Tag: Kapil Sharma

  • पाकिस्तान में भी छाया कपिल शर्मा का कॉमेडी जादू, 13 हफ्तों से नेटफ्लिक्स टॉप-10 में ट्रेंड कर रहा शो

    पाकिस्तान में भी छाया कपिल शर्मा का कॉमेडी जादू, 13 हफ्तों से नेटफ्लिक्स टॉप-10 में ट्रेंड कर रहा शो

     
    नई दिल्ली। कॉमेडी की दुनिया में कपिल शर्मा का जलवा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी उनका शो जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। खास बात यह है कि शो का चौथा सीजन पिछले 13 हफ्तों से पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। इससे साफ है कि कपिल की कॉमिक टाइमिंग और देसी अंदाज का जादू सरहद पार भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

    फिलहाल यह शो पाकिस्तान की नेटफ्लिक्स टॉप-10 लिस्ट में 10वें स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया बतौर गेस्ट पहुंचे थे। दोनों ने कपिल शर्मा के साथ मजेदार बातचीत और ह्यूमर से भरपूर माहौल बनाया। एपिसोड में कई वायरल विवादों पर भी हल्के-फुल्के अंदाज में चर्चा हुई, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

    इस एपिसोड की सबसे खास बात थी कॉमेडियन सुनील पाल की सरप्राइज एंट्री। सुनील पाल को अचानक मंच पर देखकर समय रैना भी चौंक गए। इसके बाद शो में मजाक और रोस्टिंग का ऐसा दौर चला, जिसने दर्शकों को खूब हंसाया। सोशल मीडिया पर इस एपिसोड के कई क्लिप तेजी से वायरल हो रहे हैं।

    ‘द ग्रेट Indian कपिल शो’ का चौथा सीजन साल 2025 में शुरू हुआ था और इसमें अब तक कई बड़े सितारे नजर आ चुके हैं। पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की थी, जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी शो में पहुंचकर माहौल जमाया। इसके अलावा कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी, विजय सेतुपति, एआर रहमान, शाहिद कपूर, वरुण धवन और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े नाम इस सीजन का हिस्सा बन चुके हैं।

    शो की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसका देसी ह्यूमर और फैमिली एंटरटेनमेंट माना जा रहा है। कपिल शर्मा की सहज कॉमेडी और दर्शकों से जुड़ने का अंदाज हर वर्ग को पसंद आता है। यही वजह है कि भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी लोग इस शो को बड़े चाव से देख रहे हैं।

    पाकिस्तान में सिर्फ कपिल शर्मा का शो ही नहीं, बल्कि अन्य हिंदी वेब शोज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई थ्रिलर स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज ‘ग्लोरी’ भी टॉप-10 में बनी हुई है। इसके अलावा कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा ‘मामला लीगल है’ का दूसरा सीजन भी लगातार ट्रेंड कर रहा है।

    ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव ने अब मनोरंजन की सीमाओं को काफी हद तक खत्म कर दिया है। भाषा और देश की सीमाओं से आगे बढ़कर दर्शक अब अच्छे कंटेंट को पसंद कर रहे हैं। कपिल शर्मा का शो इसकी सबसे बड़ी मिसाल बनकर सामने आया है, जिसने कॉमेडी के जरिए दोनों देशों के दर्शकों को जोड़ने का काम किया है।

  • कपिल शर्मा ने रणवीर सिंह पर ली मजेदार फिरकी, अमिताभ बच्चन के जवाब ने सब चौंका दिया

    कपिल शर्मा ने रणवीर सिंह पर ली मजेदार फिरकी, अमिताभ बच्चन के जवाब ने सब चौंका दिया


    नई दिल्ली। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने एक अवॉर्ड शो में अपने मशहूर अंदाज में सितारों की खिंचाई करते हुए ऐसा माहौल बनाया कि वहां मौजूद हर किसी की हंसी रुकना मुश्किल हो गया। यह किस्सा 2016 के स्क्रीन अवॉर्ड्स का है, जब कपिल ने फ्रंट रो में बैठे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से नखरों पर सवाल पूछा।

    रणवीर-दीपिका के बीच नखरों की बहस

    कपिल के साथ करण जौहर भी होस्टिंग की कमान संभाल रहे थे। कपिल ने रणवीर से पूछा, “लड़कों और लड़कियों में से ज्यादा नखरे कौन दिखाता है?” रणवीर मुस्कुराते हुए बोले, “लड़कियां, क्योंकि तैयार होने में काफी समय लगाती हैं और उनके नखरे देखने वाले होते हैं।” दीपिका ने इस बात को पलटते हुए कहा कि “लड़के कहीं ज्यादा नखरेबाज होते हैं।” इस पर कपिल ने अपना फेमस सेंस ऑफ ह्यूमर इस्तेमाल करते हुए ‘ऑड-इवन’ फॉर्मूले पर मजाकिया सवाल किया कि अगर औरतों को सिर्फ ईवन दिनों में और पुरुषों को ऑड दिनों में बोलने का मौका मिले, तो क्या पुरुषों को कभी बोलने का मौका मिलेगा? इस पर हंसी का माहौल और भी गहरा गया।

    अमिताभ बच्चन की धमाकेदार एंट्री

    जब रणवीर और दीपिका के बीच बहस नहीं बनी, तो दीपिका ने कपिल से कहा कि “सिर पर बैठे अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से सलाह लो।” कपिल तुरंत बिग बी के पास गए और मजाक में पूछा, “सर, घर पर किसकी चलती है?”कपिल ने बाद में कहा कि अमिताभ की आवाज इतनी दमदार है कि उनका ‘पास आओ’ कहना भी जेल भेजने का आदेश लगता है। अमिताभ ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में जवाब दिया, “मेरे घर में तो आपकी (कपिल की) ही चलती है।” इस पर कपिल ने तुरंत कहा कि उनके इस बयान ने अब मार्केट फीस बढ़ा दी है। पूरे हॉल में मौजूद लोग हंसी रोक नहीं पाए।

    हंसी-मजाक का सिलसिला

    कपिल ने इसके बाद एक्ट्रेस श्रिया सरन की ओर रुख किया और उनकी राय पूछी। श्रिया ने मासूमियत से कहा कि लड़कियां बहुत सिंपल होती हैं। कपिल ने तुरंत पलटवार करते हुए पूछा, “तो क्या हमारे ऊपर कोई कढ़ाई की हुई है?” इस पर सभी दर्शक ठहाके मारकर हंसने लगे। इस पूरे एपिसोड ने साबित कर दिया कि कपिल शर्मा का ह्यूमर सिर्फ लोगों को हंसाने तक सीमित नहीं, बल्कि सितारों के बीच की जिंदादिली और पावर डायनामिक्स को भी बेबाक तरीके से उजागर करता है।

    [relpost] 
    सबकी हंसी रुकने वाला पल

    अमिताभ बच्चन का जवाब इतना सटीक और मजेदार था कि वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारते हुए रह गए। रणवीर-दीपिका की नखरों की बहस, श्रिया की मासूमियत और कपिल का चुटकुलों भरा अंदाज—सब कुछ मिलकर अवार्ड शो के सबसे यादगार लम्हों में शामिल हो गया। यह किस्सा आज भी सोशल मीडिया पर साझा किया जाता है और बॉलीवुड की हंसी-मजाक की कहानियों में प्रमुख रूप से गि
  • बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का राज: धुरंधर ने दूसरे वीकेंड की शुरुआत में 30+ करोड़ बटोरे 250 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री

    बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का राज: धुरंधर ने दूसरे वीकेंड की शुरुआत में 30+ करोड़ बटोरे 250 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री


    नई दिल्ली /बॉक्स ऑफिस पर इस समय अगर किसी फिल्म का दबदबा सबसे ज्यादा नजर आ रहा है तो वह है रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई-एक्शन थ्रिलर धुरंधर। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज़ के दूसरे हफ्ते में भी अपनी रफ्तार कम नहीं होने दी है। आठवें दिन फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हुए 250 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री कर ली है।

