Tag: home remedies for skin

  • Natural Beauty Care: दही और चावल का आटा त्वचा के लिए क्यों है फायदेमंद?

    Natural Beauty Care: दही और चावल का आटा त्वचा के लिए क्यों है फायदेमंद?


    नई दिल्ली । आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के कारण त्वचा की समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की बजाय प्राकृतिक और घरेलू नुस्खों की ओर रुख कर रहे हैं। दही और चावल का आटा त्वचा की देखभाल के लिए एक बेहद सरल और प्रभावी उपाय माना जाता है, जिसे आसानी से घर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाता है। वहीं चावल का आटा एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट कर उसे मुलायम और चमकदार बनाता है। जब इन दोनों को मिलाकर फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तो यह त्वचा पर जमी गंदगी और टैनिंग को कम करने में सहायक होता है।

    इस फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच दही में एक से दो चम्मच चावल का आटा मिलाकर एक पेस्ट तैयार किया जाता है। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाकर 10 से 15 मिनट तक छोड़ दिया जाता है। सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धोने पर त्वचा साफ और ताजगी भरी नजर आती है।

    यह नुस्खा खासतौर पर ऑयली और डल स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह न सिर्फ चेहरे की चमक बढ़ाता है, बल्कि पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करता है। नियमित उपयोग से त्वचा का रंग निखरता है और चेहरा प्राकृतिक रूप से ग्लो करने लगता है।

    विशेषज्ञों के अनुसार यह एक सुरक्षित और केमिकल-फ्री उपाय है, लेकिन बहुत संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल बेहतर परिणाम देता है।

    कुल मिलाकर दही और चावल का आटा त्वचा की देखभाल का एक आसान, सस्ता और असरदार तरीका है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाने में मदद करता है।

  • Sun Tan Removal Tips: घर पर बनाएं ये फेस पेस्ट और पाएं ग्लोइंग स्किन

    Sun Tan Removal Tips: घर पर बनाएं ये फेस पेस्ट और पाएं ग्लोइंग स्किन


    नई दिल्ली । गर्मियों में सूरज की UV किरणें (Ultraviolet Rays) त्वचा की ऊपरी परत को प्रभावित करती हैं, जिससे स्किन डार्क और डल दिखने लगती है। जो हिस्से खुले रहते हैं जैसे चेहरा, हाथ और गर्दन वह ज्यादा टैन होते हैं। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय घर पर बने नुस्खे इस समस्या में काफी असरदार माने जाते हैं।

    बेसन और दही का टैन रिमूवल पेस्ट
    कैसे बनाएं:
    2 चम्मच बेसन
    2 चम्मच दही
    1 चुटकी हल्दी
    इन्हें मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।

    कैसे लगाएं:
    चेहरे और टैन वाली जगह पर लगाएं
    15–20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें

    फायदे:
    डेड स्किन हटाता है
    स्किन को प्राकृतिक रूप से ब्राइट बनाता है
    टैनिंग धीरे-धीरे कम करता है
     नींबू और शहद का नेचुरल पेस्ट
    कैसे बनाएं:
    1 चम्मच शहद
    1 चम्मच नींबू का रस
    दोनों को अच्छे से मिलाएं।

    कैसे लगाएं:
    टैन वाली जगह पर हल्के हाथ से लगाएं
    10–15 मिनट बाद धो लें

    फायदे:
    नींबू स्किन को हल्का करता है
    शहद स्किन को मॉइश्चर देता है
    स्किन टोन को समान बनाने में मदद करता है
    कितने दिनों में असर दिखेगा?
    अगर इन दोनों पेस्ट को नियमित रूप से 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जाए, तो:
    टैनिंग में कमी दिखाई देने लगती है
    स्किन पहले से ज्यादा साफ और फ्रेश लगती है
    जरूरी सावधानियां
    नींबू लगाने के बाद धूप में तुरंत न जाएं
    पहले पैच टेस्ट जरूर करें
    बहुत ज्यादा रगड़ने से बचें

    सन टैन एक आम समस्या है, लेकिन सही घरेलू उपाय अपनाकर इसे आसानी से कम किया जा सकता है। बेसन-दही और शहद-नींबू जैसे नेचुरल पेस्ट त्वचा को बिना साइड इफेक्ट के निखारने में मदद करते हैं।

