Tag: Indian Premier League

  • वैभव सूर्यवंशी का धमाका: MVP के साथ ऑरेंज कैप भी जीती, IPL 2026 में छाए

    वैभव सूर्यवंशी का धमाका: MVP के साथ ऑरेंज कैप भी जीती, IPL 2026 में छाए

    नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का सीजन समाप्त होने के बाद पुरस्कारों की घोषणा में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। उन्हें इस सीजन का ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (MVP) चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम की, जो उनके शानदार प्रदर्शन का बड़ा प्रमाण रहा।

    वैभव सूर्यवंशी ने सीजन के बाद कहा कि लगातार मैचों का दबाव रहता है, इसलिए हर मुकाबले में एक जैसी रणनीति के साथ खेलना आसान नहीं होता। उन्होंने यह भी माना कि फिटनेस और निरंतरता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है।

    सीजन में गेंदबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। रबाडा पूरे सीजन में सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए।

    अन्य पुरस्कारों की बात करें तो पंजाब किंग्स को फेयरप्ले अवॉर्ड मिला। वहीं मनीष पांडे को ‘कैच ऑफ द सीजन’ के लिए सम्मानित किया गया, जिन्होंने एक शानदार कैच लेकर सबका ध्यान खींचा।

    भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस सीजन में सर्वाधिक 172 डॉट बॉल फेंकने का रिकॉर्ड बनाया, जिसके लिए उन्हें विशेष सम्मान मिला। वहीं साई सुदर्शन ने 75 चौके लगाकर ‘मोस्ट फोरस’ का अवॉर्ड जीता।

    वैभव सूर्यवंशी ने केवल ऑरेंज कैप ही नहीं, बल्कि ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ (237.3 स्ट्राइक रेट) और ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन’ (72 छक्के) जैसे कई बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए।

    फाइनल मुकाबले की बात करें तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए, जिसके जवाब में विराट कोहली की नाबाद 75 रनों की पारी ने आरसीबी को जीत दिलाई।

    इस तरह आईपीएल 2026 न केवल टीमों की जीत का गवाह बना, बल्कि व्यक्तिगत प्रदर्शन के कई नए रिकॉर्ड भी इस सीजन में बने।

  • IPL 2026 Playoffs: एक अनार, कई दावेदार… आखिरी जगह के लिए जोरदार टक्कर

    IPL 2026 Playoffs: एक अनार, कई दावेदार… आखिरी जगह के लिए जोरदार टक्कर


    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन अब अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां प्लेऑफ्स की जंग ने पूरी तरह से समीकरण बदल दिए हैं। क्रिकेट फैंस के लिए यह स्थिति बिल्कुल वैसी हो गई है जैसे कहावत “एक अनार और सौ बीमार”, फर्क सिर्फ इतना है कि यहां एक नहीं बल्कि सिर्फ एक प्लेऑफ स्पॉट के लिए पांच टीमें मैदान में जूझ रही हैं।

    अब तक मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स (GT) ने प्लेऑफ्स में अपनी जगह पक्की कर ली है। SRH की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद यह तस्वीर और साफ हो गई कि टॉप-4 की तीन सीटें भर चुकी हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए घमासान जारी है।

    इस आखिरी जगह के लिए पंजाब किंग्स (PBKS), राजस्थान रॉयल्स (RR), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। पॉइंट्स टेबल की स्थिति इतनी पेचीदा हो गई है कि हर मैच सीधे प्लेऑफ समीकरण को बदल सकता है।

    फिलहाल पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन उनके लिए आगे की राह आसान नहीं है क्योंकि अधिकतम 15 अंकों तक ही पहुंचने की संभावना है। वहीं राजस्थान रॉयल्स इस रेस में सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरी है, क्योंकि वह अकेली टीम है जो 16 अंकों तक पहुंचकर सीधे प्लेऑफ का टिकट हासिल कर सकती है।

    राजस्थान के पास अभी दो अहम मुकाबले बचे हैं, और खास बात यह है कि ये दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ रेस से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में अगर राजस्थान दोनों मैच जीत लेती है तो वह बिना किसी अन्य परिणाम पर निर्भर हुए क्वालीफाई कर जाएगी। लेकिन यदि एक भी मैच में हार होती है, तो पूरा गणित बिगड़ जाएगा और फिर पंजाब, KKR और अन्य टीमों के बीच नेट रन रेट का खेल शुरू हो जाएगा।

    दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास भी उम्मीद बाकी है, लेकिन उन्हें अपने दोनों मैच जीतने होंगे ताकि वे 15 अंकों तक पहुंच सकें। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन उनका सफर अब दूसरों के परिणामों पर निर्भर हो चुका है।

    इस पूरे परिदृश्य ने IPL 2026 के लीग स्टेज को बेहद रोमांचक बना दिया है, जहां हर ओवर, हर रन और हर विकेट प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह अंतिम सप्ताह किसी फाइनल से कम नहीं होगा।

  • विस्फोटक बल्लेबाजी और शतकीय पारियों के दम पर संजू सैमसन ने क्रिकेट जगत में मनवाया अपना लोहा।

    विस्फोटक बल्लेबाजी और शतकीय पारियों के दम पर संजू सैमसन ने क्रिकेट जगत में मनवाया अपना लोहा।


    नई दिल्ली:इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक सफर में रिकॉर्ड्स का बनना और टूटना एक निरंतर प्रक्रिया है लेकिन कुछ उपलब्धियां खेल के इतिहास में अपनी एक अलग पहचान बनाती हैं। इसी क्रम में संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसने उन्हें लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों की सूची में शामिल कर दिया है। आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में संजू सैमसन की एंट्री ने क्रिकेट जगत को एक बार फिर उनकी प्रतिभा का कायल बना दिया है। संजू की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत क्षमता को दर्शाती है बल्कि यह भी बताती है कि वे आधुनिक टी ट्वेंटी क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक क्यों माने जाते हैं।

    लीग की शुरुआत से ही कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपनी छाप छोड़ी है और शतकों के मामले में शीर्ष पर पहुंचने की होड़ हमेशा बनी रही है। संजू सैमसन ने अपनी निरंतरता और आक्रामक शैली के मिश्रण से इस विशेष सूची के शीर्ष पांच नामों में जगह बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके खेलने के अंदाज में जो सहजता और शॉट्स के चयन में जो परिपक्वता दिखाई देती है वह उन्हें अन्य बल्लेबाजों से अलग बनाती है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि संजू की यह सफलता उन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है जो बड़े मंच पर अपनी जगह बनाने का सपना देखते हैं। उनकी इस पारी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए उनके महत्व को और अधिक बढ़ा दिया है।

    आईपीएल में शतक लगाना किसी भी खिलाड़ी के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण होता है क्योंकि यहाँ दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों का सामना करना पड़ता है। संजू सैमसन ने अपने करियर के दौरान विभिन्न कठिन परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाने के लिए शतकीय पारियां खेली हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने जिस संयम और तकनीक का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है। इस लीग के इतिहास में जब हम सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करते हैं तो उनमें अब संजू का नाम गर्व से लिया जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज बड़े नामों के बीच एक नई प्रतिस्पर्धा पैदा कर दी है जिससे आने वाले मैचों का रोमांच और बढ़ गया है।

    सैमसन की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे खेल की स्थिति के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम हैं। उन्होंने पावरप्ले के दौरान तेज गति से रन बनाने और मध्य ओवरों में पारी को संभालने की कला बखूबी सीखी है। उनकी शतकीय पारियों ने अक्सर मैच का पासा पलटने का काम किया है जो उनके टीम मैन होने के प्रमाण को पुख्ता करता है। क्रिकेट के जानकारों के अनुसार संजू सैमसन की बल्लेबाजी में जो सुधार पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है वह उनके कठिन परिश्रम का परिणाम है। अब वे न केवल एक कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं बल्कि अग्रणी बल्लेबाज के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।

    इस सूची में शामिल होना कोई आसान कार्य नहीं था क्योंकि आईपीएल में प्रतिस्पर्धा का स्तर हर साल बढ़ता जा रहा है। संजू सैमसन ने शीर्ष पांच में प्रवेश कर यह साबित कर दिया है कि उनमें बड़े मैचों का खिलाड़ी बनने की पूरी क्षमता है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदें उनसे और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। खेल के इस प्रारूप में शतक बनाना शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर मजबूती की मांग करता है और संजू ने बार-बार खुद को इस कसौटी पर खरा उतारा है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि वे अपने इस शानदार फॉर्म को किस प्रकार बरकरार रखते हैं और शतकों के इस सफर को कितनी आगे तक ले जाते हैं।

  • IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

    IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब



    नई दिल्ली। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को दी जाती है, जो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। यह अवॉर्ड 2008 से शुरू हुआ और तब से हर साल बल्लेबाजों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है।

    David Warner
    डेविड वॉर्नर IPL इतिहास के सबसे सफल ऑरेंज कैप विजेता माने जाते हैं। उन्होंने 2015, 2017 और 2019 में तीन बार यह खिताब अपने नाम किया है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। उनकी खासियत लगातार अच्छा प्रदर्शन करना और टीम को मजबूत शुरुआत देना रही है। वॉर्नर ने हर सीजन में अपनी बल्लेबाजी से यह साबित किया कि वह IPL के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं।

    Virat Kohli
    विराट कोहली का नाम भी ऑरेंज कैप (IPL Orange Cap) की लिस्ट में काफी ऊपर आता है। उन्होंने 2016 और 2024 में यह अवॉर्ड जीता। खास बात यह है कि 2016 में कोहली ने 973 रन बनाए, जो एक ही सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। हाल के वर्षों में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और वह लगातार रन बनाते हुए टॉप खिलाड़ियों में शामिल हैं।

    क्रिस गेल
    क्रिस गेल को IPL का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने 2011 और 2012 में लगातार दो बार ऑरेंज कैप जीती। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लंबे छक्कों के लिए वह दुनिया भर में मशहूर हैं। गेल ने IPL में कई यादगार पारियां खेलीं, जिसने उन्हें इस लिस्ट में खास जगह दिलाई।

    अन्य महत्वपूर्ण विजेता
    IPL में हर साल नए खिलाड़ी भी उभरकर सामने आते हैं। हाल के वर्षों में 2023 में शुभमन गिल, 2024 में विराट कोहली और 2025 में साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप जीती। इससे साफ है कि इस अवॉर्ड के लिए हर सीजन में नई टक्कर देखने को मिलती है।
    क्यों खास है यह अवॉर्ड?

    ऑरेंज कैप सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि बल्लेबाज की मेहनत, निरंतरता और क्लास का प्रतीक है। IPL में यह सम्मान पाना हर खिलाड़ी का सपना होता है और यही इसे सबसे खास बनाता है।

  • IPL 2026 में फिर चमकेंगे श्रेयस अय्यर, इरफान पठान को पूरा भरोसा

    IPL 2026 में फिर चमकेंगे श्रेयस अय्यर, इरफान पठान को पूरा भरोसा


    नई दिल्ली । पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। पठान को पूरा विश्वास है कि अय्यर IPL 2026 में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखेंगे और टीम को एक बार फिर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। IPL 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाने वाले अय्यर इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

    पिछले सीजन में अय्यर का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने 17 पारियों में 604 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 175.07 रहा। छह अर्धशतकों के साथ वह टीम के सबसे सफल बल्लेबाज बने और पूरे टूर्नामेंट में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी ने पंजाब किंग्स को एक मजबूत टीम के रूप में स्थापित किया।

    इरफान पठान का मानना है कि श्रेयस अय्यर को भारतीय T20 टीम में वापसी के लिए IPL को किसी परीक्षा की तरह लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अय्यर को प्रूवन क्रिकेटर बताते हुए कहा कि वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं। खासकर वनडे क्रिकेट में उनकी भूमिका टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है, लेकिन पठान के अनुसार T20 फॉर्मेट में भी उनके लिए जगह बनती है।

    पठान ने इंडियन प्रीमियर लीग में अय्यर की एक खास पारी को याद करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई उनकी 87* रनों की पारी आज भी यादगार है। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर ने 41 गेंदों में यह शानदार पारी खेली थी। इस दौरान जसप्रीत बुमराह जैसे घातक गेंदबाज के खिलाफ उनका आत्मविश्वास देखने लायक था। बुमराह की यॉर्कर गेंद को थर्ड मैन की दिशा में ग्लाइड करने वाला शॉट उनके बेहतर होते खेल का उदाहरण है।

    अब IPL 2026 में पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 21 मार्च से करेगी। टीम और फैंस दोनों को उम्मीद है कि अय्यर अपनी पिछली फॉर्म को बरकरार रखते हुए इस बार टीम को पहला खिताब दिलाने में कामयाब होंगे।

    श्रेयस अय्यर पहले ही 2024 में कप्तान के तौर पर IPL ट्रॉफी जीतने का अनुभव रखते हैं, जिससे उनकी लीडरशिप पर भरोसा और मजबूत होता है। ऐसे में IPL 2026 उनके लिए सिर्फ एक और सीजन नहीं, बल्कि खुद को फिर साबित करने और पंजाब किंग्स को चैंपियन बनाने का सुनहरा मौका है।

  • इरफान पठान का बयान: CSK में युवा खिलाड़ियों को मौका, फिर भी धोनी की अहमियत बरकरार

    इरफान पठान का बयान: CSK में युवा खिलाड़ियों को मौका, फिर भी धोनी की अहमियत बरकरार


    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स में अब युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सही समय आ गया है। हालांकि टीम में युवा खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन एमएस धोनी की भूमिका अभी भी बहुत महत्वपूर्ण बनी हुई है।

    इजरायल पठान ने बातचीत करते हुए कहा कि धोनी मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह टीम के लिए योगदान देने को तैयार नजर आते हैं। उनके अनुसार ड्रेसिंग रूम में धोनी की पहचान अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों और नेताओं को दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

    आईपीएल में फिर दिख धोनी का जलवा
    इरफान पठान ने कहा कि जैसे ही आईपीएल शुरू होगा, क्रिकेट फैंस को एक बार फिर एमएस धोनी मैदान पर नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि धोनी इस सीजन के लिए पूरी तरह तैयार और फिट दिख रहे हैं।

    पठान के अनुसार, धोनी ने सालों तक टीम की जिम्मेदारी संभाली है, लेकिन अब समय आ गया है कि युवा खिलाड़ियों को भी आगे आने का मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि आयुष म्हात्रे, डेवल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे और रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को टीम की कमान संभालनी चाहिए।

    युवा खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें
    इरफान पठान का मानना ​​है कि सीएसके की मौजूदा टीम पेपर पर काफी रोमांचक नजर आती है। उन्होंने कहा कि इस युवा टीम में जिम्मेदारी लेने की क्षमता और निडरता साफ दिखाई देती है। उनके हिसाब से आयुष म्हात्रे, डेवल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी आने वाले समय में टीम को नई दिशा दे सकते हैं।

    अनुभवी टीम से युवा टीम की ओर बदलाव
    एक समय था जब चेन्नई सुपर किंग्स को अनुभवी और अनुभवी खिलाड़ियों की टीम माना जाता था। लेकिन पिछले कुछ समय से टीम की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

    नीलामी में भी टीम ने युवाओं पर भरोसा दिखाया है। आयुष म्हात्रे, डेवल्ड ब्रेविस और सरफराज खान जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं संजू सैमसन के आने से टीम की मजबूती भी काफी मजबूत हुई है।

    धोनी को शानदार विदाई देने की कोशिश
    संभावना तय जा रही है कि यह सीजन एमएस धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और अन्य युवा खिलाड़ियों के पास धोनी के साथ खेलते हुए उनसे सीखने का बड़ा मौका होगा।

    पुणे है कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। टीम ने धोनी की कप्तानी में पांच बार खिताब जीता है और इस मामले में मुंबई इंडियंस के बराबर है, जिसने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच ट्रॉफी जीती हैं।

    सीएसके ने आखिरी बार 2023 में आईपीएल का खिताब जीता था। अब टीम की कोशिश इस सीजन में एक बार फिर ट्रॉफी अपने दिग्गज कप्तान धोनी को शानदार विदाई देने की होगी।

    इरफान पठान के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स अब युवा खिलाड़ियों के दम पर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है, लेकिन एमएस धोनी का अनुभव और मार्गदर्शन टीम के लिए अब भी सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है। आने वाला आईपीएल सीजन यह तय करेगा कि युवा जोश और अनुभवी नेतृत्व का यह मेल टीम को कितनी सफलता दिला पाता है।

  • इंडियन प्रीमियर लीग से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी

    इंडियन प्रीमियर लीग से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी


    नई दिल्ली।
    आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सत्र से पहले पंजाब किंग्स ने अपनी नई आधिकारिक मैच जर्सी का अनावरण किया है। नई जर्सी में पंजाब किंग्स के पारंपरिक लाल और नीले रंग को बरकरार रखा गया है, जो टीम की ऊर्जा, गर्व और निडर रवैये का प्रतीक माने जाते हैं। इस बार जर्सी के डिजाइन में खास पैटर्न जोड़ा गया है, जिसकी शुरुआत टीम के प्रतीक शेर से होती है और आगे बढ़ते हुए कपड़े पर हीरे के आकार के डिजाइनों में बदल जाता है।

    इस डिजाइन के जरिए टीम और खिलाड़ियों की यात्रा को दर्शाने की कोशिश की गई है। शेर टीम की ताकत, आक्रामकता और प्राकृतिक प्रतिभा का प्रतीक है, जबकि हीरे का पैटर्न उस प्रतिभा को दर्शाता है जो कड़ी मेहनत, तैयारी और उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा से निखरती है।

