Tag: heatwave safety tips

  • AC से बाहर निकलते ही धूप में जाना पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है बीमारी का खतरा

    AC से बाहर निकलते ही धूप में जाना पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है बीमारी का खतरा


    नई दिल्ली । भीषण गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) लोगों की जरूरत बन चुका है। घर, ऑफिस और गाड़ियों में लोग घंटों AC में समय बिता रहे हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे समय तक AC में रहने के बाद अचानक तेज धूप और गर्म हवा में निकलना शरीर पर भारी पड़ सकता है। यह बदलाव शरीर के लिए एक तरह का “थर्मल शॉक” बन जाता है, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ सकती हैं।

    तापमान में अचानक बदलाव क्यों करता है नुकसान?
    विशेषज्ञों के अनुसार, AC कमरे की गर्मी और नमी को काफी कम कर देता है, जिससे वातावरण बेहद ड्राई हो जाता है। इसका असर सीधे गले, त्वचा और सांस लेने की प्रणाली पर पड़ता है। जब व्यक्ति अचानक ऐसे वातावरण से तेज धूप में जाता है, तो शरीर को तापमान के अंतर को एडजस्ट करने में समय लगता है। इसी दौरान शरीर पर दबाव बढ़ता है और सिरदर्द, चक्कर या कमजोरी जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

    किन समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है
    डॉक्टरों के मुताबिक, अचानक तापमान बदलने से कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं—
    सिरदर्द और चक्कर आना
    थकान और कमजोरी महसूस होना
    डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)
    गले में खराश और सूखी खांसी
    हीट एक्सॉशन का खतरा
    अस्थमा और एलर्जी के मरीजों में बढ़ी परेशानी
    विशेष रूप से वे लोग जो लंबे समय तक AC में काम करते हैं और सीधे धूप में निकलते हैं, उन्हें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

    शरीर को कैसे करें सुरक्षित
    हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि AC से निकलते ही सीधे धूप में जाने से बचना चाहिए। शरीर को धीरे-धीरे बाहरी तापमान के अनुसार ढालना जरूरी है।
    AC से निकलकर कुछ मिनट छांव या सामान्य तापमान में रुकें
    दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
    नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ का सेवन करें
    हल्के और ढीले कॉटन कपड़े पहनें
    बाहर निकलते समय टोपी, छाता या स्कार्फ का उपयोग करें
    बहुत ठंडा पानी या ड्रिंक तुरंत न पिएं

    विशेषज्ञों की सलाह
    डॉक्टरों का कहना है कि गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना और तापमान के अचानक बदलाव से बचना सबसे जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर हीट से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

  • भीषण गर्मी में राहत के तरीके, हीटवेव से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

    भीषण गर्मी में राहत के तरीके, हीटवेव से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

    नई दिल्ली । अप्रैल का महीना शुरू हो गया है ऐसे में धीरे-धीरे मौसम में बदलाव होगा और गर्मी शुरू हो जाएगी। गर्मी धीरे-धीरे इतनी तेज हो जाती है कि उसे सेहत पर काफी असर पड़ने लगता है। आगामी दिनों में जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, हर उम्र वर्ग के लोगों के लिए कुछ शारीरिक चुनौतियां भी खड़ी होंगी। बढ़ती गर्मी से बचाव रखते हुए अच्छा स्वास्थ्य कैसे पाएं, खान-पान में क्या बदलाव करें और क्या सावधानियां जरूरी हैं। इन सभी बातों को जानने के लिए नीचे बताई गई जानकारी को जरूर पढ़ें।

    बच्चों के लिए रहे सावधान
    इस समय भले ही मौसम ठंडा हुआ है तापमान में गिरावट आई है लेकिन सेहत पर खतरा अभी भी है। बरसात से मौसम हल्का ठंडा हुआ है, लेकिन इससे सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, आगामी दिनों में तापमान अधिक बढ़ेगा। इसलिए 12 वर्ष तक के बच्चों को धूप और तपिश के पिक टाइम में बचाना जरूरी रहता है। इस उम्र के बच्चों को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक धूप से बचाए रखना जरूरी है” इसके साथ जब भी वह बाहर जाएं उन्हें टॉप और पानी की बोतल ये सब चीज देना बिल्कुल ना भूले।

    खान-पान का रखन होगा ध्यान
    खान-पान में भी कुछ बदलाव करना जरूरी है, जैसे की शुद्ध पेयजल (प्यूरीफाइड वॉटर) अधिक लें।साथ ही नींबू पानी और ओआरएस जरूर लें। इसके अलावा बच्चों की डाइट में फल (फ्रूट्स) की मात्रा बढ़ाना भी जरूरी है। इसके साथ ही आपको ज्यादा मसाले वाली चीज नहीं खानी चाहिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहना चाहिए पानी समय पर पीने से सेहतमंद रहेंगे।

    गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान
    इस गर्मी से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं अपने और गर्भ में पल रहे बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए और हाइड्रेट रहने के लिए अधिक पानी पीएं। लस्सी और ओआरएस का सेवन अधिक करें।यदि मजबूरन धूप में निकलना पड़ रहा है तो ऐसे में सिर पर टोपी पहनें और सनग्लास का इस्तेमाल जरूर करें। साथ ही लू से अपना बचाव करें और कहीं खुले में कुछ देर रूकना जरूरी हो तो पेड़ की छांव का सहारा लें।