Tag: glowing skin tips

  • रात को सोने से पहले लगाएं ये 3 चीजें, सुबह दिखेगा साफ और चमकदार चेहरा..

    रात को सोने से पहले लगाएं ये 3 चीजें, सुबह दिखेगा साफ और चमकदार चेहरा..


    नई दिल्ली।मिट्टी प्रदूषण और भागदौड़ भरी जिंदगी स्किन की नेचुरल चमक छीन लेती है। ऐसे में लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोइंग स्किन के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स जरूरी नहीं होते। आपकी किचन और ड्रेसिंग टेबल पर मौजूद कुछ नेचुरल चीजें भी कमाल का असर दिखा सकती हैं।एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात का समय स्किन रिपेयर के लिए सबसे बेहतर होता है। दिनभर धूप और प्रदूषण से डैमेज हुई स्किन रात में खुद को रिपेयर करती है। अगर इस दौरान सही चीजें स्किन पर लगाई जाएं तो उनका असर ज्यादा जल्दी और बेहतर दिखाई देता है।

    रात को सोने से पहले क्यों जरूरी है स्किन केयर
    दिनभर स्किन बाहरी नुकसान झेलती है। रात के समय ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन सेल्स तेजी से रिपेयर होते हैं। यही वजह है कि नाइट स्किनकेयर रूटीन को सबसे अहम माना जाता है।

    रात को सोने से पहले लगाएं ये 3 चीजें

    1. एलोवेरा जेल
    एलोवेरा जेल स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और दाग धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। सोने से पहले चेहरे को साफ करके हल्की मात्रा में एलोवेरा जेल लगाएं और रातभर छोड़ दें। सुबह चेहरा फ्रेश और सॉफ्ट नजर आएगा।

    2. गुलाब जल
    गुलाब जल नेचुरल टोनर की तरह काम करता है। यह स्किन के पोर्स को टाइट करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है। कॉटन की मदद से सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। यह स्किन को शांत करता है और रेडनेस भी कम करता है।

    3. नारियल तेल या बादाम तेल
    अगर आपकी स्किन ड्राई है तो सोने से पहले कुछ बूंदें नारियल तेल या बादाम तेल की मसाज करें। यह स्किन को पोषण देता है और रातभर नमी बनाए रखता है। सुबह स्किन सॉफ्ट और चमकदार दिखती है।

    बेहतर रिजल्ट के लिए रखें इन बातों का ध्यान
    सोने से पहले मेकअप जरूर हटाएं। हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें और पर्याप्त नींद लें। पानी ज्यादा पिएं और जंक फूड से दूरी बनाएं।नियमित रूप से इन नेचुरल उपायों को अपनाने से कुछ ही दिनों में स्किन की रंगत में सुधार और नेचुरल ग्लो साफ नजर आने लगेगा।

  • सर्दियों का ग्लो: त्वचा की डलनेस और झाइयों से छुटकारा, 2-3 हजार खर्च किए बिना पाएं विंटर ग्लो

    सर्दियों का ग्लो: त्वचा की डलनेस और झाइयों से छुटकारा, 2-3 हजार खर्च किए बिना पाएं विंटर ग्लो

    नई दिल्ली। सर्दियां शुरू होने के साथ ही तापमान गिरने लगा है, ऐसे में आपको अपनी त्वचा की देखभाल पर खास ध्यान देने की जरूरत है। ठंडी और शुष्क हवा के कारण सर्दियों में त्वचा का रंग अक्सर डार्क होने लगता है।

    डॉ चांदनी जैन गुप्ता, त्वचा विशेषज्ञ और सौंदर्य चिकित्सक, एलांटिस हेल्थकेयर, लाजपत नगर, नई दिल्ली,के अनुसार, कम तापमान के कारण त्वचा की ऊपरी परत कमजोर हो जाती है और उसमें सूजन आ सकती है, जिसे ‘पोस्ट-इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन’ कहते हैं।

    अगर इसे वक्त रहते ठीक ना किया जाए, तो ये जिद्दी झाइयों का भी रूप ले सकते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि इस मौसम में आपकी त्वचा का रंग काला हो, तो इस ठंडे सीजन में अपनी त्वचा की देखभाल खास तरीके से करें।
    सर्दियों में त्वचा काली क्यों हो जाती है?
    1. ठंडी और सूखी हवा आपकी त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को कमजोर कर देती है, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचने और जलन होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे स्किन काली भी पड़ सकती है।