    फ्रेंचाइजी का मानना है कि यह अवधारणा उनकी उस सोच को भी दर्शाती है, जिसके तहत युवा प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें भरोसा और सही मार्गदर्शन दिया जाता है, ताकि वे बड़े मंच पर मैच जिताने वाले खिलाड़ी बन सकें।

    पिछले सत्र में टीम के मजबूत प्रदर्शन के बाद पेश की गई यह नई जर्सी एक ऐसे दल का संकेत देती है, जो नए आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षा के साथ आगे बढ़ रहा है। परंपरा और आधुनिकता के मिश्रण के साथ तैयार की गई यह जर्सी पंजाब किंग्स के प्रशंसकों के साथ-साथ दुनिया भर में टीम के बढ़ते दर्शक वर्ग को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।

  • IPL 2026 की तारीखें तय: 26 मार्च से 31 मई तक होगा टूर्नामेंट, ओपनिंग मैच और मिनी ऑक्शन पर बड़ी अपडेट

    IPL 2026 की तारीखें तय: 26 मार्च से 31 मई तक होगा टूर्नामेंट, ओपनिंग मैच और मिनी ऑक्शन पर बड़ी अपडेट


    नई दिल्ली/ बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग IPL के करोड़ों फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल 2026 की आधिकारिक विंडो तय कर दी गई है और यह टूर्नामेंट 26 मार्च से 31 मई 2026 के बीच खेला जाएगा। इस दौरान देश और दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर एक बार फिर से टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर जलवा बिखेरते नजर आएंगे।आईपीएल के नियमों के मुताबिक, पिछले सीजन की चैंपियन टीम को अगले सीजन के उद्घाटन मैच की मेजबानी का पहला अधिकार मिलता है। ऐसे में आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को 2026 सीजन के पहले मुकाबले की मेजबानी मिलनी चाहिए। हालांकि, इस पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है।

    दरअसल, कर्नाटक राज्य सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को शर्तों के साथ आयोजन की मंजूरी दी है। जून 2025 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 प्रशंसकों की दुखद मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। अब सरकार और प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि स्टेडियम को सभी जरूरी सुरक्षा मानकों और दिशानिर्देशों को पूरा करना होगा, तभी उसे उद्घाटन मैच या बड़े मुकाबलों की मेजबानी की अनुमति दी जाएगी।आईपीएल 2026 से जुड़ी एक और बड़ी खबर मिनी ऑक्शन को लेकर है। इस सीजन के लिए छोटी नीलामी का आयोजन अबू धाबी में किया जा रहा है, जहां सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनीअपनी टीमों को मजबूत करने के लिए बोली लगाएंगी।

    आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर मंगलवार को आयोजित की जाएगी। भारतीय समयानुसार यह ऑक्शन दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। नीलामी का आयोजन एतिहाद स्टेडियम, अबू धाबी में किया जाएगा, जहां दुनियाभर की नजरें फ्रेंचाइजियों की रणनीति पर टिकी रहेंगी।इस मिनी ऑक्शन में कुल 77 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। सभी 10 टीमों के पास मिलाकर 237 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स KKR इस नीलामी में सबसे ज्यादा पर्स के साथ उतरने वाली टीम है, जिससे उनसे बड़े और चौंकाने वाले दांव की उम्मीद की जा रही है।वहीं दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस MI की स्थिति इस ऑक्शन में थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। मुंबई के पास केवल 2 करोड़ 75 लाख रुपये का पर्स बचा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि MI ज्यादातर अनकैप्ड खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस पर खरीदने की रणनीति अपना सकती है।

    आईपीएल 2026 का यह सीजन कई मायनों में खास होने वाला है। एक तरफ आरसीबी अपने खिताब को डिफेंड करने उतरेगी, तो दूसरी ओर बाकी टीमें नए संयोजन और नई रणनीति के साथ मैदान में होंगी। ओपनिंग मैच की मेजबानी, सुरक्षा मानकों की चुनौती और मिनी ऑक्शन की चालेंये सभी पहलू इस सीजन को और भी रोमांचक बना रहे हैं।अब फैंस को सिर्फ आधिकारिक शेड्यूल और ओपनिंग मैच के वेन्यू के ऐलान का इंतजार है, जिसके बाद आईपीएल 2026 का क्रिकेटी माहौल पूरी तरह से गर्म हो जाएगा।

