Tag: JioHotstar

  • सितंबर में घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट! JioHotstar पर आ रहीं 8 धांसू फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

    सितंबर में घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट! JioHotstar पर आ रहीं 8 धांसू फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट


    नई दिल्ली। सितंबर 2026 मनोरंजन पसंद करने वाले दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है। ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर इस महीने एक दो नहीं बल्कि 8 नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। खास बात यह है कि इस लाइनअप में अलग अलग जॉनर के प्रोजेक्ट शामिल हैं। कॉमेडी से लेकर हॉरर कॉमेडी साइंस फिक्शन एनिमेशन और रियलिटी शो तक दर्शकों को कई तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा। इसके अलावा सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 भी इसी महीने शुरू होने जा रहा है।

    सितंबर की शुरुआत ही गुजराती कॉमेडी सीरीज कान्हो बनियो कॉमन मैन से होगी। यह सीरीज 2 सितंबर को रिलीज होगी। इसकी कहानी भगवान कृष्ण के धरती पर आम इंसान के रूप में आने के इर्द गिर्द घूमती है। बताया गया है कि कृष्ण इंसानों की परेशानियों और उनकी जिंदगी को करीब से समझने के लिए आम आदमी की तरह रहने का फैसला करते हैं। गुजराती भाषा में आने वाली यह सीरीज कॉमेडी और पौराणिक अंदाज का दिलचस्प मेल पेश कर सकती है।

    इसी दिन साइंस फिक्शन के शौकीनों के लिए स्टार वार्स द मैंडलोरियन एंड ग्रोगू भी उपलब्ध होगी। कहानी में मैंडलोरियन और ग्रोगू एक बड़े मिशन पर निकलते हैं जहां उनका मकसद यूनिवर्स को बचाना है। इसके बाद 4 सितंबर को तमिल सीरीज द कोर्ट रिलीज होगी। इसकी कहानी एक ऐसी वकील के इर्द गिर्द है जिसे हकलाने की समस्या है। सबसे दिलचस्प मोड़ तब आता है जब उसे कोर्ट में अपने ही पिता के खिलाफ केस लड़ना पड़ता है।

    6 सितंबर को सितंबर का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 20 शुरू होगा। सलमान खान इस सीजन को भी होस्ट करते नजर आएंगे। शो में कौन कौन से कंटेस्टेंट नजर आएंगे इसे लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। हर सीजन की तरह इस बार भी घर के अंदर होने वाले विवाद रिश्ते दोस्ती दुश्मनी और टकराव दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।

    11 सितंबर को JioHotstar पर दो अलग तरह के शो दस्तक देंगे। पहला है मलयालम कॉमेडी सीरीज प्रिंस ऑफ मॉलीवुड। इसकी कहानी फिरोज नाम के एक युवक पर आधारित है जिसका सपना अभिनेता बनना है लेकिन उसके सपने के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा कोई बाहरी दुश्मन नहीं बल्कि उसका अमीर पिता बन जाता है। इसी दिन हॉरर कॉमेडी सीरीज अली बाबा और 40 भूत भी रिलीज होगी। इसमें अलीशा नाम की लड़की खुद को तर्क और विज्ञान पर भरोसा करने वाली मानती है लेकिन कुछ ऐसी रहस्यमयी शक्तियों से उसका सामना होता है जो उसकी पूरी सोच को चुनौती देने लगती हैं।

    इसके बाद बच्चों के लिए भी मनोरंजन का पूरा इंतजाम है। जंगल टेल्स विद मोगली 12 सितंबर को रिलीज होगी। यह एक एनिमेटेड सीरीज है जिसमें मोगली के जंगल के रोमांच और उसके दोस्तों की कहानियां देखने को मिलेंगी। इसके अगले ही दिन यानी 13 सितंबर को चिकू और बंटी कुश्ती की जंग रिलीज होगी। इस एनिमेटेड फिल्म में चीकू को अपनी बॉक्सिंग पर घमंड हो जाता है लेकिन फिर उसका सामना वीरा नाम के खतरनाक कुश्ती चैंपियन से होता है।

    कुल मिलाकर सितंबर का महीना JioHotstar दर्शकों के लिए कंटेंट के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है। अलग अलग भाषाओं की सीरीज बड़े रियलिटी शो साइंस फिक्शन हॉरर कॉमेडी और बच्चों के लिए एनिमेशन का यह मिश्रण दर्शकों को अपनी पसंद के हिसाब से कंटेंट चुनने का मौका देगा। ખાસ तौर पर बिग बॉस 20 की शुरुआत इस महीने को और भी खास बनाने वाली है।