    2. ठंडी हवा से त्वचा में जलन होती है और सूजन आ जाती है। इस सूजन से बचने के लिए त्वचा ज्यादा मेलेनिन बनाना शुरू कर देती है, जिसके परिणामस्वरूप काले धब्बे बन जाते हैं। इसी को ‘पोस्ट-इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन’ भी कहते हैं।

    3. सर्दियों में स्किन डेड सेल्स को धीरे-धीरे हटाती है। जब ये डेड सेल्स त्वचा की सतह पर जमा हो जाते हैं, तो त्वचा बेजान, रूखी, अनइवेन और डार्क दिखने लगती है।

    4. रूखेपन और जलन के कारण त्वचा में खुजली हो सकती है। खुजलाने की आदत से जलन और बढ़ जाती है, जिससे हाइपरपिग्मेंटेशन की पुरानी समस्याएं और बिगड़ सकती हैं या नई समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं
    त्वचा को रखें मॉइस्चराइज
    अगर सर्दियां शुरू होते ही आपकी भी त्वचा काली दिखने लगी है, तो आपको मॉइस्चराइजिंग का खास ख्याल रखना चाहिए। नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाएं। अपनी त्वचा को ड्राईनेस से बचाने के लिए, एक अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते रहें। यह आपकी त्वचा को नमी से भरपूर रखेगा और उसकी सेफ्टी लेयर को मजबूत बनाएगा।
    धूप से करें त्वचा की देखभाल
    भले ही सर्दियों में धूप कमजोर लगती हो, फिर भी यूवी किरणें आपकी त्वचा को टैन कर सकती हैं। ये किरणें बादलों वाले दिनों में भी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। ये बर्फीले मौसम में भी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में जरूर है कि आप रोजाना स्किन पर एक अच्छी क्वालिटी की सन
    चेहरे को हमेशा ढककर रखें
    सर्दियों के मौसम में चेहरे को शुष्क हवा से बचाकर रखना बहुत ही जरूरी है। यही त्वचा को डार्क बनाती हैं। ऐसे में बाहर निकलने से पहले अपनी त्वचा को ढकें। ठंडी और शुष्क हवा के साथ-साथ धूप से अपने चेहरे की सुरक्षा के लिए टोपी और स्कार्फ का इस्तेमाल करें।

    चेहरे पर ना लगाएं बार-बार हाथ
    अगर आपको अक्सर हाइपरपिग्मेंटेशन की दिक्कत रहती है, तो आपको सर्दियों के मौसम में इससे बचने के लिए चेहरे को खुजलाने से बचना चाहिए। चेहरे पर बार-बार हाथ ना लगाएं। इससे स्किन की डार्कनेस और भी बढ़ सकती है और हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या गंभीर हो सकती है।

    चेहरे पर लगाएं ग्लिसरीन नाइट क्रीम
    सर्दियों में त्वचा के निखार को बनाए रखने के लिए ग्लिसरीन, विटामिन-ई, नारियल तेल और गुलाबजल को मिक्स करके एक मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को नाइट क्रीम की तरह रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर निखार आएगा और कालापन भी दूर होगा।

  • Skin Care Mistakes: महंगे प्रोडक्ट्स के बाद भी नहीं मिल रहा ग्लो? आपकी 7 गलतियां हो सकती हैं वजह

    Skin Care Mistakes: महंगे प्रोडक्ट्स के बाद भी नहीं मिल रहा ग्लो? आपकी 7 गलतियां हो सकती हैं वजह

    नई दिल्ली।  हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन लंबे समय तक जवां और हेल्दी बनी रहे, लेकिन व्यस्त दिलचर्या, बढ़ती जिम्मेदारियां और सेल्फ-केयर की कमी के कारण अक्सर महिलाएं अनजाने में कुछ ऐसी स्किनकेयर मिस्टेक्स कर बैठती हैं, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज कर देती हैं। इन गलतियों की वजह से स्किन पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन जल्दी नजर आने लगता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में, जो ज्यादातर महिलाएं करती हैं और जिनसे बचकर स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।

    सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना
    अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि सनस्क्रीन सिर्फ धूप में बाहर जाने पर लगाना जरूरी है। जबकि हकीकत यह है कि सूर्य की हानिकारक यूवी किरणें घर या ऑफिस के अंदर भी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सनस्क्रीन न लगाने से समय से पहले झुर्रियां और पिगमेंटेशन बढ़ने लगता है।

