अक्षरधाम मंदिर – कला, संस्कृति और भव्यता
Tag: India Gate
-

लीजिये आ गया घूमने के लिये परफेक्ट मौसम, जानिए दिल्ली में घूमने लायक जगहों के नाम
नई दिल्ली । दिल्ली की सर्दियां और हल्की बसंत की हवा घूमने का ऐसा समय है जब राजधानी की खूबसूरती अपने पूरे रंग में दिखाई देती है. ऐतिहासिक इमारतों से लेकर आधुनिक पार्कों तक, दिल्ली में घूमने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है. नीचे दिल्ली की कुछ चुनिंदा और सबसे लोकप्रिय जगहों की जानकारी दी गई है.इंडिया गेट – देशभक्ति का प्रतीकराजपथ अब कर्तव्यपथ पर स्थित इंडिया गेट दिल्ली का हमेशा पसंद किया जाने वाला घूमने का स्थान है. यह विशाल वार मेमोरियल प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बनाया गया था. यहां के हरे-भरे लॉन पिकनिक और शाम की सैर के लिए आदर्श हैं.लाल किला – इतिहास का शानदार अध्यायलाल किला, दिल्ली का सबसे भव्य किला और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, मुगल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है. शाहजहां द्वारा निर्मित इस किले में कई सुंदर महल, संग्रहालय और विशाल उद्यान हैं. यह दिल्ली की पहचान और इतिहास प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा स्थान है.क़ुतुब मीनार – दिल्ली का आसमान छूता आकर्षण12वीं सदी में बनी क़ुतुब मीनार 73 मीटर ऊंची ऐतिहासिक मीनार है, जो अपनी जटिल नक्काशी और इंडो-इस्लामिक वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है. इसके आसपास का क़ुतुब परिसर भी उतना ही खूबसूरत है. यह फोटो खींचने और इतिहास जानने के शौकीनों के लिए बेस्ट जगह है.
अक्षरधाम मंदिर – कला, संस्कृति और भव्यतादुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक मंदिरों में से एक अक्षरधाम मंदिर दिल्ली की शान है. यहां की भव्य पत्थर नक्काशी, संगीतमय फाउंटेन शो और भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाली प्रदर्शनियां पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं.लोटस टेंपल – शांत वातावरण के साथ खूबसूरत वास्तुकलासफेद संगमरमर से बना लोटस टेंपल अपनी कमल आकार की डिजाइन के लिए विश्वप्रसिद्ध है. यह बहाई उपासना स्थल है और यहां का शांत वातावरण मन को सुकून देता है. ध्यान और शांति पसंद करने वालों के लिए यह आदर्श स्थान है.हुमायूं का मकबरा – मुगल कला का उत्कृष्ट नमूनाहुमायूं का मकबरा दिल्ली का पहला गार्डन टॉम्ब माना जाता है और यह ताजमहल का प्रेरणास्रोत भी माना जाता है. चारों तरफ फैले हरे उद्यान इसे और आकर्षक बनाते हैं. सर्दी के मौसम में यहां घूमना बेहद सुखद अनुभव होता है.दिल्ली में मौसम सुहाना हो तो घूमने का मज़ा दोगुना हो जाता है. ऐतिहासिक धरोहरें, आधुनिक वास्तुकला, पार्क, मंदिर, यह शहर हर तरह के यात्री के लिए कुछ खास रखता है. इसलिए इस मौसम में दिल्ली को अपनी ट्रैवल लिस्ट में ज़रूर शामिल करें. -

वंदे मातरम् के 150 साल भारतीय सेना का बैंड कार्यक्रम, इंडिया गेट से नैहाटी तक पूरे देश में धूम
नई दिल्ली । भारतीय सेना वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसके तहत 19 से 26 जनवरी 2026 तक भारतीय सेना कई प्रमुख शहरों में मिलिट्री बैंड की परफॉर्मेंस पेश करेगी। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व को सम्मान देना है, बल्कि देशवासियों में देशभक्ति एकता और राष्ट्रीय गर्व की भावना को भी मजबूत करना है।कार्यक्रम का शेड्यूल
इस विशेष कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले प्रमुख शहरों में बिहार के पटना और गया, झारखंड के रांची, उत्तर प्रदेश के लखनऊ और प्रयागराज, उत्तराखंड के देहरादून, छत्तीसगढ़ के रायपुर, ओडिशा के गोपालपुर कर्नाटक के बेंगलुरु, मध्य प्रदेश के जबलपुर ,महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे, तेलंगाना के हैदराबाद हिमाचल प्रदेश के शिमला, लद्दाख के कारगिल ,राजस्थान के जयपुर और दिल्ली के इंडिया गेट शामिल हैं। इन बैंड परफॉर्मेंस का उद्देश्य भारतीय सेना के संगीत और सेना के गौरव को प्रदर्शित करना है साथ ही लोगों में एकता और राष्ट्रीय गौरव का एहसास दिलाना है।
वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जन्मस्थली पर कार्यक्रम
विसेष महत्व रखने वाले कार्यक्रमों में से एक पश्चिम बंगाल के नैहाटी में आयोजित होगा, जो वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जन्मस्थली है। यहां सेना के बैंड द्वारा खास प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम वंदे मातरम् के इतिहास को सम्मान देने और लोगों में देशभक्ति का भाव जागृत करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।दिल्ली में इंडिया गेट पर आर्मी सिम्फनी बैंड की विशेष प्रस्तुति
18 जनवरी 2026 को दिल्ली के इंडिया गेट पर आर्मी सिम्फनी बैंड का एक विशेष परफॉर्मेंस आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का समय दोपहर 2 से 5 बजे के बीच होगा और यह आयोजन वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व को सम्मानित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय गर्व को प्रदर्शित करेगा। सभी कार्यक्रम करीब 45 मिनट के होंगे, जो दर्शकों को भारतीय सेना की संगीत कला और देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेंगे। इस दौरान हर शहर में सेना के मिलिट्री बैंड की लयबद्ध धुनें गूंजेंगी जो ना केवल ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बल्कि देशवासियों के दिलों में गहरी पैठ भी बनाएंगी।
देशभर में एकता और गौरव की लहर
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य वंदे मातरम् की अनमोल धुन और उसके संदेश को जनता तक पहुंचाना है। इस आयोजन के माध्यम से भारतीय सेना ने देशभर में एकता और राष्ट्रीय गौरव की लहर को फैलाने का एक बड़ा कदम उठाया है। भारत के इतिहास और संस्कृति में वंदे मातरम् का जो स्थान है, उसे और भी मजबूत बनाने की दिशा में यह आयोजन अहम साबित हो सकता है।
-