  • 6 सितंबर से शुरू होगा बिग बॉस 20, नए जीवनदान कॉन्सेप्ट के साथ प्रतियोगियों को मिल सकता है गेम में अतिरिक्त मौका

    6 सितंबर से शुरू होगा बिग बॉस 20, नए जीवनदान कॉन्सेप्ट के साथ प्रतियोगियों को मिल सकता है गेम में अतिरिक्त मौका

    नई दिल्ली ।सलमान खान एक बार फिर लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस 20 को लेकर पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है और अब नए प्रोमो ने शो के इस सीजन में होने वाले एक बड़े बदलाव की झलक दिखा दी है। इस बार मेकर्स ने एक्स्ट्रा जीवनदान का कॉन्सेप्ट पेश किया है, जो प्रतियोगियों के गेम खेलने के तरीके और घर में बने रहने की रणनीति को प्रभावित कर सकता है।

    नए सीजन के प्रोमो में सलमान खान ने भी इस खास ट्विस्ट के बारे में संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि बिग बॉस में हर साल गेम बदलता है, लेकिन इस बार केवल गेम में बदलाव नहीं होगा, बल्कि उसे खेलने का तरीका भी बदलने वाला है। सलमान ने जीवनदान को लेकर यह भी कहा कि सुनने में यह जितना सीधा लगता है, वास्तव में उतना आसान नहीं है। उनके इस बयान ने नए कॉन्सेप्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

    सलमान खान ने शो के नए प्रोमो की झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की है। प्रोमो के साथ उन्होंने बताया कि सभी घरवालों के लिए दो जिंदगियों का वरदान होगा। इसी के साथ उन्होंने बिग बॉस 20 के 6 सितंबर से शुरू होने की जानकारी भी दी। नए सीजन में सलमान खान एक बार फिर शो की मेजबानी करते दिखाई देंगे।

    प्रोमो की शुरुआत अखाड़े जैसे माहौल में दो योद्धाओं के बीच मुकाबले से होती है। दोनों के बीच टकराव के बाद सलमान खान की एंट्री होती है और वह इस सीजन के खास ट्विस्ट का खुलासा करते हैं। प्रोमो में एक्स्ट्रा जीवनदान को प्रतियोगियों के लिए अतिरिक्त अवसर के तौर पर पेश किया गया है।

    इस कॉन्सेप्ट के तहत प्रतियोगियों को गेम में टिके रहने का एक अतिरिक्त मौका मिलने की संभावना है। यदि किसी कंटेस्टेंट के सामने एलिमिनेशन जैसी स्थिति आती है, तो यह जीवनदान उसके सफर को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इसका इस्तेमाल किस नियम के तहत होगा और किन परिस्थितियों में प्रतियोगी इसका लाभ उठा सकेंगे।

    सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सभी प्रतियोगियों को यह जीवनदान शुरुआत में ही उपलब्ध होगा या इसे किसी टास्क के जरिए हासिल करना पड़ेगा। यह भी साफ नहीं है कि इसका इस्तेमाल सीधे नॉमिनेशन के दौरान किया जा सकेगा या इसके लिए बिग बॉस की ओर से कोई विशेष प्रक्रिया निर्धारित होगी।

    अगर जीवनदान सीमित परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जाता है, तो प्रतियोगियों के लिए सही समय पर इसका उपयोग करना भी रणनीति का अहम हिस्सा बन सकता है। इससे घर के अंदर नॉमिनेशन, आपसी समीकरण और टास्क के दौरान लिए जाने वाले फैसलों पर असर पड़ने की संभावना है। हालांकि, इन नियमों की वास्तविक तस्वीर शो शुरू होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

    बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होने के साथ जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। सलमान खान की वापसी और एक्स्ट्रा जीवनदान जैसे नए कॉन्सेप्ट ने सीजन की शुरुआत से पहले ही दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि घर के अंदर यह नया ट्विस्ट प्रतियोगियों के गेम को किस तरह प्रभावित करता है।

  • रोमांस से लेकर क्राइम और हॉरर तक सब कुछ, इस सप्ताह OTT पर मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज

    रोमांस से लेकर क्राइम और हॉरर तक सब कुछ, इस सप्ताह OTT पर मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज


    नई दिल्ली । ओटीटी दर्शकों के लिए 13 से 19 जुलाई का सप्ताह मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह नेटफ्लिक्स जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म पर कुल 13 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। खास बात यह है कि इस बार कंटेंट की विविधता दर्शकों को हर तरह का मनोरंजन देने वाली है। रोमांटिक ड्रामा से लेकर क्राइम डॉक्यूसीरीज एक्शन एडवेंचर कॉमेडी हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर तक लगभग हर जॉनर की नई पेशकश इस सप्ताह ओटीटी पर दस्तक देगी।

