करने में सहायक होता है. ऐसे बांस के पौधे को दफ्तर में लगाने से करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं.
    दो डंठल वाला बांस का पौधा
    फेंगशुई के अनुसार, दो डंठल वाला बांस का पौधा प्रेम, दांपत्य सुख और साझेदारी का प्रतीक है. इसे बेडरूम में लगाने से शादीशुदा जिंदगी में खुशहाल रहती है. साथ ही पार्टनर के प्रति प्यार और लगाव बढ़ता है.

    तीन डंठल वाला बांस का पौधा

    तीन डंठल वाला बांस का पौधा लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाली का प्रतीक है. इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा अपने आप दूर हो जाती है और घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.
    5 डंठल वाला बांस का पौधा
    फेंगशुई की मानें तो 5 डंठल वाला बांस का पौधा धन, शक्ति और सफलता का प्रतीक होता है. मान्यतानुसार, इसे घर की उत्तर दिशा में रखने से धन की स्थिति अच्छी होती है. इसके अलावा इसे दफ्तर में लगाने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

    8 और 10 डंठल वाला बांस का पौधा

    आठ डंठल वाले बांस के पौधे को धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. वहीं 10 डंठल वाला बैम्बू प्लांट सफलता का प्रतीक होता है. इसलिए इसे घर का दफ्तर में लगाने से तरक्की और खुशहाली में चार चांद लग जाते हैं.
    किस दिशा में लगाएं बांस का पौधा?
    फेंगशुई के मुताबिक, डंठल वाले बांस के पौधे को ड्राइंग या बेडरूम में लगाया जा सकता है. इसे पूरब दिशा की ओर लगाना अत्यंत शुभ माना गया है. घर की इस दिशा में बांस का पौधा लगाने से परिवार में आपसी सामंजस्य और प्यार बना रहता है. दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए इस पौधे को कांच के जार में लगा उस पर लाल रंग का रिबन जरूर बांधना चाहिए. ऐसा करने से शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहती है. जबकि, इसे दफ्तर के पूर्व या दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक उन्नति होती है.