Tag: IPL Updates

  • IPL 2026 Purple Cap Race: एक मैच ने बदला खेल, टॉप-5 में बड़ा उलटफेर

    IPL 2026 Purple Cap Race: एक मैच ने बदला खेल, टॉप-5 में बड़ा उलटफेर


    नई दिल्ली| Indian Premier League 2026 में हर मैच के साथ पर्पल कैप की रेस दिलचस्प होती जा रही है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 40वें मुकाबले के बाद गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस मैच में पंजाब को सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी, लेकिन असली चर्चा पर्पल कैप लिस्ट में हुए फेरबदल की रही। सबसे बड़ी बात यह रही कि Kagiso Rabada और Prasidh Krishna टॉप-5 से बाहर हो गए हैं। वहीं राजस्थान के तेज गेंदबाज Jofra Archer ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर छलांग लगा दी है।

    पर्पल कैप लिस्ट: कौन है टॉप-5 में?


     Bhuvneshwar Kumar (14 विकेट)
    भुवनेश्वर कुमार इस समय पर्पल कैप अपने नाम किए हुए हैं। उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लेकर शानदार निरंतरता दिखाई है और अब भी टॉप पर मजबूती से बने हुए हैं।
     Jofra Archer (14 विकेट)
    आर्चर ने 9 मैचों में 14 विकेट लेकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। उनकी तेज गेंदबाजी और सटीक लाइन-लेंथ उन्हें खतरनाक बना रही है।
    Anshul Kamboj (14 विकेट)
    अंशुल कंबोज भी शानदार फॉर्म में हैं। 8 मैचों में 14 विकेट लेकर वह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं और टॉप पर पहुंचने की पूरी क्षमता रखते हैं।
     
    Ishan Malinga (14 विकेट)
    सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे ईशान मलिंगा ने भी 8 मैचों में 14 विकेट झटके हैं और चौथे स्थान पर काबिज हैं।
    Prince Yadav (13 विकेट)
    लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन भले ही खास नहीं रहा हो, लेकिन प्रिंस यादव ने 8 मैचों में 13 विकेट लेकर खुद को इस रेस में बनाए रखा है।

    रेस हुई और भी दिलचस्प
    पर्पल कैप की इस रेस में खास बात यह है कि टॉप-4 गेंदबाजों के विकेट लगभग बराबर हैं। ऐसे में आने वाले मैचों में एक अच्छा स्पेल पूरे समीकरण को बदल सकता है।

    IPL 2026 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पर्पल कैप की जंग और कड़ी होती जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या Bhuvneshwar Kumar अपनी बढ़त बनाए रख पाते हैं या कोई नया गेंदबाज इस ताज को अपने नाम करता है।

  • युवा टीम का बड़ा कमाल आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की परफेक्ट हैट्रिक

    युवा टीम का बड़ा कमाल आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की परफेक्ट हैट्रिक


    नई दिल्ली । आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने ऐसी शुरुआत की है जिसने सभी क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है युवा कप्तान रियान पराग की अगुवाई में टीम ने अपने पहले तीन मुकाबलों में लगातार तीन जीत दर्ज कर ली हैं और इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में शामिल कर दिया है

    राजस्थान रॉयल्स ने अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर की इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जीत दर्ज की और तीसरे मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को मात देकर अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की इन तीनों टीमों की ताकत को देखते हुए राजस्थान की यह उपलब्धि और भी खास बन जाती है

    मुंबई के खिलाफ जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने टीम की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरी टीम हर मैच में प्रदर्शन कर रही है उससे वह बेहद खुश हैं पराग ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें शुरुआत से ही अपनी टीम की क्षमता पर भरोसा था भले ही बाहरी दुनिया इस टीम को लेकर ज्यादा आश्वस्त नहीं थी

    पराग ने खास तौर पर टीम के युवा खिलाड़ियों की सराहना की जिनमें वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा है उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों में टैलेंट के साथ साथ मैच्योरिटी भी है जो उन्हें खास बनाती है जायसवाल पिछले कुछ सीजन से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि वैभव ने भी हालात के अनुसार खुद को ढालकर प्रभावित किया है

    गेंदबाजी में भी टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर की तेज गेंदबाजी जोड़ी विपक्षी टीमों पर भारी पड़ रही है पराग ने कहा कि 145 से 150 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए इतना नियंत्रण रखना इन गेंदबाजों को बेहद खतरनाक बनाता है

    कप्तान पराग ने यह भी माना कि नीलामी के समय से ही उन्हें अपनी टीम की मजबूती का अंदाजा था क्योंकि टीम के पास एक मजबूत और युवा कोर ग्रुप है अब लगातार तीन जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने यह साबित कर दिया है कि वह इस सीजन में खिताब की प्रबल दावेदार हो सकती है