    स्किन की जरूरत के हिसाब से प्रॉडक्ट न चुनना
    बहुत सी महिलाएं बिना अपनी स्किन टाइप को समझे ही प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेती हैं। गलत प्रॉडक्ट्स स्किन को ड्राई, ऑयली या एक्ने-प्रोन बना सकते हैं। समय के साथ ये स्किन बैरियर को कमजोर कर देते हैं, जिससे उम्र के निशान जल्दी दिखने लगते हैं।

    चेहरे को ज्यादा रगड़ना या हार्श क्लेंजर यूज करना
    चेहरे की सफाई जरूरी है, लेकिन इसे ज्यादा रगड़ना या कठोर क्लींजर का इस्तेमाल स्किन की नेचुरल नमी छीन लेता है। ड्राई और डैमेज्ड स्किन पर फाइन लाइन्स जल्दी नजर आती हैं और एजिंग के साइन बढ़ जाते हैं।

    हाइड्रेशन की अनदेखी करना
    पर्याप्त पानी न पीना और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल न करना स्किन को डल और बेजान बना देता है। डिहाइड्रेशन से स्किन पर झुर्रियां जल्दी उभर आती हैं। स्किन को अंदर और बाहर दोनों तरह से हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है।

    स्लीप रूटीन नजरअंदाज करना
    कम नींद लेना या अनियमित नींद की आदत स्किन की हेल्थ को प्रभावित करती है। नींद के दौरान स्किन रिपेयर होती है। नींद की कमी से डार्क सर्कल्स, पफी आईज और समय से पहले एजिंग की समस्या हो जाती है।

    स्ट्रेस और अनहेल्दी डाइट
    जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस और जंक फूड, मीठे व तैलीय खाने का सेवन स्किन को नुकसान पहुंचाता है। ये आदतें कोलेजन प्रॉडक्शन को कम करती हैं और स्किन की इलास्टिसिटी घटा देती हैं, जिससे उम्र के निशान जल्दी दिखते हैं।

    नाइट केयर स्किप करना
    दिनभर की थकान के बाद बिना चेहरा साफ किए सो जाना या नाइट क्रीम/सीरम का इस्तेमाल न करना स्किन के लिए हानिकारक है। रात का समय स्किन रिपेयर का होता है, इसे इग्नोर करना एजिंग प्रॉसेज को बढ़ाता है।

  • Natural Skin Care Habits: अगर महंगी क्रीम और स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी आपके चेहरे पर असर नहीं दिखा पा रहे हैं,

    Natural Skin Care Habits: अगर महंगी क्रीम और स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी आपके चेहरे पर असर नहीं दिखा पा रहे हैं,


    नई दिल्‍ली । कई बार ऐसा होता है कि हम महंगी से महंगी क्रीम, सीरम और फेस पैक इस्तेमाल करते हैं, फिर भी चेहरे पर वो निखार नहीं आता जिसकी उम्मीद होती है। तब मन में सवाल उठता है कि आखिर कमी कहां रह गई। असल में स्किन की सेहत सिर्फ बाहर से लगाए गए प्रोडक्ट्स पर नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की आदतों पर टिकी होती है। सही दिनचर्या अपनाकर, बिना ज्यादा खर्च किए भी चेहरे पर नैचुरल पिंक ग्लो लाया जा सकता है।अगर नींद पूरी नहीं होती, तो उसका असर सबसे पहले चेहरे पर दिखता है। डलनेस, डार्क सर्कल और पिंपल्स की बड़ी वजह खराब स्लीप साइकल मानी जाती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करती है। अच्छी नींद से चेहरा फ्रेश दिखता है और नेचुरल ग्लो अपने आप नजर आने लगता है।

    पानी की कमी छीन लेती है चेहरे की चमक

    दिनभर कम पानी पीने से शरीर ही नहीं, स्किन भी डिहाइड्रेट हो जाती है। जब स्किन में नमी की कमी होती है, तो चेहरा बेजान और रूखा लगने लगता है। रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और स्किन अंदर से हाइड्रेट रहती है। यही आदत चेहरे पर पिंक और हेल्दी ग्लो लाने में मदद करती है।
    संतुलित डाइट है नेचुरल ब्यूटी का राज
    स्किन की सेहत का सीधा कनेक्शन हमारे खाने से होता है। ज्यादा तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ा सकता है। वहीं फल, सब्जियां, नट्स और प्रोटीन से भरपूर डाइट स्किन को जरूरी पोषण देती है। विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाना स्किन को अंदर से मजबूत बनाता है।

