Tag: Janhvi Kapoor

  • जाह्नवी कपूर के किरदार विवाद पर बढ़ी बहस: डायरेक्टर की माफी से असहमत दिखे गीतकार, बोले- ऐसे चला तो कमर्शियल सिनेमा मुश्किल होगा

    जाह्नवी कपूर के किरदार विवाद पर बढ़ी बहस: डायरेक्टर की माफी से असहमत दिखे गीतकार, बोले- ऐसे चला तो कमर्शियल सिनेमा मुश्किल होगा


    नई दिल्ली । तेलुगु सिनेमा की चर्चित फिल्म Peddi इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विवादों की वजह से भी सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में Janhvi Kapoor द्वारा निभाए गए अच्चियम्मा के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कुछ दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाया था कि फिल्म में अभिनेत्री के किरदार को जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस या ओवर-सेक्सुअलाइज्ड तरीके से प्रस्तुत किया गया है। विवाद बढ़ने के बाद फिल्म के निर्देशक Buchi Babu Sana ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।

    हालांकि अब फिल्म के गीतकार Anantha Sriram ने निर्देशक की माफी पर असहमति जताते हुए रचनात्मक स्वतंत्रता का समर्थन किया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी किरदार का व्यवहार और प्रस्तुति निर्देशक की कल्पना का हिस्सा होती है और उसे उसी दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।

    अनंत श्रीराम ने कहा कि किसी फिल्मी पात्र को जिस तरह लिखा और प्रस्तुत किया जाता है, वह पूरी तरह रचनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा होता है। उनके अनुसार, यदि हर रचनात्मक निर्णय पर सोशल मीडिया के दबाव में सवाल उठाए जाएंगे और फिल्मकारों को लगातार सफाई देनी पड़ेगी, तो इससे सिनेमा की स्वतंत्र अभिव्यक्ति प्रभावित हो सकती है।

    गीतकार ने यह भी कहा कि आज सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने वाले लोग कई बार किसी विषय को अलग नजरिए से देखते हैं और उसी आधार पर आलोचना करते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि यदि फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को अपनी कल्पना के अनुसार पात्र गढ़ने की स्वतंत्रता नहीं मिलेगी तो रचनात्मकता सीमित हो जाएगी।

    अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि फिल्मों के कुछ संवाद या दृश्य अलग-अलग संदर्भों में अलग तरीके से देखे जाते हैं। उनके अनुसार, कभी-कभी एक ही बात को आधुनिक या परिष्कृत भाषा में कहा जाए तो उसे स्वीकार कर लिया जाता है, जबकि वही बात किसी ग्रामीण या पारंपरिक पात्र के माध्यम से दिखाई जाए तो उसे आलोचना का सामना करना पड़ता है।

    अनंत श्रीराम का मानना है कि निर्देशक द्वारा माफी मांगना उनकी व्यक्तिगत संवेदनशीलता और दर्शकों की भावनाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक हो सकता है, लेकिन लगातार इस तरह की परिस्थितियां बनने से व्यावसायिक फिल्मों के निर्माण पर असर पड़ सकता है।

    वहीं, इससे पहले निर्देशक बुची बाबू सना ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा था कि उनकी टीम का उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने लिखा था कि दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का सम्मान किया जाता है और यदि किसी को फिल्म के किसी हिस्से से ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।

    फिल्म की बात करें तो इसमें Ram Charan, Janhvi Kapoor, Shiva Rajkumar, Divyenndu और Boman Irani प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है।

  • बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की 'पेद्दी' का महातूफान: टिकट बिक्री में अपनी ही ब्लॉकबस्टर 'RRR' को पछाड़ा, ढाई दिन में बिके 20 लाख से ज्यादा टिकट

    बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की 'पेद्दी' का महातूफान: टिकट बिक्री में अपनी ही ब्लॉकबस्टर 'RRR' को पछाड़ा, ढाई दिन में बिके 20 लाख से ज्यादा टिकट

    नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के ग्लोबल सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धुआंधार कमाई और टिकटों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री से तहलका मचा दिया है। फिल्म समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद, इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों का हुजूम उमड़ रहा है। आलम यह है कि टिकट बुकिंग के सबसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बुकमाईशो पर इस फिल्म ने कमाई और बुकिंग के कई पुराने कीर्तिमानों को ध्वस्त करते हुए इतिहास रच दिया है। फिल्म ने महज ढाई दिनों के भीतर अपनी सफलता का जो परचम लहराया है, उसने ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया है।

    रिलीज के साथ ही ‘पेद्दी’ ने टिकटों की रफ्तार के मामले में राम चरण की ही ऑस्कर विजेता और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘RRR’ की बराबरी कर ली है। बुकमाईशो पर सबसे तेजी से 20 लाख टिकट बेचने वाली फिल्मों की सूची में ‘पेद्दी’ अब ‘RRR’ के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर आ गई है। इस ऐतिहासिक लिस्ट में केवल प्री-रिलीज के जरिए सबसे आगे रहने वाली ‘पुष्पा 2: द रूल’ पहले नंबर पर है, जबकि ‘कल्कि 2898 AD’ डेढ़ दिन के साथ दूसरे और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न’ दो दिन के रिकॉर्ड के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। ‘पेद्दी’ ने महज 2.5 दिनों में 20 लाख का आंकड़ा पार कर इस सूची में अपनी जगह पक्की की है।

    फिल्म की इस तूफानी रफ्तार का अंदाजा इसके शुरुआती आंकड़ों से लगाया जा सकता है। अपनी रिलीज से पहले ही भारी बज के कारण फिल्म के प्री-सेल में रिकॉर्ड 8,74,900 टिकट बिक चुके थे। इसके बाद गुरुवार को ओपनिंग डे पर जनता ने इस पर खूब प्यार लुटाया और पहले दिन 6,51,040 टिकटों की बुकिंग हुई। यह सिलसिला शुक्रवार को भी थमा नहीं और उस दिन भी 3,87,780 टिकट बिक गए। शनिवार की सुबह तक कुल बिक्री का ग्राफ 19,13,720 तक पहुंच चुका था, जो वीकेंड की छुट्टी शुरू होते ही कुछ ही घंटों में 20 लाख के पार चला गया। इस जबरदस्त रिस्पॉन्स के दम पर फिल्म ने केवल दो दिनों में ही दुनिया भर से लगभग 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    बात सिर्फ कुल टिकटों की संख्या तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ‘पेद्दी’ ने पीक आवर्स यानी सबसे व्यस्त घंटों के दौरान प्रति घंटा टिकट बिक्री में भी एक नया बेंचमार्क सेट किया है। बुकमाईशो पर इस फिल्म ने अपने सबसे व्यस्ततम समय में एक घंटे के भीतर 47,330 टिकट बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। इस मामले में राम चरण की इस फिल्म ने जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ और खुद राम चरण की ही बहुचर्चित फिल्म ‘गेम चेंजर’ को बहुत पीछे छोड़ दिया है। ‘देवरा’ जहां पीक आवर्स में 38.02K टिकटों के साथ छठे और ‘गेम चेंजर’ 36.74K टिकटों के साथ सातवें नंबर पर है, वहीं ‘पेद्दी’ ने चौथे स्थान पर छलांग लगाई है।

    पीक आवर्स की इस विशिष्ट टॉप 10 सूची में भी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ (107.65K) शीर्ष पर है, प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ (95.71K) दूसरे और ‘सालार’ (54.76K) तीसरे स्थान पर बनी हुई है। ‘पेद्दी’ के बाद इस सूची में ‘राजा साहब’, ‘एमएसजी’, ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘एसकेवी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि कई फिल्म समीक्षकों ने ‘पेद्दी’ की कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर कुछ कमजोर कड़ियां गिनाई थीं, लेकिन थिएटर्स की तरफ खिंची चली आ रही आम जनता के उत्साह ने यह साफ कर दिया है कि राम चरण का स्क्रीन प्रेजेंस और जाह्नवी कपूर के साथ उनकी नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह कामयाब रही है।

  • पेड्डी' में स्क्रीन स्पेस को लेकर बोलीं जाह्नवी कपूर, कहा- मेरे रोल को नहीं मिला पूरा सम्मान