  • सर्दियों में स्किन केयर का आसान तरीका, डार्क सर्कल और रूखापन दोनों होंगे दूर

    सर्दियों में स्किन केयर का आसान तरीका, डार्क सर्कल और रूखापन दोनों होंगे दूर


    नई दिल्ली । सर्दियों के मौसम में त्वचा की नमी कम होने लगती है, जिसका असर सबसे पहले आंखों के नीचे की नाजुक त्वचा पर दिखाई देता है। इसी कारण डार्क सर्कल यानी आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या बढ़ जाती है। यह न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती कम करते हैं, बल्कि थकान और तनाव भी चेहरे पर साफ नजर आने लगता है।
    ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी इस समस्या में काफी असरदार माने जाते हैं। खासतौर पर नारियल तेल, एलोवेरा, हल्दी और वैसलीन से तैयार किया गया घरेलू मिश्रण त्वचा को पोषण देने और डार्क सर्कल कम करने में मदद कर सकता है।
    इस घरेलू उपाय के लिए एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच वैसलीन, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत होती है। सबसे पहले एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाल लें, फिर उसमें नारियल तेल, हल्दी और वैसलीन मिलाकर अच्छी तरह तैयार करें।
    रात में सोने से पहले इस मिश्रण को आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं और सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है।
    विशेषज्ञों के अनुसार नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं, जबकि एलोवेरा त्वचा को ठंडक और राहत देता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की रंगत सुधारने में सहायक माने जाते हैं।
    इसके अलावा पर्याप्त नींद लेना, तनाव कम करना, पौष्टिक आहार लेना और आंखों की हल्की मसाज करना भी डार्क सर्कल कम करने में मददगार हो सकता है।
    अगर आप भी सर्दियों में चमकदार और फ्रेश स्किन पाना चाहते हैं, तो यह आसान घरेलू उपाय आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

  • सिर्फ 5 मिनट में निखरेगा चेहरा: भुनी हल्दी और शहद का ये नेचुरल लेप देगा इंस्टेंट ग्लो

    सिर्फ 5 मिनट में निखरेगा चेहरा: भुनी हल्दी और शहद का ये नेचुरल लेप देगा इंस्टेंट ग्लो


    नई दिल्ली। आजकल धूल, प्रदूषण और तनाव का सीधा असर चेहरे की त्वचा पर दिखने लगता है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं। इन्हीं में से एक है भुनी हल्दी और शहद का फेस पैक, जो त्वचा को अंदर से साफ करके तुरंत निखार देता है।

    क्यों खास है भुनी हल्दी और शहद का कॉम्बिनेशन?
    हल्दी को आयुर्वेद में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल माना जाता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करती है और दाग-धब्बों को कम करती है। वहीं शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखता है और उसे मुलायम बनाता है।
    जब भुनी हल्दी और शहद को मिलाकर फेस पर लगाया जाता है, तो यह स्किन की डलनेस हटाकर तुरंत फ्रेश और ग्लोइंग लुक देता है।

    फेस पैक बनाने का आसान तरीका
    इस नुस्खे को बनाना बेहद आसान है-
    1/2 चम्मच भुनी हुई हल्दी लें
    1 चम्मच शहद मिलाएं
    दोनों को अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें

     लगाने की विधि

    सबसे पहले चेहरा अच्छे से धो लें
    तैयार पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं
    हल्के हाथों से 2–3 मिनट मसाज करें
    इसे 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें
    गुनगुने पानी से चेहरा धो लें

     तुरंत दिखने वाले फायदे

    चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आता है

    स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है
    दाग-धब्बों में कमी आती है
    ऑयली स्किन कंट्रोल होती है
    त्वचा फ्रेश और हेल्दी दिखती है

    ध्यान रखने वाली बातें

    बहुत ज्यादा हल्दी का इस्तेमाल न करें, इससे स्किन पीली हो सकती है
    पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
    हफ्ते में 2–3 बार से ज्यादा उपयोग न करें
    संवेदनशील त्वचा वाले लोग डॉक्टर की सलाह लें

    क्यों अपनाएं ये घरेलू उपाय?
    यह नुस्खा पूरी तरह प्राकृतिक है, इसलिए इसमें किसी तरह के केमिकल का खतरा नहीं होता। नियमित उपयोग से त्वचा की क्वालिटी बेहतर होती है और लंबे समय तक नेचुरल ग्लो बना रहता है।

    अगर आप बिना खर्च किए और बिना केमिकल के चेहरे पर निखार चाहते हैं, तो भुनी हल्दी और शहद का यह आसान फेस पैक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

  • त्वचा पर आएगा हीरे जैसा नेचुरल निखार, अपनाएं ये ट्रिक

    त्वचा पर आएगा हीरे जैसा नेचुरल निखार, अपनाएं ये ट्रिक


    नई दिल्ली|  आज के समय में ऐसे कई बड़े और महंगे प्रोडक्ट हैं जिनका उपयोग हम अपने चेहरे और त्वचा को चमकाने के लिए करते हैं। लेकिन कई बार पैसे ना होने की वजह से हम इन प्रोडक्ट को नहीं खरीदते हैं। लेकिन आप परेशान होने की बात नहीं है अगर आप अपनी त्वचा को और ज्यादा चमकना चाहती हैं तब आपके लिए एक छोटा सा नींबू ही काफी कारगर साबित हो सकता है बस इससे जुड़ा आपको यह उपाय और यह ट्रिक अपनाना चाहिए।

    नींबू के छिलके का कमाल
    हम। अक्सर नींबू के रस का इस्तेमाल स्वाद के लिए करते हैं, लेकिन हम अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है नींबू का छिलका ही आपके चेहरे और स्किन को काफी हद तक चमक सकता है। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, नींबू के छिलके आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

