Tag: Hardik Pandya

  • हरभजन सिंह का बयान: हार्दिक के लिए रोहित की सलाह से बदल सकती है मुंबई की किस्मत

    हरभजन सिंह का बयान: हार्दिक के लिए रोहित की सलाह से बदल सकती है मुंबई की किस्मत


    नई दिल्ली। हरभजन सिंह का मानना ​​है कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए। उनके अनुसार रोहित को सिर्फ बल्लेबाजी के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं बल्कि पूरे मैच के दौरान मैदान पर रखना टीम के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।

    हरभजन सिंह ने जियोहॉटस्टार पर बातचीत के दौरान कहा कि रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी की मौजूदगी मैदान पर टीम के लिए बेहद अहम होती है। खासकर जब मैच कठिन स्थिति में हो और कप्तान को रणनीतिक फैसले लेने हों, तब रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ी का साथ बहुत काम आता है।

    उन्होंने कहा, “रोहित शर्मा को 12वें खिलाड़ी के तौर पर इस्तेमाल किया गया है जो सिर्फ बल्लेबाजी करता है, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह के नेतृत्वकर्ता वह रहे हैं, उन्हें मैदान पर होना चाहिए। मुश्किल मैचों में, जब आपको कुछ खास फैसले लेने होते हैं, तब वह कप्तान के लिए बहुत मददगार हो सकते हैं।”

    हार्दिक पांड्या को मिल सकता है अनुभव का फायदा
    हरभजन सिंह का मानना है कि Hardik Pandya के लिए भी रोहित शर्मा की मौजूदगी मैदान पर काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। रोहित लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे हैं और उनकी रणनीतिक समझ काफी मजबूत है।

    ऐसे में जब मैच के दौरान मुश्किल फैसले लेने हों या रणनीति बदलने की जरूरत पड़े, तब रोहित शर्मा का अनुभव टीम और कप्तान दोनों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

    आकाश चोपड़ा ने भी किया समर्थन
    पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज Aakash Chopra ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा कि रोहित शर्मा को पूरा मैच खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोहित इस समय फिट हैं और अच्छी फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं, इसलिए टीम को इसका फायदा उठाना चाहिए।

    आकाश चोपड़ा के अनुसार ओपनिंग बल्लेबाज के लिए मैच से पहले मैदान पर रहना और खेल की परिस्थितियों को समझना बेहद जरूरी होता है। अगर कोई ओपनर लंबे समय तक डगआउट में बैठा रहे और फिर सीधे बल्लेबाजी करने आए, तो यह उसके लिए स्वाभाविक स्थिति नहीं होती।

    उन्होंने कहा, “अगर आप फिट हैं, तो आपको पूरा मैच खेलना चाहिए। खासकर जब आप दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे हों तो आपको इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं आना चाहिए। एक ओपनर को डगआउट से 20 ओवर देखने की आदत नहीं होती।”

    पिछले दो सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका
    दरअसल पिछले दो आईपीएल सीजन में Rohit Sharma को कई मुकाबलों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। वह ज्यादातर समय डगआउट में बैठे रहते थे और सिर्फ बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आते थे। उस समय इसकी मुख्य वजह उनकी फिटनेस बताई जा रही थी। हालांकि पिछले 6 से 8 महीनों में रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है और अब वह टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं।

    मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा फैसला
    गौरतलब है कि Rohit Sharma की कप्तानी में Mumbai Indians ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। उनकी कप्तानी में टीम ने कई यादगार सफलताएं हासिल की थीं। हालांकि 2024 सीजन में टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा की जगह Hardik Pandya को कप्तान नियुक्त कर दिया था। इसके बाद से टीम की रणनीति में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

    अब आईपीएल 2026 की शुरुआत के बाद ही यह साफ होगा कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को पूरे मैच के लिए मैदान पर उतारती है या फिर उन्हें पहले की तरह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही इस्तेमाल किया जाता है।

    हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा जैसे क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि रोहित शर्मा का अनुभव और नेतृत्व क्षमता मुंबई इंडियंस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में अगर उन्हें पूरे मैच के दौरान मैदान पर रखा जाए तो यह टीम और कप्तान हार्दिक पांड्या दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

  • हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, टी-20 वर्ल्ड कप जश्न में वायरल वीडियो के आधार पर शिकायत दर्ज

    हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, टी-20 वर्ल्ड कप जश्न में वायरल वीडियो के आधार पर शिकायत दर्ज



    नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के जश्न के दौरान क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए बेंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने यह शिकायत शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दी। शिकायत में कहा गया है कि अहमदाबाद में भारत की जीत के मौके पर पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटते हुए तिरंगा ओढ़ा था, जो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है।

    शिकायतकर्ता के अनुसार, मैदान पर जश्न मनाते हुए वायरल हुए वीडियो में पंड्या अपने कंधे पर तिरंगा ओढ़कर दौड़ते और नाचते दिखाई दे रहे हैं। वाजिद खान का आरोप है कि जश्न के दौरान पंड्या ने तिरंगे का सम्मान नहीं किया और इस कारण यह ‘द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971’ की धारा 2 के तहत अपराध बनता है। इस कानून के तहत राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है और तिरंगे को जमीन पर गिराने या अनुचित तरीके से पहनने पर दंडनीय कार्रवाई की जा सकती है।

    प्रारंभ में पुलिस ने कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई थी, इसलिए मामला वहीं दर्ज होना चाहिए, लेकिन वकील ने तर्क दिया कि तिरंगा पूरे देश का राष्ट्रीय प्रतीक है, इसलिए शिकायत कहीं भी दर्ज की जा सकती है। बाद में पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी कॉपी उन्हें प्रदान की।

    टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह भारत का तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब है। इससे पहले भारत ने 2007 और 2024 में भी यह खिताब जीता था। खास बात यह है कि यह पहली बार है जब किसी टीम ने अपने ही देश में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लगातार दो खिताब अपने नाम किए।

    इस बीच सोशल मीडिया पर पंड्या के वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरीं। खेल प्रेमियों और आलोचकों ने पंड्या की आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हर भारतीय की जिम्मेदारी है। वहीं, कई समर्थकों ने यह भी कहा कि जश्न के दौरान भावनाओं में गलती हो सकती है, लेकिन कानून का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।

    पंड्या और उनके एजेंट की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस ने कहा कि शिकायत दर्ज हो गई है और मामले की जांच की जाएगी। जांच में यह देखा जाएगा कि क्या पंड्या के द्वारा तिरंगे की गरिमा के साथ किसी प्रकार का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

    विशेषज्ञों के अनुसार, ‘द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971’ का उद्देश्य केवल दिखावे या अनजाने में किए गए उल्लंघन को नहीं, बल्कि जानबूझकर राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करने वाले कार्यों को रोकना है।

    इस पूरे मामले ने एक बार फिर खेल और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति संवेदनशीलता पर बहस छेड़ दी है। इस घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि खेल के जश्न और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के बीच संतुलन कैसे बनाए रखा जाए।

  • टी20 विश्व कप 2026: हार्दिक पांड्या का जेन मोड और बेथेल का रन-आउट..

    टी20 विश्व कप 2026: हार्दिक पांड्या का जेन मोड और बेथेल का रन-आउट..


    अहमदाबाद। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 रन से जीत दर्ज की। मैच के निर्णायक पलों में युवा इंग्लिश बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शतक बनाया और अपनी टीम के लिए रन चेज को आसान बनाने की पूरी कोशिश की। लेकिन आखिरी ओवर में भारत के हार्दिक पांड्या और विकेटकीपर संजू सैमसन की सूझबूझ ने इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

    मैच के 20वें ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी। बेथेल ने पहली गेंद पर लॉन्ग-ऑफ की दिशा में शॉट मारा, जो पांड्या के पास स्कूप होकर आया। पांड्या ने गेंद स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया। बेथेल दूसरी रन के लिए दौड़े, लेकिन क्रीज तक नहीं पहुँच पाए और रन-आउट हो गए। इस विकेट के साथ ही इंग्लैंड की जीत की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई।

    बीसीसीआई टीवी के एक वीडियो में हार्दिक पांड्या ने उस पल को याद किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें दो रास्ते नजर आ रहे थे। उनका दिल तेजी से धड़क रहा था, लेकिन उन्होंने खुद को ‘जेन मोड’ में रखा। पांड्या ने बताया, “बेथेल ऐसे बल्लेबाज थे जिन्हें मुझे आउट करना था। मुझे पता था कि अगर मैं शांत रहकर सही दिशा में थ्रो करूंगा तो काम पूरा होगा।”

    उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने थोड़ा और स्टंप के करीब फेंकने का इरादा रखा था, लेकिन टीम की योजना सफल रही और विकेट हासिल हो गया। इस रन-आउट के बाद टीम ने जोरदार जश्न मनाया। पांड्या ने मजाक में बताया कि उनके उत्साह का एक कारण यह भी था कि उनका बेटा और बेटी माहिका भी वहां मौजूद थे और उन्होंने चाहा कि उनका परिवार इस पल का आनंद उठाए।

    हार्दिक पांड्या ने उस मैच में 19वां ओवर भी फेंका, जिसमें उन्होंने सिर्फ 9 रन दिए और टीम की जीत सुनिश्चित की। उनके शांत और निर्णायक अंदाज ने भारत को फाइनल में पहुँचने में मदद की और इंग्लैंड की जीत की राह को रोक दिया।

    इससे यह साफ हो गया कि हार्दिक पांड्या न सिर्फ एक आक्रामक खिलाड़ी हैं बल्कि तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी शांत रहकर टीम के लिए निर्णायक योगदान दे सकते हैं। उनकी यह रणनीति और जेन मोड में रहने की क्षमता ही भारतीय टीम को फाइनल की राह पर ले गई।

  • सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए मंदिरों में पूजा: उज्जैन में खिलाड़ियों की फोटो रखकर जीत की प्रार्थना

    सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए मंदिरों में पूजा: उज्जैन में खिलाड़ियों की फोटो रखकर जीत की प्रार्थना

    नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर देशभर में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। इसी उत्साह के बीच मध्यप्रदेश के उज्जैन में क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में गुरुवार को क्रिकेट प्रेमियों, पुजारियों और श्रद्धालुओं ने मिलकर भारतीय टीम की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना की।

    टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से होना है। यह महत्वपूर्ण मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। इस मुकाबले को लेकर देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। करो या मरो की स्थिति वाले इस मैच से पहले फैंस ने मंदिर में विशेष अनुष्ठान कर टीम इंडिया की जीत की कामना की।

    अंगारेश्वर मंदिर में आयोजित इस पूजा में करीब 50 से अधिक पंडित, पुजारी, श्रद्धालु और क्रिकेट प्रेमी शामिल हुए। सभी ने मिलकर भगवान शिव का अभिषेक किया और भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीरें भी मंदिर में रखी गईं। सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों की फोटो शिवलिंग के पास रखकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।

    क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है और पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाएगी। पूजा में शामिल लोगों ने कहा कि टीम इंडिया की जीत के लिए वे भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं और देशवासियों की उम्मीदें खिलाड़ियों के साथ हैं।

    इधर, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने भी भगवान के दर्शन किए। इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर पहुंचे थे। यहां अक्षर पटेल, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने भगवान गणपति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की।

    भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला लगातार तीसरी बार टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में देखने को मिल रहा है। इससे पहले वर्ष 2022 और 2024 में भी दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने आ चुकी हैं। इन मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक जीत हासिल की थी और खास बात यह रही कि सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने फाइनल मुकाबला भी अपने नाम किया था।

    ऐसे में इस बार का सेमीफाइनल भी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइनअप है, जिससे मुकाबला काफी कड़ा रहने की संभावना है।

    देशभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस अहम मुकाबले पर टिकी हुई हैं। फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराएगी और टी-20 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बनाएगी। इसी उम्मीद के साथ मंदिरों में प्रार्थनाएं और दुआओं का सिलसिला जारी है।

  • BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: क्या स्टार खिलाड़ियों के साथ हुई नाइंसाफी? अक्षर और राहुल के ग्रेड पर उठे सवाल

    BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: क्या स्टार खिलाड़ियों के साथ हुई नाइंसाफी? अक्षर और राहुल के ग्रेड पर उठे सवाल


    नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है लेकिन इस बार की लिस्ट ने क्रिकेट पंडितों और प्रशंसकों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। टी20 वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच आई इस घोषणा में सबसे चौंकाने वाला फैसला A+ कैटेगरी को पूरी तरह हटाना रहा। बीसीसीआई के इस नए वर्गीकरण को लेकर अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या प्रदर्शन और अनुभव के बावजूद कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ‘नाइंसाफी’ हुई है?

