Tag: film industry India

  • ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद सारा अर्जुन की चमकी किस्मत, अब मिली बड़ी फिल्म

    ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद सारा अर्जुन की चमकी किस्मत, अब मिली बड़ी फिल्म


    नई दिल्ली। बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया तक छाई हुई है। फिल्म ने भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी जबरदस्त चर्चा बटोरी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने ‘हमजा’ के किरदार में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनके साथ आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी की अदाकारी को भी खूब सराहा जा रहा है।

    लेकिन इन सबके बीच जिस कलाकार ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह हैं फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन। रणवीर सिंह के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। सारा ने अपनी शानदार और परिपक्व एक्टिंग से यह साबित कर दिया है कि वह आने वाले समय की बड़ी स्टार बन सकती हैं। फिल्म की सफलता के साथ ही अब सारा अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने उनके फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

    जोया अख्तर की फिल्म में दिख सकती हैं सारा, ईशान खट्टर के साथ बनेगी जोड़ी

    ‘टाइगर बेबी’ बैनर तले बन रही फिल्म, ऑफिशियल ऐलान का इंतजार

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अर्जुन को अब बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर जोया अख्तर की एक बिग बजट फिल्म का ऑफर मिला है। यह फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस ‘टाइगर बेबी’ के बैनर तले बनाई जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म में सारा अर्जुन के अपोजिट ईशान खट्टर नजर आ सकते हैं।

    इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अर्जुन वरैन सिंह करेंगे, जिन्हें फिल्म ‘खो गए हम कहां’ के लिए जाना जाता है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म को लेकर न तो सारा अर्जुन, न ही ईशान खट्टर और न ही प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

    दरअसल, हाल ही में जोया अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘A Perfect Match’ नाम की एक स्क्रिप्ट की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें ‘कबीर’ और ‘नव्या’ नाम का जिक्र किया गया था। उन्होंने कैप्शन में ‘बने रहिए!’ लिखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी। इसके बाद से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर कास्ट की अटकलें शुरू हो गईं।

    इसी बीच एक हालिया शूट के कुछ ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सारा अर्जुन और ईशान खट्टर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकते हैं। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह सारा अर्जुन के करियर के लिए एक बड़ा मौका होगा।

  • घंटों लंबी फिल्में, लेकिन नहीं चला जादू! जानें सबसे लंबी हिंदी फिल्मों की लिस्ट

    घंटों लंबी फिल्में, लेकिन नहीं चला जादू! जानें सबसे लंबी हिंदी फिल्मों की लिस्ट


    नई दिल्ली। धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर कई वजहों से इस फिल्म की चर्चा हो रही है। इन वजाहों में से एक वजह है फिल्म का रनटाइम। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का रनटाइम लगभग चार मिनट का है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन भी कर रही है। धुरंधर 2 का नाम टॉप 5 सबसे लंबी हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गया है। आइए जानते हैं धुरंधर 2 के अलावा इस लिस्ट में और कौन सी फिल्में शामिल हैं।

    एलओसी: कारगिल: लिस्ट में सबसे पहला नंबर साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म एलओसी: कारगिल का है। इस फिल्म का रनटाइम 4 घंटे 15 मिनट था। यह एक मल्टीस्टारर वॉर ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन, अक्षय खन्ना, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, सैफ अली खान, मनोज बाजपेयी और सुदेश बैरी जैसे कलाकार नजर आए थे। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 33 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 26.53 करोड़ (ग्रॉस) कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है।

    मेरा नाम जोकर: लिस्ट में दूसरे नंबर पर 1970 में आई फिल्म मेरा नाम जोकर है। फिल्म में राज कपूर, मनोज कुमार और सिमी गरेवाल नजर आई थीं। फिल्म का रनटाइम 4 घंटे 13 मिनट का था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। ये फिल्म जब रिलीज हुई थी तब बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, आज इस फिल्म की गिनती कल्ट फिल्मों में होती है।

    धुरंधर 2: इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 है। फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक (25 मार्च, शाम 5 बजे तक) 598.47 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित होगी। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट है।

    संगम: लिस्ट में तीसरे नंबर पर साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म संगम है। इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 58 मिनट था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 3.90 करोड़ (नेट) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है।

    लगान: लिस्ट में 5वें नंबर पर आमिर खान की फिल्म लगान है। फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 44 मिनट है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म ने भारत में 55.63 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी।