Tag: IndiGo airline

  • बढ़ती तेल की कीमतों का इंडिगो के मुनाफे पर होगा असर, छोटी बुकिंग साइकिल से लागत पास करने में मिलेगी मदद : रिपोर्ट

    बढ़ती तेल की कीमतों का इंडिगो के मुनाफे पर होगा असर, छोटी बुकिंग साइकिल से लागत पास करने में मिलेगी मदद : रिपोर्ट


    नई दिल्ली। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण बजट एयरलाइन इंडिगो के मुनाफे पर नजदीकी अवधि में दबाव देखने को मिल सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई। मूडीज रेटिंग्स ने रिपोर्ट में कहा कि छोटी अवधि में ऊंची तेल की कीमतों से मार्जिन पर दबाव देखने को मिलेगा। हालांकि, टिकट बुकिंग साइकिल 30-45 दिन की होने के चलते समय के साथ बढ़ी हुई लागत पास करने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया कि इंडिगो ईंधन की कीमतों को हेज नहीं करती है, जिससे वह अचानक से ईंधन की कीमत में आई तेजी के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती है।

    हालिया तनाव 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद बढ़ा है, जिसने पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई यात्रा को बाधित कर दिया है, कच्चे तेल और जेट ईंधन की कीमतों को बढ़ा दिया है, और हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एयरलाइंस को लंबे मार्ग अपनाने के लिए मजबूर किया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है, “वैश्विक स्तर पर जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर एयरलाइनों के मुनाफे पर पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, लेबर के बाद ईंधन एयरलाइंस का दूसरा सबसे बड़ा खर्च है। संघर्ष के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़कर लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल हो गईं, जो 2025 के औसत से लगभग 45 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी गल्फ कोस्ट रीजन में जेट ईंधन की कीमतें बढ़कर 3.50 डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गईं, जो पिछले वर्ष के औसत स्तर से लगभग 65 प्रतिशत अधिक है।

    हालांकि एयरलाइन की पश्चिम एशियाई मार्गों पर उड़ानें हैं – जो इसके राजस्व का लगभग 18-20 प्रतिशत हिस्सा हैं – भारत के घरेलू बाजार में इसकी मजबूत स्थिति इसे कुछ हद तक राहत प्रदान करती है।

    रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन की घरेलू विमानन बाजार में लगभग 64 प्रतिशत हिस्सेदारी है और इसका लगभग तीन-चौथाई राजस्व घरेलू परिचालन से प्राप्त होता है।

    मूडीज ने बताया कि इंडिगो ने हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के बीच वैकल्पिक उड़ान मार्गों का उपयोग करके कुछ यूरोपीय मार्गों पर उड़ानें फिर से शुरू करने का प्रयास किया है, हालांकि अभी तक उसे सीमित सफलता ही मिली है।

    मध्यम अवधि में, यदि व्यवधान जारी रहते हैं तो एयरलाइन के पास घरेलू मार्गों पर विमानों को फिर से तैनात करने या दक्षिण पूर्व एशिया में परिचालन का विस्तार करने की लचीलता बनी हुई है।

    हालांकि, मूडीज ने चेतावनी दी है कि इंडिगो को ईंधन की बढ़ती लागत, मार्गों में बदलाव के कारण उड़ान की अवधि में वृद्धि और रुपए के कमजोर होने से उत्पन्न विदेशी मुद्रा अस्थिरता का सामना करना जारी रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, जेट ईंधन की कीमतों में प्रत्येक 1 डॉलर की वृद्धि से इसके मासिक ईंधन खर्च में लगभग 20-25 करोड़ रुपए की वृद्धि होती है।

  • इंडिगो एयरलाइन को DGCA की दो टूक, तुर्की से लीज पर लिए विमान मार्च 2026 के बाद नहीं उड़ेंगे

    इंडिगो एयरलाइन को DGCA की दो टूक, तुर्की से लीज पर लिए विमान मार्च 2026 के बाद नहीं उड़ेंगे