  • IPL 2026 मिनी ऑक्शन: विदेशी खिलाड़ियों पर 18 करोड़ की लिमिट, अबू धाबी में 16 दिसंबर को लगेगी बोली

    IPL 2026 मिनी ऑक्शन: विदेशी खिलाड़ियों पर 18 करोड़ की लिमिट, अबू धाबी में 16 दिसंबर को लगेगी बोली


    नई दिल्ली /इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। यह मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। इस बार ऑक्शन में कुल 359 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें से 77 खिलाड़ियों को 10 आईपीएल टीमें खरीद सकेंगी। इनमें 31 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन पर खासतौर पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजर रहने वाली है। इस मिनी ऑक्शन की सबसे बड़ी खासियत आईपीएल का नया नियम है, जिसके तहत किसी भी विदेशी खिलाड़ी को अधिकतम 18 करोड़ रुपए से ज्यादा नहीं मिल सकेंगे, चाहे ऑक्शन में बोली कितनी भी ऊंची क्यों न चली जाए।

    क्या है Maximum Fee Rule?
    बीसीसीआई BCCI ने आईपीएल में वित्तीय संतुलन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए Maximum Fee Rule लागू किया है। इस नियम के अनुसार, विदेशी खिलाड़ियों की अधिकतम कीमत दो मानकों में से कम राशि के आधार पर तय होती है-हाईएस्ट रिटेंशन स्लैबपिछले मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी की कीमत आईपीएल 2026 के लिए हाईएस्ट रिटेंशन स्लैब 18 करोड़ रुपए तय किया गया है। वहीं, पिछले मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपए में बिके थे। नियम के मुताबिक, इन दोनों में से कम राशि को अधिकतम सीमा माना जाता है। इसी वजह से इस बार विदेशी खिलाड़ियों के लिए 18 करोड़ रुपए की कैप लागू की गई है।

    ज्यादा बोली लगी तो पैसा कहां जाएगा?
    अगर कोई टीम किसी विदेशी खिलाड़ी पर, मान लीजिए, 20 करोड़ रुपए की बोली लगाती है, तो खिलाड़ी को सिर्फ 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे।बचे हुए 2 करोड़ रुपए सीधे BCCI के पास जाएंगे।
    बीसीसीआई ने साफ किया है कि यह अतिरिक्त राशि खिलाड़ियों के कल्याण, विकास और क्रिकेट से जुड़ी योजनाओं में इस्तेमाल की जाएगी। हालांकि, टीम के कुल पर्स बजट से पूरी 20 करोड़ रुपए की राशि घटा दी जाएगी। यानी टीम को आर्थिक नुकसान होगा, लेकिन खिलाड़ी को तय सीमा से ज्यादा पैसा नहीं मिलेगा।इस नियम का मकसद ऑक्शन में बेलगाम बोली को रोकना और लीग में आर्थिक संतुलन बनाए रखना है। मिनी ऑक्शन से पहले टीमों की स्थिति आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले कुछ टीमों के पास भारी भरकम बजट मौजूद है। कोलकाता नाइट राइडर्स KKR के पास सबसे ज्यादा 64.30 करोड़ रुपए बचे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स CSK के पास 43.40 करोड़ रुपए का पर्स उपलब्ध है। इन दोनों टीमों के पास विदेशी और घरेलू दोनों तरह के खिलाड़ियों पर खुलकर बोली लगाने का मौका रहेगा। हालांकि विदेशी खिलाड़ियों के लिए 18 करोड़ की सीमा उनकी रणनीति को प्रभावित कर सकती है।

    रणनीति और रोमांच का संगम
    IPL 2026 का यह मिनी ऑक्शन सिर्फ खिलाड़ियों की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह रणनीति, बजट मैनेजमेंट और दूरदर्शिता की भी परीक्षा होगा।टीमों को यह तय करना होगा कि वे सीमित स्लॉट्स में किस खिलाड़ी पर दांव लगाएं और कहां पैसा बचाकर संतुलित टीम बनाएं। बीसीसीआई का यह नया नियम लीग को लंबे समय तक स्थिर और प्रतिस्पर्धी बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे न सिर्फ टीमों के बीच बराबरी बनी रहेगी, बल्कि खिलाड़ियों के हितों की भी रक्षा होगी। मिनी ऑक्शन के बाद यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कौन-सी टीम अपनी रणनीति में सफल रहती है, कौन-से विदेशी सितारे 18 करोड़ की लिमिट तक पहुंचते हैं और किस फ्रेंचाइजी की बोली सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है।