    इस सप्ताह सबसे ज्यादा हलचल नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी जहां अकेले आठ नई फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। इनमें जापानी एक्शन फिल्म गोल्डन कामुय अबाशिरी प्रिजन रेड साइकोलॉजिकल एडवेंचर ड्रामा सकर पंच जर्मन फिल्म 23000 लाइव्स इंडोनेशियन ड्रामा मी बिफोर मी और लोकप्रिय हॉलीवुड सीरीज यंग शेल्डन का छठा सीजन प्रमुख आकर्षण हैं। इसके अलावा क्वारंटाइन 2 टर्मिनल डिजायर और द मैप ऑफ लॉन्गिंग भी दर्शकों के लिए नई कहानी और अलग अनुभव लेकर आएंगी।

    जियो हॉटस्टार भी इस सप्ताह दो बड़ी रिलीज के साथ दर्शकों को आकर्षित करेगा। रोमांटिक पीरियड ड्रामा वुथरिंग हाइट्स क्लासिक उपन्यास पर आधारित एक भव्य प्रस्तुति है जिसमें भावनाओं और रिश्तों की गहराई देखने को मिलेगी। वहीं तमिल रियलिटी डेटिंग शो सेकेंड लव आधुनिक रिश्तों की नई कहानी लेकर आएगा जिसमें पुराने रिश्तों को पीछे छोड़ नए जीवनसाथी की तलाश दिखाई जाएगी। इसके अलावा रेडी ऑर नॉट 2 हेयर आई कम भी कॉमेडी और हॉरर का शानदार मिश्रण पेश करेगी।

    प्राइम वीडियो पर भी इस सप्ताह दो अलग तरह की कहानियां रिलीज होंगी। मर्डर 101 एक ऐसी डॉक्यूसीरीज है जो वर्षों पुराने हत्या के रहस्य की जांच को नए नजरिए से सामने लाती है। वहीं राइड एंड डाई एक्शन और कॉमेडी से भरपूर कहानी है जिसमें दो दोस्तों की जिंदगी एक खतरनाक मिशन के बाद पूरी तरह बदल जाती है और उनके सामने कई अप्रत्याशित चुनौतियां आ खड़ी होती हैं।

    इस सप्ताह की खास बात यह है कि अलग अलग देशों की फिल्में और सीरीज भी भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगी। जापान जर्मनी अमेरिका और इंडोनेशिया की कहानियां अब हिंदी सहित कई भाषाओं में देखने को मिलेंगी जिससे वैश्विक कंटेंट का दायरा और भी बड़ा हो जाएगा। यही वजह है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि दुनिया भर की कहानियों को एक साथ देखने का सबसे बड़ा माध्यम बन चुके हैं।

    यदि आप रोमांस पसंद करते हैं तो वुथरिंग हाइट्स और डिजायर आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। एक्शन प्रेमियों के लिए गोल्डन कामुय और रेडी ऑर नॉट 2 खास रहेंगे। वहीं सस्पेंस और क्राइम पसंद करने वाले दर्शकों के लिए मर्डर 101 और क्वारंटाइन 2 बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह ओटीटी दर्शकों के लिए नई कहानियों नए किरदारों और भरपूर मनोरंजन का शानदार पैकेज लेकर आया है। घर बैठे अलग अलग जॉनर का आनंद लेने वालों के लिए यह पूरा सप्ताह किसी फिल्मी उत्सव से कम नहीं होगा।

  • मर्डर मिस्ट्री से लेकर कोर्टरूम के रोमांच तक इस शानदार वेब सीरीज का हर एपिसोड करेगा हैरान

    मर्डर मिस्ट्री से लेकर कोर्टरूम के रोमांच तक इस शानदार वेब सीरीज का हर एपिसोड करेगा हैरान


    नई दिल्ली। अगर आप इस वीकेंड ऐसी वेब सीरीज की तलाश में हैं जो पहले एपिसोड से ही आपको अपनी कहानी में बांध ले और आखिर तक सस्पेंस बरकरार रखे तो जियो हॉटस्टार पर मौजूद कोर्टरूम थ्रिलर सीरीज अनटचेबल्स आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती है। वर्ष 2018 में रिलीज हुई इस सीरीज ने अपनी दमदार कहानी और कोर्टरूम ड्रामा के दम पर दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। यही वजह है कि इसे IMDb पर 7.8 की मजबूत रेटिंग भी मिली है।

    महज 15 एपिसोड में पूरी होने वाली यह सीरीज हर एपिसोड के साथ नए रहस्य और चौंकाने वाले मोड़ लेकर आती है। कहानी इतनी तेज गति से आगे बढ़ती है कि दर्शक एक एपिसोड खत्म होते ही अगले एपिसोड को देखने के लिए मजबूर हो जाते हैं। यदि आपको मर्डर मिस्ट्री और कोर्टरूम ड्रामा का मेल पसंद है तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

