Tag: Hair Fall Solution

  • बालों की हर समस्या से पाएं छुटकारा: अपनाएं ये आसान और असरदार हेयर केयर ट्रिक्स

    बालों की हर समस्या से पाएं छुटकारा: अपनाएं ये आसान और असरदार हेयर केयर ट्रिक्स


    नई दिल्ली। आज के समय में बालों की समस्या लगभग हर किसी के लिए चिंता का विषय बन गई है। धूल, प्रदूषण, तेज धूप, पसीना और रोजमर्रा की भागदौड़ का असर सीधे हमारे बालों पर पड़ता है। नतीजा बाल झड़ना, रूखापन, बेजानपन और उलझे बाल। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट ही एकमात्र समाधान नहीं हैं, बल्कि कुछ आसान आदतें अपनाकर भी आप अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत बना सकते हैं।
    सबसे पहले बात करें बालों की सुरक्षा की।
    अगर आप रोजाना बाइक, ऑटो या खुले वातावरण में यात्रा करते हैं, तो बालों को कवर करना बेहद जरूरी है। स्कार्फ, स्टोल या कैप का इस्तेमाल करने से बाल धूल और प्रदूषण से बचते हैं। इससे बाल उलझते भी कम हैं और उनका नैचुरल मॉइस्चर बरकरार रहता है।
    यात्रा के दौरान एक और जरूरी चीज है हेयर केयर प्रोडक्ट्स का सही इस्तेमाल। अपने बैग में छोटा हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर जरूर रखें। इससे बालों को तुरंत स्मूथ और मैनेजबल बनाया जा सकता है, खासकर जब मौसम उमस भरा हो या बाल फ्रिज़ी हो जाएं।
    हेलमेट पहनने वालों के लिए खास टिप यह है कि हेलमेट के अंदर कॉटन लाइनर का उपयोग करें। इससे पसीना कम लगेगा और स्कैल्प पर होने वाली जलन या खुजली से भी राहत मिलेगी। साथ ही बालों का टूटना भी कम होगा।
    बाल धोते समय सबसे बड़ी गलती लोग शैंपू का चुनाव करते समय करते हैं। हर शैंपू हर बालों के लिए सही नहीं होता। हार्श केमिकल वाले शैंपू बालों को कमजोर बना सकते हैं, इसलिए हमेशा माइल्ड और अपने हेयर टाइप के अनुसार शैंपू चुनें। इससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और बाल लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं।
    इसके अलावा, सप्ताह में एक या दो बार तेल लगाना भी जरूरी है। हल्के हाथों से स्कैल्प मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है।
    कुल मिलाकर, अगर आप अपने डेली रूटीन में छोटी-छोटी सावधानियां और सही आदतें शामिल कर लेते हैं, तो बालों की ज्यादातर समस्याओं से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। जरूरी है कि आप नियमित देखभाल करें और अपने बालों को समय दें तभी वे लंबे, घने और खूबसूरत बने रहेंगे।
  • सफेद बालों से छुटकारा, इस नेचुरल जूस से पाएं खूबसूरत बाल!

    सफेद बालों से छुटकारा, इस नेचुरल जूस से पाएं खूबसूरत बाल!


    नई दिल्ली। अगर इस समय आप अपने बाल से काफी परेशान हो गई हैं बाल टूट रहे हैं और सफेद होते जा रहे हैं। कई लोग महंगे शैंपू और हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी बालों की समस्या दूर नहीं होती। तब भी परेशानी की कोई बात नहीं है हम आज आपके लिए ऐसा ड्रिंक लेकर आए हैं जो आपके बालों को काफी मजबूत बनाएगा। इस जूस को पीने के बाद आपके बाल काफी चमकदार बन जाएंगे। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं और समझते हैं कि यह कैसे यह काम करता है।

    बालों से जुड़ी है खास बातें
    आपको बता दें कि, बालों की असली सेहत सिर्फ बाहरी देखभाल पर नहीं, बल्कि शरीर को मिलने वाले पोषण पर निर्भर करती है। अगर शरीर के अंदर जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी है, तो इसका असर सीधे बालों पर दिखाई देता है। इसलिए आपको अपने बालों के साथ शरीर का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि बाल ऑटोमेटिक अंदर से मजबूत और घने हो जाए।

