Tag: Kamakhya Narayan Singh

  • मनन शाह ने गाया और कंपोज किया शिव शंभो, The Kerala Story 2 में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

    मनन शाह ने गाया और कंपोज किया शिव शंभो, The Kerala Story 2 में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

    नई दिल्ली: The Kerala Story 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता के साथ-साथ फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है। फिल्म के चार गानों वाले साउंडट्रैक और बैकग्राउंड स्कोर को तैयार करने वाले मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर मनन शाह ने अपने करियर में एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। खास बात यह है कि उन्होंने भक्ति गीत शिव शंभो को अपनी आवाज भी दी और पहली बार बैकग्राउंड स्कोर कंपोज किया।

     एल्बम में चार गाने हैं, जिनमें अलग-अलग इमोशनल लेयर और म्यूजिक स्टाइल देखने को मिलती है। विशाल मिश्रा ने साथी रे गाया है, जो फिल्म के डार्क अंडरटोन के साथ मेल खाता है। श्रेया घोषाल का ओ माई री गाना मां-बेटी की भावनाओं को गहराई से दर्शाता है। राजस्थानी लोक-प्रेरित भक्ति गीत थारी जोगन डेब्यूटेंट शाओनी ने गाया, और शिव शंभो गाने को मनन शाह ने कंपोज और गाया, जो फिल्म के क्लाइमेक्स में अहम भूमिका निभाता है।

    मनन शाह ने कहा कि प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह के साथ काम करना उनके लिए खास रहा क्योंकि पहले भी उन्होंने कमांडो फ्रैंचाइजी और नमस्ते इंग्लैंड पर काम किया है। डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह के साथ सहयोग ने उन्हें एल्बम और बैकग्राउंड स्कोर दोनों में क्रिएटिव फ्रीडम दी। थिएटर में जब दर्शकों ने गानों और बैकग्राउंड स्कोर पर नारों और सीटियों के साथ प्रतिक्रिया दी, तो मनन शाह की खुशी सातवें आसमान पर थी।

    उन्होंने आगे बताया कि म्यूजिक को भारतीय क्लासिकल और लोक प्रभावों से जोड़ना उनका लक्ष्य था। श्रेया घोषाल, विशाल मिश्रा और शाओनी जैसे टैलेंटेड सिंगर्स के साथ काम करना उनके लिए बेहद शानदार अनुभव रहा। लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर के साथ उनकी पहली कोलेबोरेशन ने गानों के इमोशनल ताने-बाने को और गहरा किया।

    मनन शाह ने पहले भी मराठी फिल्म रूप नगर के चीते का म्यूजिक बनाया और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ। इसके अलावा उन्होंने शंकर महादेवन और जावेद अख्तर के साथ म्यूजिक प्लेटफॉर्म गूंगूनालो को को-फाउंड किया, जिससे म्यूजिशियंस को उनकी क्रिएटिव ओनरशिप मिलती है।

    The Kerala Story 2 का म्यूजिक एल्बम दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ने में सफल रहा है। चार गाने, बैकग्राउंड स्कोर और भक्ति ट्रैक की सफलता ने मनन शाह के करियर में नया मुकाम तय किया है और फिल्म के साथ उनका यह म्यूजिकल सफर यादगार बन गया है।

  • द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का टीजर रिलीज: अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे! जानें कब होगी रिलीज

    द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का टीजर रिलीज: अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे! जानें कब होगी रिलीज


    मुंबई । साल 2023 की सबसे चर्चित और विवादास्पद ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक द केरल स्टोरी के मेकर्स अब इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस बार फिल्म की कहानी केवल केरल तक सीमित न रहकर पूरे देश में फैले कथित धर्म परिवर्तन के जाल को उजागर करने का दावा कर रही है।

    नया अवतार, नई स्टार कास्ट

    पहली फिल्म में जहां अदा शर्मा मुख्य भूमिका में थीं, वहीं इस सीक्वल में मेकर्स ने तीन नए चेहरों को पेश किया है उल्का गुप्ता टीजर में वे सुरेखा नायर के रूप में नजर आ रही हैं।अदिति भाटिया दिव्या के किरदार में अपनी कहानी साझा करती हैं। ऐश्वर्या ओझा नेहा संत के रूप में अपनी आपबीती सुनाती हैं।

    टीजर की झलक 8 करोड़ लड़कियों का टारगेट

    टीजर की शुरुआत काफी गंभीर और तनावपूर्ण माहौल में होती है। बुर्का पहने तीनों अभिनेत्रियाँ कैमरे की ओर देखते हुए अपनी पहचान बताती हैं। धोखे की कहानी टीजर में दिखाया गया है कि कैसे ये लड़कियां प्यार (सलीम, फैजान और रशीद) के झांसे में आकर अपना सब कुछ खो बैठीं। बड़ा खुलासा: फिल्म में एक सनसनीखेज दावा किया गया है कि उनके पार्टनर का टारगेट 8 करोड़ से ज्यादा अविवाहित हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण करना है। बदला हुआ तेवर: पहली फिल्म जहां पीड़ितों की बेबसी पर केंद्रित थी, वहीं इस पार्ट का स्लोगन है अब सहेंगे नहीं लड़ेंगे!

    रिलीज डेट और टीम

    रिलीज की तारीख: फिल्म 27 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक: इस बार कमान नेशनल अवॉर्ड विनर कामाख्या नारायण सिंह ने संभाली है। निर्माता: फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। लेखक: फिल्म की कहानी अमरनाथ झा और विपुल शाह ने मिलकर लिखी है, जबकि संगीत मन्नन शाह का है।