    सीरीज की कहानी एक मेडिकल इंटर्न युवती के इर्दगिर्द घूमती है जो अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए एस्कॉर्ट का काम भी करती है। उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब वह अपने एक क्लाइंट से मिलने जाती है और अगली सुबह जागने पर उसे पता चलता है कि क्लाइंट की हत्या हो चुकी है। परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि हत्या का आरोप उसी पर लग जाता है और देखते ही देखते पूरा समाज उसे अपराधी मान लेता है।

    सबसे बड़ी मुश्किल तब सामने आती है जब कोई भी वकील उसका केस लड़ने के लिए तैयार नहीं होता। ऐसे समय में उसकी जिंदगी में एक ऐसे वकील की एंट्री होती है जिसने अपनी बेटी की मौत के बाद वकालत छोड़ दी थी। वह न सिर्फ युवती का केस स्वीकार करता है बल्कि सच सामने लाने की ठान लेता है। यहीं से कोर्टरूम में शुरू होती है ऐसी कानूनी लड़ाई जिसमें हर सुनवाई के साथ नए राज खुलते हैं और कहानी लगातार रोमांचक होती चली जाती है।

    इस मुकदमे की सबसे दिलचस्प बात यह है कि अदालत में वकील का सामना उसकी अपनी अलग रह रही पत्नी से होता है जो विपक्ष की ओर से केस लड़ रही होती है। अदालत की बहस के साथ साथ वकील के निजी जीवन की पुरानी दर्दनाक यादें भी सामने आती हैं जिससे कहानी भावनात्मक और रहस्यमयी दोनों बन जाती है। यही पहलू इस सीरीज को साधारण कोर्टरूम ड्रामा से अलग पहचान देता है।

    सीरीज में विक्रम भट्ट ने आकाश आर्य नाम के वकील का दमदार किरदार निभाया है। उन्होंने अभिनय के साथ इसकी कहानी भी लिखी है। वहीं श्रीजिता डे ने नताशा नारंग की भूमिका में प्रभावशाली अभिनय किया है। इसके अलावा फाजिल खान सोहराब खंडेलवाल अमल शेरावत जयेश राज अनुपम बी गहोई और अरबाज अली मुगल जैसे कलाकारों ने भी अपने किरदारों को मजबूती से निभाया है। निर्देशन कृष्णा भट्ट का है जिन्होंने कहानी की गति और सस्पेंस को अंत तक बनाए रखा है।

    अगर आप ऐसी वेब सीरीज देखना चाहते हैं जिसमें कोर्टरूम की तीखी बहस मर्डर मिस्ट्री भावनात्मक संघर्ष और लगातार आने वाले ट्विस्ट एक साथ देखने को मिलें तो अनटचेबल्स आपके वीकेंड को पूरी तरह मनोरंजक बना सकती है। कम एपिसोड और दमदार कहानी इसे बिंज वॉच के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है।

  • जुलाई में OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका नेटफ्लिक्स से जियोहॉटस्टार तक रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और सीरीज

    जुलाई में OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका नेटफ्लिक्स से जियोहॉटस्टार तक रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और सीरीज


    नई दिल्ली। जुलाई का महीना ओटीटी दर्शकों के लिए जबरदस्त मनोरंजन लेकर आ रहा है। अगर आप घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो आने वाले हफ्तों में आपके पास विकल्पों की कोई कमी नहीं होगी। नेटफ्लिक्स जियोहॉटस्टार और एप्पल टीवी प्लस जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित रिलीज दस्तक देने जा रही हैं। इनमें एक्शन ड्रामा कॉमेडी थ्रिलर साइंस फिक्शन और के ड्रामा जैसे अलग अलग जॉनर शामिल हैं।

    महीने की शुरुआत 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स की पहली ओरिजिनल तेलुगू सीरीज सुपर सुब्बू से होगी। सात एपिसोड की यह कॉमेडी ड्रामा सीरीज एक साधारण युवक की मजेदार और दिलचस्प जिंदगी पर आधारित है। इसमें संदीप किशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जबकि मिथिला पालकर और मुरली शर्मा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

    इसके अगले दिन यानी 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर प्रीतम एंड पेड्रो रिलीज होगी। इस वेब सीरीज को मशहूर फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है जबकि निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। अमित दुबे की चर्चित किताबों से प्रेरित इस सीरीज में अर्शद वारसी और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसी प्रोजेक्ट के जरिए वीर हिरानी अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

