Tag: Indian Wells tennis results

  • इंडियन वेल्स ओपन: आंद्रेओजी और गुइनार्ड ने जीता डबल्स का खिताब

    इंडियन वेल्स ओपन: आंद्रेओजी और गुइनार्ड ने जीता डबल्स का खिताब


    नई दिल्ली। गुइडो आंद्रेओजी और मैनुअल गुइनार्ड ने इंडियन वेल्स ओपन के डबल्स का खिताब जीत लिया है। रविवार को हुए फाइनल में आंद्रेओजी और गुइनार्ड की जोड़ी ने आर्थर रिंडरकनेच और वैलेंटिन वचेरोट को 7-6(3), 6-3 से हराकर खिताब जीता। यह मैच 1 घंटा 23 मिनट तक चला।

    कैलिफोर्निया में उनकी खिताबी जीत के सफर में कई बड़ी जीतें शामिल रहीं। इस जोड़ी ने टूर्नामेंट में पहले चौथी सीड क्रिश्चियन हैरिसन और नील स्कूप्स्की को हराया, फिर टॉप सीड मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो जेबालोस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

    2025 में साथ आए दोनों खिलाड़ियों के करियर में एक और बड़ी कामयाबी जुड़ गई है। गुइनार्ड के लिए, इंडियन वेल्स का टाइटल उनका दूसरा एटीपी मास्टर्स 1000 क्राउन है। इससे पहले, उन्होंने 2025 में रोमेन अर्नेओडो के साथ रोलेक्स मोंटे-कार्लो मास्टर्स में जीत हासिल की थी। आंद्रेओजी ने एटीपी टूर फाइनल्स में अपने मजबूत रिकॉर्ड को पांच में से चार जीत तक बेहतर किया, इससे पहले उन्होंने क्रोएशिया ओपन उमाग (2024), अर्जेंटीना ओपन (2025), और स्वीडिश ओपन (2025) में खिताब जीते थे।

    जीत के बाद आंद्रेओजी ने कहा, “मैं यहां जीतकर बहुत खुश हूं। यह एक शानदार टूर्नामेंट है, सच में बहुत बड़ा। मुझे मनु के साथ काम करने और पिछले साल अगस्त से इस सफर पर बहुत गर्व है।”

    गुइनार्ड ने इतने हाई-प्रोफाइल फाइनल में मुकाबला को दबाव वाला मुकाबला मानते हुए कहा, “मुझे पता था कि यह एक खतरनाक मैच होने वाला है। हमने मैच के लिए जितनी अच्छी तैयारी कर सकते थे, की और दबाव का प्रबंधन करने की कोशिश की। हमने साथ मिलकर जो काम किया है, उससे मैं बहुत खुश हूं।”

    रिंडरकनेच और वाचेरोट इस टूर्नामेंट में 2025 में रोलेक्स शंघाई मास्टर्स में अपने यादगार प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद से उतरे थे। दोनों खिलाड़ियों को फाइनल में पहुंचने के लिए पांच सीडेड विरोधी को हराया था।

  • टेनिस में कमाल, Carlos Alcaraz ने Indian Wells Masters में लगातार 5वीं बार बनाई सेमीफाइनल में जगह

    टेनिस में कमाल, Carlos Alcaraz ने Indian Wells Masters में लगातार 5वीं बार बनाई सेमीफाइनल में जगह


    नई दिल्ली। दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन वेल्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में लगातार पांचवीं बार जगह बनाई है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में ब्रिटेन के कैमरून नोरी को 6-3, 6-4 से हराया।

    इस जीत के साथ स्पेन के अल्काराज ने नोरी से पिछली हार का बदला भी ले लिया। नोरी ने उन्हें पिछले साल पेरिस में हराया था। साथ ही 2026 में अल्काराज की जीत का क्रम अब 16 मैचों तक पहुंच गया है।

    इतिहास में तीसरे खिलाड़ी बने
    लगातार पांच बार इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले अल्काराज तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि राफेल नडाल (2006–2013) नोवाक जोकोविच (2011–2016) हासिल कर चुके हैं।

    मैच में कैसे मिली जीत
    मुकाबले के पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर रही, लेकिन अल्काराज ने आखिरी चार गेम में तीन बार सर्विस ब्रेक करते हुए सेट अपना नाम कर लिया।

    दूसरे सेट में नॉरी ने 2-0 की बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद अलकाराज ने लगातार चार गेम जीते, मैच पर कंट्रोल बनाया। बेसलाइन शॉट्स, ड्रॉप शॉट और नेट प्ले के शानदार मिक्सचर के साथ उन्होंने 1 घंटा 33 मिनट में मैच जीत लिया।

    अलकाराज ने क्या कहा
    जीत के बाद अलकाराज ने कहा: उनके खिलाफ खेलना हमेशा मुश्किल होता है। उनके टॉपस्पिन फोरहैंड और फ्लैट बैकहैंड से खेलना मुश्किल है। मुझे सही शॉट लगाना पड़ता है। आज मैंने ऑफेंसिव खेला और अपने लेवल से खुश हूं।

    मेदवेदेव भी सेमीफाइनल में पहुंचे
    दूसरी ओर रूस के स्टार खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव ने मौजूदा चैंपियन जैक ड्रेपर को 6-1, 7-5 से हराकर चौथी बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

    हां है कि अलकाराज ने 2023 और 2024 में इंडियन वेल्स का खिताब जीता था और दोनों बार फाइनल में मेदवेदेव को हराया था। इस बार भी अगर दोनों खिलाड़ी फाइनल में खिताबी मुकाबले हैं तो एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।