Tag: horoscope

  • फरवरी के अंत में आसमान में सजेगी ‘ग्रहों की परेड’, 6 ग्रह एक साथ; इन राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का द्वार

    फरवरी के अंत में आसमान में सजेगी ‘ग्रहों की परेड’, 6 ग्रह एक साथ; इन राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का द्वार


    नई दिल्ली । फरवरी माह का अंतिम चरण एक बेहद खास और दुर्लभ खगोलीय घटना का साक्षी बनने जा रहा है। इस दौरान आकाश में छह प्रमुख ग्रह एक साथ विशेष स्थिति में नजर आएंगे। पृथ्वी से देखने पर ये ग्रह एक सीध में कतारबद्ध दिखाई देंगे जिसे आम बोलचाल की भाषा में ‘ग्रहों की परेड’ कहा जाता है। इस अद्भुत नजारे में बुध शुक्र बृहस्पति शनि यूरेनस और नेपच्यून शामिल होंगे। अंतरिक्ष एजेंसी NASA के अनुसार सूर्यास्त के तुरंत बाद ये ग्रह क्षितिज के पास दिखाई देंगे। हालांकि साफ मौसम होने पर भी इनमें से केवल चार ग्रह बुध शुक्र बृहस्पति और शनि नंगी आंखों से स्पष्ट दिख सकेंगे जबकि यूरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ सकती है।

    यह घटना वैज्ञानिक दृष्टि से जितनी महत्वपूर्ण है ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार उतनी ही प्रभावशाली भी मानी जा रही है। जब कई बड़े ग्रह एक ही दिशा में सक्रिय होते हैं तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वर्तमान ग्रह स्थिति के अनुसार गुरु मिथुन राशि में शनि मीन राशि में और बुध-शुक्र राहु के साथ कुंभ राशि में स्थित बताए जा रहे हैं। फरवरी के अंत तक मंगल और चंद्रमा के भी कुंभ राशि में पहुंचने से ऊर्जा उत्साह और भावनात्मक शक्ति में वृद्धि के संकेत हैं। ग्रहों की यह विशेष व्यवस्था सोच निर्णय धन जिम्मेदारी और भाग्य से जुड़े मामलों में तेजी से बदलाव ला सकती है। कई लोगों को अचानक अवसर नए संपर्क और आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सही दिशा में किया गया प्रयास उल्लेखनीय सफलता दिला सकता है।

    मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में तेजी से उछाल लेकर आ सकता है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और परिवार का सहयोग मनोबल को मजबूत करेगा। मिथुन राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं। गुरु का प्रभाव दृष्टिकोण को व्यापक बनाएगा नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे और नई नौकरी या पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने वाला है। व्यापार में विस्तार साझेदारी से लाभ और प्रभावशाली लोगों से सहयोग मिलने की संभावना है। वहीं कन्या राशि वालों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार पुराने विवादों का समाधान और निवेश से अच्छे रिटर्न के योग बन रहे हैं।

    फरवरी के अंत में बनने वाला यह दुर्लभ ग्रह संयोग न केवल आकाश में एक मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करेगा बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के जीवन में नई ऊर्जा और संभावनाओं का संचार भी कर सकता है। सूर्यास्त के बाद साफ आसमान में इस अद्भुत नजारे को देखने का अवसर विशेष रहेगा।

  • मंगल का कुंभ राशि में महागोचर: ग्रहों के अनूठे संयोग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, बरसेगा धन और वैभव

    मंगल का कुंभ राशि में महागोचर: ग्रहों के अनूठे संयोग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, बरसेगा धन और वैभव


    नई दिल्ली/भोपाल। अंतरिक्ष में ग्रहों की चाल एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत दे रही है। आगामी 23 फरवरी 2026 को सुबह 7:27 बजे ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक माना जाने वाला मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि में पहले से ही ग्रहों का एक दुर्लभ जमावड़ा लगा हुआ है। वर्तमान में यहाँ सुख-वैभव के प्रदाता शुक्र, बुद्धि के देवता बुध और छाया ग्रह राहु विराजमान हैं। ऐसे में मंगल का आगमन न केवल ‘अंगारक योग’ जैसी स्थितियां बनाएगा, बल्कि शुक्र और मंगल की युति आर्थिक समृद्धि के द्वार भी खोलेगी। ज्योतिष में मंगल की ऊर्जा और शुक्र के ऐश्वर्य का मिलन भौतिक सुखों में वृद्धि करने वाला माना जाता है।

