Tag: hanged

  • MP: भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी की लगाई फांसी…. जांच में जुटी पुलिस

    MP: भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी की लगाई फांसी…. जांच में जुटी पुलिस


    भोपाल।
    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के पॉश और हाई-प्रोफाइल इलाके ‘चार इमली (High-profile area ‘Char Imli’)’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक वरिष्ठ IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी (Minor Daughter) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की उम्र 17 वर्ष थी और वह 11वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर इस साल 12वीं में पहुंची थी।

    जानकारी के मुताबिक मृतका अपने परिवार के साथ चार इमली स्थित सरकारी आवास में रहती थी. घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे. इसी दौरान छात्रा अपने कमरे में गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

    हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है. छात्रा के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है. इसके अलावा उसके दोस्तों, परिचितों और संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. यह पता लगाया जा सके कि छात्रा किसी मानसिक तनाव या अन्य परेशानी से गुजर रही थी या नहीं।

    पुलिस क पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
    पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ही परिवार गहरे सदमे में है. इसके बावजूद, पुलिस हर पहलू को स्पष्ट करने के लिए परिवार के सदस्यों, घरेलू सहायकों और मृतका के करीबी दोस्तों से पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही समय और स्थिति को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी. फिलहाल जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पति की हत्या कर पेड़ पर लटकाया, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की वारदात

    पति की हत्या कर पेड़ पर लटकाया, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की वारदात


    सतना। एमपी के सतना में पुलिस ने एक युवक की हत्या का खुलासा किया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति राजाभइया को शराब पिलाकर गला घोंट दिया और आत्महत्या दिखाने के लिए शव पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है।
    मध्य प्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने एक हत्या की गुत्थी सुलझा ली है जिसे पहले आत्महत्या समझा जा रहा था। 5 मार्च को जंगल में एक शख्स की लाश पेड़ से लटकी पाई गई थी। पोस्टमार्टम से पता चला कि शख्स की गला घोंटकर हत्या की गई थी। जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक की पत्नी रामबाई ने अपने प्रेमी बाबूलाल के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। दोनों ने पहले उसे शराब पिलाकर बेसुध किया फिर गला घोंटकर मार डाला और शव को पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    सोची-समझी साजिश के तहत किया गया कत्ल

    पहली नजर में वारदात को आत्महत्या माना जा रहा था। यह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया कत्ल निकला। युवक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    हत्या का मामला दर्ज

    दरअसल, 5 मार्च की सुबह मोटवा-बरहा के जंगल में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला था। शुरुआत में मामला खुदकुशी का लग रहा था, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस के होश उड़ गए। युवक की मौत फंदे पर लटकने से पहले ही गला घोंटने की वजह से हो चुकी थी।

    थाना प्रभारी आदित्य नारायण सिंह धुर्वे ने इसके बाद तुरंत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
    सोशल मीडिया पर फोटो देख चीख पड़े परिजन

    मृतक की पहचान शुरू में नहीं हो सकी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की।

    इसे देखकर जैतवारा के किटहा गांव के लोगों ने उसकी पहचान राजाभइया डोहर (45) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि 2 मार्च को राजाभइया अपनी पत्नी रामबाई के साथ मजदूरी के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा और पत्नी अकेले घर आई थी।
    बेवफाई और कत्ल की खौफनाक कहानी

    जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी रामबाई का कोठी क्षेत्र के रहने वाले बाबूलाल चौधरी (40) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।