Tag: Gwalior Crime News

  • छठी का जश्न बना मातम, देवर की गोली से भाभी की मौत; शव छिपाने की कोशिश नाकाम

    छठी का जश्न बना मातम, देवर की गोली से भाभी की मौत; शव छिपाने की कोशिश नाकाम


    मध्य प्रदेश । ग्वालियर में एक छठी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रविवार (31 मई) को थाटीपुर क्षेत्र के नदीपार टाल स्थित तृप्ति नगर में हुई, जहां एक परिवार में नवजात बच्चे के जन्म के छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लेकिन खुशी का यह माहौल कुछ ही पलों में त्रासदी में बदल गया।

    जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान परिवार का छोटा भाई योगेश कुशवाह अवैध कट्टे से हर्ष फायरिंग की तैयारी कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह बार-बार हथियार को लोड और अनलोड कर रहा था, इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली पास बैठी बच्चे की मां जाह्नवी उर्फ ज्योति कुशवाह (32) के सिर में जा लगी। गोली लगते ही महिला जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने मामले को और गंभीर बना दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना देने के बजाय घटना को छिपाने का प्रयास किया। पति मनोज कुशवाह और देवर योगेश ने मिलकर महिला के शव को एक बड़े डीप फ्रीजर में रख दिया ताकि शव खराब न हो और अंतिम संस्कार बिना किसी को बताए किया जा सके।

    परिजनों ने आसपास के लोगों को यह बताया कि महिला की मौत बीमारी से हुई है, ताकि किसी को शक न हो। रात करीब 11 बजे दोनों आरोपी शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान एक पड़ोसी को उनकी गतिविधियों पर संदेह हो गया। उसने देखा कि घर में डीप फ्रीजर मंगवाया गया है और देर रात अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है, जिससे उसे शक हुआ और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।

    सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी पति मनोज और देवर योगेश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घर से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

    पुलिस ने मामले में अवैध हथियार की भी तलाश शुरू कर दी है और यह जांच की जा रही है कि कट्टा कहां से लाया गया था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह घटना पूरी तरह लापरवाही और अवैध हथियार के उपयोग का परिणाम है।

    पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। शव को छिपाने और बिना सूचना अंतिम संस्कार की कोशिश को भी गंभीर अपराध माना जा रहा है।

    यह घटना एक बार फिर हर्ष फायरिंग की खतरनाक परंपरा और अवैध हथियारों के उपयोग पर सवाल खड़े करती है, जिसने एक खुशहाल परिवार को गहरे शोक में बदल दिया।

  • कुंडी खोलने की कोशिश पड़ी भारी ,जाली में फंसा हाथ ,रात भर तड़पता रहा चोर

    कुंडी खोलने की कोशिश पड़ी भारी ,जाली में फंसा हाथ ,रात भर तड़पता रहा चोर


    ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद अनोखी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां चोरी करने पहुंचे एक शातिर चोर की किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि वह खुद ही जाल में फंस गया और पूरी रात उसी हालत में खड़ा रहने को मजबूर हो गया यह घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे बदकिस्मती की मिसाल बता रहे हैं

    यह पूरा मामला शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर का है जहां मनोज कुशवाहा नाम का एक चोर निर्माणाधीन मकान में सरिया चोरी करने की नीयत से घुसा था देर रात जब वह मकान के अंदर पहुंचा तो उसने खिड़की की जाली के जरिए दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन जैसे ही उसने अपना हाथ अंदर डाला वह जाली में बुरी तरह फंस गया

    शुरुआत में उसे लगा कि वह आसानी से हाथ निकाल लेगा लेकिन उसकी यह सोच जल्द ही गलत साबित हो गई उसने बार बार कोशिश की लेकिन हाथ बाहर नहीं निकल पाया धीरे धीरे उसकी परेशानी बढ़ती गई और हालत ऐसी हो गई कि उसे पूरी रात उसी स्थिति में खड़े रहना पड़ा

    रात भर दर्द और थकान से जूझते हुए चोर वहीं फंसा रहा और सुबह होने का इंतजार करता रहा सुबह जब मकान मालिक निर्माणाधीन घर पर पहुंचा तो सामने का नजारा देखकर वह हैरान रह गया उसने देखा कि एक व्यक्ति खिड़की की जाली में हाथ फंसाए खड़ा है और खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है

    मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह चोर का हाथ जाली से बाहर निकाला और उसे हिरासत में ले लिया

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी इलाके में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है वह खासतौर पर निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाता था जहां से सरिया और अन्य सामान चोरी करता था पूछताछ के दौरान उसने कई घटनाओं को स्वीकार भी किया है

    फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके द्वारा की गई अन्य चोरियों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ साथ चोरी का सामान बरामद करने की कोशिश भी की जा रही है इस अजीब घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है लोग इसे लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं कई लोग हंसी मजाक में कह रहे हैं कि चोरी करने गया था लेकिन खुद ही जाल में फंस गया

    यह घटना एक तरह से यह भी बताती है कि अपराध का अंत अक्सर बुरा ही होता है और कभी कभी हालात ऐसे बन जाते हैं कि अपराधी अपनी ही चाल में फंस जाता है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

  • ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात, जीजा ने साले पर किया जानलेवा हमला, सड़क पर तड़पता छोड़ा

    ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात, जीजा ने साले पर किया जानलेवा हमला, सड़क पर तड़पता छोड़ा


    नई दिल्ली| मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक रूह कँपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ रिश्तों का कत्ल करने की कोशिश की गई। थाटीपुर थाना क्षेत्र की मेहरा कॉलोनी में एक जीजा ने अपने ही साले पर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। महज एक मामूली बहस के बाद, आवेश में आए जीजा ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपने साले के शरीर को छलनी कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, हमला इतना तेज और बेरहम था कि पीड़ित को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गर्दन, पेट, पीठ और सीने पर एक के बाद एक 24 वार किए गए, जिससे युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर ही गिर पड़ा और तड़पने लगा।

    सुलह की कोशिश बनी खूनी संघर्ष की वजह
    पुलिस जांच में सामने आया है कि इस विवाद की जड़ें चार साल पुरानी हैं। मुरैना निवासी देवेंद्र रजक की बहन की शादी ग्वालियर के कृष्णा रजक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष पति कृष्णा, उसका भाई सोनू और पिता राम अवतारलगातार विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। 25 अप्रैल को देवेंद्र अपनी बहन के दुखों को दूर करने और मामले में बीच-बचाव कर सुलह कराने के उद्देश्य से मुरैना से ग्वालियर आया था। उसे उम्मीद थी कि बातचीत से मसला हल हो जाएगा, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

    जब देवेंद्र ने अपनी बहन को साथ भेजने की बात कही, तो कृष्णा आग बबूला हो गया। बात गाली-गलौज से शुरू होकर हाथापाई तक पहुँच गई। इसी बीच कृष्णा घर के अंदर से चाकू निकाल लाया और अपनी बहन के सामने ही उसके भाई पर टूट पड़ा।

    वीडियो में कैद हुई दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    इस पूरी वारदात का एक विचलित करने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कृष्णा अपने साले पर ताबड़तोड़ हमला करता दिख रहा है। हमले के दौरान देवेंद्र की बहन अपने भाई को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन पत्थर दिल हमलावर नहीं रुका। वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी अपनी बाइक उठाकर मौके से फरार हो गया।

    स्थानीय लोगों और बहन ने तत्परता दिखाते हुए घायल देवेंद्र को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ वह फिलहाल जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक खून बह जाने और महत्वपूर्ण अंगों पर चोट लगने के कारण उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

    पुलिस की कार्रवाई: ससुर की तलाश जारी
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल करते हुए दबिश दी। सीएसपी मुरार, अतुल सोनी ने पुष्टि की है कि मुख्य आरोपी कृष्णा रजक और उसके भाई सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, उनका पिता राम अवतार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

  • पिस्टल दिखाकर प्रताड़ना: Gwalior में कारोबारी से गाली दिलवाकर बनाए वीडियो, पुलिस जांच में जुटी

    पिस्टल दिखाकर प्रताड़ना: Gwalior में कारोबारी से गाली दिलवाकर बनाए वीडियो, पुलिस जांच में जुटी