    पेड्डी' में स्क्रीन स्पेस को लेकर बोलीं जाह्नवी कपूर, कहा- मेरे रोल को नहीं मिला पूरा सम्मान


    नई दिल्ली। राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह तो था, लेकिन रिलीज के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अच्चियम्मा’ के चित्रण को लेकर सवाल उठा रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि फिल्म में पुरुष नायक को जहां मजबूत सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि दी गई है, वहीं महिला किरदार को पर्याप्त महत्व नहीं मिला। कुछ दर्शकों ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री के किरदार को केवल ग्लैमर तक सीमित कर दिया गया है।

    वायरल पोस्ट ने छेड़ी नई बहस
    एक वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया गया कि फिल्म में मुख्य महिला किरदार के साथ न्याय नहीं किया गया। पोस्ट में कहा गया कि कहानी के महत्वपूर्ण हिस्सों में पुरुष किरदार को विकास और उद्देश्य दिया गया, जबकि महिला किरदार को सीमित और सतही तरीके से प्रस्तुत किया गया। पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि फिल्म के अंतिम संस्करण में अभिनेत्री के किरदार की गहराई और प्रभाव को कम कर दिया गया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस विषय पर बहस तेज हो गई है।

    जाह्नवी कपूर के एक ‘लाइक’ ने बढ़ाई अटकलें
    विवाद उस समय और गहरा गया जब लोगों ने नोटिस किया कि जाह्नवी कपूर ने इस आलोचनात्मक पोस्ट को लाइक किया है। अभिनेत्री ने इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन पोस्ट को लाइक करने को कई लोग उनकी अप्रत्यक्ष सहमति के रूप में देख रहे हैं। हालांकि किसी पोस्ट को लाइक करना हमेशा उसके हर दावे का समर्थन माना जाए, यह जरूरी नहीं है। फिर भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

    निर्देशक पर भी उठे सवाल
    पोस्ट में फिल्म के निर्देशक Buchi Babu Sana पर भी सवाल उठाए गए हैं। आलोचकों का आरोप है कि महिला किरदार के विकास और प्रस्तुति को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। हालांकि फिल्म की टीम या निर्देशक की ओर से इस विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    बड़ी स्टारकास्ट, बड़ी उम्मीदें
    ‘पेड्डी’ का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा Shiva Rajkumar और Divyenndu Sharma भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की रिलीज के बाद जहां एक तरफ इसके तकनीकी पक्ष और प्रदर्शन की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ महिला किरदारों के चित्रण को लेकर उठे सवाल भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

  • ट्रेडिशनल लुक में Janhvi Kapoor ने फिर जीता दिल, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, एलिगेंट और ग्लैमरस

    ट्रेडिशनल लुक में Janhvi Kapoor ने फिर जीता दिल, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, एलिगेंट और ग्लैमरस


    नई दिल्ली।
    बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री Janhvi Kapoor एक बार फिर अपने फैशन और ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में आ गई हैं। फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री का नया ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार उन्होंने अपने देसी अवतार से फैंस का दिल जीत लिया है। हल्के पेस्टल ब्लू रंग की खूबसूरत साड़ी में उनका एलिगेंट और मॉडर्न अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। उनकी तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर हर तरफ उनकी खूबसूरती और स्टाइल की चर्चा शुरू हो गई।

    हाल ही में अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका ग्लैमरस लुक देखते ही बन रहा है। उन्होंने बेहद हल्के और सॉफ्ट ब्लू शेड की शीयर साड़ी पहनी, जिसने उनके पूरे लुक को ड्रीमी और रॉयल टच दिया। साड़ी का ट्रांसपेरेंट फैब्रिक उनके स्टाइल को मॉडर्न लुक दे रहा था, जबकि उसका ट्रेडिशनल डिजाइन भारतीय खूबसूरती को बखूबी दिखा रहा था। उनके इस खास अंदाज ने फैशन प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

