Tag: horoscope India

  • गुरु गोचर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, अक्टूबर तक धन, सम्मान और सफलता के योग

    गुरु गोचर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, अक्टूबर तक धन, सम्मान और सफलता के योग

    नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, सुख, सौभाग्य और धर्म का कारक ग्रह माना जाता है। नवग्रहों में गुरु को सबसे शुभ और कल्याणकारी ग्रहों में शामिल किया जाता है। माना जाता है कि बृहस्पति की कृपा सभी राशियों पर रहती है, लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर देवगुरु विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं।

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार 2 जून को बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर रहे हैं। गुरु का यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसका प्रभाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। विशेष रूप से तीन राशियों के लिए यह समय धन लाभ, मान-सम्मान और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है।

    कर्क राशि: उच्च राशि में गुरु का विशेष प्रभाव
    बृहस्पति का गोचर कर्क राशि में ही हो रहा है और ज्योतिष के अनुसार कर्क गुरु की उच्च राशि मानी जाती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को इसका विशेष लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और व्यक्तित्व में सकारात्मक निखार देखने को मिलेगा।

    ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कर्क राशि के जातक संवेदनशील और बुद्धिमान माने जाते हैं। गुरु के प्रभाव से उन्हें भूमि, भवन, वाहन और अन्य भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। करियर और आर्थिक मामलों में भी अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं।

    धनु राशि: स्वामी ग्रह का मिलेगा भरपूर सहयो
    धनु राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं, इसलिए इस राशि पर गुरु का प्रभाव विशेष रूप से शुभ माना जाता है। गोचर के दौरान धन लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं और करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का सहयोग मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे होने की संभावना है।

    धनु राशि के लोग आमतौर पर आशावादी, ज्ञानप्रिय और धार्मिक स्वभाव के होते हैं। शिक्षा, सलाहकार सेवाओं और नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों में इन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। कठिन परिस्थितियों में भी ये अपनी समझदारी से रास्ता निकालने में सक्षम रहते हैं।

    मीन राशि: तरक्की और आर्थिक लाभ के संकेत
    मीन राशि भी बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि है। ऐसे में गुरु का गोचर इस राशि के जातकों के लिए भी शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। संतान, शिक्षा, प्रेम संबंध और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई योजनाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

    ज्योतिषीय दृष्टि से मीन राशि के जातक शांत, भावुक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। गुरु के प्रभाव से उनकी अंतर्ज्ञान शक्ति मजबूत रहती है, जिससे वे महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल होते हैं। आर्थिक मामलों में भी स्थिरता और प्रगति के संकेत मिल सकते हैं।

  • 13 मई से चमक सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, बुध कृत्तिका नक्षत्र में करेंगे प्रवेश

    13 मई से चमक सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, बुध कृत्तिका नक्षत्र में करेंगे प्रवेश

    नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, संवाद और व्यापार का प्रमुख कारक माना गया है। जब बुध अपनी चाल बदलते हैं या किसी नए नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका असर व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता और करियर पर साफ दिखाई देता है। मई 2026 में बुध का प्रवेश कृत्तिका नक्षत्र में होने जा रहा है, जिसका स्वामी सूर्य है। इस परिवर्तन के प्रभाव से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्पष्ट सोच में बढ़ोतरी हो सकती है। यह समय नए अवसर, आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार लेकर आ सकता है।

    द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन 13 मई 2026 को होगा। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है।

    वृषभ राशि
    वृषभ राशि के जातकों के लिए यह बदलाव सकारात्मक परिणाम दे सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे और पुराने कार्यों से भी लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को उनके काम के लिए सराहना मिल सकती है। आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी।

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि वालों के लिए यह समय नई संभावनाओं से भरा रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। आपकी कम्युनिकेशन स्किल मजबूत होगी, जिससे नए संपर्क बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। समाज में आपकी पहचान बेहतर होगी और परिवार का सहयोग भी मिलेगा।

    सिंह राशि
    सिंह राशि के लिए यह गोचर करियर में उन्नति के संकेत देता है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में सफलता दिलाएंगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और निवेश से भी लाभ होगा। आपकी लीडरशिप क्वालिटी मजबूत होगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे।

    कन्या राशि
    कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में सुधार आएगा। पढ़ाई और मानसिक कार्यों में सफलता के योग हैं।