    आठवें दिन ओपनिंग डे से भी बड़ी कमाई
    शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर ने दिन 8 पर करीब 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन 28 करोड़ रुपये से भी अधिक है। आमतौर पर दूसरे हफ्ते में फिल्मों की कमाई गिरती है लेकिन धुरंधर ने इस ट्रेंड को उलटते हुए नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।यह उछाल इस बात का साफ संकेत है कि फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मजबूत कंटेंट टाइट स्क्रीनप्ले और हाई-ऑक्टेन एक्शन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रहा है।

    ऑक्यूपेंसी में शानदार बढ़ोतरी
    शुक्रवार को फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 45.81% दर्ज की गई। सुबह के शो भले ही अपेक्षाकृत धीमे रहे लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही थिएटर्स हाउसफुल होते चले गए।दोपहर के शो: 37.37%,शाम के शो: 53.08%, रात के शो: 73.16% नाइट शोज़ की जबरदस्त ऑक्यूपेंसी इस बात का संकेत है कि युवा दर्शकों और मल्टीप्लेक्स ऑडियंस में फिल्म को खास पसंद किया जा रहा है।

    पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ क्लब

    धुरंधर ने अपने पहले ही हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली थी जिससे यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। हालांकि यह आंकड़ा विक्की कौशल की छावा से थोड़ा पीछे रहा लेकिन मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए यह अंतर जल्दी ही खत्म होने की संभावना है।

    दूसरे वीकेंड में टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड
    एडवांस बुकिंग और मौजूदा रफ्तार के आधार पर ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि धुरंधर दूसरे वीकेंड में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। दूसरे शुक्रवार की कमाई में फिल्म ने पहले ही पुष्पा 2 और सैयारा जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है जिससे नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

    रणवीर सिंह के करियर का नया शिखर
    धुरंधर रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होती दिख रही है। फिल्म की मौजूदा रफ्तार उनके करियर की हिट फिल्मों पद्मावत और सिम्बा के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है।

    बिना मुकाबले की बादशाहत
    फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी फिल्म की रिलीज़ नहीं होने का फायदा भी धुरंधर को मिल रहा है। बिना किसी मजबूत मुकाबले के फिल्म आने वाले दिनों में भी सिनेमाघरों पर राज करती नजर आ रही है।धुरंधर ने यह साबित कर दिया है कि दमदार कंटेंट और मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर कोई फिल्म दूसरे हफ्ते में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है।

  • बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी कपिल शर्मा की वापसी: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की ओपनिंग कमजोर, ‘धुरंधर’ के आगे बेअसर

    बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी कपिल शर्मा की वापसी: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की ओपनिंग कमजोर, ‘धुरंधर’ के आगे बेअसर


    नई दिल्ली / लंबे इंतजार के बाद कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटे हैं लेकिन उनकी वापसी बॉक्स ऑफिस पर वह असर नहीं छोड़ पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। 12 दिसंबर को रिलीज हुई ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने पहले ही दिन कमजोर शुरुआत दर्ज की है। शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है जिसे औसत से भी कम माना जा रहा है। हालांकि रिलीज से पहले फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता दिखाई दी थी लेकिन टिकट खिड़की पर यह उत्साह तब्दील नहीं हो पाया। पहले दिन के आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने में संघर्ष करना पड़ रहा है।

    धुरंधर के सामने फीकी पड़ी कपिल की कॉमेडी

    कपिल शर्मा की फिल्म को इस समय सिनेमाघरों में पहले से मजबूत पकड़ बनाए बैठी फिल्म ‘धुरंधर’ से सीधी टक्कर मिल रही है। धुरंधर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ मिल रहा है जिसका सीधा असर किस किसको प्यार करूं 2 की स्क्रीन और कलेक्शन पर पड़ा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक कोई फिल्म मजबूत कंटेंट या खास अनुभव न दे तब तक ऐसी स्थिति में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना मुश्किल हो जाता है-और फिलहाल कपिल की फिल्म इसी चुनौती से जूझती दिख रही है।

    पहले पार्ट की सफलता भी काम नहीं आई

    साल 2015 में रिलीज हुई किस किसको प्यार करूं कपिल शर्मा की पहली फिल्म थी जिसे दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया था। हल्की-फुल्की कॉमेडी और अलग कॉन्सेप्ट के चलते फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। इसी वजह से इसके सीक्वल से भी काफी उम्मीदें थीं। लेकिन दूसरे भाग की कहानी और कॉमेडी पहले दिन दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाई। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई दर्शकों ने फिल्म को एक बार देखी जा सकने वाली बताया है तो कुछ ने स्क्रिप्ट को कमजोर करार दिया है।