    नींबू के छिलके के फायदे 

    प्राकृतिक ब्लीच
    ये त्वचा पर मौजूद काले धब्बे और दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करते हैं।

    निखार
    ये त्वचा में रक्त संचार को बढ़ाते हैं, जिससे चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक आती है।

    रूखी हुई त्वचा हटाना
    छिलकों का पाउडर रूखी त्वचा (डेड स्किन) हटाने के लिए एक बेहतरीन एक्सफ़ोलिएटर का काम करता है।

    इस प्रकार करें इस्तेमाल
    आप नींबू के छिलके के पाउडर से एक फ़ेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए, नींबू के छिलकों को धूप में सुखा लें और उन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब, इस पाउडर का 1 चम्मच, 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएँ, 15 मिनट तक लगा रहने दें, और फिर ठंडे पानी से धो लें।

    नींबू के छिलकों से करें मसाज

    एक अच्छा नींबू लेने उसको काटकर उसके अंदरूनी हिस्से पर थोड़ी सी चीनी या शहद छिड़कें।हल्के हाथों से इसे अपने चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ें। इससे आपकी त्वचा से टैनिंग हटाने में मदद मिलेगी और त्वचा मुलायम महसूस होगी। इस प्रकार आप नींबू नींबू के छिलके से अपनी त्वचा का भरपूर ध्यान रख सकती हैं और उसे चमका सकती हैं।

  • घर पर ही करें फेशियल और पाएं पार्टी-रेडी ग्लो, सिर्फ 5 मिनट में चेहरा फ्रेश

    घर पर ही करें फेशियल और पाएं पार्टी-रेडी ग्लो, सिर्फ 5 मिनट में चेहरा फ्रेश

     नई दिल्ली। शादी का मौसम हो और चेहरा ग्लो न करे, ऐसा कैसे हो सकता है? हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन हर फंक्शन में फ्रेश, ग्लोइंग और हेल्दी दिखे। लेकिन व्यस्त दिनचर्या में सलून जाने का समय निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घर बैठे किया गया 5 मिनट का आसान होम फेशियल आपकी स्किन को तुरंत फ्रेश और पार्टी-रेडी बना सकता है। सबसे खास बात—इसे करने में न ज्यादा मेहनत लगती है, न ज्यादा सामान।

    क्यों जरूरी है होम फेशियल?
    लगातार मेकअप, धूल-मिट्टी और भागदौड़ से चेहरे की नमी कम हो जाती है और स्किन बेजान दिखने लगती है। ऐसे में छोटा-सा होम फेशियल आपकी त्वचा को पोषण देता है। स्किन टोन ब्राइट करता है। चेहरे पर तुरंत ग्लो लाता है। शादी या पार्टी में निकलने से पहले सिर्फ 5 मिनट का यह ट्रीटमेंट आपकी स्किन को नैचुरल, हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है।

    होम फेशियल के लिए क्या-क्या चाहिए?

    सारी चीजें आपकी रसोई में आसानी से उपलब्ध होंगी।
    दही।
    शहद।
    ओट्स या बेसन।
    नींबू का रस

    5 मिनट में होम फेशियल कैसे करें? (Step-by-Step आसान तरीका)

    1. चेहरे की सफाई (Cleanser) – 30 सेकंड
    चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धोकर माइल्ड फेसवॉश से साफ करें। इससे धूल-मिट्टी और ऑयल हट जाता है और त्वचा अगले स्टेप के लिए तैयार हो जाती है।

    2. स्क्रब (Exfoliation) – 1 मिनट
    ओट्स/बेसन को दही के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं।
    इसे चेहरे पर हल्के हाथों से गोल-गोल मसाज करें।
    यह डेड स्किन हटाकर चेहरे को तुरंत फ्रेश बनाता है।

    3. फेस पैक (Face Pack) – 2 मिनट
    दही और शहद मिलाकर पैक तैयार करें।
    चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 2 मिनट छोड़ दें।
    इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
    यह पैक स्किन को मुलायम, ग्लोइंग और हाइड्रेटेड बनाता है।

    4. मॉइस्चराइजिंग (Moisturizer) – 30 सेकंड
    चेहरे को हल्के से पोंछकर मॉइस्चराइजर लगा लें।यह त्वचा में नमी को लॉक करता है और ग्लो को लंबे समय तक बनाए रखता है।

    घर पर फेशियल करते समय इन बातों का रखें ध्यान-

    फेशियल के दौरान आंखों में कोई भी चीज न लगे।बेहतर परिणाम के लिए फेशियल के बाद कम से कम 1–2 घंटे तक धूल, धुएं और सीधी धूप से बचना जरूरी है।मेकअप करने से पहले कम से कम 30–60 मिनट का अंतर रखें।होम फेशियल के बड़े फायदे-सिर्फ 5 मिनट में इंस्टेंट ग्लो।स्किन नरम, फ्रेश और ब्राइट। हर इवेंट के लिए तुरंत रेडी त्वचा।