Tag: financial gain

  • गजकेसरी राजयोग में मनेगी आषाढ़ पूर्णिमा 2026….इन 4 राशि वालों पर होगा धन लाभ

    गजकेसरी राजयोग में मनेगी आषाढ़ पूर्णिमा 2026….इन 4 राशि वालों पर होगा धन लाभ


    नई दिल्ली।
    आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadha Purnima) यानी 29 जुलाई 2026 को चंद्रमा मकर राशि में और गुरु बृहस्तपति (Guru Brihaspati) ग्रह का संचरण कर्क राशि में होगा. इस तरह गुरु-चंद्र के बीच समसप्तक योग के निर्माण होने से गजकेसरी राजयोग (Gajakesari Rajyoga 2026) बनेगा. यह योग 48 से 54 घंटे तक सक्रिय रह सकता है. गजकेसरी राजयोग (Gajakesari Rajyoga 2026) 4 राशि के लोगों के लिए अति शुभ सिद्ध हो सकता है।

    ध्यान दें ज्ञान के कारक गुरु और मन के कारक चंद्रमा के बीच जब एक युति होती है या एक-दूसरे से ये दोनों ग्रह सप्तम भाव में होते हैं तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है. आइए जानें किन 4 राशि के लोगों को इस राजयोग से सुख, सम्मान और धन की प्राप्ति होगी।

    कर्क राशि

    गजकेसरी योग कर्क राशि को अति शुभ परिणाम दे सकता है. आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे. आध्यात्मिक और धार्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी. पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है. सुख और मन की शांति में बढ़ोतरी होगी. बिजनेस में मनचाही सफलता मिल सकती है।


    कन्या राशि

    गजकेसरी योग कन्या राशि के लिए शुभ सिद्ध होगा. आर्थिक पक्ष में सुधार होगा. हर ओर से सफलता प्राप्त हो सकेगी. समाज में सम्मान और कार्यस्थल पर पद बढ़ेगा. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. सोच में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।


    धनु राशि

    गजकेसरी योग धनु राशि के जातकों के लिए सफलता के रास्ते खोलेगा. कार्यक्षेत्र में बड़ा पद प्राप्त होने के योग बनेंगे. पहले की मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा. बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है. वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं. आय में वृद्धि होगी।


    मीन राशि

    गजकेसरी योग मीन राशि के लोगों के लिए लाभ के रास्ते खोलेगा. पुराने निवेश से बड़े धन से लाभ के योग हैं. अटकी हुई योजनाओं पर काम शुरू हो सकेगा. मानसिक शांति मिलेगी. परिवार के साथ लंबे समय से चल रहा मनमुटाव दूर होगा. नौकरी की तलाश पूरी होगी।

  • गुरु ने बदला नक्षत्र, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्‍मत, खुलेंगे तरक्की-धन लाभ के नए रास्ते

    गुरु ने बदला नक्षत्र, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्‍मत, खुलेंगे तरक्की-धन लाभ के नए रास्ते


    नई दिल्ली। आज 19 जुलाई 2026 की भोर से देवगुरु बृहस्पति ने अपना नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु का नक्षत्र गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, करियर, शिक्षा, आत्मविश्वास और भाग्य पर पड़ता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह गोचर कई लोगों के लिए नई शुरुआत और रुके हुए कार्यों में गति का संकेत माना जा रहा है।

    क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है यह गोचर?
    ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति केवल शुभ फल देने वाले ग्रह ही नहीं, बल्कि ज्ञान, समृद्धि और जीवन की दिशा के कारक भी माने जाते हैं। जब गुरु नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो उनके प्रभाव में बदलाव आता है, जिसका असर विभिन्न राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि यह गोचर उन लोगों के लिए विशेष हो सकता है जो लंबे समय से करियर, व्यवसाय या आर्थिक मामलों में ठहराव महसूस कर रहे थे।

    इन 4 राशियों पर रह सकती है गुरु की विशेष कृपा

    मेष राशि
    ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मेष राशि के जातक पुराने अनुभवों से सीख लेकर नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और आर्थिक मामलों में कोई सुखद समाचार या लाभ मिलने की संभावना बन सकती है।

    कर्क राशि
    इस गोचर के प्रभाव से कर्क राशि के लोग भावनाओं की बजाय व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ने के साथ करियर में नए अवसर मिलने की संभावना भी बन रही है।

    कन्या राशि
    कन्या राशि के लिए यह समय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान शुरू किए गए कार्य भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकते हैं। धन लाभ के साथ मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के संकेत हैं।

    मकर राशि
    मकर राशि के जातकों को पुराने आर्थिक दबाव और चिंताओं से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। करियर में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। सफलता के लिए लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना जरूरी होगा।

    गुरु को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
    ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरु गोचर के दौरान केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि अच्छे आचरण का भी विशेष महत्व होता है।

    – नई विद्या या किसी नई स्किल को सीखने की शुरुआत करें।
    – घर के बुजुर्गों और शिक्षकों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लें।
    – अगले कुछ दिनों तक सात्विक भोजन और संयमित दिनचर्या अपनाने का प्रयास करें, जिसे सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुभ माना जाता है।

    नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और पारंपरिक विश्वासों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक जानकारी देना है।

  • 13 मार्च 2026 का अंक ज्योतिष: मूलांक 4 के अटके काम पूरे होंगे, मूलांक 6 को आर्थिक लाभ..