    नई दिल्ली। ग्वालियर में एक बेहद सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के एक प्रॉपर्टी कारोबारी के साथ बदमाशों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसे बंधक बनाकर अमानवीय हरकत को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने पिस्टल अड़ाकर उसके साथ जबरदस्ती की, वीडियो बनाए और 30 लाख रुपए के चेक भी साइन करवा लिए।

     लेन-देन के बहाने बुलाया, फिर बनाया बंधक
    पीड़ित 48 वर्षीय कारोबारी ने बताया कि वह कंस्ट्रक्शन और प्रॉपर्टी का काम करता है। 15 अप्रैल को उसे पुराने परिचित ओमकार सिकरवार ने लेन-देन की बात करने के लिए बुलाया। वह पीतांबरा धर्मकांटा स्थित ऑफिस पहुंचा, जहां पहले से 5-6 लोग मौजूद थे।
    जैसे ही वह अंदर पहुंचा, आरोपियों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए धमकाया कि अब वह जिंदा नहीं जाएगा।

     पिस्टल के दम पर की दरिंदगी, बनाए वीडियो
    पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पिस्टल अड़ाकर उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान एक आरोपी मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। इतना ही नहीं, उन्होंने कारोबारी से अपने दुश्मन के खिलाफ गालियां दिलवाकर वीडियो रिकॉर्ड किए और उसके मोबाइल से भेज भी दिए।

     बेटे से मंगवाई चेक बुक, 30 लाख के चेक साइन
    बदमाशों ने कारोबारी को धमकाकर उसके बेटे से चेक बुक मंगवाई। इसके बाद 10-10 लाख रुपए के तीन चेक जबरन साइन कराए गए। एक चेक उसकी पत्नी के अकाउंट से और दो उसके खुद के अकाउंट से जुड़े थे।
    इसके अलावा, आरोपियों ने ऑनलाइन पेमेंट करवाकर शराब भी मंगवाई और पीड़ित के साथ मारपीट जारी रखी।

     3 घंटे तक बनाया बंधक, फिर छोड़ा
    करीब साढ़े तीन घंटे तक कारोबारी को कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसे धमकाया और पीटा गया। बाद में आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर कहलवाया कि उसने चेक अपनी मर्जी से दिए हैं।
    रात करीब 9 बजे उसे छोड़ा गया, जिसके बाद वह सीधे पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

     पुराने विवाद से जुड़ा मामला, आरोपियों की तलाश जारी
    पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले के पीछे पुराना विवाद सामने आया है। आरोपियों और पीड़ित के बिजनेस पार्टनर के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी ओमकार सिकरवार और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

     कानून-व्यवस्था पर सवाल
    इस घटना ने एक बार फिर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से लोगों में डर का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • वारदात से पहले गिरफ्तारी: ग्वालियर में कैंसर हिल्स से भिंड का आरोपी पकड़ा, हथियार भी मिले

    वारदात से पहले गिरफ्तारी: ग्वालियर में कैंसर हिल्स से भिंड का आरोपी पकड़ा, हथियार भी मिले


    ग्वालियरमध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया। कैंसर हिल्स क्षेत्र में संदिग्ध हालात में खड़े एक बदमाश को क्राइम ब्रांच और कंपू थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।

    पुलिस को देखते ही जंगल की ओर भागा, पीछा कर दबोचा

    डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक शातिर बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कैंसर हिल्स इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक सुनसान रास्ते पर खड़ा मिला। पुलिस को देखते ही वह जंगल की ओर भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

    पिस्टल और कारतूस बरामद, पूछताछ जारी

    तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह किस मंशा से हथियार लेकर वहां मौजूद था और किस वारदात की योजना बना रहा था।

    भिंड का निगरानीशुदा बदमाश, रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अंकुश भिंड जिले के लहार क्षेत्र का रहने वाला है और पुलिस का निगरानीशुदा बदमाश बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए ग्वालियर पुलिस ने भिंड पुलिस से उसका आपराधिक रिकॉर्ड मंगाया है।

    अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई

    इस ऑपरेशन में क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमित शर्मा और कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और संभावित साथियों की भी तलाश कर रही है।

  • ग्वालियर में इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप: फेसबुक दोस्ती के बाद शादी का झांसा, केस दर्ज