    3 जुलाई को ही एप्पल टीवी प्लस पर साइंस फिक्शन सीरीज साइलो सीजन 3 भी रिलीज होगी। भविष्य की दुनिया पर आधारित यह कहानी उन लोगों के इर्दगिर्द घूमती है जो जहरीले वातावरण के कारण जमीन के नीचे बने विशाल साइलो में रहने को मजबूर हैं। पहले दो सीजन की सफलता के बाद तीसरे सीजन का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था।

    10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर फिल्म इक्का स्ट्रीम होगी। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि करीब 29 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी एक साथ नजर आएगी। फिल्म में दीया मिर्जा तिलोत्तमा शोम संजीदा शेख और आकांक्षा रंजन कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

    [relpost]
    17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर युवाओं की पसंदीदा रोमांटिक सीरीज हार्टस्टॉपर फॉरएवर सीजन 3 रिलीज होगी। यह सीरीज अपने अंतिम सीजन के साथ दर्शकों से विदा लेगी। इसी दिन के ड्रामा प्रेमियों के लिए द ईस्ट पैलेस भी स्ट्रीम होगी। रहस्य और फैंटेसी से भरपूर इस कहानी में नाम जू ह्युक ऐसे किरदार में नजर आएंगे जो जीवित और मृत दुनिया के बीच यात्रा कर सकता है।

    महीने के अंत में 29 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर हॉलीवुड फिल्म द डेविल वीयर्स प्राडा 2 दस्तक देगी। फैशन इंडस्ट्री और कॉर्पोरेट दुनिया की पृष्ठभूमि पर बनी इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। थिएटर में रिलीज के बाद अब यह फिल्म ओटीटी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

    कुल मिलाकर जुलाई 2026 ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। चाहे आपको एक्शन पसंद हो रोमांस थ्रिलर साइंस फिक्शन या फिर कॉमेडी हर वर्ग के दर्शकों के लिए इस महीने कुछ न कुछ खास देखने को मिलेगा।

  • जियो हॉटस्टार पर ट्रेंडिंग कंटेंट की रेटिंग में बड़ा उलटफेर, जानिए कौन है असली विजेता

    जियो हॉटस्टार पर ट्रेंडिंग कंटेंट की रेटिंग में बड़ा उलटफेर, जानिए कौन है असली विजेता

    मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर कई फिल्में और वेब सीरीज ट्रेंडिंग सूची में शामिल हैं, लेकिन लोकप्रियता और गुणवत्ता का पैमाना हमेशा एक जैसा नहीं होता। जहां कुछ टाइटल दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, वहीं IMDb रेटिंग के आधार पर तस्वीर कुछ अलग नजर आती है।

    धुरंधर – द रिवेंज

    एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला है। IMDb पर इसे 8.3 की रेटिंग प्राप्त है। समीक्षकों ने भी इसकी कहानी और प्रस्तुति की सराहना की है।

    लाफ्टर शेफ्स

    भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक की मौजूदगी वाला यह कॉमेडी शो लगातार लोकप्रिय बना हुआ है। IMDb पर इसकी रेटिंग 8.4 है, जो इसे ट्रेंडिंग सूची के सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल करती है।

    स्प्लिट्सविला

    रियलिटी शो पसंद करने वाले दर्शकों के बीच इसकी अच्छी पहचान है। हालांकि IMDb पर इसकी रेटिंग 6.5 है, जो सूची में मौजूद कई अन्य शो और फिल्मों से कम है।

    The Night Manager

    अनिल कपूर अभिनीत यह चर्चित सीरीज IMDb पर 8.4 की रेटिंग के साथ शीर्ष दावेदारों में शामिल है। सस्पेंस और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के बीच इसे खासा पसंद किया गया।

    जॉली एलएलबी 3

    कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा के मिश्रण वाली इस फिल्म को IMDb पर 6.4 की रेटिंग मिली है। ट्रेंडिंग सूची में होने के बावजूद रेटिंग के मामले में यह अपेक्षाकृत पीछे नजर आती है।

    इंस्पेक्टर अविनाश

    रणदीप हुड्डा अभिनीत यह क्राइम ड्रामा वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताया जाता है। IMDb पर इसकी रेटिंग 7.6 है और दर्शकों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही है।

    धुरंधर

    इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म को IMDb पर 8.4 की मजबूत रेटिंग मिली है। एक्शन, ड्रामा और दमदार स्टारकास्ट की वजह से इसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों का समर्थन मिला।

    IMDb रेटिंग के आधार पर शीर्ष प्रदर्शन

    • लाफ्टर शेफ्स – 8.4
    • The Night Manager – 8.4
    • धुरंधर (पार्ट 1) – 8.4
    • धुरंधर – द रिवेंज – 8.3
    • इंस्पेक्टर अविनाश 2 – 7.6
    • स्प्लिट्सविला – 6.5
    • जॉली एलएलबी 3 – 6.4

