Tag: Hair Care

  • प्राकृतिक चमक के लिए हेयर केयर टिप्स: गर्मी में बालों की सही सफाई और देखभाल

    प्राकृतिक चमक के लिए हेयर केयर टिप्स: गर्मी में बालों की सही सफाई और देखभाल


    नई दिल्ली। गर्मियों में तेज धूप, बढ़ता तापमान और लगातार पसीना सिर की त्वचा (स्कैल्प) पर सीधा असर डालते हैं। धूल और प्रदूषण मिलकर बालों को चिपचिपा बना देते हैं। कई लोगों को इस मौसम में डैंड्रफ, खुजली और हेयर फॉल जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि बाल कितनी बार धोने चाहिए ताकि वे साफ भी रहें और नुकसान भी न हो।

    हफ्ते में कितनी बार करें बालों की सफाई?

    विशेषज्ञों के अनुसार बाल धोने की कोई एक तय संख्या नहीं होती, यह पूरी तरह आपके बालों के टाइप पर निर्भर करता है।

    ऑयली बाल (तैलीय):
    ऐसे बालों में सीबम ज्यादा बनता है, इसलिए हफ्ते में लगभग 2 से 3 बार शैम्पू करना सही माना जाता है।

    सूखे बाल (ड्राई):
    इनमें नमी जल्दी खत्म हो जाती है, इसलिए हफ्ते में 1 से 2 बार बाल धोना पर्याप्त होता है।
    घुंघराले बाल (कर्ली हेयर):
    इनमें प्राकृतिक तेल पूरे बालों में फैलने में समय लगता है, इसलिए इन्हें कम धोना बेहतर होता है।
    हर दिन शैम्पू करना सही है या नहीं?

    कई लोग गर्मी में रोज बाल धोते हैं, लेकिन यह आदत हर किसी के लिए सही नहीं होती। रोज शैम्पू करने से स्कैल्प का प्राकृतिक तेल कम हो सकता है, जिससे बाल रूखे, कमजोर और बेजान हो सकते हैं। इसलिए जरूरत के अनुसार ही बाल धोना बेहतर है।

    बाल धोने का सही तरीका क्या है?

    सिर्फ बाल धोना ही काफी नहीं, सही तरीका अपनाना भी जरूरी है:

    बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं, यह बालों की नमी छीन लेता है
    हल्का गुनगुना पानी सबसे बेहतर होता है
    शैम्पू सीधे बालों पर न लगाकर पहले हाथ में झाग बनाएं
    स्कैल्प की धीरे-धीरे मसाज करें, जोर से रगड़ने से बचें
    बालों को अच्छे से धोकर शैम्पू पूरी तरह निकालें
    कंडीशनर और अतिरिक्त देखभाल क्यों जरूरी है?

    शैम्पू के बाद कंडीशनर लगाने से बाल मुलायम रहते हैं और टूटने से बचते हैं। यह बालों की बाहरी परत को स्मूद बनाता है, जिससे बालों में प्राकृतिक चमक आती है। इसके अलावा गर्मियों में बालों को धूप और धूल से बचाने के लिए स्कार्फ या कैप का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है।

    गर्मियों में बालों की देखभाल संतुलन पर निर्भर करती है ना बहुत ज्यादा धोना और ना बहुत कम। सही शैम्पू रूटीन और हल्की देखभाल से बाल स्वस्थ, मजबूत और प्राकृतिक रूप से चमकदार बने रह सकते हैं।

  • सफेद बालों से परेशान? इन नेचुरल नुस्खों से पाएं काले, घने और मजबूत बाल

    सफेद बालों से परेशान? इन नेचुरल नुस्खों से पाएं काले, घने और मजबूत बाल


    नई दिल्ली। आजकल कम उम्र में ही बालों का सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। तनाव, गलत खानपान, प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से बाल अपनी नैचुरल रंगत खो देते हैं। ऐसे में लोग तुरंत हेयर डाई या कलर का सहारा लेते हैं, लेकिन लंबे समय में यह बालों को और नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप बालों को नेचुरली काला और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू नुस्खे आपके बहुत काम आ सकते हैं।

    सबसे कारगर उपायों में से एक है आंवला का इस्तेमाल। आंवला बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। आप आंवला पाउडर को पानी या नारियल तेल में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। नियमित इस्तेमाल से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और धीरे-धीरे बालों का रंग गहरा होने लगता है।

    करी पत्ते भी बालों को काला करने में काफी मददगार होते हैं। करी पत्तों को नारियल तेल में उबालकर ठंडा कर लें और इस तेल से हफ्ते में दो बार बालों की मालिश करें। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है और सफेदी कम होती है।

