Tag: Healthy Food

  • गर्मियों में मिलने वाला औषधीय फल, शरीर के लिए बेहद फायदेमंद

    गर्मियों में मिलने वाला औषधीय फल, शरीर के लिए बेहद फायदेमंद


    नई दिल्ली । प्रकृति ने इंसानों को स्वास्थ्य के लिए अनेक ऐसे फल और पौधे दिए हैं, जो बिना किसी दवा के शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक है लसोड़ा, जिसे ‘इंडियन चेरी’ के नाम से भी जाना जाता है। यह एक जंगली फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।

    लसोड़ा का वैज्ञानिक नाम कॉर्डिया डाइकोटोमा है। यह एक तेजी से बढ़ने वाला पर्णपाती वृक्ष होता है, जो आमतौर पर 10 से 20 मीटर तक ऊंचा हो सकता है। इसके फल, पत्ते और बीज सभी औषधीय गुणों से युक्त होते हैं और आयुर्वेद में इनका लंबे समय से उपयोग किया जाता रहा है।

    इस फल में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक और आयरन जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हीं गुणों के कारण इसे प्राकृतिक रूप से शरीर को पोषण देने वाला फल माना जाता है। बिहार वन एवं पर्यावरण विभाग के अनुसार, यह न केवल स्वास्थ्य बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहद उपयोगी वृक्ष है, क्योंकि इसे आसानी से उगाया जा सकता है और यह प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

    लसोड़े का स्वाद पकने पर मीठा होता है, जबकि कच्चे फल का उपयोग गोंद जैसी सामग्री के रूप में किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसका उपयोग सब्जी, अचार और चटनी बनाने में भी किया जाता है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, लसोड़े में मौजूद उच्च फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में सहायक है। वहीं कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। यही कारण है कि इसे एक प्राकृतिक स्वास्थ्य रक्षक फल माना जाता है।

    गर्मियों के मौसम में आसानी से मिलने वाला यह फल न केवल ताजे रूप में खाया जा सकता है, बल्कि अचार और सब्जी के रूप में भी इसका उपयोग किया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसे नियमित आहार में शामिल करने से शरीर को प्राकृतिक रूप से बेहतर पोषण मिलता है और कई बीमारियों से बचाव संभव है।

  • प्रोटीन-फाइबर से भरपूर काला नमक चावल: वजन और पाचन दोनों के लिए फायदेमंद

    प्रोटीन-फाइबर से भरपूर काला नमक चावल: वजन और पाचन दोनों के लिए फायदेमंद


    नई दिल्ली। आज की बदलती जीवनशैली में लोग सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि सेहत को बेहतर बनाने के लिए भी अपने खाने के विकल्पों पर ध्यान देने लगे हैं। इसी बदलाव के बीच एक पारंपरिक लेकिन बेहद पौष्टिक अनाज फिर से चर्चा में है—काला नमक चावल।

    इसे कई जगहों पर “बुद्धा राइस” या “महात्मा बुद्ध का महाप्रसाद” भी कहा जाता है। इसकी खास बात सिर्फ इसका स्वाद या सुगंध नहीं, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा है, जो इसे सामान्य सफेद चावल से कहीं अधिक खास बनाती है।

    काला नमक चावल में आयरन, जिंक, प्रोटीन और फाइबर जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। खासकर जिंक इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है, जबकि प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और शरीर की ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होता है।

    इस चावल का सबसे बड़ा फायदा इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स है। यही कारण है कि यह डायबिटीज मरीजों के लिए एक बेहतर विकल्प माना जाता है। यह खाने के बाद ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने नहीं देता, जिससे शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

    इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है। जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक प्राकृतिक विकल्प साबित हो सकता है।

    काला नमक चावल हृदय स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में मदद करता है, जबकि जिंक और अन्य पोषक तत्व रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

    महिलाओं और बच्चों के लिए भी यह चावल काफी फायदेमंद माना जाता है। बढ़ते बच्चों में यह पोषण की कमी को पूरा करने में मदद करता है, वहीं महिलाओं में आयरन की कमी को दूर कर ऊर्जा स्तर बनाए रखने में सहायक होता है।

    हालांकि विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि किसी भी नए खाद्य पदार्थ को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और जरूरतें भी अलग होती हैं।

    कुल मिलाकर काला नमक चावल सिर्फ एक पारंपरिक अनाज नहीं, बल्कि आधुनिक स्वास्थ्य जरूरतों के अनुसार एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है, जो स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन देता है।

  • व्रत में कुछ नया ट्राई करें समा चावल अप्पे देंगे स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

    व्रत में कुछ नया ट्राई करें समा चावल अप्पे देंगे स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन


    नई दिल्ली:
    चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर व्रत रखने वाले लोग ऐसे भोजन की तलाश में रहते हैं जो हल्का भी हो और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी दे ऐसे में समा चावल के अप्पे एक बेहतरीन और स्वादिष्ट विकल्प बनकर सामने आते हैं यह डिश न केवल बनाने में आसान है बल्कि पोषण से भी भरपूर है और पूरे दिन आपको एक्टिव बनाए रखने में मदद करती है

    सामा चावल जिसे वरई या मोरधन भी कहा जाता है व्रत के दौरान सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले अनाजों में शामिल है इसकी खासियत यह है कि यह जल्दी पचता है और लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है जब इसे दही मूंगफली और हल्के मसालों के साथ मिलाया जाता है तो यह एक संतुलित और हेल्दी स्नैक बन जाता है खास बात यह है कि अप्पे पैन में बनने के कारण इसमें बहुत कम तेल का इस्तेमाल होता है जिससे यह और भी हेल्दी हो जाता है

    इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले एक कप समा चावल को अच्छी तरह धोकर दो से तीन घंटे के लिए भिगो लें इसके बाद इसे पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें अब इस पेस्ट में आधा कप दही मिलाएं और एक उबला हुआ मैश किया आलू डालें इसके साथ बारीक कटी हरी मिर्च कद्दूकस अदरक मूंगफली पाउडर सेंधा नमक जीरा और हरा धनिया डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें

    अब अप्पे पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और हर खांचे में थोड़ा सा घी या तेल डालें तैयार बैटर को इसमें डालें और धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं जब अप्पे एक तरफ से सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं तो उन्हें पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें कुछ ही मिनटों में आपके गर्मागर्म क्रिस्पी अप्पे तैयार हो जाएंगे

    अगर आप इन्हें और ज्यादा कुरकुरा बनाना चाहते हैं तो बैटर में थोड़ा सा सिंघाड़े का आटा मिला सकते हैं स्वाद को और बढ़ाने के लिए ऊपर से हल्का नींबू रस डालें और कोशिश करें कि तेल का उपयोग कम से कम हो ताकि यह डिश पूरी तरह हेल्दी बनी रहे

    सामा चावल के अप्पे व्रत के दौरान एक परफेक्ट स्नैक हैं जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संतुलन प्रदान करते हैं यह न केवल आपकी भूख को शांत करते हैं बल्कि शरीर को जरूरी पोषण और ऊर्जा भी देते हैं जिससे आप पूरे दिन तरोताजा और सक्रिय महसूस करते हैं

  • मकर संक्रांति पर देसी खिचड़ी बनाम मॉडर्न डिटॉक्स: सेहत के लिए क्यों बेहतर है पारंपरिक स्वाद, जानें डॉक्टर की राय

    मकर संक्रांति पर देसी खिचड़ी बनाम मॉडर्न डिटॉक्स: सेहत के लिए क्यों बेहतर है पारंपरिक स्वाद, जानें डॉक्टर की राय


    नई दिल्ली।उत्तर भारत के घरों में मकर संक्रांति आते ही रसोई की खुशबू कुछ खास हो जाती है। सर्दियों की ठंड में गाजर मटर गोभी और अलग-अलग दालों के मेल से बनी गरमागरम खिचड़ी न सिर्फ स्वाद देती है बल्कि शरीर और मन को भी सुकून पहुंचाती है। यह व्यंजन केवल परंपरा या पर्व से जुड़ा नहीं है बल्कि इसके पीछे गहरी स्वास्थ्य समझ भी छिपी हुई है जिसे आज आधुनिक चिकित्सा भी स्वीकार करती है।जनवरी का महीना आमतौर पर ऐसा समय होता है जब लोग शादी-पार्टियों त्योहारों और भारी भोजन के बाद अपने शरीर को दोबारा संतुलन में लाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में शरीर अपने-आप हल्के सादे और आसानी से पचने वाले भोजन की मांग करता है। शायद यही कारण है कि इस मौसम में खिचड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है और यह हमें अंदर से ग्राउंडेड महसूस कराती है।

    इस विषय पर भंगेल सीएचसी की सीनियर मेडिकल ऑफिसर और गायनेकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक ने आईएएनएस से बातचीत में खिचड़ी के स्वास्थ्य लाभों को सरल शब्दों में समझाया। उनका कहना है कि आजकल यह गलत धारणा बन गई है कि खिचड़ी सिर्फ बीमार लोगों या कमजोरी के समय खाई जाती है जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है।डॉ. मीरा पाठक के अनुसार खिचड़ी एक टाइम-टेस्टेड आयुर्वेदिक डाइट है और इसे संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन और जरूरी अमीनो एसिड्स का संतुलन होता है। दाल में मौजूद लाइसीन और चावल में पाए जाने वाले मिथिओनीन अमीनो एसिड मिलकर एक कंप्लीट प्रोटीन बनाते हैं जो शरीर की मरम्मत और ऊर्जा के लिए बेहद जरूरी है।

    डिटॉक्स डाइट की बात करें तो खिचड़ी सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्पों में से एक है। डॉ. मीरा बताती हैं कि खिचड़ी पचाने में बेहद हल्की होती है और शरीर व दिमाग को एक तरह का सॉफ्ट रीसेट देती है। कुछ दिनों तक सिंपल और हल्का भोजन करने से आंतों लिवर और नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है जिससे शरीर खुद को रिपेयर कर पाता है।खिचड़ी की एक और खासियत यह है कि यह धीरे-धीरे ऊर्जा रिलीज करती है। इससे ब्लड शुगर लेवल में अचानक उछाल नहीं आता जो आजकल की जूस डाइट या ट्रेंडी डिटॉक्स ड्रिंक्स में आम समस्या है। डॉ. मीरा के मुताबिक जूस कोम्बुचा या प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स की तुलना में खिचड़ी कहीं ज्यादा संतुलित और पोषण से भरपूर विकल्प है।

    इसके अलावा खिचड़ी में हाइड्रेटिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो शरीर की सूजन थकान और अंदरूनी टूट-फूट को ठीक करने में मदद करते हैं। यही कारण है कि इसे रिकवरी और बीमारी के समय दिया जाता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि यह सिर्फ बीमारों का खाना है।खिचड़ी की सबसे बड़ी खूबी इसकी वर्सटाइल प्रकृति है। इसमें चावल की जगह मिलेट्स अलग-अलग दालें मौसमी सब्जियां पनीर या शुद्ध घी मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है। यह हमारी पारंपरिक भारतीय समझ का प्रतीक है जिसे आज मॉडर्न साइंस भी पूरी तरह समर्थन देता है।