Tag: Holkar Stadium

  • Ind vs NZ: तीसरा ODI आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

    Ind vs NZ: तीसरा ODI आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज


    इंदौरः
    इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) तीन मैच की वनडे सीरीज (Three-match ODI series) का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी रविवार, 18 जनवरी को खेला जाना है। India vs New Zealand तीसरा वनडे इंदौर के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium, Indore) में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच 4 विकेट से जीतकर भारत ने जोरदार आगाज किया था, मगर दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम ने जोरदार वापसी की। डेरिल मिशेल के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में रोमांच का तड़का लगाया था। आज का मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी। तो आईए ऐसे में एक नजर भारत बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट (Pitch Report) पर डालते हैं-

    होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां की समान उछाल वाली पिच और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को खूब रास आती है। ऐसे में आज फैंस एक हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें, यह वही मैदान है जिस पर वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। आज के मुकाबले में भी दोनों टीमों की ओर से कई शतक दिख सकते हैं। आखिरी बार टीम इंडिया ने इस मैदान पर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला था, जहां शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शतक जड़े थे और भारत ने 399 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम इंडिया यह मैच 99 रन से जीती थी। आज भी टॉस जीतने वाले कप्तान की नजरें पहले बैटिंग करने पर होगी।

    इंदौर होलकर स्टेडियम ODI आंकड़े
    मैच- 7

    – होम टीम द्वारा जीते गए मैच- 7 (100.00%)
    – टूरिंग टीम द्वारा जीते गए मैच 0 (0.00%)
    – पहले बैटिंग करके जीते गए मैच- 5 (71.43%)
    – टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 2 (28.57%)
    – टॉस जीतकर जीते गए मैच- 4 (57.14%)
    – टॉस हारकर जीते गए मैच- 3 (42.86%)
    – हाईएस्ट स्कोर- 418/5
    – लोएस्ट स्कोर- 217
    – हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 294/5
    – प्रति विकेट औसत रन- 37.34
    – प्रति ओवर औसत रन- 6.31
    – पहले बैटिंग करने का औसत स्कोर- 332


    इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड स्क्वॉड

    भारत टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल(c), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल(w), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आयुष बडोनी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल

    न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे(w), माइकल ब्रेसवेल(c), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनोक्स, निक केली, आदित्य अशोक, जोश क्लार्कसन, माइकल रे

  • इंदौर में वनडे से पहले टीम इंडिया की सख्त तैयारियां, कप्तान गिल निजी वॉटर प्यूरीफायर लेकर पहुंचे

    इंदौर में वनडे से पहले टीम इंडिया की सख्त तैयारियां, कप्तान गिल निजी वॉटर प्यूरीफायर लेकर पहुंचे



    नई दिल्ली 
    /इंदौर। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच निर्णायक वनडे मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम इंदौर पहुंच चुकी है। इस बार टीम की तैयारियों में सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता दिखाई दे रही है। टीम के कप्तान शुभमन गिल अपने साथ करीब तीन लाख रुपये कीमत का अत्याधुनिक वॉटर प्यूरीफायर लेकर पहुंचे हैं, जिसे उन्होंने अपने होटल के कमरे में स्थापित कराया है।

    यह कदम इंदौर के हाल ही में सामने आए दूषित पानी से जुड़े गंभीर मामलों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के सेवन से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। कप्तान गिल के इस कदम को होटल में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर बरती गई अतिरिक्त सावधानी के रूप में देखा जा रहा है।होटल सूत्रों के अनुसार, यह प्यूरीफिकेशन मशीन सामान्य RO सिस्टम से अलग है और बोतलबंद पानी को भी दोबारा शुद्ध करने में सक्षम है। मशीन का संचालन और तकनीकी विवरण होटल स्टाफ को भी पूरी तरह नहीं बताया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह कदम गिल की व्यक्तिगत दिनचर्या का हिस्सा है या हालिया जलजनित घटनाओं के मद्देनजर लिया गया है।

    टीम इंडिया की फिटनेस और डाइट

    बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए विशेष शेफ और डाइट प्लान लागू किया है। वरिष्ठ खिलाड़ियों की डाइट पर खास निगरानी रखी जा रही है।

    विराट कोहली – उबला और स्टीम्ड भोजन, हरी ग्रिल्ड सब्जियां, सूप और स्प्राउट्स।

    रोहित शर्मा – बादाम, ओट्स, फल, पनीर और संतुलित भारतीय भोजन।अन्य खिलाड़ी भी प्रोटीन और हाइड्रेशन पर फोकस कर रहे हैं।

    मुकाबला और ट्रायल सत्र

    भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच जीता है, जिससे यह मुकाबला सीरीज का फैसला करेगा। शुक्रवार को भारतीय टीम ने यात्रा के बाद विश्राम किया, जबकि न्यूज़ीलैंड ने मैदान पर अभ्यास पूरा किया। शनिवार से टीम इंडिया भी नेट्स में उतरेगी।

    आर्थिक और प्रशासनिक पहलू

    इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी से मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को आर्थिक लाभ भी हो रहा है। बीसीसीआई की ओर से मैच की मेजबानी शुल्क के रूप में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा टिकट बिक्री, कॉरपोरेट बॉक्स, प्रायोजन और विज्ञापन से आय को प्रदेश में क्रिकेट सुविधाओं और खिलाड़ियों के विकास पर खर्च किया जाता है।शहर में क्रिकेट का उत्साह चरम पर है, लेकिन दूषित पानी की घटनाएं प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। ऐसे में टीम इंडिया द्वारा बरती जा रही सावधानी आने वाले आयोजनों के लिए भी एक उदाहरण और संकेत मानी जा रही है।