    इस गोचर का सबसे सकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। मिथुन राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। इन्हें न केवल परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी नए और सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। धन आवक के नए स्रोत खुलने से बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि, इन जातकों को सलाह दी गई है कि वे अति उत्साह में अपनी सेहत को नज़रअंदाज न करें और व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाए रखें।

    वहीं, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का यह परिवर्तन कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता लेकर आ रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा और पदोन्नति मिल सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में आपका दबदबा बढ़ेगा और सामाजिक दायरे में भी विस्तार होगा। इस दौरान बनने वाले नए संपर्क भविष्य में बड़े आर्थिक लाभ का कारण बन सकते हैं। दोस्तों की मदद से आपके रुके हुए कठिन कार्य भी आसानी से पूरे हो जाएंगे।

    मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर आत्मविश्वास और जोश का संचार करने वाला साबित होगा। विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है, उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा या ट्रेनिंग के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद और परिणामी रहेंगी। कुल मिलाकर मकर राशि वालों के लिए यह सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समय है।

    अंततः, चूंकि यह गोचर कुंभ राशि में ही हो रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों को इसका सीधा और सर्वाधिक लाभ मिलना तय है। कारोबारियों के लिए नए व्यावसायिक समझौते लाभकारी सिद्ध होंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा में चार चांद लगेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। हालांकि, मंगल की तप्त ऊर्जा को संतुलित करने के लिए ज्योतिषियों ने कुंभ राशि वालों को पर्याप्त जल सेवन करने की सलाह दी है। ग्रहों का यह अद्भुत मेल अगले कुछ दिनों तक इन चार राशियों के जीवन में खुशहाली और सफलता की नई इबारत लिखेगा।

  • शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, 22 फरवरी को पूर्वभाद्रपद में करेंगे प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा खास लाभ

    शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, 22 फरवरी को पूर्वभाद्रपद में करेंगे प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा खास लाभ


    नई दिल्ली। फरवरी के अंतिम सप्ताह में एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव होने जा रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 फरवरी को शुक्र ग्रह राहु के नक्षत्र शतभिषा से निकलकर पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुख, प्रेम, सुंदरता, कला, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। जब भी शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करता है, इसका असर हमारे संबंधों, आर्थिक स्थिति और जीवन की समग्र स्थिति पर महसूस किया जाता है।

    पूर्वभाद्रपद नक्षत्र को ज्योतिष में विचारशीलता और आध्यात्मिक झुकाव से जोड़ा जाता है। शुक्र का इस नक्षत्र में प्रवेश कई लोगों के लिए सोच में बदलाव, नए अवसर और संबंधों में सुधार लेकर आ सकता है।

    किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
    मेष राशि
    मेष राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन सामाजिक दायरे को बढ़ाने वाला है। नए लोगों से संपर्क और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा और प्रेम संबंधों में सकारात्मक संवाद से रिश्ते मजबूत होंगे।

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और प्रतिष्ठा में उन्नति का संकेत देता है। काम की सराहना होगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। खासकर जो लोग क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा।

    सिंह राशि
    सिंह राशि वालों के लिए साझेदारी और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अटके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं और आर्थिक योजनाओं में समझदारी से किया गया निवेश भविष्य में लाभकारी साबित होगा।

    तुला राशि
    तुला राशि के स्वामी शुक्र का यह परिवर्तन राहत और नए अवसर दोनों लाएगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार और मानसिक संतुलन बना रहेगा।

    मकर राशि
    मकर राशि के जातकों के लिए धन और संसाधनों से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा।

  • शनि साढ़ेसाती 2026-27: जिम्मेदारी और अनुशासन सिखाने वाला समय मेष कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए

    शनि साढ़ेसाती 2026-27: जिम्मेदारी और अनुशासन सिखाने वाला समय मेष कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए


    नई दिल्ली।वर्ष 2026-27 में शनि की साढ़ेसाती मेष कुंभ और मीन राशि पर अपना प्रभाव जारी रखेगी। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार यह समय इन राशियों के जातकों के लिए परीक्षा और परिपक्वता का दौर साबित हो सकता है। शनि की साढ़ेसाती जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में दबाव विलंब और अतिरिक्त परिश्रम की मांग करती है।

    साढ़ेसाती तब होती है जब शनि जन्म राशि से 12वें उसी और दूसरे भाव में गोचर करता है। वर्तमान में शनि की स्थिति मेष कुंभ और मीन राशि वालों पर प्रभाव डाल रही है और यह स्थिति वर्ष 2027 तक जारी रहने की संभावना है।

