Tag: IPL 2026 Update

  • KKR vs PBKS मुकाबला कैंसिल, टिकट रिफंड पर बड़ा सवाल— क्या कहता है IPL का नियम?

     
    नई दिल्ली।आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और आज यानी 7 अप्रैल को टूर्नामेंट का 13वां लीग मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

    राजस्थान की टीम इस मुकाबले में लगातार दो जीत के साथ उतर रही है, जबकि मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती दो मैचों में एक जीत और एक हार का सामना किया है। ऐसे में जहां राजस्थान जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी, वहीं मुंबई वापसी की कोशिश में होगी।

    शानदार फॉर्म में राजस्थान, वापसी की तलाश में मुंबई

    राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने पहले दो मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स को हराकर आत्मविश्वास हासिल किया है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है और जीत के साथ शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश करेगी।

    वहीं मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार गई। मुंबई की टीम इस मैच को जीतकर फिर से लय हासिल करना चाहेगी।

    हार्दिक पांड्या की वापसी से MI को मजबूती

    मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हो रही है। वह पिछले मैच में अस्वस्थता के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    इसके अलावा, टीम की नजरें जसप्रीत बुमराह पर होंगी, जिनसे शुरुआती विकेट दिलाने की उम्मीद है। अगर बुमराह अपनी लय में आते हैं, तो मुंबई की गेंदबाजी बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

    संदीप शर्मा vs रोहित शर्मा: दिलचस्प मुकाबला

    राजस्थान की ओर से संदीप शर्मा पर खास नजर रहेगी, जो अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाने जाते हैं। खासकर रोहित शर्मा के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है।
    वहीं बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं।

    कब, कहां और कैसे देखें मैच

    आईपीएल 2026 का यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।
    टीवी पर आप इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी। यहां हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री का आनंद लिया जा सकता है।

    संभावित प्लेइंग XI

    मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

    राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर

  • RCB ने बदली सोच! विक्की ओस्तवाल बोले- टीम में आकर मिल रहा है सीखने का बड़ा मौका

    RCB ने बदली सोच! विक्की ओस्तवाल बोले- टीम में आकर मिल रहा है सीखने का बड़ा मौका


    नई दिल्ली।आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच Royal Challengers Bengaluru (आरसीबी) के युवा ऑलराउंडर Vicky Ostwal ने टीम में अपने अनुभव को लेकर दिल खोलकर बात की है। उन्होंने कहा कि आरसीबी जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है और यहां उन्हें हर दिन कुछ नया सीखने को मिल रहा है।

    “विराट कोहली से सीखना सबसे बड़ा मौका”

    विक्की ओस्तवाल ने खासतौर पर Virat Kohli के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शुरुआत में वह उनसे बात करने में झिझकते थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने उनसे गेंदबाजी के कई अहम टिप्स सीखे।
    ओस्तवाल के मुताबिक, “जब भी मैं उन्हें गेंदबाजी करता हूं, तो बाद में उनसे फीडबैक लेने की कोशिश करता हूं। वह बताते हैं कि क्या सही किया और क्या सुधार सकता हूं। इससे मेरे गेम में काफी सुधार आया है।”

    टीम का माहौल और सीनियर्स का सपोर्ट

    23 वर्षीय खिलाड़ी ने टीम के माहौल की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि सीनियर खिलाड़ी काफी फ्रेंडली हैं और जूनियर्स को खुलकर सीखने का मौका देते हैं। खासकर Venkatesh Iyer का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह सीनियर होने के बावजूद काफी सपोर्टिव हैं और टीम में अच्छा माहौल बनाए रखते हैं।
    23 वर्षीय खिलाड़ी ने टीम के माहौल की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि सीनियर खिलाड़ी काफी फ्रेंडली हैं और जूनियर्स को खुलकर सीखने का मौका देते हैं। खासकर Venkatesh Iyer का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह सीनियर होने के बावजूद काफी सपोर्टिव हैं और टीम में अच्छा माहौल बनाए रखते हैं।

    घरेलू क्रिकेट से IPL तक का सफर

    महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले विक्की ने अपने हालिया प्रदर्शन को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने कहा कि अंडर-23 और रणजी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ही उन्हें आईपीएल में मौके मिले।
    उन्होंने यह भी बताया कि रेड बॉल क्रिकेट में उन्होंने कई बार 5 विकेट लिए और व्हाइट बॉल फॉर्मेट में भी किफायती गेंदबाजी की।

    “गेंदबाजी ऑलराउंडर ही मेरी पहचान”

    ओस्तवाल ने खुद को एक फ्रंटलाइन गेंदबाज बताते हुए कहा कि वह लगातार अपनी बल्लेबाजी भी सुधार रहे हैं। टीम की जरूरत के हिसाब से उन्होंने टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी भी की और अच्छा प्रदर्शन किया।

    भविष्य का लक्ष्य

    युवा खिलाड़ी ने साफ कहा कि वह जल्दबाजी में नहीं हैं, बल्कि मेहनत पर ध्यान दे रहे हैं। उनका मानना है कि सही समय आने पर मौका जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य आरसीबी को एक बार फिर चैंपियन बनाना है और मैं इसके लिए पूरी मेहनत कर रहा हूं।”

  • IPL 2026: इस बार नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए रद्द होने के पीछे क्‍या है वजह?