    13 मार्च 2026 का अंक ज्योतिष: मूलांक 4 के अटके काम पूरे होंगे, मूलांक 6 को आर्थिक लाभ..

    नई दिल्ली। आज 13 मार्च 2026 अंक ज्योतिष के अनुसार मुख्य रूप से मूलांक 4 की ऊर्जा से प्रभावित है। यह अंक अनुशासन, मेहनत और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। ब्रह्मांडीय अंक 8 आज करियर और आर्थिक उन्नति के अवसर दे रहा है। यह दिन भावनाओं में बहने की बजाय ठोस योजना और जिम्मेदारी निभाने का है। जो लोग महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर काम कर रहे हैं उनकी मेहनत आज भविष्य में मजबूत परिणाम दे सकती है।

    मूलांक 1 के लिए आज का दिन योजना बनाने और नई जिम्मेदारियां संभालने का है। पैसों से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचें। आज की सीख है कि अनुशासन और जिम्मेदारी ही नेतृत्व को मजबूत बनाती है।

    मूलांक 2 वाले लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सहयोग करने की क्षमता सफलता दिलाएगी। छोटी बातों पर अधिक सोचने से बचें। आज की सीख है कि संतुलित मन कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय दिलाता है।

    मूलांक 3 वाले लोग अपने विचारों को अनुशासन के साथ लागू करें। काम और निजी जीवन में संतुलन बनाना जरूरी है। मनोरंजन में समय ज्यादा खर्च करने से बचें। रचनात्मकता तब सफल होती है जब उसमें अनुशासन जुड़ा हो।

    मूलांक 4 वाले लोगों के लिए आज विशेष दिन है। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है और योजना बनाने की क्षमता मजबूत रहेगी। व्यवहार में अत्यधिक कठोरता से बचें। निरंतर प्रयास ही स्थायी सफलता का आधार है।

    मूलांक 5 वाले लोगों को माहौल सीमित लग सकता है लेकिन जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। जोखिम भरे निवेश से बचें। अनुशासन भविष्य की आजादी को मजबूत करता है।

    मूलांक 6 वालों के लिए आज आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यावहारिक सोच नई जिम्मेदारी और अवसर दिला सकती है। सारी जिम्मेदारियां अकेले उठाने से बचें। अपनों का साथ जीवन में स्थिरता लाता है।

    मूलांक 7 के लिए दिन शांत होकर योजना बनाने का है। करियर से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें और परिवार के साथ संवाद बनाए रखें। जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करने से बचें। ज्ञान तभी उपयोगी है जब इसे व्यवहार में उतारा जाए।

    मूलांक 8 वाले लोगों के लिए आज प्रभावशाली दिन है। बिजनेस और वित्तीय योजनाएं सफल हो सकती हैं। केवल धन पर ध्यान केंद्रित करने से बचें। सफलता में करुणा और संतुलन भी जरूरी है।

    मूलांक 9 के लिए आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। पुरानी बातों में उलझने से बचें। अच्छे उद्देश्य से किया गया काम ही सच्ची संतुष्टि देता है।

    आज का दिन सभी मूलांकों के लिए अनुशासन मेहनत और संतुलित निर्णयों से सफलता और समृद्धि लाने वाला है।

  • गुरुवार की शाम में करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की बरसात होगी आपके घर पर

    गुरुवार की शाम में करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की बरसात होगी आपके घर पर


    नई दिल्ली । गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है और इस दिन किए गए उपायों का प्रभाव भी जल्दी दिखता है। अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और धन की कमी दूर हो, तो गुरुवार की शाम को प्रदोष काल में कुछ खास उपाय जरूर करें। मान्यता है कि शाम के समय घर में मां लक्ष्मी के आगमन का समय होता है और इस समय दीपक जलाने से वे प्रसन्न होती हैं। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के ईशान कोण उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। इसलिए गुरुवार की शाम को ईशान कोण में दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और धन लाभ के योग बनते हैं। खासकर जब यह दीपक प्रदोष काल में जलाया जाए तो इसके प्रभाव और भी बढ़ जाते हैं।

    इसके अलावा, शाम के समय घर के आंगन में दीपक जलाना भी शुभ होता है। पुराने समय में लोग आंगन में दीपक जलाकर अंधेरे को दूर करते थे। आज भी अगर आप अपने आंगन में दीपक जलाते हैं, तो इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए प्रदोष काल में तुलसी के पास दीपक जलाने से धन संबंधी परेशानियां कम होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, घर के मंदिर में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के समक्ष दीपक जलाना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से विष्णु-लक्ष्मी की कृपा से घर में धन लाभ होता है और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

    गुरुवार की शाम को इन उपायों को नियमित रूप से करने से न केवल घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, बल्कि धन-लाभ के अवसर भी बढ़ते हैं। अगर आप सच्‍चे मन से और श्रद्धा के साथ दीपक जलाएंगे तो माना जाता है कि मां लक्ष्मी आपके घर पर अपनी कृपा बरसाएंगी और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।