Tag: IND vs NZ

  • Ind vs NZ: चौथा टी-20 आज ऑकलैंड में… टीम इंडिया यहां कभी नहीं हारी…. हर बार किया चेज

    Ind vs NZ: चौथा टी-20 आज ऑकलैंड में… टीम इंडिया यहां कभी नहीं हारी…. हर बार किया चेज


    ऑकलैंड।
    टीम इंड‍िया (Team India) न्यूजीलैंड (New Zealand) के ख‍िलाफ टी20 सीरीज ( T20 series) 3-0 से जीत चुकी है, अब टी20 सीरीज का कारवां ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क पहुंच चुका है.इसी ऑकलैंड के मैदान में दोनों ही टीमों के बीच चौथा टी20 (Fourth T20) होना है, लेकिन यहां भारतीय टीम ने कभी भी हार नहीं देखी है और खास बात यह है कि हर बार टीम इंड‍िया यहां की चेजमास्टर है, यानी टीम ने हर मैच चेज करते हुए जीता है।

    वहीं अगर यह कहा जाए कि न्यूजीलैंड का यह छोटा सा ग्राउंड भारत के लिए जैसे अपना घर बन गया है. तो यह बात अत‍िरेक नहीं होगी।


    ऑकलैंड में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? गंभीर के सामने दो रास्ते

    यहां टीम इंडिया ने अब तक कुल तीन टी20 इंटरनेशनल खेले हैं और तीनों के तीनों जीते हैं. यहां भारतीय टीम को एक भी हार नहीं म‍िली है, टीम इंड‍िया का र‍िकॉर्ड यहां 100 प्रतिशत जीत का है. मुकाबला शुक्रवार (30 अक्टूबर) को है।


    भारत ने कब-कब खेले हैं ऑकलैंड में टी20 मैच

    1- दोनों ही टीमों के बीच इस मैदान पर पहला टी20 मैच 8 फरवरी 2019 को खेला गया. न्यूजीलैंड ने 158 रन बनाए. उस मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ क्रुणाल पंड्या थे, उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके थे. भारत ने 18.5 ओवर में 7 विकेट से जीत हासिल कर ली. भारतीय टीम के रनचेज में रोहित शर्मा ने 50 तो श‍िखर धवन ने 30 रन बनाए. वहीं ऋषभ पंत तब तीसरे नंबर पर खेलने उतरे थे और 28 गेंदों पर 40 रनों की नाबाद पारी खेली थी, महेंद्र स‍िंह धोनी भी 20 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

    2- इस मैदान पर दोनों ही टीमों के बीच दूसरा टी20 24 जनवरी 2020 को हुआ. मेजबान टीम 203 तक पहुंची. भारत ने 19 ओवर में 204 रन बनाकर 6 विकेट से 6 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की. तब उस जीत के स्टार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ श्रेयस अय्यर थे, जो इस समय मौजूदा टीम के कप्तान हैं. ऐसे में यह मैदान उनके लिए यादगार है।

    3- ईडन पार्क की धरती पर दोनों ही देशों के बीच तीसरा टी20 26 जनवरी 2020 को हुआ. न्यूजीलैंड 132 पर सिमट गई. भारत ने 17.3 ओवर में 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ केएल राहुल ने उस मुकाबले में 50 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली थी. वहीं श्रेयस अय्यर ने तब भी इस मैदान पर 33 गेंदों पर 44 रन बनाए थे।

    यानी कुल म‍िलाकर भारतीय टीम ने यहां तीनों मैच दूसरी पारी में हैं और चेज करते हुए जीते हैं.अब शुक्रवार (30 अक्टूबर) को यहीं चौथा टी20 है. सीरीज में पहले तीन मैच जीतकर टीम इंडिया 3-0 की बढ़त बना चुकी है।

    श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम फॉर्म में है. अब ईडन पार्क पहले का र‍िकॉर्ड न्यूजीलैंड टीम के लिए डरावना रहा है, ऐसे में उस पर एक्स्ट्रा प्रेशर वाला रहेगा. सवाल यह है कि पहले तीन मैचों में हार का सिलसिला कीवी टीम तोड़ पाएगी या नहीं, क्योंकि इतिहास साफ कहता है ईडन पार्क पर टीम इंडिया का राज चलता है।

  • Ind vs NZ: दूसरा टी-20 आज….ईशान किशन हुए बाहर तो क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

    Ind vs NZ: दूसरा टी-20 आज….ईशान किशन हुए बाहर तो क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?


