Tag: Goods seized

  • महाराष्ट्र में FDA की बडी कार्रवाई… पतंजलि घी समेत 9 करोड़ का सामान जब्त; 16 गिरफ्तार

    महाराष्ट्र में FDA की बडी कार्रवाई… पतंजलि घी समेत 9 करोड़ का सामान जब्त; 16 गिरफ्तार


    मुम्बई।
    महाराष्ट्र फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (Maharashtra Food and Drug Administration- FDA) ने दिवाली से पहले कई पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) के एक बड़े डिस्ट्रिब्यूटर समेत कम से कम 19 ऑपरेटर्स पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के बाद एफडीए ने इन सभी के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इसके साथ कही कम से कम 9 करोड़ रुपये की खाद्य सामग्री सीज कर दी गई है। एफडीए की तरफ से जारी बयान के मुताबिक 114 ठिकानों से करीब 3.53 लाख किलो खाद्य सामग्री सीज की गई। सीज की गई सामग्री में 2,279 किलो पतंजलि गाय का घी भी शामिल है जिसकी कीमत लगभग 20 लाक रुपये बताइ गई है।


    स्टोर पर होती थी घी में मिलावट?

    छत्रपति संभाजीनगर में M/S दिव्या महावितरक नाम के डिस्ट्रिब्यूटर के यहां से पतंजलि घी सीज किया गया है। आरोप है स्टोर पर घी को लेकर गलत ब्रैंडिंग और मिलावट की जाती थी। यानी किसी और मिलावटी घी को पतंजलि के नाम से बेचा जाता था। विभाग ने बताया कि यह स्टोर फूड सेफ्टी ऐंड स्टैंडर्ड्स ऐक्ट 2006 के नियमों का पालन नहीं कर रहा था।

    एफडी ने कहा कि मुंबई, अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर में कम से कम 19 स्टोर पर ताला लगाया गया है। इनमें स्वीटमीट ऐंड स्पाइसी की कंपनी भी शामिल है। खाने के सामान में हाइजीन से समझौता करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में बहुत गंदगी थी और खाने के सामान को गलत तरीके से स्टोर किया जाता था। FDA ने बताया कि भिवंडी में एक सुपरमार्ट से 1 लाख 44 हजार किलो खाने का तेल सीज किया गया है। इसके अलावा ठाणे में मिलावटी दालें, अनाज जब्त किया गया।

    पुणे डिवीजन में स्वाति ऑइल मिल्स पर कार्रवाई गई गई है। यहां 17 ठिकानों से लगभग 80 लाख की प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है। इसके अलावा कम से कम 13 एफआईआर दर्ज की गईं और 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 6 वाहनों को भी सीज किया गया है। नासिक में एजेंसी ने 34 ढाबा, होटल और रेस्तरां की भी जांच की। कई होटलों को सुधार करने का नोटिस थमाया गया है। आपको बता दें कि आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे की अगुआई में बीते कुछ ही महीने में एफडीए ने कई बड़े ऑनलाइन सेलिंग प्लैटफॉर्म्स पर भी ऐक्शन लिया है।