    स्टारकास्ट और निर्देशन

    फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। कपिल शर्मा के साथ इसमें आयशा खान त्रिधा चौधरी पारुल गुलाटी वारिना हुसैन और मनजोत सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कलाकारों की मौजूदगी और कॉमेडी का तड़का जरूर है लेकिन दर्शकों और समीक्षकों का मानना है कि फिल्म में दमदार कहानी और यादगार पंचलाइन की कमी महसूस होती है।

    आगे की कमाई पर टिकी निगाहें

    अब फिल्म की असली परीक्षा वीकेंड पर होगी। अगर शनिवार और रविवार को वर्ड-ऑफ-माउथ मजबूत हुआ तो कलेक्शन में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए किस किसको प्यार करूं 2 के लिए बॉक्स ऑफिस की राह आसान नजर नहीं आ रही।कपिल शर्मा की कॉमेडी का जादू छोटे पर्दे पर आज भी कायम है लेकिन बड़े पर्दे पर दर्शकों को बांधने के लिए मजबूत कंटेंट की जरूरत साफ नजर आती है।

  • कपिल शर्मा शो पर प्रियंका चोपड़ा की धमाकेदार वापसी! सिद्धू के साथ सेट पर किया ज़ोरदार डांस, फैंस हुए उत्साहित

    कपिल शर्मा शो पर प्रियंका चोपड़ा की धमाकेदार वापसी! सिद्धू के साथ सेट पर किया ज़ोरदार डांस, फैंस हुए उत्साहित


    मुंबई। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित चुलबुले और बिंदास अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया। वह हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक विशेष एपिसोड की शूटिंग के लिए मुंबई स्थित सेट पर पहुंचीं, जहाँ उनके आने से हंसी और मस्ती का माहौल छा गया। सेट पर प्रियंका न सिर्फ खुलकर हँसती दिखीं, बल्कि उन्होंने शो के दिग्गज कलाकार नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अचानक ठुमके भी लगाए। इन ‘बिहाइंड द सीन्स’ की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

    सिद्धू ने साझा किए मस्ती भरे पल
    शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा के साथ बिताए गए मज़ेदार पलों की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दोनों कलाकारों को ज़ोर-ज़ोर से हँसते, गर्मजोशी से बातचीत करते और साथ में डांस करते हुए देखा जा सकता है।

    तस्वीरें साझा करते हुए सिद्धू ने कैप्शन में लिखा, “ग्रेस हमेशा रहेगा, लेकिन खूबसूरती कमाल कर देगी… खूबसूरती और ग्रेस बेहतरीन।”

    लुक और एनर्जी: तस्वीरों में प्रियंका हल्के सफेद और नीले फ्लोरल आउटफिट में बेहद आकर्षक और सादे लुक में नज़र आईं। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू पेस्टल कुर्ता-पायजामा, चेक्ड ब्लेज़र और अपनी खास पगड़ी में पूरी ऊर्जा के साथ नाचते दिखे। दोनों की केमिस्ट्री और जोश ने शो के सेट पर एक अलग ही रौनक भर दी।

    12 घंटे का तूफानी मुंबई दौरा
    बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा यह खास एपिसोड शूट करने के लिए विशेष रूप से न्यूयॉर्क से मुंबई आईं थीं और 12 घंटे से भी कम समय में शूटिंग पूरी करके वापस लौट गईं। सालों बाद किसी कॉमेडी शो के सेट पर देसी गर्ल को इस तरह की मस्ती करते देखना उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज और उत्साह का विषय बन गया है।

    वर्क फ्रंट पर व्यस्तता
    प्रोफेशनल फ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा काफी व्यस्त हैं:

    भारतीय सिनेमा में वापसी: वह जल्द ही एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे, जो संक्रांति 2027 में रिलीज़ होने वाली है।

    हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स: इसके अलावा, प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ और अपनी हिट वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीज़न में भी नज़र आएंगी।