    नई दिल्‍ली / ।इंडिगो एयरलाइन की हालिया फ्लाइट रद्दीकरण की घटनाओं ने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालाँकि अब एयरलाइन का परिचालन आंशिक रूप से सामान्य हो गया है, लेकिन विमानन नियामक DGCA की नजर अभी भी इंडिगो पर कड़ी है। सोमवार को इंडिगो ने तुर्की से लीज पर लिए गए अपने एयरक्राफ्ट्स की अवधि को लेकर स्पष्टीकरण दिया। DGCA ने इन विमानों के उपयोग के लिए एयरलाइन को मार्च 2026 तक का समय दिया, लेकिन साफ कर दिया कि इसके बाद कोई एक्सटेंशन नहीं होगा। इसका मतलब है कि एयरलाइन को निर्धारित समय में इन विमानों का परिचालन समाप्त करना होगा।

    तुर्की के 5 B737 विमान मार्च 2026 तक उड़ाने की अनुमति
    एविएशन रेगुलेटर DGCA ने IndiGo एयरलाइन को तुर्की की कोरेंडन एयरलाइंस से लीज पर लिए गए पांच नैरो-बॉडी बोइंग 737 विमानों का परिचालन केवल मार्च 2026 तक करने की अनुमति दी है। DGCA ने स्पष्ट किया है कि इन विमानों के लिए यह अंतिम एक्सटेंशन होगा और इसके बाद कोई भी अतिरिक्त अवधि नहीं दी जाएगी। एक वरिष्ठ DGCA अधिकारी के अनुसार, इंडिगो ने इस एक्सटेंशन के लिए अंडरटेकिंग प्रस्तुत की थी। इसके पीछे कारण यह था कि एयरलाइन के लॉन्ग-रेंज एयरक्राफ्ट A321-XLR फरवरी 2026 तक डिलीवर होने वाले हैं, इसलिए तब तक इन B737 विमानों की जरूरत बनी रहेगी। इसके साथ ही नियामक ने “सनसेट क्लॉज” के तहत साफ किया कि मार्च 2026 के बाद इन विमानों का संचालन बंद करना होगा।

    IndiGo के पास 15 विदेशी विमान, 7 तुर्की से

    IndiGo एयरलाइन वर्तमान में 15 विदेशी विमानों का परिचालन कर रही है, जिनमें से 7 तुर्की से लीज पर लिए गए हैं। अगस्त 2025 में DGCA ने टर्किश एयरलाइंस से लीज पर लिए गए दो बोइंग 777 विमानों के संचालन के लिए छह महीने का एक्सटेंशन दिया था, जो फरवरी 2026 तक वैध है। इससे पहले मई 2025 में DGCA ने इंडिगो को तीन महीने का सीमित एक्सटेंशन दिया था और स्पष्ट किया था कि आगे किसी अतिरिक्त एक्सटेंशन की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियामक ने यह भी कहा था कि एयरलाइन को भविष्य में किसी भी तरह का विस्तार नहीं मांगना है। यह निर्णय ऐसे समय आया जब तुर्की ने पाकिस्तान के समर्थन में भारत द्वारा पड़ोसी देश में आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए हमलों की आलोचना की थी।

    गौरतलब है कि केवल IndiGo नहीं, बल्कि SpiceJet जैसी एयरलाइंस भी अपने परिचालन के लिए 17 विदेशी विमानों का इस्तेमाल कर रही हैं, जो वेट/डैम्प लीज पर लिए गए हैं। DGCA के अधिकारियों के अनुसार, वैश्विक एविएशन इंडस्ट्री में वेट लीजिंग आम प्रैक्टिस है। अधिकारियों ने बताया कि इंजन संबंधी तकनीकी दिक्कतों, ग्राउंडिंग और OEMs द्वारा एयरक्राफ्ट की डिलीवरी में देरी के कारण भारतीय एयरलाइंस यात्रियों को समय पर सेवा देने के लिए विदेशी एयरलाइंस से वेट लीज का सहारा लेती हैं। यह व्यवस्था उन्हें बाइलेटरल सर्विस एग्रीमेंट के तहत उपलब्ध अधिकारों का उपयोग करने में मदद करती है। वेट लीजिंग एयरलाइंस को अस्थायी अंतराल में विमान उपलब्ध कराने का तरीका है।