Tag: IPL 2026 controversy

  • मैदान पर टकराव के बाद भी तनाव कायम, विराट कोहली ने नहीं किया हैंडशेक

    मैदान पर टकराव के बाद भी तनाव कायम, विराट कोहली ने नहीं किया हैंडशेक

    नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के SRH बनाम RCB मुकाबले में मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। मैच खत्म होने के बाद कोहली ने हेड से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले के बाद एक नया विवाद सामने आया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए इस मैच में भले ही एसआरएच ने 55 रनों से जीत दर्ज की हो, लेकिन चर्चा अब मैदान के बाहर हुए व्यवहार को लेकर हो रही है।

    मैच के दौरान आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और एसआरएच के ट्रेविस हेड के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली थी। हेड के आउट होने के बाद कोहली ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया, जिसे लेकर दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद आरसीबी की पारी के दौरान भी दोनों खिलाड़ियों के बीच इशारों-इशारों में तंज और जवाबी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

    हालात इतने बिगड़ गए कि मैच खत्म होने के बाद भी इसका असर साफ नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं, तब विराट कोहली ने ट्रेविस हेड की ओर देखा तक नहीं और सीधे आगे बढ़ गए। जबकि हेड ने हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन कोहली ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

    कोहली ने इस दौरान एसआरएच के अन्य खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, लेकिन हेड से दूरी बनाए रखी। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर क्रिकेट फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

    मैच की बात करें तो एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार पारियां खेलीं। जवाब में आरसीबी 200 रन तक ही पहुंच सकी, जिसमें कप्तान रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर ने अच्छी पारियां खेलीं।

    हालांकि मैदान पर शानदार क्रिकेट के बावजूद यह मैच अब खिलाड़ियों के बीच तनाव और विवाद को लेकर ज्यादा चर्चा में है।

  • आईपीएल 2026 से पहले विवाद, Kavya Maran ने Sunrisers Hyderabad का बॉयकॉट करने की मांग उठाई

    आईपीएल 2026 से पहले विवाद, Kavya Maran ने Sunrisers Hyderabad का बॉयकॉट करने की मांग उठाई


    नई दिल्ली। IPL 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है, इससे पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के बॉयकॉट की मांग उठने लगी है। SRH के बॉयकॉय की मांग पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर हो रही है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खरीदा है, बल्कि सन ग्रुप के मालिकाना हक वाली और IPL की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने इंग्लैंड में होने वाली ‘द हंड्रेड’ लीग में पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया है। सनराइजर्स लीड्स ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 2.34 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

    यह कई सालों में पहली बार है कि किसी भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने किसी पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को सक्रिय रूप से अपनी टीम में शामिल किया है। जहां एक ओर UK में इस कदम की तारीफ करते हुए इसे योग्यता की जीत बताया गया, वहीं दूसरी ओर भारतीय प्रशंसकों की ओर से इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है; इनमें से कई प्रशंसकों ने तो SunRisers ब्रांड के बहिष्कार तक की मांग कर डाली है।

    अबरार अहमद सोशल मीडिया पर भारत पर तंज कसते हुए कई बार पोस्ट करते नजर आते हैं। फैंस का दावा है कि उसमें भारतीय सेना का मजाक उड़ाया गया था। ऐसे में जैसे ही इस खिलाड़ी को साइन किए जाने की खबर सामने आई, X पर #ShameOnSRH और #BoycottSunrisers जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।

    आलोचकों ने तर्क दिया कि एक ऐसे खिलाड़ी को भारी-भरकम कॉन्ट्रैक्ट देकर, जिसने सार्वजनिक रूप से भारतीय सुरक्षा बलों का अपमान किया था, फ्रेंचाइज़ी मालिकों ने अपने फ़ायदे के लिए राष्ट्रीय भावनाओं की अनदेखी की है।

    एक यूजर ने लिखा, ‘ये वही Abrar Ahmed है जिसके लिए Sunrisers Leeds की मालकिन Kavya Maran ने 2.3 करोड़ पानी की तरह बहा दिए। Abrar Ahmed ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 140 करोड़ हिन्दुस्तानियों का मजाक उड़ाया था। शर्म आनी चाहिए Kavya Maran को।’

    वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ‘IPL में जब शाहरुख खान की टीम ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर को खरीदा था, तब सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था। लेकिन अब सवाल ये है कि Kavya Maran की टीम Sunrisers Leeds ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी Abrar Ahmed को क्यों खरीदा, जिसने कुछ दिन पहले भारतीय जवानों का मज़ाक उड़ाया था? जब किसी खिलाड़ी का रवैया इतना विवादित हो चुका था, तो The Hundred के ऑक्शन में उसे खरीदने की क्या जरूरत थी? खेल अपनी जगह है, लेकिन देश और सैनिकों के सम्मान से बड़ा कुछ नहीं होना चाहिए।’

    एक यूजर ने लिखा, ‘गद्दार, गद्दार, गद्दार! अबरार अहमद, जिसने हमारी रक्षा सेनाओं का मजाक उड़ाया। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। घिनौना! उसने चाय पीने का इशारा करके भारतीय फाइटर पायलट अभिनंदन का, बेवजह के जश्न मनाकर भारतीय खिलाड़ियों का, और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारे भारतीय सैनिकों का मजाक उड़ाया। काव्या मारन पर शर्म आती है, जिसने अबरार अहमद को खरीदा। SRH का बॉयकॉट करो।’