Tag: Jay Bhanushali

  • उज्जैन में महाकाल के दरबार पहुंचे मधुर भंडारकर और जय भानुशाली, भक्ति में डूबे नजर आए सितारे

    उज्जैन में महाकाल के दरबार पहुंचे मधुर भंडारकर और जय भानुशाली, भक्ति में डूबे नजर आए सितारे


    मध्य प्रदेश । विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में सोमवार तड़के भक्ति और आस्था का विशेष नजारा देखने को मिला, जब फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, टीवी और फिल्म अभिनेता जय भानुशाली तथा टीवी अभिनेत्री आरती सिंह दर्शन के लिए पहुंचे। तीनों श्रद्धालु तड़के करीब 3 बजे मंदिर परिसर में पहुंचे और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    मंदिर में प्रवेश के बाद तीनों ने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती का दिव्य अनुभव लिया। इस दौरान वे पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे नजर आए। लगभग दो घंटे तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए। आरती के पश्चात तीनों ने नंदी महाराज का विधिवत पूजन और अभिषेक किया और परंपरा के अनुसार नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।

    इसके बाद तीनों श्रद्धालुओं ने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मौजूद पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

    फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने मंदिर दर्शन के बाद अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से लगातार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी उन्हें यहां आकर अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

    उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी विशेष भस्म आरती और आस्था के लिए प्रसिद्ध है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से पहुंचते हैं। फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी इस पवित्र स्थल के महत्व को और भी बढ़ा देती है।

    सोमवार को हुई इस विशेष भेंट ने एक बार फिर उज्जैन को आस्था और श्रद्धा के केंद्र के रूप में सुर्खियों में ला दिया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी फिल्मी हस्तियों को देखकर उत्साह व्यक्त किया और पूरे माहौल में भक्ति का वातावरण और गहरा हो गया।

  • मैं तुम लोगों पर थूकती हूं तलाक के बाद ट्रोल्स पर फूटा माही विज का गुस्सा नदीम कुरैशी को लेकर बोलीं खरी-खरी

    मैं तुम लोगों पर थूकती हूं तलाक के बाद ट्रोल्स पर फूटा माही विज का गुस्सा नदीम कुरैशी को लेकर बोलीं खरी-खरी


    नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री माही विज एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया शो नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को दिया गया उनका तीखा और भावुक जवाब है। हाल ही में माही विज और जय भानुशाली ने अपनी 14 साल पुरानी शादी खत्म करने का ऐलान किया था। दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि वे आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं लेकिन बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान जरूर किया लेकिन दोनों के सम्मानजनक फैसले की सराहना भी हुई।

    हालांकि तलाक के बाद माही विज की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया। माही ने अपने खास दोस्त नदीम कुरैशी के जन्मदिन पर उनके साथ कई तस्वीरें साझा कीं और उन्हें अपना प्यार बताया। उन्होंने यह भी लिखा कि उन्होंने नदीम को दिल से चुना है। बस इसी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर सवालों और आरोपों की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने माही और नदीम के रिश्ते को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।इन सब बातों से आहत माही विज ने चुप रहने के बजाय खुलकर जवाब देना चुना। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाती नजर आईं। वीडियो में माही ने कहा कि सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने और जय ने इज्जत से तलाक लिया है लोग उसे पचा नहीं पा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को कंट्रोवर्सी और गंदगी चाहिए।

    माही ने साफ कहा कि नदीम कुरैशी उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह पिछले छह साल से नदीम के लिए पोस्ट डालती आ रही हैं और उनकी बेटी तारा भी उन्हें छह साल से अब्बा कहती है। यह फैसला माही और जय दोनों का था। माही ने गुस्से में कहा आपने अब्बा शब्द को इतना गंदा बना दिया है। आप लोगों को कर्मा का डर नहीं है।वीडियो में माही विज का गुस्सा साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा मैं तुम लोगों पर थूकती हूं जो मेरे और नदीम के बारे में ऐसी बकवास लिख रहे हो। वह सिर्फ मेरी जिंदगी में ही नहीं बल्कि कई लोगों के लिए गॉडफादर हैं। माही ने यह भी सवाल किया कि क्या लोग अपने दोस्तों भाई-बहनों से आई लव यू नहीं कहते।

    माही ने आगे कहा कि जो भी गंदगी फैलाई जा रही है उसका कर्म सामने जरूर आएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नदीम जय के भी बेहद करीबी दोस्त हैं और पूरे ग्रुप का हिस्सा हैं। वीडियो के आखिर में माही ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि अगर लोगों को दोस्ती और रिश्तों की समझ नहीं है तो वे भाड़ में जाएं।माही विज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस उनके साहस और बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग अब भी आलोचना करने से पीछे नहीं हट रहे। लेकिन माही ने साफ कर दिया है कि वह अपनी जिंदगी और रिश्तों को लेकर किसी की गंदी सोच बर्दाश्त नहीं करेंगी।