सर्दियों में दिल्ली का अलग ही रंग! घूमने के लिए ये हैं राजधानी की टॉप 5 जगहें, एक भी मिस मत करना
नई दिल्ली /देश की राजधानी दिल्ली सर्दियों के मौसम में एक अलग ही अंदाज़ में नजर आती है। ठंडी हवाएं, हल्की धूप और अपेक्षाकृत साफ माहौल दिल्ली को घूमने के लिए सबसे बेहतरीन बना देते हैं। दिसंबर से फरवरी के बीच न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी राजधानी की खूबसूरती का आनंद लेने पहुंचते हैं। इस मौसम में दिल्ली के पार्क, ऐतिहासिक स्थल और बाजार खास रौनक से भर जाते हैं। अगर आप भी सर्दियों में दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये पांच जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।1. लोधी गार्डन – सुकून और हरियाली का ठिकाना
सर्दियों में लोधी गार्डन दिल्लीवालों की पहली पसंद बन जाता है। यहां ठंडी हवा के बीच धूप में नहाते हरे-भरे पेड़, रंग-बिरंगे फूल और ऐतिहासिक मकबरे मन को सुकून देते हैं। सुबह की वॉक, योग या जॉगिंग के लिए यह जगह आदर्श है। वहीं, दिन चढ़ने के साथ परिवार और दोस्त पिकनिक मनाते नजर आते हैं। अगर आप शांति से बैठकर किताब पढ़ना चाहते हैं या प्रकृति के बीच वक्त बिताना चाहते हैं, तो लोधी गार्डन सर्दियों में सबसे बेहतर विकल्प है।
2. इंडिया गेट – सर्द शामों का खास आकर्षणदिल्ली की पहचान माने जाने वाले इंडिया गेट की रौनक सर्दियों में और बढ़ जाती है। ठंडी शामों में यहां टहलना अपने आप में एक खास अनुभव होता है। आसपास हरी-भरी लॉन, बच्चों की चहल-पहल और स्ट्रीट फूड का मजा लोगों को खूब भाता है। फैमिली पिकनिक हो या दोस्तों के साथ समय बिताना, इंडिया गेट सर्दियों में हर किसी को अपनी ओर खींचता है।3. हौज खास विलेज – इतिहास और मॉडर्न लाइफ का मेल
अगर आप इतिहास के साथ-साथ कैफे कल्चर और आर्ट स्पेस का आनंद लेना चाहते हैं, तो हौज खास विलेज सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां स्थित ऐतिहासिक किला और झील ठंड के मौसम में बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। झील के किनारे बैठकर धूप सेंकना और आसपास के कैफे में गर्म कॉफी या चाय का आनंद लेना सर्दियों का मजा दोगुना कर देता है। यह जगह युवाओं और कपल्स के बीच खासा लोकप्रिय है।4. सुंदर नर्सरी – शहर की भागदौड़ से राहत
पिछले कुछ सालों में सुंदर नर्सरी दिल्ली के सबसे पसंदीदा पिकनिक स्पॉट्स में शामिल हो चुकी है। सर्दियों में यहां खिलते फूल, साफ-सुथरे रास्ते और शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह जगह परिवार, कपल्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां कुछ घंटे बिताकर आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर सुकून महसूस कर सकते हैं।5. चांदनी चौक -स्वाद और संस्कृति का संगम
दिल्ली की सर्दियां चांदनी चौक के बिना अधूरी मानी जाती हैं। यहां के गर्म पराठे, कचौड़ी, जलेबी और कुल्हड़ वाली चाय ठंड के मौसम का मजा दोगुना कर देते हैं। इसके अलावा, संकरी गलियों में घूमते हुए दिल्ली की पुरानी संस्कृति और इतिहास को करीब से देखने का मौका मिलता है। सर्दियों में यहां शॉपिंग करना भी खास अनुभव बन जाता है।सर्दियों में दिल्ली घूमना सिर्फ ट्रैवल नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव होता है। अगर आप इस मौसम में राजधानी आ रहे हैं, तो इन टॉप 5 जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें और दिल्ली की सर्दियों का असली मजा लें।