    ग्वालियर में इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप: फेसबुक दोस्ती के बाद शादी का झांसा, केस दर्ज


    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पुलिस इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। झांसी रोड थाना में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, आरोपी इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा ने फेसबुक के जरिए महिला से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने वाली 38 वर्षीय महिला शहर में बुटीक चलाती है और वर्तमान में 9 महीने की गर्भवती बताई जा रही है।

    फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, खुद को बताया अविवाहित

    पीड़िता के अनुसार, जनवरी 2024 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान रूपेश शर्मा से हुई। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ीं। इस दौरान आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया और महिला को भरोसे में लिया, जबकि हकीकत में वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।

    शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

    महिला का आरोप है कि 2024 में ही आरोपी पहली बार उसके बुटीक पर आया, जहां उसने जबरन संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने शादी का वादा कर मामला शांत कराया। इसके बाद भी वह लगातार शादी का आश्वासन देकर महिला के साथ संबंध बनाता रहा। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा।

    सच्चाई सामने आई तो दी धमकी

    शक होने पर महिला ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई, जिसमें उसकी शादी और बच्चों की सच्चाई सामने आई। विरोध करने पर इंस्पेक्टर ने उसे धमकाया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद देर रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।

    ड्यूटी से गायब आरोपी, विभागीय कार्रवाई की तैयारी

    मामले के सामने आने के बाद आरोपी इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा का मोबाइल बंद है और वह बिना सूचना ड्यूटी से भी गायब बताया जा रहा है। अखिलेश रैनवाल (एसपी, पीटीएस तिघरा) ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

    पुलिस जांच जारी, गिरफ्तारी की तैयारी

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए बढ़ते अपराधों और भरोसे के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया रेप, ग्वालियर में आरोपी गिरफ्तार

    फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया रेप, ग्वालियर में आरोपी गिरफ्तार


    ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फेसबुक पर हुई दोस्ती ने एक विवाहित महिला की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया। आरोपी युवक ने पहले दोस्ती बढ़ाई, फिर शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में धमकाने लगा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    फेसबुक से शुरू हुई बातचीत, बढ़ा संपर्क
    पुलिस के अनुसार 37 वर्षीय महिला की करीब एक साल पहले विक्की जाटव से फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। आरोपी मुरैना जिले के उत्तमपुर का निवासी है। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फोन पर नियमित संपर्क होने लगा। इसी दौरान आरोपी ने महिला को अपने झांसे में ले लिया।

    होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
    बताया जा रहा है कि 7 जुलाई 2025 को आरोपी ग्वालियर पहुंचा और महिला को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह उसे शहर के एक होटल में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने जल्द शादी का वादा कर उसे शांत करा दिया।

    एक साल तक बनाता रहा संबंध, फिर मुकरा
    आरोप है कि इसके बाद आरोपी महिला को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने आखिरकार पुलिस की शरण ली।

    शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
    पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुरैना पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे ग्वालियर लाया गया है।

    पुलिस कर रही पूछताछ
    मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इस तरह की घटना कहीं और तो नहीं की।

    सावधानी भी जरूरी: सोशल मीडिया पर सतर्क रहें
    यह मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सतर्क रहना कितना जरूरी है। किसी भी तरह के रिश्ते में जल्दबाजी या बिना जांच-पड़ताल के भरोसा करना गंभीर परिणाम दे सकता है।

  • ग्वालियर में दरिंदगी: आंगन से मासूम को उठा ले गया हैवान; एकांत में रौंदा बचपन, पुलिस ने दबोचा

    ग्वालियर में दरिंदगी: आंगन से मासूम को उठा ले गया हैवान; एकांत में रौंदा बचपन, पुलिस ने दबोचा


    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ पिछोर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने न केवल कानून को चुनौती दी, बल्कि एक मासूम के बचपन को भी अपनी हवस की आग में झोंक दिया। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब दो बजे, जब पूरा इलाका गहरी नींद में सोया था, तब एक 14 वर्षीय किशोरी को उसके अपने ही घर से अगवा कर लिया गया। आरोपी ने एकांत में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सोमवार रात को ही आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