    इस बार के कॉन्ट्रैक्ट में सबसे बड़ा उलटफेर सीनियर खिलाड़ियों के साथ देखने को मिला। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज जो अब केवल चुनिंदा फॉर्मेट में ही सक्रिय हैं उन्हें ‘ग्रेड-बी’ में डिमोट कर दिया गया है। वहीं बीसीसीआई ने भविष्य की ओर देखते हुए शुभमन गिल जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ‘ग्रेड-ए’ में जगह दी है। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब तुलना हार्दिक पांड्या केएल राहुल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों से की गई।

    क्रिकेट गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि अगर दो फॉर्मेट खेलने वाले रवींद्र जडेजा ‘ग्रेड-ए’ के हकदार हैं तो केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को ‘ग्रेड-बी’ में क्यों रखा गया है? केएल राहुल लगातार टेस्ट और वनडे टीम का अहम स्तंभ रहे हैं वहीं कुलदीप यादव की फिरकी का जादू तीनों फॉर्मेट में चलता है। बावजूद इसके इन मैच-विनर खिलाड़ियों को शीर्ष कैटेगरी से बाहर रखना समझ से परे नजर आता है।

    सबसे ज्यादा हैरानी अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह के ग्रेड को लेकर हो रही है। अक्षर पटेल आज की तारीख में भारतीय टीम के लिए ‘थ्री-फॉर्मेट प्लेयर’ हैं और टी20 में टीम के उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं फिर भी उन्हें ‘ग्रेड-सी’ में रखा गया है। यही स्थिति अर्शदीप सिंह की है जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे और अब वनडे में भी अपनी धाक जमा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि आखिर अक्षर पटेल को अपना हक पाने के लिए और क्या करना होगा?

    वहीं यशस्वी जयसवाल मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत जैसे नाम ‘ग्रेड-बी’ में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। ‘ग्रेड-सी’ की लंबी सूची में संजू सैमसन रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा जैसे युवाओं को शामिल कर बीसीसीआई ने अपनी मंशा साफ की है कि वे नए टैलेंट को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। लेकिन सीनियर और ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ियों के ग्रेड में जो असंतुलन दिख रहा है उसने बीसीसीआई की चयन प्रक्रिया पर बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं।

  • वायरल वीडियो: हार्दिक पांड्या-मुरली कार्तिक की बहस, क्या सच में हुआ ‘भयंकर झगड़ा’?

    वायरल वीडियो: हार्दिक पांड्या-मुरली कार्तिक की बहस, क्या सच में हुआ ‘भयंकर झगड़ा’?


    नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पूर्व गेंदबाज मुरली कार्तिक के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। वीडियो में दोनों के बीच बातचीत धीरे-धीरे गहमागहमी की स्थिति तक पहुंचती दिख रही है, जिससे यह अंदेशा बढ़ रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा हो गया है।
    वीडियो में हार्दिक पांड्या अभ्यास के लिए मैदान पर आते नजर आते हैं। जैसे ही वे मैदान पर प्रवेश करते हैं, मुरली कार्तिक से उनकी बातचीत शुरू होती है। शुरुआत में बातचीत सामान्य दिखती है, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों के बीच टोन तेज और गंभीर हो जाता है। वीडियो के कुछ हिस्सों में ऐसा भी दिखाई देता है कि हार्दिक बातचीत के दौरान कुछ दूरी पर चले जाते हैं, फिर वापस आकर मुरली कार्तिक के साथ फिर से बात करते हैं। इस वजह से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि कहीं यह ‘कड़वी बहस’ किसी बड़ी लड़ाई की शुरुआत तो नहीं।
    https://twitter.com/CricketCentrl/status/2014699202862055795

    वीडियो को शेयर करने वालों ने दावा किया कि यह रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच से पहले का है और हार्दिक पांड्या मुरली कार्तिक पर नाराज दिखे। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि दोनों के बीच सच में झगड़ा हुआ या यह केवल बातचीत थी। टीम इंडिया के भीतर अभ्यास और रणनीति पर चर्चा अक्सर तीखी दिख सकती है, इसलिए केवल वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालना सही नहीं माना जा रहा है।