    आईपीएल 2026 की शुरुआत में ही ऐसा प्रदर्शन यह दिखाता है कि युवा ऊर्जा और सही रणनीति के दम पर कोई भी टीम बड़ा उलटफेर कर सकती है अब देखने वाली बात होगी कि क्या राजस्थान रॉयल्स इस शानदार फॉर्म को पूरे सीजन में बरकरार रख पाती है या नहीं

  • आरसीबी बनाम एसआरएच : सर्वाधिक रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, टॉप पर विराट कोहली

    आरसीबी बनाम एसआरएच : सर्वाधिक रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, टॉप पर विराट कोहली


    नई दिल्ली।आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी ने पिछले साल 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार खिताब को अपने नाम किया था। आइए आपको उन तीन बल्लेबाजों के नाम बताते हैं जिन्होंने आरसीबी-हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाए हैं।

    विराट कोहली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली ने एसआरएच के खिलाफ खेली 24 पारियों में 142 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 805 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। यानी कोहली को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना काफी रास आता है। आईपीएल 2025 में एसआरएच के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली थी। विराट इस लीग के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। विराट ने 267 मुकाबलों में अब तक 8,661 रन बनाए हैं।

    डेविड वॉर्नर: सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच हुए मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में डेविड वॉर्नर दूसरे नंबर पर काबिज हैं। वॉर्नर ने आरसीबी के गेंदबाजी अटैक का 13 मुकाबलों में सामना किया है। इस दौरान वॉर्नर ने 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 647 रन बनाए हैं। हालांकि, वॉर्नर इस सीजन टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। पूर्व कंगारू बल्लेबाज ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को साल 2016 में चैंपियन बनाया था। वॉर्नर ने 184 मुकाबलों के अपने आईपीएल करियर में 6,565 रन बनाए। वॉर्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं।

    एबी डिविलियर्स: आरसीबी की जर्सी में खेलते हुए एबी डिविलियर्स का प्रदर्शन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लाजवाब रहा। एबी ने एसआरएच के गेंदबाजी अटैक का कुल 17 मुकाबलों में सामना किया और इस दौरान उन्होंने 155 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 540 रन बनाए। डिविलियर्स ने 5 अर्धशतक लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि डिविलियर्स ने साल 2021 में आईपीएल से संन्यास ले लिया था।

  • IPL 2026 में रवींद्र जडेजा नहीं होंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, इस 24 साल के भारतीय को सौंपी जिम्मेदारी

    IPL 2026 में रवींद्र जडेजा नहीं होंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, इस 24 साल के भारतीय को सौंपी जिम्मेदारी


    नई दिल्ली ।जस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए शुक्रवार को अपने कप्तान का एलान किया. संजू सैमसन पिछले कई सीजनों से टीम की कमान संभाले हुए थे जो आईपीएल 19वें सीजन से पहले ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स में जा चुके हैं. टीम ने सीएसके से राजस्थान में आए अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को कमान नहीं सौंपी है रियान पराग को कप्तान नियुक्त किया गया है.

    रियान पराग ने आईपीएल के पिछले संस्करण के 3 मैचों में कप्तानी की थी क्योंकि संजू सैमसन फिट नहीं थे. पराग ने 23 मार्च 2026 को पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में कप्तानी की तो वह इस टीम के लिए कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने.

    राजस्थान रॉयल्स के 7वें कप्तान बने पराग

    आईपीएल 2026 से पहले रियान पराग को फुल टाइम कप्तान नियुक्त किया गया है वह इस टीम के लिए कप्तानी करने वाले 7वें खिलाड़ी हैं. शेन वार्न राहुल द्रविड़ स्टीव स्मिथ अजिंक्य रहाणे संजू सैमसन इस टीम के कप्तान रहे हैं.

    रियान पराग आईपीएल रिकॉर्ड
    पराग ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स में शामिल किए गए थे तब से वह इसी टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में खेले 84 मैचों में 1566 रन बनाए हैं और 7 विकेट लिए हैं. आईपीएल में वह 7 अर्धशतक लगा चुके हैं उनका सर्वाधिक स्कोर 95 का है. 2024 उनके लिए आईपीएल का सबसे सफल सीजन कहा जा सकता है जिसमें उन्होंने 16 मैचों में 573 रन बनाए थे.

    राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड

    शुभम दुबे वैभव सूर्यवंशी डोनोवन फेरीरा लुआन-ड्रे प्रीटोरियस रवि सिंह अमन रओ पेराला शिमरोन हेटमायर यशस्वी जायसवाल ध्रुव जुरेल रियान पराग युद्धवीर सिंह चरक रवींद्र जडेजा सैम करन जोफ्रा आर्चर तुषार देशपांडे क्वेना मफाका रवि बिश्नोई सुशांत मिश्रा यश राज पुंजा विग्नेश पुथुर बृजेश शर्मा एडम मिल्ने कुलदीप सेन संदीप शर्मा नांद्रे बर्गर.