    मेहंदी और कॉफी का मिश्रण भी एक बेहतरीन नेचुरल हेयर कलर है। मेहंदी में कॉफी मिलाकर लगाने से बालों को गहरा भूरा या काला शेड मिलता है। यह बालों को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें चमकदार भी बनाता है।

    काली चाय (ब्लैक टी) से बाल धोना भी एक आसान उपाय है। चाय की पत्तियों को उबालकर उसका पानी ठंडा कर लें और उससे बालों को धोएं। यह बालों के रंग को गहरा करने में मदद करता है और उन्हें शाइनी बनाता है।

    इसके अलावा, प्याज का रस भी बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसे स्कैल्प पर लगाने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और सफेद बालों की समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है।

    ध्यान रखें कि ये सभी उपाय धीरे-धीरे असर दिखाते हैं, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है। साथ ही संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और तनाव से दूरी भी बालों को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    अगर आप नियमित रूप से इन घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं, तो बिना किसी केमिकल के अपने बालों को नेचुरली काला, घना और खूबसूरत बना सकते हैं।

  • दही, एलोवेरा और शहद का हेयर मास्क: बालों को बनाएं मजबूत और चमकदार, महंगे प्रोडक्ट्स की छुट्टी

    दही, एलोवेरा और शहद का हेयर मास्क: बालों को बनाएं मजबूत और चमकदार, महंगे प्रोडक्ट्स की छुट्टी

    नई दिल्ली। आज के समय में बालों की देखभाल एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। प्रदूषण, गलत खानपान और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के कारण बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार उनसे भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता।

    ऐसे में घरेलू नुस्खे एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प बनकर सामने आते हैं। इन्हीं में से एक असरदार उपाय है दही, एलोवेरा और शहद से बना हेयर मास्क। यह तीनों चीजें मिलकर बालों को गहराई से पोषण देती हैं और उन्हें मजबूत, मुलायम और चमकदार बनाती हैं।

    दही में मौजूद प्रोटीन बालों की जड़ों को मजबूत करता है और डैंड्रफ की समस्या को कम करता है। वहीं एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। इसके अलावा शहद बालों में नमी बनाए रखता है, जिससे बाल ड्राई और फ्रिज़ी नहीं होते।

    इस हेयर मास्क को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए 2 चम्मच दही लें, उसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।

    अब इस मास्क को लगाने से पहले अपने बालों को हल्का गीला कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक अच्छे से लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें ताकि यह जड़ों तक पहुंच सके।

    मास्क को लगभग 30 से 40 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करने से बालों की क्वालिटी में साफ फर्क नजर आने लगता है।

    नियमित उपयोग से बालों का टूटना कम होता है, रूखापन दूर होता है और बाल अधिक शाइनी और स्मूद बनते हैं। साथ ही यह स्कैल्प की हेल्थ को भी बेहतर बनाता है।

    हालांकि, अगर किसी को किसी भी सामग्री से एलर्जी है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। जरूरत से ज्यादा मात्रा में या बहुत बार इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए।

    कुल मिलाकर, दही, एलोवेरा और शहद से बना यह घरेलू हेयर मास्क एक आसान, सस्ता और असरदार उपाय है, जो बिना महंगे प्रोडक्ट्स के भी बालों को खूबसूरत बना सकता है।


  • बाल रस्सी जैसे रूखे? 15 दिन में फर्क दिखाएगा ये नेचुरल अलसी और एलोवेरा हेयर मास्क

    बाल रस्सी जैसे रूखे? 15 दिन में फर्क दिखाएगा ये नेचुरल अलसी और एलोवेरा हेयर मास्क


    नई दिल्ली। मौसम बदलने के साथ ही अक्सर हमारे चेहरे और बालों पर इसका असर दिखाई देता है। जबकि स्किन का ख्याल हम रखते हैं, बालों की देखभाल अक्सर अनदेखी रह जाती है। इसका परिणाम बालों की रूखापन और बेजानपन के रूप में सामने आता है। यदि आपके बाल भी रस्सी या झाड़ू जैसे लग रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उन्हें गहराई से पोषण की जरूरत है।

    महंगे शैम्पू और हेयर प्रोडक्ट्स हर बार कारगर नहीं होते। कई बार ये बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में नेचुरल उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार होते हैं। इन उपायों में अलसी (flax seeds) का इस्तेमाल बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ है।

    अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व बालों को मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसीलिए आज हम आपको अलसी और एलोवेरा हेयर मास्क बनाने और इस्तेमाल करने की विधि बता रहे हैं।