    मेष राशि वालों के लिए यह समय धैर्य की परीक्षा लेने वाला है। कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना जरूरी है। अनियोजित खर्च और जल्दबाजी आर्थिक असंतुलन पैदा कर सकती है। पारिवारिक और व्यक्तिगत रिश्तों में खटास देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि शॉर्टकट से बचें और नियमित मेहनत पर भरोसा रखें।

    कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। विदेश यात्रा निवेश और व्यापार से जुड़े फैसलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक गलतफहमियां और प्रेम संबंधों में बाधाएं मानसिक दबाव बढ़ा सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जल्दबाजी से बचें और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें।

    मीन राशि वालों के लिए यह दौर चुनौतियों भरा रह सकता है। नए लोगों पर भरोसा करने से पहले सावधानी बरतने की जरूरत है। आर्थिक तंगी वाहन या संपत्ति से जुड़े फैसलों में देरी और सरकारी कार्यों में रुकावटें सामने आ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका जताई गई है।

    ज्योतिषियों के अनुसार साढ़ेसाती केवल कष्ट का काल नहीं बल्कि आत्ममंथन अनुशासन और जिम्मेदारी सिखाने का समय है। यह दौर व्यक्ति को जिम्मेदार बनाता है और लंबे समय में स्थायी परिणाम देता है। प्रभाव को संतुलित करने के लिए नियमित पूजा दान और संयमित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी जाती है। शनिवार के दिन शनि से जुड़े उपाय मानसिक संतुलन और नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

  • मंगल और शनि की शत्रुता से इन तीन राशियों में बढ़ सकती है झड़प और विवाद वृषभ वृश्चिक और कुंभ राशि के जातक रहें सतर्क

    मंगल और शनि की शत्रुता से इन तीन राशियों में बढ़ सकती है झड़प और विवाद वृषभ वृश्चिक और कुंभ राशि के जातक रहें सतर्क


    नई दिल्ली। फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में होने वाला मंगल गोचर ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। 23 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि शनि की मानी जाती है और मंगल और शनि के बीच शत्रुता का भाव होने के कारण यह गोचर वृषभ वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए सावधानी का संकेत दे रहा है।

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल साहस ऊर्जा पराक्रम और क्रोध का कारक ग्रह है जबकि शनि कर्म अनुशासन और धैर्य का प्रतिनिधित्व करता है। जब मंगल शनि की राशि में प्रवेश करता है तो स्वभाव में उग्रता और परिस्थितियों में टकराव की संभावना बढ़ जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार यह गोचर व्यक्तिगत पेशेवर और पारिवारिक जीवन में असंतुलन ला सकता है।

    वृषभ राशि के जातकों के लिए पेशेवर मोर्चे पर दबाव बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। संयम और धैर्य से काम लेना जरूरी है नहीं तो गुस्से पर नियंत्रण न रखने से बनाए हुए कार्य बिगड़ सकते हैं।

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पारिवारिक और निजी रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। मानसिक बेचैनी और चिड़चिड़ापन निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकता है। संपत्ति वाहन और साझेदारी से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है। जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार के साथ मतभेद बढ़ने की संभावना है। छोटी बातों को तूल देने से रिश्तों में दूरी पैदा हो सकती है।

    कुंभ राशि में मंगल के गोचर से जातकों में ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन अत्यधिक आत्मविश्वास और जल्दबाजी टकराव और नुकसान का कारण बन सकती है। बिना सोच-समझे फैसले लेने से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है इस समय शांत रहना और संवाद में संयम बरतना आवश्यक है।

    ज्योतिषियों के अनुसार यह गोचर अस्थायी है लेकिन प्रभाव को कम करने के लिए सोच-समझकर निर्णय लेना क्रोध पर नियंत्रण रखना और जोखिम भरे कदमों से बचना जरूरी है। इससे पेशेवर पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में असंतुलन को रोका जा सकता है।

  • बरसाना धाम का कीर्ति मंदिर: आध्यात्मिक ऊर्जा, भव्य शिल्पकला और राधा रानी के बाल स्वरूप का दिव्य केंद्र

    बरसाना धाम का कीर्ति मंदिर: आध्यात्मिक ऊर्जा, भव्य शिल्पकला और राधा रानी के बाल स्वरूप का दिव्य केंद्र


    नई दिल्ली। आज का राशिफल:

    मेष: सतर्क रहें। आय बनी रहेगी लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखें।
    भाग्य: 81% | उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें

    वृषभ: ग्रह योग आपके पक्ष में हैं। व्यापार और नौकरी में लाभ के संकेत हैं। रुका हुआ धन मिलेगा और परिवार में सुख रहेगा।
    भाग्य: 82% | उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें

    मिथुन: कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। खर्च पर नियंत्रण जरूरी।
    भाग्य: 85% | उपाय: गणेश जी की आराधना करें

    कर्क: खर्च अधिक रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं।
    भाग्य: 83% | उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें

    सिंह: कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। विरोधियों पर जीत मिलेगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।
    भाग्य: 84% | उपाय: पीपल को जल दें

    कन्या: बुधादित्य योग का विशेष लाभ। नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
    भाग्य: 87% | उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें

    तुला: सामाजिक और व्यावसायिक संपर्कों से लाभ होगा। खर्च बढ़ सकता है, बजट संभालकर चलें।
    भाग्य: 86% | उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं

    वृश्चिक: जोखिम लेकर सफलता मिल सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    भाग्य: 85% | उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें

    धनु: दिन सामान्य रहेगा। अचानक खर्च आ सकते हैं। संयम से काम लें।
    भाग्य: 87% | उपाय: जरूरतमंद को अन्न दान करें

    मकर: वाणी और व्यवहार से लाभ मिलेगा। व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।
    भाग्य: 89% | उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें

    कुंभ: नए अवसर मिलेंगे लेकिन खर्च बढ़ेगा। स्वास्थ्य और रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।
    भाग्य: 81% | उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें

    मीन: भाग्य आपका साथ देगा। शिक्षा, प्रबंधन और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
    भाग्य: 83% | उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें

  • कैसा रहेगा आज का राशिफल, जानिए

    कैसा रहेगा आज का राशिफल, जानिए


    मेष राशि
    :- कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। योग्यताएं सम्मान दिलायेगी। शुभांक-3-5-7

    वृष राशि :- अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। विद्यार्थियों को लाभ। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। शुभांक-3-5-6

    मिथुन राशि :– समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही निपटा लें, उसके बाद समय व्ययकारी सिद्घ होगा। शुभांक-2-4-6

    कर्क राशि :- संतान की उन्नति के योग हैं। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। शुभांक-3-6-7

    सिंह राशि :– अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय के लिए दूरदर्शिता से काम लें। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात् दूर हो जाएगी। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वास्थ्य नरम होगा। शुभांक-3-6-8

    कन्या राशि :- कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। व्यापार में वृद्घि होगी। यश-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। शत्रुपक्ष पर आप हावी रहेंगे। स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान रहें। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-6-7-8

    तुला राशि :- माता पक्ष से विशेष लाभ होगा। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। रुपए पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। शुभांक-1-4-6

    वृश्चिक राशि :– पुराने मित्र के कारण कार्य बाधा हटेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सफलता मिलेगी। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। कर्ज देने से बचें। शुभांक-4-7-9

    धनु राशि :- स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना रहेगा। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। एकाकी वृत्ति त्यागें। शुभांक-5-7-9

    मकर राशि :- अपने काम को प्राथमिकता से करें। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्घ हो रहे हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बनेगी। धार्मिक यात्रा का योग। शुभांक-4-7-9

    कुंभ राशि :- कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। यार दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा आवश्यक होगी। शुभांक-4-6-9

    मीन राशि :– शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते हैं। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। आलस्य का त्याग करें। काम पर पैनी नजर रखिए। सब्र का फल मीठा होता है। अत: धैर्य रखें व अच्छे समय इन्तजार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बनेगी। शुभांक-2-5-7

  • कैसा रहेगा आज मंगलवार का राशिफल, जानिए

    कैसा रहेगा आज मंगलवार का राशिफल, जानिए

    मेष राशि :- कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। रुपये पैसों की सुविधा मिल जाएगी। दैनिक सुख-सुविधा में वृद्धि व खर्चा बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6

    वृष राशि :- बनते हुए कार्यों में बाधा आएगी। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। कुछ आर्थिक चिंताएं भी कम होगी। नियोजित धन से लाभ होने लगेगा। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। शुभांक-3-4-5

    मिथुन राशि :- बढ़ते घाटे से कुछ राहत मिलने लगेगी। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-2-4-5

    कर्क राशि :- खान-पान में सावधानी रखें। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव पैदा होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-4-6-7