    आंवला जूस
    अगर आप लगातार बाल झड़ने से परेशान हैं, तो आंवला जूस आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक आंवला, 8-10 करी पत्ते, आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाएं। आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है और बालों को मजबूत बनाता है। करी पत्ते बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, जबकि नींबू स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है।

    गाजर और चुकंदर का जूस
    गाजर चुकंदर का जूस भी एक बेहतरीन ऑप्शन है जिसे आप रोजाना ले सकते हैं ताकि आपके बालों को अच्छी पोषण मिल सके। बालों की तेजी से बढ़त और प्राकृतिक चमक के लिए गाजर और चुकंदर का जूस एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए एक गाजर, एक छोटा चुकंदर, आधा सेब और थोड़ा अदरक मिलाकर जूस तैयार करें। गाजर में मौजूद विटामिन A बालों को चमकदार बनाता है, जबकि चुकंदर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर बालों की जड़ों को पोषण देता है।

    एलोवेरा और नारियल पानी
    गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए नारियल पानी और एलोवेरा का मिश्रण बेहद असरदार होता है। एक कप नारियल पानी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल, कुछ पुदीने की पत्तियां और थोड़ा खीरा मिलाकर पीएं। यह शरीर को ठंडक देता है और स्कैल्प की खुजली व जलन को कम करता है।

  • बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या? गर्मियों में एलोवेरा बनेगा आपका उपाय

    बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या? गर्मियों में एलोवेरा बनेगा आपका उपाय


    नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम बालों और स्कैल्प के लिए कई चुनौतियां लेकर आता है। तेज धूप, पसीना और धूल के कारण बाल कमजोर पड़ने लगते हैं, झड़ने लगते हैं और स्कैल्प में खुजली व डैंड्रफ की समस्या आम हो जाती है। ऐसे समय में शैंपू-कंडीशनर से ज्यादा असरदार और प्राकृतिक उपाय के रूप में एलोवेरा को माना जाता है।

    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के विशेषज्ञों के अनुसार, एलोवेरा आयुर्वेद का सबसे भरोसेमंद और प्राकृतिक विकल्प है। यह बालों और स्कैल्प की गहराई तक सफाई करता है, जड़ों को मजबूत बनाता है और बालों को सिरे तक स्वस्थ बनाए रखता है। एलोवेरा में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

    एलोवेरा स्कैल्प पर जमा अतिरिक्त तेल को हटाता है, जिससे तैलीय बालों की समस्या कम होती है। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है, टूटने-झड़ने से बचाता है और बालों को रिपेयर करने में मदद करता है। इसके एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ और अन्य फंगल इंफेक्शन को रोकते हैं। साथ ही यह खुजली को शांत करता है और गर्मियों में पसीने से होने वाली जलन और इरिटेशन से तुरंत राहत देता है।

    एलोवेरा से बालों की देखभाल करना बेहद आसान है। इसके लिए ताजा एलोवेरा का जेल निकालकर सीधे स्कैल्प पर लगाएं और 30-40 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार एलोवेरा जेल में नारियल तेल मिलाकर सिर की मालिश करने से बालों की जड़ों को अतिरिक्त पोषण मिलता है और बाल मजबूत होते हैं। इसके अलावा, एलोवेरा जेल को नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाने से डैंड्रफ और तैलीयता कम होती है। बालों में एलोवेरा जेल को रातभर लगाकर सुबह धोने से बाल मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनते हैं।

    आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित रूप से एलोवेरा का उपयोग करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, बालों का झड़ना कम होता है और स्कैल्प स्वस्थ रहता है। यह गर्मियों में केमिकल युक्त शैंपू के विकल्प के रूप में सबसे सुरक्षित और प्राकृतिक तरीका है। एलोवेरा न केवल बालों को पोषण देता है बल्कि स्कैल्प को ठंडक और राहत भी प्रदान करता है।

    गर्मियों में एलोवेरा का उपयोग बालों की लंबी उम्र, उनकी मजबूती और प्राकृतिक चमक बनाए रखने के लिए अत्यंत प्रभावी है। इसे घर पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और यह बालों की देखभाल को सरल, सुरक्षित और प्राकृतिक बनाता है। इस प्रकार, गर्मियों में बालों और स्कैल्प की पूरी देखभाल के लिए शैंपू-कंडीशनर की जगह एलोवेरा अपनाना न केवल फायदेमंद है बल्कि आयुर्वेदिक दृष्टि से भी यह अत्यंत प्रभावशाली उपाय है।