Tag: Hill Stations

  • गर्मियों में सर्दी का मज़ा: भारत के 4 हिल स्टेशन जहाँ रहता है ठंडा मौसम

    गर्मियों में सर्दी का मज़ा: भारत के 4 हिल स्टेशन जहाँ रहता है ठंडा मौसम


    नई दिल्ली। मई का महीना आते ही देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है। ऐसे में लोग राहत की तलाश में हिल स्टेशनों की ओर रुख करते हैं। भारत में कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां इस समय भी ठंडी हवाएं, कोहरा और कभी-कभी हल्की बारिश का आनंद मिलता है।

    1. कुफरी – छोटा लेकिन ठंडा हिल स्टेश
    कुफरी हिमाचल प्रदेश का एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी ठंडी जलवायु और हरियाली के लिए जाना जाता है। मई के महीने में भी यहां का मौसम सर्द रहता है, जिससे यह जगह गर्मी से बचने के लिए परफेक्ट बन जाती है। यहां ट्रेकिंग, एडवेंचर एक्टिविटीज और प्राकृतिक नजारे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

    2. नैनीताल – झीलों के बीच ठंडी हवा का एहसास
    नैनीताल अपनी खूबसूरत नैनी झील के लिए मशहूर है।
    चारों तरफ पहाड़ों से घिरी यह जगह मई में भी ठंडी और आरामदायक रहती है।
    यहां बोटिंग, मॉल रोड पर घूमना और शांत वातावरण में समय बिताना पर्यटकों को खास अनुभव देता है।

    3. मनाली – एडवेंचर और ठंड का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
    मनाली उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है जो ठंड के साथ एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं।
    यहां ब्यास नदी, बर्फ से ढकी चोटियां और घने जंगल इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं।
    मई में भी यहां का मौसम ठंडा रहता है, और पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज इसे और खास बनाती हैं।

    4. लद्दाख – सपनों जैसी ठंडी दुनिय
    लद्दाख अपने ऊंचे पहाड़ों, नीले आसमान और बर्फीले नजारों के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
    यहां का मौसम मई में भी काफी ठंडा रहता है, जिससे यात्रियों को जैकेट की जरूरत पड़ती है।
    बाइक राइड, रोड ट्रिप और शांत वातावरण इसे एक यादगार डेस्टिनेशन बनाते हैं।

    अगर आप गर्मी से परेशान हैं और एक सुकून भरी छुट्टी चाहते हैं, तो कुफरी, नैनीताल, मनाली और लद्दाख आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। यहां का ठंडा मौसम और प्राकृतिक सुंदरता आपको गर्मी से पूरी तरह राहत देगी।

  • साउथ इंडिया की इन हसीन जगहों पर बिताएं गर्मियों की छुट्टी, ठंडा मौसम और प्राकृतिक सुंदरता कर देगी मंत्रमुग्ध

    साउथ इंडिया की इन हसीन जगहों पर बिताएं गर्मियों की छुट्टी, ठंडा मौसम और प्राकृतिक सुंदरता कर देगी मंत्रमुग्ध

    नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही लोग ऐसी जगहों की तलाश करने लगते हैं जहां तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत मिल सके। शहरों की भागदौड़ और बढ़ते तापमान के बीच सुकून भरी छुट्टियां बिताने का सबसे अच्छा विकल्प साउथ इंडिया के हिल स्टेशन और प्राकृतिक डेस्टिनेशन माने जाते हैं। यहां की ठंडी हवा, हरियाली से भरे पहाड़, चाय और कॉफी के बागान तथा शांत वातावरण यात्रियों को एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराते हैं।

    साउथ इंडिया में मुन्नार और वायनाड जैसी जगहें गर्मियों की छुट्टियों के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। मुन्नार अपनी खूबसूरत चाय की बगानों की घाटियों और बादलों से ढकी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां का मौसम इतना सुहावना होता है कि हर सुबह एक नई ताजगी का एहसास कराती है। वहीं वायनाड घने जंगलों, झीलों और एडवेंचर ट्रेकिंग स्पॉट्स के कारण यात्रियों के बीच खास पहचान रखता है। यहां प्रकृति के बीच बिताए गए पल लंबे समय तक याद रहते हैं।

