Tag: India Pakistan cricket

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच से हट गया, राशिद लतीफ बोले- 'बहुत पैसा दांव पर है'

    टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच से हट गया, राशिद लतीफ बोले- 'बहुत पैसा दांव पर है'

    नई दिल्ली। 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पाकिस्तान ने खुद को हटा लिया है। इस फैसले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने प्रतिक्रिया दी। उनका मानना है कि यह कदम भविष्य में नई बातचीत का रास्ता खोल सकता है। राशिद लतीफ के अनुसार, टीम का भारत के खिलाफ मैच में शामिल न होना पहले से ही संभावना में था। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक और आर्थिक हित सभी पक्षों को बातचीत की मेज पर ला सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, “इसमें बहुत सारा पैसा दांव पर लगा है।”

    पाकिस्तान की आधिकारिक स्थिति
    पाकिस्तान सरकार ने टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने की अनुमति दी है, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी। सरकार ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट के माध्यम से बयान जारी किया और कहा कि यह निर्णय फाइनल है।

    वास्तविक कारण और रणनीति
    सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान का यह कदम बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने की कोशिश हो सकती है। बांग्लादेश को सुरक्षा कारणों के चलते भारत के बाहर अपने मैचों को स्थानांतरित करने की अनुमति नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्हें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया। ग्रुप-सी में अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। इस फैसले से पहले पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी, जिसमें टीम की टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी पर अंतिम निर्णय 30 जनवरी या 2 फरवरी को लेने की बात हुई थी। हालांकि, यह निर्णय एक दिन पहले ही सार्वजनिक कर दिया गया।

    राशिद लतीफ की टिप्पणी

    पूर्व कप्तान ने कहा कि टीम को भारत के खिलाफ मैच से दूरी बनाने के संभावित प्रतिबंधों का एहसास है। उनका मानना है कि अब बातचीत शुरू हो सकती है, खासकर ब्रॉडकास्टर्स और अन्य व्यावसायिक पक्षों के शामिल होने के बाद।  15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पाकिस्तान ने खुद को हटा लिया है। इस फैसले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने प्रतिक्रिया दी। उनका मानना है कि यह कदम भविष्य में नई बातचीत का रास्ता खोल सकता है। राशिद लतीफ के अनुसार, टीम का भारत के खिलाफ मैच में शामिल न होना पहले से ही संभावना में था। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक और आर्थिक हित सभी पक्षों को बातचीत की मेज पर ला सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, “इसमें बहुत सारा पैसा दांव पर लगा है।”

    पाकिस्तान की आधिकारिक स्थिति
    पाकिस्तान सरकार ने टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने की अनुमति दी है, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी। सरकार ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट के माध्यम से बयान जारी किया और कहा कि यह निर्णय फाइनल है।

    वास्तविक कारण और रणनीति
    सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान का यह कदम बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने की कोशिश हो सकती है। बांग्लादेश को सुरक्षा कारणों के चलते भारत के बाहर अपने मैचों को स्थानांतरित करने की अनुमति नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्हें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया। ग्रुप-सी में अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। इस फैसले से पहले पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी, जिसमें टीम की टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी पर अंतिम निर्णय 30 जनवरी या 2 फरवरी को लेने की बात हुई थी। हालांकि, यह निर्णय एक दिन पहले ही सार्वजनिक कर दिया गया।

    राशिद लतीफ की टिप्पणी
    पूर्व कप्तान ने कहा कि टीम को भारत के खिलाफ मैच से दूरी बनाने के संभावित प्रतिबंधों का एहसास है। उनका मानना है कि अब बातचीत शुरू हो सकती है, खासकर ब्रॉडकास्टर्स और अन्य व्यावसायिक पक्षों के शामिल होने के बाद।

  • भारत संग T20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा पाकिस्तान, JDU ने कहा- 'कड़े फैसले ले ICC', BJP क्या बोली?

    भारत संग T20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा पाकिस्तान, JDU ने कहा- 'कड़े फैसले ले ICC', BJP क्या बोली?

    नई दिल्ली । 2026 के टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. इस वैश्विक टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी की ओर से यह फैसला लिया गया है. यह महामुकाबला 15 फरवरी को होना था. अब इस तरह के फैसलों के बाद सियासी गलियारे में बयानबाजी शुरू हो गई है. सोमवार 02 फरवरी 2026 को इस पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से रिएक्शन आया.

    पाकिस्तान को सबक सिखाना बेहद जरूरी

    पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार करने पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा “पीसीबी की क्या कठिनाई है हमें नहीं समझ आ रहा. कई स्पर्धाओं में वो खेलते हैं कई में नहीं खेलते हैं. हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेलने की धमकी भी दी थी. अब कहीं न कहीं आईसीसी को पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कड़े फैसले लेने होंगे. पाकिस्तान को सबक सिखाना बेहद जरूरी है.”

    वो लोग नहीं आएं तो ज्यादा अच्छा हैबीजेपी

    पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर तंज कसते हुए बीजेपी के सांसद संजय जायसवाल ने कहा वो लोग नहीं आएं तो ज्यादा अच्छा है. क्योंकि हमारे यहां के टीवी चैनल से पीसीबी की जो कमाई होती है. नहीं तो उनके यहां जितनी फाकाकशी है वो अपने खिलाड़ियों को पैसे भी नहीं दे पाएंगे दरअसल बीते रविवार 01 फरवरी 2026 को पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया कि उनकी टीम सात फरवरी से शुरू हो रहे 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.

    बता दें कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज पाकिस्तान और नीदरलैंड के मैच के साथ होगा. उधर टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से भारत के खिलाफ मैच न खेलने या बहिष्कार जैसी बातों पर आईसीसी की प्रतिक्रिया आई है. रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने कहा है “उसके सभी टूर्नामेंट ईमानदारी बराबरी और निष्पक्षता पर चलते हैं.