    जहां तक हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन की बात है, उन्होंने इस सीरीज में अब तक बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया है। पहले टी20 (नागपुर) में हार्दिक ने 25 रन बनाए और 1 विकेट लिया। दूसरे टी20 में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 1 विकेट अपने नाम किया।

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो की असलियत क्या है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस बहस ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का नया विषय बना दिया है।

  • सबसे महंगी घड़ियों के शौकीन क्रिकेटर्स, भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या टॉप पर, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

    सबसे महंगी घड़ियों के शौकीन क्रिकेटर्स, भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या टॉप पर, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

    नई दिल्ली| क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा के लिए मशहूर खिलाड़ी अपनी स्टाइल और लक्जरी जीवनशैली के लिए भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। खासकर महंगी और ब्रांडेड घड़ियों के मामले में कई खिलाड़ी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। भारतीय खिलाड़ियों का इस मामले में दबदबा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया के सबसे महंगी घड़ियों वाले क्रिकेटरों की सूची में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सबसे ऊपर हैं। उनके पास पाटेक फिलिप नॉटिलस ब्रांड की घड़ी है, जिसकी कीमत लगभग 2.7 करोड़ रुपये है। यह घड़ी उनके स्टाइलिश और लक्जरी अंदाज को और भी खास बनाती है।

    विराट कोहली, जिन्हें ‘किंग’ के नाम से जाना जाता है, अपने खेल के साथ-साथ स्टाइल के लिए भी चर्चित हैं। उनके पास Rolex Daytona घड़ी है, जिसकी कीमत लगभग 8.60 लाख रुपये है। इस घड़ी में टैकीमीट्रिक स्केल भी है, जिससे एवरेज स्पीड मापी जा सकती है। इसके अलावा विराट के कलेक्शन में Audemars Piguet Royal Oak और Patek Philippe जैसी हाई-एंड ब्रांड्स की अन्य शानदार घड़ियां भी शामिल हैं।

    पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने लक्जरी और स्टाइलिश जीवन के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके पास पनेराई रेडिओमिर कैलिफोर्निया ब्रांड की घड़ी है, जिसकी कीमत लगभग 9.25 लाख रुपये है। यह घड़ी उनके कलेक्शन का एक प्रमुख हिस्सा है और उनकी स्टाइल को और भी निखारती है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा भी घड़ियों के शौकीन हैं। उनके कलेक्शन की सबसे महंगी घड़ी Rolex Sky-Dweller है, जिसकी कीमत लगभग 10.7 लाख रुपये है।

    इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी स्टाइल और लक्जरी में पीछे नहीं हैं। उनके पास Hublot Big Bang ब्रांड की घड़ी है, जिसे इसके मॉडर्न लुक और आकर्षक डिजाइन के कारण युवा काफी पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घड़ी की कीमत लगभग 38.96 लाख रुपये है, जो इसे बेन स्टोक्स के लक्जरी कलेक्शन का सबसे महंगा और प्रमुख हिस्सा बनाती है।

    इन खिलाड़ियों की महंगी घड़ियों का शौक उनके स्टाइलिश व्यक्तित्व का अहम हिस्सा बन चुका है। क्रिकेट प्रेमी और फैंस न केवल उनके खेल बल्कि उनकी लक्जरी जीवनशैली और स्टाइलिश अंदाज को भी पसंद करते हैं। हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, धोनी, रोहित शर्मा और बेन स्टोक्स जैसी हस्तियों की यह लक्जरी घड़ियां दर्शाती हैं कि क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ फैंस के लिए इनकी स्टाइल और महंगे कलेक्शन की भी खास अहमियत है।

  • हार्दिक पांड्या ने फिफ्टी के बाद भेजा फ्लाइंग किस माहिका शर्मा के साथ रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

    हार्दिक पांड्या ने फिफ्टी के बाद भेजा फ्लाइंग किस माहिका शर्मा के साथ रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल


    नई दिल्ली । क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का रोमांटिक पल हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। हार्दिक पांड्या ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पांचवें टी20 मैच में जब 63 रनों की तूफानी पारी खेली तो उन्होंने अपनी पारी के दौरान अर्धशतक पूरा करते ही माहिका शर्मा के लिए फ्लाइंग किस भेजा। इस प्यारे इशारे का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। हार्दिक ने इस मैच में सिर्फ 16 गेंदों में फिफ्टी पूरी की जो उनके लिए एक नया व्यक्तिगत रिकॉर्ड था। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक है और अब हार्दिक का नाम टी20 क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में दर्ज हो गया है।