    आधी रात की वो खौफनाक वारदात
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछोर क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। शनिवार की रात भोजन के बाद जब सभी परिजन सो गए, तो रात के करीब दो बजे नाबालिग की नींद खुली। वह सामान्य रूप से बाथरूम जाने के लिए आंगन में निकली थी। उसे आभास भी नहीं था कि अंधेरे में कोई दरिंदा उसकी ताक में बैठा है। जैसे ही वह आंगन में पहुँची, पड़ोस में ही रहने वाला अनिल केवट (पुत्र सुंदर केवट) अचानक उसके सामने आ गया। इससे पहले कि मासूम शोर मचा पाती या कुछ समझ पाती, आरोपी ने पूरी ताकत से उसका मुँह दबा दिया।

    एकांत में ले जाकर मिटाई हवस
    आरोपी अनिल किशोरी को जबरन उठाकर घर से दूर एक सुनसान और एकांत स्थान पर ले गया। वहां उसने डरी-सहमी किशोरी के साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी के बाद आरोपी का मन नहीं भरा, तो उसने मासूम को खौफजदा करने के लिए उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि इस बारे में किसी को बताया, तो वह न केवल उसे, बल्कि उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा। इस धमकी से डरी-सहमी पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुँची।

    साहस जुटाकर सुनाई आपबीती
    घर पहुँचने के बाद पीड़िता गहरे सदमे में थी, लेकिन उसने साहस जुटाया और अपनी माँ को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की हालत देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रात में ही मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुँचे। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर तुरंत मामला दर्ज किया और जीरो पर कायमी कर केस डायरी संबंधित पिछोर थाने को भेज दी।

    पुलिस की घेराबंदी और आरोपी की गिरफ्तारी
    पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश में दबिश दी जाने लगी। आरोपी अनिल शहर छोड़ने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए सोमवार की रात उसे धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके।

    इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों के मन में डर पैदा करने का काम किया है। स्थानीय निवासियों ने आरोपी के खिलाफ कठोरतम सजा की मांग की है।

  • ग्वालियर: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दरिंदगी, शादी का झांसा देकर साल भर तक किया शोषण

    ग्वालियर: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दरिंदगी, शादी का झांसा देकर साल भर तक किया शोषण


    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के घाटीगांव क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही दूर की रिश्तेदार युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर हवस का शिकार बनाया। आरोपी यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने शादी के ‘रंगीन सपने’ दिखाकर करीब एक साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने न केवल इनकार कर दिया बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

    दोस्त के जन्मदिन के बहाने ले गया खेत

    पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 21 वर्षीय पीड़िता घाटीगांव क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी पहचान आरोन निवासी रामनिवास बंजारा से थी, जो रिश्ते में उसका दूर का भाई लगता था। जनवरी 2025 की घटना: आरोपी ने दोस्त के जन्मदिन का बहाना बनाकर युवती को साथ घूमने चलने के लिए राजी किया। भरोसे में आकर युवती उसकी बाइक पर बैठकर चली गई। नशीली कोल्ड ड्रिंक आरोपी उसे गांव से दूर एक सुनसान खेत में बनी झोपड़ी में ले गया। वहां उसने युवती को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला था। युवती के बेहोश होते ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    शादी का झांसा और सीक्रेट मोबाइल

    होश आने पर जब युवती ने विरोध किया, तो रामनिवास ने शादी का वादा कर उसे शांत करा दिया। आरोपी ने युवती को अपने जाल में फंसाए रखने के लिए एक अलग मोबाइल और सिम कार्ड भी दिया था, ताकि वे गुप्त रूप से बात कर सकें। जब भी युवती के माता-पिता घर से बाहर होते, आरोपी वहां पहुंचकर उसका शोषण करता रहा। यह सिलसिला करीब एक साल तक चलता रहा।

    धमकी मिलने पर खुला राज

    हाल ही में जब पीड़िता और उसके परिजनों ने रामनिवास पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने अपना असली रंग दिखा दिया। आरोपी ने शादी से साफ इनकार करते हुए युवती को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया या दोबारा फोन किया, तो वह उसे जान से मार देगा। डरी-सहमी पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।

    पुलिस की कार्रवाई

    घाटीगांव थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी रामनिवास बंजारा के खिलाफ दुष्कर्म  और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।