    ट्रेंडिंग सूची लोकप्रियता को दर्शाती है, लेकिन IMDb रेटिंग बताती है कि दर्शकों और समीक्षकों ने किसी कंटेंट को कितनी सराहना दी है। ऐसे में सिर्फ ट्रेंडिंग पोजिशन देखकर नहीं, बल्कि रेटिंग और समीक्षाओं को देखकर भी अपनी वॉचलिस्ट तैयार करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

  • OTT पर दस्तक देने जा रही विजय सेतुपति की मिस्ट्री वेब सीरीज ‘मुथु एंगिरा काट्टान’

    OTT पर दस्तक देने जा रही विजय सेतुपति की मिस्ट्री वेब सीरीज ‘मुथु एंगिरा काट्टान’


    नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति अपनी आगामी वेब सीरीज ‘मुथु एंगिरा काट्टान’ की रिलीज़ की तैयारियों में जुटे हैं। इस मिस्ट्री ड्रामा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है, जो दर्शकों को मुख्य किरदार मुथु की रहस्यमयी और जटिल दुनिया की झलक दिखाता है।

    कहानी की झलक
    ट्रेलर में मुथु एक ऐसा किरदार दिखाई देता है, जिसे हर कोई अलग-अलग नजरिए से देखता है।

    किसी के लिए मुथु महान हस्ती,

    किसी के लिए खतरा,

    और किसी के लिए चमत्कार है।

    सीरीज की कहानी दर्शकों को मुथु के पीछे की सच्चाई तक पहुँचने का रोमांच देती है और यह समझने की कोशिश करती है कि लोग उसे इतना अलग-अलग नजरिए से क्यों देखते हैं। गहराई और परतों वाला स्टोरीटेलिंग स्टाइल इसे नाटकीय और रोमांचक बनाता है।

    कास्ट और क्रिएटिव टीम
    मुख्य कलाकार: विजय सेतुपति, मिलिंद सोमन
    सपोर्टिंग कलाकार: सुदेव नायर, वदिवेल मुरुगन, ऋषा जैकब्स, VJ पार्वती, कलैवनी भास्कर, मुथुकुमार
    निर्माता और निर्देशक: M. Manikandan, B. Ajithkumar

    OTT रिलीज़ की तारीख और प्लेटफ़ॉर्म
    स्ट्रीमिंग शुरू: 27 मार्च, 2026
    प्लेटफ़ॉर्म: JioHotstar (Hotstar Specials)
    “यारू इंथा मुथु एंगिरा काट्टान? Hotstar Specials ‘मुथु एंगिरा काट्टान’ 27 मार्च से सिर्फ JioHotstar पर।”

    विजय सेतुपति का वर्कफ्रंट
    इस वेब सीरीज के अलावा विजय सेतुपति की आने वाली फिल्में हैं:

    स्लम डॉग: 33 टेम्पल रोड

    पॉकेट नॉवेल

    जेलर 2 (कैमियो)

    अरसन
    इस मिस्ट्री थ्रिलर को देखने के लिए 27 मार्च से Hotstar पर तैयार रहें, और जानें कि मुथु उर्फ काट्टान कौन है!

  • 13 मार्च को ओटीटी पर बंपर धमाका, एक साथ रिलीज होंगी 9 फिल्में और वेब सीरीज

    13 मार्च को ओटीटी पर बंपर धमाका, एक साथ रिलीज होंगी 9 फिल्में और वेब सीरीज


    नई दिल्ली। वीकेंड एंटरटेनमेंट का मज़ा अब घर बैठे ही दोगुना होने वाला है। 13 मार्च, शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 9 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनका मज़ा दर्शक अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और जी5 पर ले सकते हैं।

    एस्पिरेंट्स सीजन 3 – अमेज़न प्राइम वीडियो:
    मॉस्ट अवेटेड सीरीज ‘एस्पिरेंट्स 3’ शुक्रवार को प्राइम वीडियो पर दस्तक दे रही है। नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, सनी हिंदूजा और अभिलाष थपलियाल की कहानी दर्शकों को रोमांचक और मनोरंजक अनुभव देगी।

    जूटोपिया 2 – जियोहॉटस्टार:
    एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया’ का दूसरा भाग बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा। जूडी हॉप्स और निक वाइल्ड शहर के नए रहस्यों को सुलझाते नजर आएंगे।

    द ताज स्टोरी – लायंसगेट प्ले:
    परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ ताजमहल से जुड़े कानूनी और सामाजिक विवादों पर आधारित है। यह फिल्म इतिहास को रोचक तरीके से पेश करती है।

    भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति – जी5:
    तेलुगू रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, जिसमें शराब व्यापारी राम सत्यनारायण (रवि तेजा) की जिंदगी की उलझनें और पत्नी तथा दूसरी महिला के बीच फंसी कहानी दिखाई गई है।

    फंकी – नेटफ्लिक्स:
    केवी अनुदीप की मेटा-कॉमेडी फिल्म ‘फंकी’ में फिल्ममेकर कोमल की कहानी दिखाई गई है। पहले प्रोजेक्ट का बजट 4 करोड़ से बढ़कर 40 करोड़ रुपये हो जाता है और कॉमेडी के साथ रोमांचक ट्विस्ट भी देखने को मिलते हैं।

    लैंडलॉर्ड – जी5:
    कन्नड़ भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म, जो 1980-90 के दशक के ग्रामीण कोलार इलाके में जमीनदार और मजदूरों के जीवन को दर्शाती है।

    नांगल – सन NXT:
    तमिल सेमी-ऑटोबायोग्राफिकल फिल्म, जिसमें तीन भाइयों और उनके कुत्ते कैथी के साथ बचपन की चुनौतियों को दिखाया गया है।

    पूकी – जी5:
    तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म, जो मॉडर्न Gen-Z रिश्तों और उनकी समस्याओं पर आधारित है।

    रिजॉर्ट – जियोहॉटस्टार:
    तमिल वेब सीरीज, जिसमें ड्रॉपआउट वेत्री रिजॉर्ट के एलीट किचन में अपनी काबिलियत साबित करने का सपना पूरा करने की कोशिश करता है।

    इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज वीकेंड एंटरटेनमेंट के लिए दर्शकों को रोमांच और मनोरंजन का बंपर डोज़ देगी।

  • OTT पर मनोरंजन की बहार: 9 से 15 मार्च के बीच 22 नई फिल्में और सीरीज देंगी धमाकेदार एंटरटेनमेंट

    OTT पर मनोरंजन की बहार: 9 से 15 मार्च के बीच 22 नई फिल्में और सीरीज देंगी धमाकेदार एंटरटेनमेंट


    नई दिल्ली । मार्च के दूसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। 9 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच नेटफ्लिक्स जियोहॉटस्टार अमेजन प्राइम वीडियो जी5 और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कुल 22 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इस हफ्ते दर्शकों को एक्शन रोमांस थ्रिलर कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। ऐसे में जो लोग वीकेंड पर घर बैठकर फिल्में और सीरीज देखने का शौक रखते हैं उनके लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है।

    9 मार्च को जियोहॉटस्टार पर कई दिलचस्प कंटेंट रिलीज हो रहे हैं। इनमें कॉमेडी सीरीज रूस्टर खास चर्चा में है जिसके जरिए स्टीव कैरेल लंबे समय बाद टीवी कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा मुनव्वर फारुकी और श्रेया कालरा के लोकप्रिय रियलिटी शो द सोसाइटी का दूसरा सीजन भी इसी दिन से शुरू हो रहा है। वहीं मशहूर सिंगर हैरी स्टाइल्स के शानदार कॉन्सर्ट पर आधारित एक खास प्रस्तुति भी दर्शकों को देखने को मिलेगी।

    10 मार्च को नेटफ्लिक्स पर चर्चित सीरीज वन पीस लाइव एक्शन का दूसरा सीजन रिलीज होगा। पहले सीजन में लुफी अपनी टीम बना चुका था और अब नए सीजन में वह अपने साथियों के साथ ग्रैंड लाइन में प्रवेश करने की कोशिश करता नजर आएगा। रोमांच और एडवेंचर से भरी यह कहानी दर्शकों को फिर से एक नई दुनिया में ले जाएगी।

    11 मार्च को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर राजनीतिक ड्रामा संकल्प रिलीज होगी। इसमें नाना पाटेकर एक ऐसे नेता की भूमिका निभा रहे हैं जो व्यवस्था में बदलाव लाने का संकल्प लेता है लेकिन भ्रष्ट सिस्टम और उसके अपने अतीत के रहस्य उसके रास्ते में बड़ी चुनौती बन जाते हैं। प्रकाश झा के साथ उनका यह प्रोजेक्ट काफी चर्चा में है।

    12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर ट्रैवल डॉक्यूमेंट्री सीरीज मेड इन कोरिया रिलीज होगी जिसमें कोरिया के मशहूर खाने फैशन स्किनकेयर और वहां की संस्कृति को करीब से दिखाया जाएगा। इसी दिन लोकप्रिय रोमांटिक ड्रामा वर्जिन रिवर का सातवां सीजन भी आएगा जिसमें मेल और उसके पिता एवरेट रीड के रिश्ते की कहानी को और गहराई से दिखाया जाएगा। इसके अलावा गुजराती फिल्म नानखटाई हैदराबादी संस्कृति पर आधारित फिल्म नवाब कैफे भी अपने अलग अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