    मकर राशि
    मकर राशि के लिए यह गोचर स्थिर लेकिन सकारात्मक प्रगति लेकर आएगा। करियर में मेहनत रंग लाएगी और अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। निवेश से लाभ के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में पहचान मजबूत होगी।

  • 20 मार्च का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन? पढ़ें राशिफल

    20 मार्च का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन? पढ़ें राशिफल


    नई दिल्‍ली । आज 20 मार्च, शुक्रवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 20 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 20 मार्च को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

    मेष
    20 मार्च के दिन को क्लियरिटी के साथ देखें। करीबियों के साथ अपने कनेक्शन को मजबूत करने के आपको अच्छे से उनके साथ बॉन्डिंग बनानी है। आपके लिए चैलेंज भी है और मैके भी, तो आप अपने हिसाब से फैसले लेकर आगे बढ़ें।

    वृषभ
    20 मार्च के दिन खुली बातचीत से आपका कनेक्शन मजबूत होगा। फालतू तनाव से बचने के लिए फाइनेंशियल स्थिति पर ध्यान दें, बजट को रिव्यू करें और सेहत के लिहाज से, हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने से आपका एनर्जी लेवल अच्छा रहेगा।

    मिथुन
    20 मार्च के दिन बैलेंस और आगे बढ़ने पर फोकस करने का समय है। करियर और पर्सनल लाइफ में तरक्की के मौके खुद ही सामने आते हैं, लेकिन सोच-समझकर आपको आज फैसले लेने हैं। व्यक्तिगत संबंधों की बात करें तो खुद को सुनें।

    कर्क
    20 मार्च के दिन आराम करने के लिए प्राथमिकता दें। अपने पार्टनर के साथ भी समय बिताएं और उनको समझने की कोशिश करें। नई संभावनाओं के लिए खुले रहें, लेकिन डीसीजन लेने में जल्दबाजी न करें।

    सिंह
    20 मार्च के दिन हेल्दी रहने के लिए लाइफ स्टाइल अच्छा करें और खुद की केयर करें। आज का दिन आपको नए मौकों को तलाशने के लिए आमंत्रित करता है। आपका ध्यान वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखने पर होना चाहिए।

    तुला
    20 मार्च के दिन तनाव के लेवल के प्रति सचेत रहकर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आज का दिन नए अवसर और विकास लेकर आएगा। पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को संतुलित करने पर ध्यान दें।

    धनु
    20 मार्च के दिन प्रोफेशनल रूप से, बदलावों के लिए तैयार रहें। नई स्किल्स सीखने के लिए तैयार रहें। वित्तीय रूप से, यह आपके खर्च और बचत की आदतों पर गौर करने का अच्छा समय है। अपनी आदतों को बदलाव करके हेल्दी रहें।

    मकर
    20 मार्च के दिन सेहत दुरुस्त रहने वाली है। आपको अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में चीजों को अच्छे से रिव्यू करें। आप अपने करीबियों के साथ अपने कनेक्शन को मजबूत होते हुए पा सकते हैं।

    कुम्भ
    20 मार्च के दिन लव लाइफ में चल रही उथल पुथल को सुलझाना बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपको ऐसे मौके मिलेगे, जहां आप समस्याओं के सटीक सोल्यूशन देने में कामयाब रहेंगे। छोटी-मोटी आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं, जिनका के लिए बजट को रिव्यू करें।

    कन्या
    20 मार्च के दिन कुछ लोगों के रिश्तों में थोड़ी-बहुत नोक-झोक हो सकती हैं, लेकिन चीजों को तुरंत कंट्रोल करने की कोशिश करें। आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों पहले से बहतर होंगी और आपके फेवर में होंगी। लाइफ में बैलेंस जरूरी है।

    वृश्चिक
    20 मार्च के दिन रिश्तों में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं लेकिन बातचीत कर इन दिक्कतों को सुलझाना बेहतर रहेगा। ऑफिस में ईगो को छोड़ दें और ऑफिस रोमांस से भी तौबा करें। चुनौतियों का बखूबी सामना करें। आपको मेंटली स्ट्रांग रहना है।

    मीन
    20 मार्च के दिन आपकी लव लाइफ में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा, पर्सनल लाइफ में खुशिायां मिलेगी। आपका पार्टनर आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है। आपके लिए सावधान रहने की सलाह है।