    चेहरे की सही सफाई भी है जरूरी

    दिनभर धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन चेहरे पर जम जाता है। अगर स्किन को ठीक से साफ न किया जाए, तो पोर्स बंद हो सकते हैं और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। दिन में दो बार हल्के क्लींजर से फेस वॉश करना स्किन को साफ रखता है और नेचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद करता है।

    धूप से बचाव भी है स्किन के लिए जरूरी

    बिना धूप से बचाव के बाहर निकलना स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। सूरज की तेज किरणें स्किन एजिंग और पिगमेंटेशन बढ़ा सकती हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बाहर जाते समय सन प्रोटेक्शन अपनाना स्किन को लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखता है।

    तनाव कम करेंगे तो चेहरा खुद बोलेगा
    ज्यादा तनाव सिर्फ दिमाग ही नहीं, स्किन को भी प्रभावित करता है। स्ट्रेस हार्मोनल बदलाव लाकर स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ा सकता है। रोज थोड़ा वक्त खुद के लिए निकालना, रिलैक्स करना और पॉजिटिव रहना चेहरे पर साफ नजर आता है।

  • घर पर ही करें फेशियल और पाएं पार्टी-रेडी ग्लो, सिर्फ 5 मिनट में चेहरा फ्रेश

    घर पर ही करें फेशियल और पाएं पार्टी-रेडी ग्लो, सिर्फ 5 मिनट में चेहरा फ्रेश

     नई दिल्ली। शादी का मौसम हो और चेहरा ग्लो न करे, ऐसा कैसे हो सकता है? हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन हर फंक्शन में फ्रेश, ग्लोइंग और हेल्दी दिखे। लेकिन व्यस्त दिनचर्या में सलून जाने का समय निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घर बैठे किया गया 5 मिनट का आसान होम फेशियल आपकी स्किन को तुरंत फ्रेश और पार्टी-रेडी बना सकता है। सबसे खास बात—इसे करने में न ज्यादा मेहनत लगती है, न ज्यादा सामान।

    क्यों जरूरी है होम फेशियल?
    लगातार मेकअप, धूल-मिट्टी और भागदौड़ से चेहरे की नमी कम हो जाती है और स्किन बेजान दिखने लगती है। ऐसे में छोटा-सा होम फेशियल आपकी त्वचा को पोषण देता है। स्किन टोन ब्राइट करता है। चेहरे पर तुरंत ग्लो लाता है। शादी या पार्टी में निकलने से पहले सिर्फ 5 मिनट का यह ट्रीटमेंट आपकी स्किन को नैचुरल, हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है।

    होम फेशियल के लिए क्या-क्या चाहिए?

    सारी चीजें आपकी रसोई में आसानी से उपलब्ध होंगी।
    दही।
    शहद।
    ओट्स या बेसन।
    नींबू का रस

    5 मिनट में होम फेशियल कैसे करें? (Step-by-Step आसान तरीका)

    1. चेहरे की सफाई (Cleanser) – 30 सेकंड
    चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धोकर माइल्ड फेसवॉश से साफ करें। इससे धूल-मिट्टी और ऑयल हट जाता है और त्वचा अगले स्टेप के लिए तैयार हो जाती है।

    2. स्क्रब (Exfoliation) – 1 मिनट
    ओट्स/बेसन को दही के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं।
    इसे चेहरे पर हल्के हाथों से गोल-गोल मसाज करें।
    यह डेड स्किन हटाकर चेहरे को तुरंत फ्रेश बनाता है।

    3. फेस पैक (Face Pack) – 2 मिनट
    दही और शहद मिलाकर पैक तैयार करें।
    चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 2 मिनट छोड़ दें।
    इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
    यह पैक स्किन को मुलायम, ग्लोइंग और हाइड्रेटेड बनाता है।

    4. मॉइस्चराइजिंग (Moisturizer) – 30 सेकंड
    चेहरे को हल्के से पोंछकर मॉइस्चराइजर लगा लें।यह त्वचा में नमी को लॉक करता है और ग्लो को लंबे समय तक बनाए रखता है।

    घर पर फेशियल करते समय इन बातों का रखें ध्यान-

    फेशियल के दौरान आंखों में कोई भी चीज न लगे।बेहतर परिणाम के लिए फेशियल के बाद कम से कम 1–2 घंटे तक धूल, धुएं और सीधी धूप से बचना जरूरी है।मेकअप करने से पहले कम से कम 30–60 मिनट का अंतर रखें।होम फेशियल के बड़े फायदे-सिर्फ 5 मिनट में इंस्टेंट ग्लो।स्किन नरम, फ्रेश और ब्राइट। हर इवेंट के लिए तुरंत रेडी त्वचा।