Tag: hope

  • वेस्टइंडीज का भारत दौरा: शाई होप संभालेंगे कमान, टी20 में नए चेहरे तो वनडे टीम में इन खिलाड़ियों की वापसी

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: शाई होप संभालेंगे कमान, टी20 में नए चेहरे तो वनडे टीम में इन खिलाड़ियों की वापसी

    नई दिल्ली । वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ इस महीने से होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए शनिवार को टीम का एलान कर दिया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने वनडे और टी20 दोनों टीमों का एलान कर दिया है। इन दोनों टीमों की कप्तानी शाई होप करेंगे। भारत ने भी इस सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी थी। दोनों टीमों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी।

    सीरीज का कार्यक्रम

    भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत तिरुवनंतपुरम से करेगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मैच तीन अक्तूबर को मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी।

    कैंपबेल की वापसी

    हैमस्ट्रिंग चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैच नहीं खेल पाने के बाद जॉन कैंपबेल टीम में लौट आए हैं। अगस्त में सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे अकीम ऑगस्टे इस दौरे से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ज्वेल एंड्रयू को शामिल किया गया है, जो टॉप और मिडिल-ऑर्डर में बल्लेबाजी का विकल्प देंगे।

    टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज कामिल पूरन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। यह 2028 टी20 विश्व कप से पहले उभरती प्रतिभाओं को पहचानने और विकसित करने की दिशा में अपनाए गए दृष्टिकोण का हिस्सा है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आठ पारियों में 159.64 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए, जबकि उनका औसत 39 रहा।

    वेस्टइंडीज की वनडे टीम में शाई होप कप्तान होंगे। उनके अलावा ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लावेस, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफाने रदरफोर्ड और जेडन सील्स को जगह मिली है।

    वहीं, टी20 टीम की कप्तानी भी शाई होप करेंगे। टीम में ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेत्मायर, अकील हुसैन, शमारा जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफाने रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर शामिल हैं।

    वनडे और टी20 टीमों में कई खिलाड़ी समान हैं, लेकिन दोनों प्रारूपों की जरूरत के अनुसार कुछ बदलाव किए गए हैं। वनडे टीम में जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि टी20 टीम में शिमरॉन हेत्मायर, अकील हुसैन, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, क्वेंटिन सैम्पसन और रोमारियो शेफर्ड जैसे नाम नजर आते हैं।

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीमित ओवरों की सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी। वनडे मुकाबलों के बाद दोनों टीमें टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी। इस दौरे में शाई होप के नेतृत्व में वेस्टइंडीज की टीम के सामने भारतीय परिस्थितियों में दोनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।

  • RS चुनाव : MP में नटराजन का विरोध, झारखंड में JMM-कांग्रेस के बीच खींचतान…. BJP में उम्मीद जगी

    RS चुनाव : MP में नटराजन का विरोध, झारखंड में JMM-कांग्रेस के बीच खींचतान…. BJP में उम्मीद जगी


    नई दिल्ली।
    राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस (Congress) और झारखंड (Jharkhand) में झामुमो-कांग्रेस (JMM-Congress) के बीच जारी खींचतान में भाजपा (BJP) को अपने लिए नई उम्मीद नजर आ रही है। मध्यप्रदेश में जहां कांग्रेस में बाहरी मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan) को उम्मीदवार बनाने से असंतोष है, वहीं सहमति के बिना कांग्रेस के झारखंड में उम्मीदवार घोषित करने से झामुमो नाराज है। इस स्थिति से खुश भाजपा जरूरी संख्याबल की कमी के बावजूद झारखंड में एक और मप्र में तीसरा उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

    दरअसल मध्यप्रदेश में पूर्व सीएम दिग्विजय की ना के बाद दूसरे पूर्व सीएम कलमनाथ को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी। हालांकि बृहस्पतिवार को जारी सूची में पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की करीबी और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का नाम था। सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में असंतोष है और यह असंतोष पिछले चुनाव की तरह ही क्रॉस वोटिंग का कारण बन सकता है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ को राज्यसभा टिकट नहीं मिलने से छिंदवाड़ा क्षेत्र के पांच कांग्रेस विधायकों को झटका लगा है। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी पूर्व सीएम को उम्मीदवार बनाएगी। ऐसे में अब इन विधायकों का रुख क्या रहता है, इस पर सभी की नजरें है।

    हालांकि असंतोष की भनक के बाद सतर्क कांग्रेस नेतृत्व ने शनिवार को विधायकों की बैठक बुलाई है। बिहार, हरियाणा और ओडिशा जैसे राज्यों में क्रॉस वोटिंग का नुकसान झेल चुकी पार्टी इस बार मध्य प्रदेश में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। यही वजह है कि हाल ही में हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व ने साफ संदेश दिया है कि क्रॉस वोटिंग की स्थिति में जवाबदेही तय की जाएगी।


    झारखंड में भी उबाल

    राज्य में दो सीटों पर चुनाव है। यहां एक सीट के लिए प्रथम वरीयता के 28 मतों की जरूरत है। विपक्षी गठबंधन के पास दो सीट जीतने के लिए ठीक 56 मत हैं। जबकि भाजपा के पास 24 मत हैं। यहां झामुमो बिना चर्चा के कांग्रेस के उम्मीदवार उतारने से नाराज है। सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधायकों की बैठक् बुलाई, जिसमें एक सुर में दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की मांग की गई। चूंकि कांग्रेस के पास महज 16 विधायक हैं, ऐसे में उसे 12 मत हासिल करने के लिए सहयोगियों का समर्थन चाहिए। दूसरी ओर भाजपा पहले से ही एक उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में यहां भी विपक्ष के सामने एकजुटता बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।


    क्या है गणित

    प्रदेश विधानसभा में इस समय 229 विधायक हैं। इनमें भाजपा के पास 164, कांग्रेस के पास 64 विधायक हैं। एक सीट के लिए जरूरत 58 विधायकों के समर्थन की है। इस प्रकार दो सीट जीतने के बाद भाजपा के पास प्रथम वरीयता के अतिरिक्त 48 वोट होंगे। दूसरी ओर कांग्रेस के पास 64 वोट हैं जो जरूरी संख्या बल से 6 ज्यादा हैं। ऐसे में तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा को दस अतिरिक्त मत की जरूरत पड़ेगी, जबकि कांग्रेस का हर हाल में एकजुटता दिखानी होगी।