    13 मार्च को कई बड़ी रिलीज देखने को मिलेंगी। अमेजन प्राइम वीडियो पर युवाओं की पसंदीदा सीरीज एस्पिरेंट्स का तीसरा सीजन आएगा जिसमें अभिलाष और संदीप भैया के बीच टकराव की कहानी आगे बढ़ेगी। वहीं जियोहॉटस्टार पर जूटोपिया 2 रिलीज होगी जिसमें जुडी हॉप्स और निक वाइल्ड एक नए अपराधी का पीछा करते नजर आएंगे। इसी दिन जी5 पर एक्शन ड्रामा लैंडलॉर्ड मॉडर्न रोमांटिक कॉमेडी पूकी फैमिली ड्रामा नांगल कुकिंग ड्रीम पर आधारित सीरीज रिसॉर्ट और कॉमेडी ड्रामा फंकी भी रिलीज होंगे।

    साथ ही शादीशुदा जिंदगी की मजेदार समस्याओं पर आधारित फिल्म भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति भी दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है।14 मार्च को जी5 पर रोमांटिक थ्रिलर अंधा प्यार 2.0 रिलीज होगी जिसमें एक प्रेमी जोड़े की कहानी है जो एक दूसरे के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं लेकिन उनके अतीत का एक रहस्य उनकी जिंदगी को बदल देता है।

    वहीं 15 मार्च को जियोहॉटस्टार पर कई नई सीरीज रिलीज होंगी जिनमें मैड फॉर इच अदर द फैमिली मैकमुलन और द मैडिसन शामिल हैं। खासतौर पर द मैडिसन में मिशेल फिफर न्यूयॉर्क की चकाचौंध भरी जिंदगी छोड़कर मोंटाना की शांत वादियों में नई शुरुआत करती नजर आएंगी।कुल मिलाकर यह हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। अलग अलग भाषाओं और जॉनर की इन फिल्मों और सीरीज के साथ मनोरंजन का पूरा पैकेज मिलने वाला है।

  • IND vs SA: टी20 सीरीज से पहले ICC ने टीम इंडिया को फाइन किया, जानें वजह

    IND vs SA: टी20 सीरीज से पहले ICC ने टीम इंडिया को फाइन किया, जानें वजह


    नई दिल्ली /भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज मंगलवार, 9 दिसंबर से शुरू हो रही है। इस सीरीज से एक दिन पहले ही ICC ने टीम इंडिया पर जुर्माना लगाया।

    ICC ने क्यों लगाई कार्रवाई
    रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने स्लो ओवर रेट बनाए रखा, जिसके कारण ICC ने मैच फीस का 10% फाइन लगाया। ICC ने बताया कि यह कार्रवाई उनके कोड ऑफ कंडक्ट फॉर प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट पर्सनल के आर्टिकल 2.22 के तहत की गई, जो न्यूनतम ओवर रेट उल्लंघनों से संबंधित है।

    एमिरेट्स ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि KL राहुल की टीम निर्धारित समय में दो ओवर पीछे रह गई थी।

    KL राहुल ने स्वीकार किया गलती
    नियमों के अनुसार, प्रत्येक ओवर के लिए जो समय पर नहीं फेंका जाता, खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है। स्टैंड-इन कप्तान KL राहुल ने गलती स्वीकार कर ली, इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।

    टी20 सीरीज में कप्तानी और उपकप्तानी
    पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। उपकप्तान की जिम्मेदारी शुभमन गिल को मिली है, जो गर्दन की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर थे और अब टी20 में वापसी कर रहे हैं।

    सीरीज का शेड्यूल

    1st T20: 9 दिसंबर, बाराबती स्टेडियम, कटक

    2nd T20: लखनऊ

    3rd T20: धर्मशाला

    4th T20: तिरुवनंतपुरम

    5th T20: चेन्नई

    भारत युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण वाली टीम के साथ जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

    रायपुर वनडे की झलक
    भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती। हालांकि, जिस मैच में टीम को ICC फाइन लगा, उसमें दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की। विराट कोहली (102) और ऋतुराज गायकवाड़ (105) की शतकीय पारियों की मदद से भारत ने 358 रन बनाए, लेकिन ओस की वजह से लक्ष्य का पीछा आसान हो गया और एडन मार्करम की 110 रनों की पारी के दम पर मेहमान टीम ने जीत दर्ज की।

    टी20 सीरीज की शुरुआत
    टी20 सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप एवं वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।