    सिंह राशि :- महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक-4-6-8

    कन्या राशि :- शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानी पूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई धार्मिक यात्रा करेगें। शुभांक-2-5-7

    तुला राशि :- सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां आज पैदा होगी। प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी कार्य बनते नजर आएंगे। सभा-सोसायटी में सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। शुभांक-3-5-7

    वृश्चिक राशि :- कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच आमोद-प्रमोद का दिन होगा। व्यावसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। शुभांक-2-4-6

    धनु राशि :- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। मनोरथ सिद्धि का योग है। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। शुभांक-4-6-8

    मकर राशि :- सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-6-7-9

    कुंभ राशि :- दिन-भर का माहौल आडंबरपूर्ण और व्ययकारी होगा। वरिष्ठ लोगों से कहासुनी वातावरण में तनाव पैदा करेंगे। संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। कुछ कार्यक्रम बदलने होंगे। आवेग में आकर किये गए कार्यों का म्लान, अवसाद रहेगा। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। आध्यात्मिक रुचि बनेगी। शुभांक-3-5-7

    मीन राशि :- अधिकारी वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी। व्यावसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभांक-2-4-6
  • शुक्र गोचर2026: इन राशियों की किस्मत में होगा परिवर्तन, प्रेम और समृद्धि में आएगी वृद्धि

    शुक्र गोचर2026: इन राशियों की किस्मत में होगा परिवर्तन, प्रेम और समृद्धि में आएगी वृद्धि


    नई दिल्ली । 13 जनवरी 2026 को शुक्र का मकर राशि में गोचर हो रहा है, जो ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। शुक्र, जो प्रेम, सौंदर्य, समृद्धि और सुख का कारक ग्रह है, मकर राशि में गोचर कर रहा है, जिससे सभी राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इस गोचर से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के साथ-साथ प्रेम संबंधों में भी स्थिरता और गंभीरता आ सकती है। आइए जानते हैं कि इस गोचर से कौन सी राशियाँ लाभान्वित होंगी और किसकी किस्मत बदलने वाली है।

    मेष राशि

    प्रभाव: शुक्र का मकर राशि में गोचर आपके दसवें भाव को सक्रिय करेगा, जिससे करियर और पेशेवर जीवन में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को मान्यता मिलेगी और पदोन्नति के योग बन सकते हैं। हालांकि, खर्चों में वृद्धि हो सकती है, खासकर विलासिता और मनोरंजन में। उपाय: फिजूलखर्ची से बचने के लिए बजट बनाएं और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।

    कन्या राशि

    प्रभाव: शुक्र के गोचर से कन्या राशि के जातकों को शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में गंभीरता और प्रतिबद्धता आएगी, और ग्यारहवें भाव पर दृष्टि से नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। उपाय: रचनात्मक कार्यों में समय बिताएं और शिक्षा के क्षेत्र में दान करें।

    तुला राशि

    प्रभाव: शुक्र का गोचर आपके चौथे भाव को सक्रिय करेगा, जिससे पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बढ़ेगी। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण बनेगा। वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। करियर में तरक्की और अधिकारियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। उपाय: शुक्रवार को घर के मंदिर में दीपक जलाएं और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।

    वृश्चिक राशि

    प्रभाव: शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के तीसरे भाव में होगा, जिससे आपकी संवाद क्षमता और साहस में वृद्धि होगी। छोटी यात्राओं से लाभ हो सकता है। इसके अलावा, लेखन, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। उपाय: संवाद की कला में सुधार के लिए अपनी अभिव्यक्ति पर ध्यान केंद्रित करें और नई परियोजनाओं में हाथ डालें।

    सिंह राशि

    प्रभाव: शुक्र का मकर राशि में गोचर आपके छठे भाव को प्रभावित करेगा, जिससे कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उपाय: सहकर्मियों के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखें और अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने पर ध्यान दें।

    मकर राशि

    प्रभाव: शुक्र का मकर राशि में गोचर आपके पहले भाव को प्रभावित करेगा, जिससे व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यह समय खुद को बेहतर बनाने का है, और आपको प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक परिवर्तन मिल सकते हैं।उपाय: आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए नियमित ध्यान और योग करें।

    कुम्भ राशि

    प्रभाव: शुक्र का गोचर आपके बारहवें भाव को प्रभावित करेगा, जिससे खर्चों में वृद्धि हो सकती है। विलासिता और सुख-सुविधाओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन साथ ही फिजूलखर्ची से बचने की आवश्यकता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और आत्मनिरीक्षण करें।उपाय: खर्चों पर नियंत्रण रखें और मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें।