    क्राइस्टचर्च।
    भारतीय टीम (Indian Team) ने न्यूजीलैंड (Zealand) के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले (India vs New Zealand) में 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बना ली है. वहीं रोमांचक अंदाज में मैच भी जीत लिया. लेकिन इस जीत के बाद टीम इंड‍िया की जीत के बाद भी कई सवाल उठ रहे हैं. गेंदबाजी तो इसके केंद्र में है ही, सवाल ‘बेबी बॉस’ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की एंट्री को लेकर भी है. क्योंकि ईशान किशन (Ishan Kishan) इंजरी (दाह‍िने जांघ की मांसपेशी में ख‍िंचाव) की वजह से क्राइस्टचर्च में ही होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

    आज (24 अक्टूबर) को एक बार फ‍िर क्राइस्टचर्च में टीम इंड‍िया के सामने कुछ सवाल होंगे और कुछ सुधार भी जरूरी रहेंगे। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में गुरुवार को 226 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया एक समय मुश्किल में फंस गई थी. संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और नमन धीर की पारियों ने भारत को जीत दिलाई, लेकिन मुकाबले में कुछ ऐसी कमियां भी सामने आईं, जिन पर टीम को ध्यान देना होगा।

    भारत ने 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड के 225/4 के जवाब में 230/6 रन बनाकर जीत हासिल की. वेस्टइंडीज के खिलाफ हाई स्कोरिंग सीरीज के पांच दिन बाद भारतीय टीम एक बार फिर बड़े स्कोर वाले मुकाबले में उतरी. जीत के बावजूद फील्डिंग और गेंदबाजी के कुछ पहलुओं में सुधार की जरूरत दिखाई दी.


    1. फील्डिंग में सुधार जरूरी

    प‍िछले मैच में भारतीय फील्डर से कैच छूटा, म‍िसफील्ड‍िंंग हुई… न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में मयंक यादव की गेंद पर डेरिल मिचेल ने लॉन्ग ऑन की तरफ सीधा शॉट खेला. वहां तैनात अभिषेक शर्मा के पास कैच लेने का अच्छा मौका था, लेकिन वह इसे पकड़ नहीं सके. मिचेल को जीवनदान मिला और भारत के खाते में एक अहम विकेट जुड़ने से रह गया. म‍िचेल ने मैच में 10 गेंदों पर 28 रन बनाए।

    टी20 क्रिकेट में एक कैच मैच का रुख बदल सकता है. ऐसे में भारतीय टीम को फील्डिंग में अपनी चुस्ती और कैच पकड़ने की क्षमता पर काम करना होगा.


    2. शुरुआती ओवरों में लगाम लगानी होगी

    भारतीय गेंदबाजी में शुरुआती ओवर भी चिंता का विषय रहे. नई गेंद से विकेट निकालने और विपक्षी टीम के रनरेट पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी संभालने वाले अर्शदीप को शुरुआत में रन रोकने होंगे. न्यूजीलैंड जैसी आक्रामक बल्लेबाजी वाली टीम के खिलाफ शुरुआती ओवरों में ज्यादा रन देना आगे के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा सकता है.

    भारत को पावरप्ले में सही लाइन-लेंथ और बेहतर गेंदबाजी योजनाओं के साथ उतरना होगा, ताकि विरोधी बल्लेबाजों को शुरुआत से ही खुलकर खेलने का मौका न मिले. यहां ध्यान देना होगा भुवनेश्वर कुमार ने अपनी इंटरनेशनल वापसी में पहले ओवर में 4 रन द‍िए लेकिन अगले ओवर में 17 रन लुटवा द‍िए. इसी तरह अर्शदीप ने अपने पहले ओवर ओवर में 8 रन द‍िए, तो दूसरे ओवर में उनहों ने भी 17 रन पड़वाए. न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर्स) में 65 रन बनाए.

    भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद शुरुआती ओवरों में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा और डेथ ओवर्स में भी उन्होंने ठीक गेंदबाजी की. हालांकि, बीच के ओवरों में वह महंगे साबित हुए. टी20 मुकाबलों में मिडिल ओवर्स का महत्व काफी बढ़ जाता है, क्योंकि इसी दौरान बल्लेबाज पारी को आगे बढ़ाने के साथ बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं.


    3. अक्षर पटेल को मिलेगा सेंटनर-ब्रेसवेल जैसा स्पिन पार्टनर?

    न्यूजीलैंड के स्पिनरों मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने भारतीय बल्लेबाजों को मिडिल ओवर्स में परेशान किया. दोनों ने दो-दो विकेट लेकर मैच में भारत की रफ्तार रोक दी. भारत 93 रन पर बिना विकेट गंवाए मजबूत स्थिति में था, लेकिन इसके बाद 22 गेंदों के भीतर 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए. ब्रेसवेल ने हाईस्कोर‍िंग मुकाबले में 4 ओवर्स में 37 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं सेंटनर ने भी 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए थे.

    ऐसे में सवाल है कि क्या भारत को अक्षर के साथ मिडिल ओवर्स में विकेट निकालने और रन रोकने वाला एक और प्रभावी स्पिन विकल्प उतारना चाहिए? सेंटनर और ब्रेसवेल ने जिस तरह भारतीय बल्लेबाजों को बांधा, उससे भारत के स्पिन विभाग के संतुलन पर चर्चा जरूर होगी. हालांकि अक्षर ने 4 ओवर्स में 51 रन देकर 1 विकेट हास‍िल किया. वो सबसे महंगे गेंदबाज रहे. अब देखना होगा कि कुलदीप यादव या वरुण चक्रवर्ती में से किसे टीम में जगह म‍िलेगी?


    4. क्या नीतीश की जगह श‍िवम दुबे अंदर आएंगे

    भारत ने इस मुकाबले में शिवम दुबे की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया. इसके चलते अक्षर पटेल को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. अक्षर ने 14 गेंदों में 24 रन बनाकर श्रेयस अय्यर के साथ 24 गेंदों में 45 रन की साझेदारी की. इस साल 18 टी20 इंटरनेशनल पारियों में अक्षर का औसत 8.66 और स्ट्राइक रेट 106.55 रहा था, हालांकि वह ज्यादातर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे. नीतीश ने गेंदबाजी में 4 ओवर्स में 40 रन द‍िए और 1 विकेट लिए, वहीं बल्लेबाजी में वो 2 रन पर नाबाद रहे. हालांक‍ि, नीतीश को बाहर कर श‍िवम दुबे के आने की संभावना कम है, लेक‍िन वो ईशान किशन की जगह टीम में आ सकते हैं. ऐसे में त‍िलक वर्मा नंबर 3 पर ही खेलते द‍िख सकते हैं.


    5. दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 पर नजर

    पहले मुकाबले में भारत की जीत के बावजूद दूसरे टी20 के लिए टीम कॉम्ब‍िनेशन चर्चाओं का बाजार गर्म. ईशान किशन के बाहर होने और वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में जगह को लेकर कंफ्यूजन के बीच भारतीय टीम को यह तय करना होगा कि बल्लेबाजी क्रम और गेंदबाजी विकल्पों में किस तरह का बैलेंस रखा जाए. क्या ईशान की जगह श‍िवम दुबे को लाया जाएगा, या वैभव भी एक ऑप्शन के तौर पर ईशान किशन की जगह नंबर 3 पर खेलते द‍िख सकते हैं.