    इस्तेमाल के लिए सामग्री:
    2 बड़े चम्मच अलसी के बीज
    एलोवेरा जेल (आवश्यक मात्रा)

    हेयर मास्क बनाने की विधि:
    एक पैन में थोड़ा पानी लेकर उबालें।
    जब पानी उबलने लगे, उसमें अलसी के बीज डालें और 10 मिनट तक उबालें।
    पानी गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद करें और इसे छान लें।
    छने हुए पानी में एलोवेरा जेल मिलाएं और चम्मच की मदद से अच्छी तरह फेंट लें।
    आपका हेयर मास्क तैयार है।
    हेयर मास्क का इस्तेमाल:
    सबसे पहले अपने बालों को धोकर सुलझा लें।
    तैयार मास्क को बालों की जड़ों से लेकर छोर तक अच्छे से अप्लाई करें।
    30-40 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

    इस मास्क को नियमित रूप से सप्ताह में 2-3 बार लगाने से बालों की रूखापन दूर होगी, नमी लौटेगी और बाल मजबूत बनेंगे। 15 दिन के भीतर फर्क साफ नजर आने लगेगा।

    नेचुरल और असरदार होने के कारण यह उपाय रसायनों से भरे प्रोडक्ट्स की तुलना में सुरक्षित है। खासकर बदलते मौसम में जब बालों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है, यह मास्क उन्हें जरूरी पोषण देता है।

    अपने बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाना है तो इस नेचुरल हेयर मास्क को जरूर ट्राई करें। 15 दिन के अंदर ही आप फर्क महसूस करेंगे और बालों की Texture में नर्माई और चमक लौटते देखेंगे।

  • बालों की हर समस्या का समाधान? कॉफी से मिल सकता है नेचुरल हेयर केयर

    बालों की हर समस्या का समाधान? कॉफी से मिल सकता है नेचुरल हेयर केयर


    नई दिल्ली। आज के समय में बाल झड़ना और काफी ज्यादा डैंड्रफ होना आम बात बन गया है।आजकल प्रदूषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बालों का झड़ना, डैंड्रफ और रूखापन एक आम समस्या बन गई है। हम अक्सर महंगे पार्लर ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन नतीजा हमेशा अच्छा नहीं आता है इसलिए हम आपके लिए ऐसा ट्रिक लेकर आए हैं जिससे आप अपने बाल को काफी सुंदर और डैंड्रफ फ्री बन सकती हैं।

    कॉफी दिखाएगा का कमाल
    हमारे किचन में रखा हुआ काफी हम पीने के लिए उपयोग करते हैं लेकिन हमें इसके बारे में बिल्कुल नहीं पता कि इसे हमारे बाल भी काफी अच्छे हो सकते हैं। आपको बता दें, कॉफी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर आप मात्र 2 हफ्ते में रेशमी, चमकदार और डैंड्रफ मुक्त बाल पा सकते हैं।

    कॉफी के बड़े फायदे
    कॉफी में मौजूद कैफीन बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे हेयर ग्रोथ बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प को डिटॉक्स करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाते हैं। कॉफी बालों के क्यूटिकल्स को स्मूथ बनाती है, जिससे बाल सिल्की नजर आते हैं।

    सिल्की बालों के लिए लगे काफी दही और शहद
    शहद नमी को लॉक करता है और दही बालों को गहराई से कंडीशन करता है। आप 2 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच ताजा दही लें। तीनों चीजों को मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे आप अपने बालों पर पेस्ट की तरह लगे थोड़ी देर रुकने के बाद इसे धूल दे आपकी बाल काफी मुलायम हो जायेगे और साइन करने लगेंगे।

    डैंड्रफ के लिए नींबू कॉफ़ी और तेल
    नींबू डैंड्रफ खत्म करता है और नारियल तेल स्कैल्प को पोषण देता है। आप 2 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच नारियल तेल, कुछ बूंदें नींबू का रस लें। आप इसे मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें ताकि यह स्कैल्प में अच्छे से समा जाए।मास्क लगाने से पहले बालों को अच्छे से कंघी कर लें ताकि कोई गांठ न रहे। ब्रश या उंगलियों की मदद से मास्क को स्कैल्प से लेकर बालों की पूरी लंबाई तक लगाएं।हल्के हाथों से 5 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें। इससे कैफीन जड़ों के अंदर तक जाएगा।मास्क को 30 से 45 मिनट तक लगा रहने दें। अगर आप ऐसा दो हफ्तों में तीन-चार बार करेंगी तो आपके बाल काफी अच्छे और घने बन जाएंगे