    मीन राशि

    प्रभाव: शुक्र का गोचर आपके ग्यारहवें भाव को प्रभावित करेगा, जिससे आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। मित्रों और सामाजिक संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और आप किसी पुराने रिश्ते को नई दिशा दे सकते हैं। उपाय: सामाजिक कार्यों में भाग लें और मित्रों के साथ समय बिताएं। शुक्र का मकर राशि में गोचर 2026 के जनवरी महीने में सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएगा। जहां कुछ राशियों के लिए यह समय करियर में उन्नति, वित्तीय स्थिरता और प्रेम में गहराई का होगा, वहीं कुछ को फिजूलखर्ची और मानसिक शांति बनाए रखने का ध्यान रखना होगा।

  • आज का राशिफल: 12 जनवरी 2026 – कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ

    आज का राशिफल: 12 जनवरी 2026 – कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ


    नई दिल्ली । 12 जनवरी 2026 का राशिफल बताता है कि आज कुछ राशियों के लिए सफलता और लाभ का दिन रहेगा वहीं कुछ को स्वास्थ्य कार्य और धन के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। ग्रहों का प्रभाव मिला-जुला रहेगा, और धैर्य और समझदारी से दिन को बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं 12 जनवरी 2026 का राशिफल और किस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा

    मेष
    आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण हो सकता है। अत्यधिक परिश्रम के बाद भी आपको सफलता मिलने में संदेह है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में परेशानियाँ आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार में कुछ नकारात्मक विचार हो सकते हैं, जिससे मन अशांत रहेगा।

    वृषभ

    आज का दिन मिश्रित रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि सर्दी, जुकाम और मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं, और आर्थिक दृष्टिकोण से व्यर्थ के खर्चों से बचना होगा। हालांकि परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, जो सकारात्मक संकेत दे रहे हैं।

    मिथुन


    आज आपका मन अशांत रहेगा। पुराने विवादों के कारण परेशान हो सकते हैं, लेकिन सूझबूझ से आप इन समस्याओं को हल करने में सफल होंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति आज अच्छी नहीं है। व्यापार में बदलाव के योग बन रहे हैं, और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

    कर्क

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं और बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर हैं, और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप में भी सफलता के योग हैं, जिससे लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा और आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

    सिंह

    आज आपके लिए दिन बेहद शुभ है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, और किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। नए कार्यों का निर्णय आप ले सकते हैं, जो आने वाले समय में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। न्यायालय में चल रहे विवादों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

    कन्या

    आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी पार्टनर से विवाद हो सकता है, जो आपके काम में रुकावट डाल सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन किसी बड़े कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। आपको संभलकर काम करने की आवश्यकता है।

    तुला

    आज आपके लिए समस्याओं का समाधान निकलने का दिन है। परिवार में कुछ बड़े निर्णय आप ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा करते समय वाहन सावधानी से चलाएं। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे और संपत्ति संबंधी मामलों में शांति आएगी।

    वृश्चिक
    आज का दिन आपके लिए शानदार है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी निवेश के लिए भी यह समय अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा और आप खुद को नई ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। जीवन में नई दिशा मिलेगी।

    धनु

    आज स्वास्थ्य के मामले में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं और नए आर्थिक रास्ते खुल सकते हैं। पुराने परिचितों से मुलाकात होगी, जो मन को प्रसन्न करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा है, और रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों के जुड़ने से विस्तार होगा।

    मकर

    आज स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, विशेषकर परिवार में। कार्यक्षेत्र में समय मिलने से आप कुछ काम पूरे कर पाएंगे, लेकिन कुछ निजी कारणों से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन किसी को उधार देने से पहले सोचें। कार्य में सराहना मिलेगी।

    कुंभ

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी ऊर्जा को नए कार्यों में लगाएँगे। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय सफल होंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन व्यापार में कोई बदलाव न करें।

    मीन

    आज का दिन मिश्रित रहेगा। यात्रा करते समय वाहन का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके कार्य को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए विवाद से दूर रहें। किसी नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करके बड़ा निर्णय लेना आज आपके लिए सही नहीं होगा। 12 जनवरी 2026 का राशिफल कुछ राशियों के लिए खुशियों का संदेश ला रहा है, खासकर कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिन बेहद शुभ है। वहींमेष, वृषभ और मीन राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस दिन को अपनी स्थिति के अनुसार समझदारी और धैर्य से गुजारें।