    IPL 2026: इस बार नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए रद्द होने के पीछे क्‍या है वजह?


    नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL का 19वां सीजन शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB और सनराइजर्स हैदराबाद SRH के बीच शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL का हर सीजन भव्य उद्घाटन समारोह से शुरू होता रहा है, लेकिन इस बार ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी।

    2019 में यह समारोह पुलवामा आतंकी हमले के कारण रद्द हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। उसके बाद कोरोना महामारी के दौरान भी समारोह स्थगित रहा। हालांकि पिछले साल कोलकाता में भव्य उद्घाटन हुआ था, जिसमें शाहरुख खान, श्रेया घोषाल, दिशा पटानी और कारन औजला ने कार्यक्रम को यादगार बनाया था।

    IPL 2026 में ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी

    बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को बताया कि इस साल उद्घाटन समारोह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि बीसीसीआई और IPL गवर्निंग काउंसिल भव्य क्लोजिंग सेरेमनी की योजना बना रहे हैं।

    दरअसल, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले साल एक दुखद हादसा हुआ था। RCB ने अपने पहले IPL खिताब की खुशी मनाने के लिए अपने होम ग्राउंड पर अचानक जश्न आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम के बाहर जमा हो गए।

    चूंकि टिकट मुफ्त थे और आयोजन की तैयारी सीमित थी, स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और 11 फैंस की मौत हो गई। इस घटना के स्मरण और मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द की गई है। बीसीसीआई ने 28 मार्च से 24 मई तक 12 स्टेडियम में 70 मैचों के साथ पूरे सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है।

  • IPL से पहले कोहली का स्टाइल स्टेटमेंट, नया टैटू बना चर्चा का विषय

    IPL से पहले कोहली का स्टाइल स्टेटमेंट, नया टैटू बना चर्चा का विषय


    नई दिल्ली।आईपीएल 2026 के आगाज से पहले विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि उनका नया टैटू है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज ने अपने टैटू कलेक्शन में एक नया और खास डिजाइन जोड़ा है, जो उनके जीवन के अनुभव, बदलाव और सोच को दर्शाता है।

    टैटू स्टूडियो की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह टैटू कोहली की बाईं बांह पर बनाया गया है। खास बात यह है कि इसमें पुराने टैटू को हटाया नहीं गया, बल्कि उसे और गहराई और अर्थ देकर नए डिजाइन में बदला गया है। इस प्रक्रिया के जरिए पुराने और नए अनुभवों को जोड़ते हुए एक ऐसी कहानी तैयार की गई है, जो वर्तमान समय के कोहली के व्यक्तित्व को दर्शाती है।

    शिव से प्रेरणा, मंडला आर्ट और अधूरी कहानी का खास संदेश

    कमल और पियोनी के जरिए दिखा संतुलन और विकास का प्रतीक इस टैटू की शुरुआत भगवान शिव से प्रेरित आर्मबैंड को नए रूप में ढालने से हुई। इसके बाद डिजाइन एक खूबसूरत मंडला पैटर्न में बदलता है, जिसे डॉटवर्क तकनीक से तैयार किया गया है। यह पैटर्न पूरी बांह पर एक फ्लो बनाता है और एक टैटू स्लीव का आधार तैयार करता है।

    टैटू में कमल और पियोनी जैसे फूलों को भी शामिल किया गया है, जो मजबूती, विकास और आंतरिक संतुलन का प्रतीक माने जाते हैं। हालांकि, इन डिजाइनों के पीछे के व्यक्तिगत अर्थ को पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे इस टैटू में एक रहस्य भी बना हुआ है।

    स्टूडियो के मुताबिक, इस टैटू को जानबूझकर अधूरा छोड़ा गया है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में कोहली के जीवन में जो भी नए अनुभव और उपलब्धियां जुड़ेंगी, उन्हें इस टैटू में शामिल किया जाएगा। यानी यह टैटू सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि उनकी पूरी जीवन यात्रा का ‘जीवंत दस्तावेज’ है।

    IPL 2026 में फिर कोहली पर होंगी निगाहें

    RCB के खिताब बचाने की जिम्मेदारी, पिछले सीजन में रहा शानदार प्रदर्शन विराट कोहली 2008 से ही आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं और आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला खिताब जीता था, जिसमें कोहली की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने 15 मैचों में 657 रन बनाकर टीम को चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया था। अब आईपीएल 2026 में आरसीबी अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, और एक बार फिर सभी की नजरें कोहली के प्रदर्शन पर होंगी।