    इस लुक के साथ अभिनेत्री ने स्ट्रैपलेस ब्लाउज कैरी किया, जिसने उनके पूरे आउटफिट को और ज्यादा स्टाइलिश और ग्लैमरस बना दिया। वहीं उन्होंने अपने लुक को खास बनाने के लिए 90 के दशक से प्रेरित दुपट्टा स्टाइल भी अपनाया। यह फ्यूजन फैशन उनके व्यक्तित्व पर पूरी तरह सूट करता नजर आया। फैंस को उनका यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न कॉम्बिनेशन काफी पसंद आ रहा है और लोग लगातार उनके फैशन सेंस की तारीफ कर रहे हैं।

    मेकअप की बात करें तो उन्होंने बेहद सॉफ्ट और फ्रेश मेकअप लुक चुना। न्यूड लिप्स, हाईलाइटेड चीक्स और ग्लोइंग स्किन उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार रहे थे। इसके साथ स्लीक बन हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक में एलिगेंस जोड़ दी। अभिनेत्री ने अपने आउटफिट के साथ मिनिमल ज्वेलरी पहनी, जिसने उनके लुक को सिंपल लेकिन बेहद क्लासी बना दिया। यही वजह है कि उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    अभिनेत्री का यह नया ट्रेडिशनल अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। लोग उनके इस स्टाइल को बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत और आकर्षक साड़ी लुक्स में से एक बता रहे हैं। कई फैंस ने उनके इस अंदाज को बेहद रॉयल और ग्रेसफुल बताया है। देसी साड़ी में उनका यह ग्लैमरस अवतार यह साबित करता है कि वह सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि फैशन की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान रखती हैं।

    इन दिनों अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में उनका यह नया फैशन स्टेटमेंट फैंस के बीच और ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। ट्रेडिशनल आउटफिट में उनका आत्मविश्वास, स्टाइल और खूबसूरती हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर हर तरफ उनके इसी लुक की चर्चा हो रही है और फैंस लगातार उनकी तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं।

  • दीपू चंद्र दास की बांग्लादेश में जलाए जाने की घटना पर जाह्नवी कपूर का गुस्सा बोलीं यही पाखंड हमें तबाह कर देगा

    दीपू चंद्र दास की बांग्लादेश में जलाए जाने की घटना पर जाह्नवी कपूर का गुस्सा बोलीं यही पाखंड हमें तबाह कर देगा


    नई दिल्ली। हाल ही में बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास को जिंदा जला दिया गया था। इस बर्बरता ने हर किसी को हिला दिया। अब जाह्नवी कपूर ने बांग्लादेश लिंचिंग पर रिएक्शन दिया है। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखकर बांग्लादेश में हुई दर्दनाक घटनाक पर गुस्सा जाहिर किया है। इस घटना ने एक्ट्रेस को अंदर तक हिला दिया है। उन्होंने सवाल उठाया है।

    बांग्लादेश लिंचिंग पर बोलीं जाह्नवी कपूर

    जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा बांग्लादेश में जो हो रहा है वह बर्बर है। यह नरसंहार है और यह कोई अकेली घटना नहीं है। अगर आपको इस अमानवीय पब्लिक लिंचिंग के बारे में नहीं पता तो इसके बारे में पढ़ें वीडियो देखें सवाल पूछें। और अगर इन सबके बावजूद आपको गुस्सा नहीं आता तो यही पाखंड हमें तबाह कर देगा। हम दुनिया के दूसरे कोने में होने वाली चीजों पर रोते रहेंगे जबकि हमारे अपने भाई-बहनों को जिंदा जला दिया जाएगा।

    जाह्नवी कपूर ने आगे कहा किसी भी और हर तरह के उग्रवाद को हमारी इंसानियत भूलने से पहले ही सामने लाना और उसकी निंदा करना जरूरी है। हम प्यादे हैं जो मानते हैं कि हम एक अनदेखी लाइन के दोनों तरफ रहते हैं। इसे पहचानें और खुद को ज्ञान से लैस करें ताकि आप उन मासूम जिंदगियों के लिए आवाज उठा सकें जो इस सांप्रदायिक क्रॉस फायर में लगातार खत्म हो रही हैं और आतंकित हो रही हैं।

    जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म
    बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म होमबाउंड को लेकर चर्चा में हैं जो ऑस्कर 2026 में जाने के लिए सिलेक्ट हुई है। आखिरी बार एक्ट्रेस को वरुण धवन के साथ फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में देखा गया था। वह राम चरण के साथ पेड्डी मूवी में नजर आएंगी।

  • ऑस्कर 2026 की दौड़ में भारत की मजबूत दस्तक, नीरज घेवन की ‘होमबाउंड’ ने रचा इतिहास

    ऑस्कर 2026 की दौड़ में भारत की मजबूत दस्तक, नीरज घेवन की ‘होमबाउंड’ ने रचा इतिहास


    नई दिल्ली/भारतीय सिनेमा के लिए यह पल गर्व और उत्साह से भरा हुआ है। मशहूर फिल्ममेकर नीरज घेवन की फिल्म होमबाउंड ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2026 की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए भेजी गई 86 देशों की आधिकारिक एंट्री में से चयनित होकर होमबाउंड अब उन 15 फिल्मों में शामिल हो गई है, जो फाइनल नॉमिनेशन की रेस में हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ फिल्म की टीम के लिए, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए बेहद खास मानी जा रही है। बीते कुछ वर्षों में भारतीय फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और होमबाउंड इस परंपरा को और आगे बढ़ाती नजर आ रही है।

    अकादमी की आधिकारिक घोषणा

    अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज AMPAS ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट जारी की। अकादमी के अनुसार, इस साल 86 देशों और क्षेत्रों की फिल्मों को इस श्रेणी में पात्र माना गया था। शुरुआती वोटिंग प्रक्रिया के बाद 15 फिल्मों को अगले राउंड के लिए चुना गया है। अब अकादमी के सभी ब्रांच के सदस्य इन फिल्मों को देखेंगे और वोटिंग के जरिए अंतिम नॉमिनेशन तय किए जाएंगे।

    होमबाउंड की कहानी और अभिनय की ताकत

    होमबाउंड एक गहरी और भावनात्मक कहानी को पर्दे पर उतारती है। फिल्म दो बचपन के दोस्तों-शोएब और चंदन-के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका सपना पुलिस फोर्स में भर्ती होकर अपनी जिंदगी को एक नई दिशा देना है। हालात, सामाजिक दबाव और निजी संघर्ष उनकी दोस्ती और फैसलों की परीक्षा लेते हैं।फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा ने दमदार अभिनय किया है, जबकि जान्हवी कपूर का किरदार कहानी में भावनात्मक संतुलन और संवेदनशीलता जोड़ता है। नीरज घेवन की निर्देशन शैली कहानी को यथार्थ और मानवीय बनाती है, जो दर्शकों को गहराई से जोड़ती है।
    अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में पहले ही मिली पहचान
    होमबाउंड का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के प्रतिष्ठित Un Certain Regard सेक्शन में हुआ था। वहां फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल TIFF में भी फिल्म को खास सराहना मिली और यह इंटरनेशनल ऑडियंस चॉइस अवॉर्ड में सेकेंड रनर-अप रही। इन उपलब्धियों ने फिल्म को ऑस्कर रेस में पहले से ही एक मजबूत दावेदार बना दिया था।

    प्रोडक्शन टीम की खुशी और जश्न

    फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।करण जौहर आदर पूनावाला और अपूर्व मेहता इसके निर्माता हैं।वहीं मार्टिन स्कॉर्सेसी और प्रवीन खैरनार जैसे दिग्गज नाम एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर केतौर पर इससे जुड़े हैं।शॉर्टलिस्ट में जगह मिलने के बाद धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया के जरिए इस सफलता पर खुशी जताई और दुनिया भर से मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया।
    भारतीय सिनेमा के लिए नया मील का पत्थर
    ऑस्कर 2026 की शॉर्टलिस्ट में पहुंचना अपने आप में एक बड़ी जीत है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या होमबाउंड फाइनल नॉमिनेशन में जगह बना पाएगी। अगर ऐसा होता है, तो यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ देगी।