    पहले मैच ने दिखाया कि भारत के पास बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी में गहराई है, लेकिन फील्डिंग और गेंदबाजी में निरंतरता भी उतनी ही जरूरी है. सीरीज के अगले मुकाबले में टीम इंडिया इन कमियों को कितना सुधार पाती है, इस पर नजर रहेगी।


    क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग XI:
    वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव.


    क्राइस्टचर्च में होने वालेदूसरे टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI:
    फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.


    भारत का फुल स्क्वॉड:
    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (दूसरे मैच से बाहर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.


    न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड:
    फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर.


    भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा

    पहला टी20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत की 4 विकेट से जीत
    दूसरा टी20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 बजे
    तीसरा टी20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, दोपहर 12:30 बजे
    चौथा टी20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, दोपहर 12:30 बजे
    पांचवां टी20: 1 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 बजे
    पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे
    दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30 बजे
    तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे
    चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे
    पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे
    पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे
    दूसरा टेस्ट: 27 से 1 द‍िसंबर, क्राइस्टचर्च, सुबह 3:30 बजे

  • Ind vs NZ: टी-20 सीरीज का पहला मैच आज, ईशान किशन के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका

    Ind vs NZ: टी-20 सीरीज का पहला मैच आज, ईशान किशन के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका


    क्राइस्टचर्च।
    ईशान किशन (Ishan Kishan) के पास न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज (Five-match T20I series) में बल्ले से धमाल मचाने के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज T20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे करने से सिर्फ 46 रन दूर हैं. इसके अलावा वह सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज गुरुवार (22 अक्टूबर) से शुरू होगी. पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) में खेला जाएगा. ईशान इस साल शानदार फॉर्म में हैं और नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है।


    1-सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 7 रन दूर

    ईशान किशन ने अब तक 66 T20 इंटरनेशनल मैचों की 66 पारियों में 31.51 के एवरेज और 148.81 के स्ट्राइक रेट से 1,954 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन है।

    ईशान इस साल T20 इंटरनेशनल में 34 पारियों में 37.35 की औसत और 172.06 के स्ट्राइक रेट से 1,158 रन बना चुके हैं. उनके नाम एक शतक और सात अर्धशतक हैं. अब वह सिर्फ सात रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ देंगे. सूर्या ने 2022 में 1,164 रन बनाए थे, जो एक कैलेंडर ईयर में किसी भारतीय बल्लेबाज के सबसे ज्यादा T20I रन का रिकॉर्ड है।


    2-पाकिस्तानी बैटर मोहम्मद रिजवान भी निशाने पर

    ईशान किशन के निशाने पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड भी है. रिजवान ने 2021 में 29 पारियों में 1,326 T20I रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 12 अर्धशतक लगाए थे. ईशान को टेस्ट खेलने वाले देशों के बल्लेबाजों के बीच एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए 139 रन और चाहिए।


    3-एक साल में 2000 T20 रन बनाने का मौका

    ईशान किशन इस साल सभी तरह के T20 मुकाबलों में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 49 मैचों की 49 पारियों में 38.26 की औसत और 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1,760 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच T20I मैचों के बाद दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज भी खेली जानी है. ईशान को इस कैलेंडर ईयर में 2,000 T20 रन पूरे करने के लिए 240 रन और बनाने हैं. अब तक यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन (2,331 रन) और मोहम्मद रिजवान (2024 में 2,036 रन) हासिल कर चुके हैं. ईशान ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं।


    न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की T20I टीम

    श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

  • IND vs NZ: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल अहमदाबाद में, धोनी पहुंचे स्टेडियम

    IND vs NZ: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल अहमदाबाद में, धोनी पहुंचे स्टेडियम


    नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। स्टेडियम के बाहर फैंस का उत्साह देखने लायक है। यहां तक कि भारत को सपोर्ट करने जर्मनी से एक फैन भी आया है।