    कर्नाटक की बात करें तो कूर्ग और चिकमगलूर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं जो शांति और प्राकृतिक सुंदरता के बीच समय बिताना चाहते हैं। कूर्ग को अक्सर “भारत का स्कॉटलैंड” कहा जाता है, जहां कॉफी के बागान और पहाड़ियों की हरियाली मन को सुकून देती है। हल्की बारिश और ठंडी हवा यहां के वातावरण को और भी आकर्षक बना देती है। दूसरी ओर चिकमगलूर अपने शानदार ट्रेकिंग रूट्स, झरनों और खूबसूरत सूर्यास्त दृश्यों के लिए जाना जाता है, जो हर ट्रैवलर को आकर्षित करता है।

    अगर कोई पहाड़ों से अलग समुद्र किनारे का अनुभव लेना चाहता है तो केरल की एलेप्पी और वर्कला जैसी जगहें बेहतरीन विकल्प हैं। एलेप्पी अपने हाउसबोट और शांत बैकवॉटर के लिए मशहूर है, जहां पानी के बीच तैरती नावों में यात्रा करना एक अलग ही अनुभव देता है। वहीं वर्कला बीच, योग और आयुर्वेदिक अनुभवों के लिए जाना जाता है। यहां समुद्र की लहरों के साथ बैठकर ठंडी हवा का आनंद लेना यात्रियों को मानसिक सुकून देता है।

    साउथ इंडिया के ये सभी डेस्टिनेशन गर्मियों में न सिर्फ ठंडा मौसम देते हैं बल्कि प्रकृति के बेहद करीब ले जाते हैं। यहां की हर जगह अपनी अलग पहचान रखती है और हर ट्रिप को यादगार बना देती है। यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में लोग गर्मियों में इन खूबसूरत स्थानों की ओर रुख करते हैं।

  • दिल्ली से सिर्फ 5 घंटे की दूरी पर है भारत का सबसे शांत हिल स्टेशन, यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही खो बैठेंगे अपना दिल

    दिल्ली से सिर्फ 5 घंटे की दूरी पर है भारत का सबसे शांत हिल स्टेशन, यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही खो बैठेंगे अपना दिल


    नई दिल्ली । अगर आप दिल्ली के शोर से दुखी हो गए हैं और किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो आपको लैंसडाउन जाना चाहिए। दिल्ली से इस जगह की दूरी बहुत ज्यादा नहीं है। यहां आप सिर्फ 5 घंटे में पहुंच सकते हैं। खास बात ये है कि ये जगह काफी शांत है और यहां घूमने के लिए आपको ज्यादा तैयारी करने की भी जरूरत नहीं है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपने मन को शांत कर देगी और आपको बेहतर महसूस करवाएगी। यहां पहाड़ है, झाड़ियां हैं, जंगल हैं और उनके बीच बहती हुई नदियां हैं। ये पूरा हिल होटल के किसी कमरे से देखने पर भी सुंदर लगता है। इसके अलावा कमरे से निकलकर किसी पहाड़ की ओट में भी बैठना बेहद सुखद होता है।

    लैंसडाउन में घूम आएं ये जगहें
    ताड़केश्वर और बालेश्वर महादेव मंदिर: लैंसडाउन में ही है ताड़केश्वर और बालेश्वर महादेव मंदिर जहां आप घूमने जा सकते हैं। यह जगह बेहद खूबसूरत है और यहां जाकर घूमना आपको स्पेशल महसूस करवा सकता है। लैंसडाउन की खास बात ये है कि इन मंदिरों तक जाने का रास्ता तक बेहद खूबसूरत है जहां से गुजरना एक सुखद अहसास कराता है।

    कालागढ़ टाइगर रिजर्व: कालागढ़ टाइगर रिजर्व उत्तराखंड के कई जीवों का घर है। यहां आपको बाघ देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहां की जंगल सफारी आपके मन को खुश कर देगी। तो, लैंसडाउन जाकर आप इस जगह में घूम सकते हैं। ये बेहद खास है और यहां घूमना प्रकृति के बनाए वन्स जीवों को देखने और यहां की शांत वातावरण को देखने और महसूस करने का मौका है।

    टिप इन टॉप: टिप इन टॉप लैंसडाउन की एक ऐसी जगह है जहां सैंट मेरी चर्च है और आसपास के इलाकों में कई और छोटे चर्च भी हैं। यहां घूमना आपके लिए खास हो सकता है खासकर कि अगर आपके पास समय हो तो आप आस-पास के इलाकों के कई सारे चर्च में घूमकर आ सकते हैं। तो, अगर आपको समय मिले तो लैंसडाउन जरूर घूमकर आएं।