    हार्दिक का शानदार प्रदर्शन

    हार्दिक ने 63 रनों की पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने अपनी तूफानी पारी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन ने न केवल भारत को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचाया बल्कि उनके व्यक्तिगत रिकॉर्ड को भी नया आयाम दिया। हार्दिक के फ्लाइंग किस के बाद माहिका शर्मा ने भी उसी अंदाज में हार्दिक को फ्लाइंग किस भेजा जिससे यह पल और भी खास बन गया। उनका यह रोमांटिक इशारा दर्शकों के बीच और सोशल मीडिया पर छा गया।

    भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

    हार्दिक पांड्या का 16 गेंदों में अर्धशतक अब भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक है। भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड पहले युवराज सिंह के नाम था जिन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। अब हार्दिक ने युवराज का रिकॉर्ड थोड़ा पीछे छोड़ते हुए 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। यह मैच हार्दिक पांड्या के लिए खास था क्योंकि न केवल उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया बल्कि अपने प्यार का इजहार करने का भी एक बेहतरीन तरीका अपनाया।

    माहिका और हार्दिक का प्यार

    हार्दिक और माहिका की केमिस्ट्री अब सबके सामने है और यह जोड़ी सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक पल साझा करने से कभी नहीं चूकती। उनके इस प्यारे फ्लाइंग किस पल ने उनके प्रशंसकों के दिलों में और भी जगह बना ली है। इन दोनों के रोमांटिक पल ने यह साबित कर दिया कि क्रिकेट मैदान पर भी निजी जीवन और भावनाएं अपनी जगह बना सकती हैं। हार्दिक पांड्या का यह इशारा उनके प्यार और क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को एक साथ दिखाता है।

  • SA vs Ind: पहला टी-20 आज… हार्दिक पांड्या इतिहास रचने के बेहद… टीम में हुई वापसी

    SA vs Ind: पहला टी-20 आज… हार्दिक पांड्या इतिहास रचने के बेहद… टीम में हुई वापसी


    नई दिल्ली।
    भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर (Indian Team’s Star all-rounder) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मंगलवार (9 दिसंबर) को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे. उनको एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ क्वाड्रिसेप्स इंजरी हो गई थी. इसी वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ अहम फाइनल मैच नहीं खेल पाए थे. पांड्या ने फिटनेस हासिल करने के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुछ हफ्ते बिताए।

    हार्दिक पंड्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए दो मैच खेले और अपनी फिटनेस साबित की. अब वह फिर से टीम इंडिया की जर्सी पहनने के लिए तैयार हैं. पांड्या ने नितीश कुमार रेड्डी की जगह ली है. ये खिलाड़ी उनकी गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया गया था. हार्दिक दक्षिण अफ्रीका सीरीज के वनडे के लिए फिट नहीं थे लेकिन टी20 में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    हार्दिक पांड्या इतिहास रचने के बेहद करीब हैं. वह टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर बनने से सिर्फ 140 रन और दो विकेट दूर हैं. उन्होंने 2016 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उनके नाम 1860 रन और 98 विकेट हैं. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. पांड्या अपने डेब्यू के बाद से टी20 टीम के अहम सदस्य रहे हैं. उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को जीत दिलाने के लिए आखिरी ओवर में 16 रन सफलतापूर्वक बचाए थे।

    हार्दिक पंड्या ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ भी आखिरी ओवर डाला था. भारत ने वह मैच सिर्फ एक रन से जीता था. पांड्या सबसे तेज बल्लेबाजों में से एक हैं और उनका स्ट्राइक रेट 141.01 है. पांड्या वनडे में भी नियमित खिलाड़ी हैं. उन्होंने 94 वनडे में 1904 रन और 91 विकेट लिए हैं. सफेद गेंद क्रिकेट में उनकी सफलता के चलते वह 2017 में टेस्ट टीम में भी शामिल हुए. लेकिन पीठ की समस्या के कारण वह सिर्फ 11 टेस्ट खेल पाए. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 532 रन और 17 विकेट हैं. पांड्या ने 2018 के बाद से कोई रेड-बॉल मैच नहीं खेला है।