    पूर्व कप्तान एमएस धोनी, भारतीय कोच गौतम गंभीर की पत्नी नताशा और उनकी बेटियां भी फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। वहीं, उज्जैन के महाकाल मंदिर में भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई।

    भारत और न्यूजीलैंड पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने हैं। भारत 2 बार की चैंपियन है और चौथी बार फाइनल में है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल खेल रही है और पहली ट्रॉफी की तलाश में है। 2021 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबला हार का सामना करना पड़ा था।

    टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों ने अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिनमें भारत ने 18 और न्यूजीलैंड ने 11 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा। सुपर ओवर में भारत ने 2 मैच अपने नाम किए। घरेलू मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 में से 11 मुकाबले जीते हैं।

    जनवरी में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, जहां 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई। भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज में कुल 6 बार 200+ का स्कोर बना और अंतिम मैच में भारत ने 271 रन बनाए थे।

    भारत के पास फाइनल में तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है – तीसरा खिताब जीतने वाला पहला देश बनने का, लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बनने का, और होमग्राउंड पर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बनने का।

    वर्तमान वर्ल्ड कप में भारत के लिए ईशान किशन सबसे बड़े रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 242 रन बनाए। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती 8 मैचों में 13 विकेट लेकर टीम के टॉप प्रदर्शनकारियों में हैं।

    न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन 8 मैचों में 289 रन के साथ टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन का शतक बनाया। वहीं, रचिन रवींद्र ने 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

    फाइनल मैच बैटिंग फ्रेंडली पिच पर खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फ्रेश पिच का उपयोग होगा। काली और लाल मिट्टी को मिलाकर बनाई गई इस पिच में कम स्पिन लेकिन ज्यादा बाउंस और पेस देखने को मिलेगा। इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 14 टी-20 मैचों में 8 बार जीत दर्ज की है, जबकि चेज करने वाली टीमों ने 5 बार जीत हासिल की है। सबसे बड़ा स्कोर 234 रन है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।

    इस वर्ल्ड कप में अहमदाबाद में अब तक 6 मैच खेले गए। भारत ने 2 मैच खेले हैं – ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड पर जीत और सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से हार। न्यूजीलैंड ने यहां दो मैच खेले हैं और दोनों हारे हैं। 2023 में यहां भारत और न्यूजीलैंड का एक मैच हुआ था, जिसमें भारत ने 168 रन से जीत हासिल की थी।

    फाइनल देखने के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी, रोहित शर्मा और कई क्रिकेट दिग्गज स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। ICC चेयरमैन जय शाह भी मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

    अहमदाबाद में आज बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और रात में 23 डिग्री के आसपास रहेगा। ICC ने फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा है। यदि किसी कारण मैच पूरा नहीं हो पाया तो 9 मार्च को रिजर्व डे पर मुकाबला खेला जाएगा। रिजर्व डे पर भी मैच न हो सका तो ट्रॉफी दोनों टीमों में साझा होगी।

    संभावित प्लेइंग-11:

    भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

    न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन

    अंपायरिंग टीम: रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड, अल्लाहुद्दीन पालेकर थर्ड अंपायर, एड्रियन होलस्टोक चौथा अंपायर, एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी।

    मैच लाइव देखें: स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार ऐप पर। दैनिक भास्कर ऐप पर भी लाइव कवरेज उपलब्ध है।

  • ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक से भारत ने 209 रन का लक्ष्य महज 15 ओवर में हासिल किया

    ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक से भारत ने 209 रन का लक्ष्य महज 15 ओवर में हासिल किया


    नई दिल्ली। रायपुर में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में धमाकेदार जीत दर्ज की। कीवी टीम ने भारत के सामने 209 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत ने महज 15.2 ओवर का समय लिया और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 76 और सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। किशन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला।

    इस जीत के दौरान भारत ने टी20आई में फुल मेंबर टीम द्वारा सबसे तेज 200 प्लस रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले पाकिस्तान ने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 200 रन के लक्ष्य का पीछा 16 ओवर में पूरा किया था। भारत ने यह रिकॉर्ड सिर्फ तोड़ा ही नहीं बल्कि इसे और भी शानदार अंदाज में पूरा किया।यह दूसरी बार है जब टीम इंडिया ने 200 से अधिक रन बनाए और दो विकेट जल्दी गिरने के बावजूद शानदार पीछा किया। पहले टी20 में 27/2 के बाद भारत ने 211 रन जोड़े थे जबकि दूसरे टी20 में छह ओवर के बाद दो विकेट खोने के बाद 203 रन बनाए। 209 रनों का यह चेज टी20आई में सबसे बड़ा सफल पीछा भी माना जा रहा है जब टीम के दो विकेट दस रन से कम पर गिर गए हों।

    सूर्यकुमार यादव ने लगातार 23 पारियों में कोई फिफ्टी नहीं बनाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 82 रन नाबाद बनाए। इस दौरान उन्होंने टॉप चार में बल्लेबाजी करते हुए टी20आई में लंबा सिलसिला तोड़ा। ऋषभ पंत के बाद यह किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे लंबा रिकॉर्ड है।ईशान किशन ने अपनी फिफ्टी 21 गेंदों में पूरी की जो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी है। पावरप्ले में उनके 56 रन मेंस टी20आई में भारत के किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

    भारत ने न्यूजीलैंड को 28 गेंदें शेष रहते हराया। इस जीत के साथ भारत ने फुल मेंबर टीम द्वारा 200 प्लस रन का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते जीत हासिल करने का रिकॉर्ड भी पाकिस्तान से छीना। इस शानदार प्रदर्शन ने टीम इंडिया के आक्रामक और मजबूत फॉर्म को फिर साबित कर दिया।ईशान और सूर्यकुमार की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम और भी ऊंचा किया और इस मैच ने दर्शकों के लिए रोमांचक और यादगार मोड़ साबित किया।

  • Ind vs NZ: तीसरा ODI आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

    Ind vs NZ: तीसरा ODI आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज


    इंदौरः
    इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) तीन मैच की वनडे सीरीज (Three-match ODI series) का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी रविवार, 18 जनवरी को खेला जाना है। India vs New Zealand तीसरा वनडे इंदौर के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium, Indore) में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच 4 विकेट से जीतकर भारत ने जोरदार आगाज किया था, मगर दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम ने जोरदार वापसी की। डेरिल मिशेल के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में रोमांच का तड़का लगाया था। आज का मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी। तो आईए ऐसे में एक नजर भारत बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट (Pitch Report) पर डालते हैं-

    होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां की समान उछाल वाली पिच और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को खूब रास आती है। ऐसे में आज फैंस एक हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें, यह वही मैदान है जिस पर वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। आज के मुकाबले में भी दोनों टीमों की ओर से कई शतक दिख सकते हैं। आखिरी बार टीम इंडिया ने इस मैदान पर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला था, जहां शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शतक जड़े थे और भारत ने 399 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम इंडिया यह मैच 99 रन से जीती थी। आज भी टॉस जीतने वाले कप्तान की नजरें पहले बैटिंग करने पर होगी।

    इंदौर होलकर स्टेडियम ODI आंकड़े
    मैच- 7

    – होम टीम द्वारा जीते गए मैच- 7 (100.00%)
    – टूरिंग टीम द्वारा जीते गए मैच 0 (0.00%)
    – पहले बैटिंग करके जीते गए मैच- 5 (71.43%)
    – टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 2 (28.57%)
    – टॉस जीतकर जीते गए मैच- 4 (57.14%)
    – टॉस हारकर जीते गए मैच- 3 (42.86%)
    – हाईएस्ट स्कोर- 418/5
    – लोएस्ट स्कोर- 217
    – हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 294/5
    – प्रति विकेट औसत रन- 37.34
    – प्रति ओवर औसत रन- 6.31
    – पहले बैटिंग करने का औसत स्कोर- 332


    इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड स्क्वॉड

    भारत टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल(c), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल(w), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आयुष बडोनी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल

    न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे(w), माइकल ब्रेसवेल(c), ज़ैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनोक्स, निक केली, आदित्य अशोक, जोश क्लार्कसन, माइकल रे

  • IND vs NZ: कमेंट्री में संजय बांगर की भाषा पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस

    IND vs NZ: कमेंट्री में संजय बांगर की भाषा पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस


    नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय बांगर एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। लाइव कमेंट्री के दौरान उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों और भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। कई दर्शकों ने उनके बयान को आपत्तिजनक बताया, जबकि कुछ लोग इसे जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाना मान रहे हैं।

    मैच के दौरान, जब बांगर ने एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर टिप्पणी की, उसका एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया। देखते ही देखते यह बयान चर्चा का केंद्र बन गया और ट्विटर (X), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने अपनी-अपनी राय देना शुरू कर दिया। कई दर्शकों ने कहा कि कमेंट्री करते समय शब्दों का चयन बेहद संवेदनशील होना चाहिए, खासकर जब करोड़ों लोग लाइव प्रसारण देख रहे हों।

    इस पर पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर की जिम्मेदारी को लेकर भी बहस हुई। आलोचकों का मानना है कि संजय बांगर जैसे अनुभवी खिलाड़ी और कोच से जिम्मेदार भाषा की उम्मीद की जाती है। उनका कहना है कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा विषय है, और किसी भी तरह की टिप्पणी खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को प्रभावित कर सकती है। कई यूजर्स ने यह भी कहा कि कमेंट्री का स्तर बनाए रखना ब्रॉडकास्टर्स और एक्सपर्ट्स की जिम्मेदारी है।

    वहीं, संजय बांगर के समर्थन में भी बड़ी संख्या में लोग सामने आए हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि बयान को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया और इसका गलत अर्थ निकाला जा रहा है।

    इस विवाद के पीछे एक और बात भी सामने आई है। कमेंटेटर वरुण आरोन ने मैच के दौरान सुझाव दिया था कि विकेटकीपर केएल राहुल को वाशिंगटन सुंदर से तमिल भाषा में बात करनी चाहिए, क्योंकि सुंदर को हिंदी समझने में थोड़ी मुश्किल होती है। जब वरुण आरोन ने इस पर बांगर से राय मांगी, तो उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्रीय भाषा में थोड़ा ज्यादा विश्वास करता हूँ।” यही बयान सोशल मीडिया पर बहस का नया केंद्र बन गया।

    इस पूरे विवाद ने एक बार फिर क्रिकेट कमेंट्री में भाषा और शब्दों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी कई पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। लाइव टीवी पर बोले गए शब्द अक्सर रिकॉर्ड होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, जिससे किसी भी टिप्पणी की गंभीरता कई गुना बढ़ जाती है।

    फिलहाल, संजय बांगर या ब्रॉडकास्टिंग चैनल की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चैनल आंतरिक रूप से मामले पर नजर बनाए हुए है। क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में स्पष्टता और संतुलित प्रतिक्रिया बेहद जरूरी होती है, ताकि विवाद और ज्यादा न बढ़े।

    इस बीच, भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मुकाबले की चर्चा भी इस विवाद के कारण थोड़ी पीछे छूट गई। जहां एक ओर मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन सुर्खियां बटोर रहा है, वहीं दूसरी ओर कमेंट्री बॉक्स से उठा यह बयान सोशल मीडिया पर बहस का केंद्र बन गया है।

    कुल मिलाकर, यह मामला इस बात की याद दिलाता है कि सार्वजनिक मंच पर बोले गए हर शब्द की जिम्मेदारी होती है। खासकर क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल में, जहां खिलाड़ी, कमेंटेटर और दर्शक भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि संजय बांगर या ब्रॉडकास्टर इस विवाद पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या इससे कमेंट्री की भाषा को लेकर कोई नई गाइडलाइन सामने आती है या नहीं।