Tag: Karnataka crime news

  • बेंगलुरु में कर्ज वसूली की क्रूरता, महिला को चाकू से हमला कर अगवा किया, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप

    बेंगलुरु में कर्ज वसूली की क्रूरता, महिला को चाकू से हमला कर अगवा किया, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप


    नई दिल्ली । बेंगलुरु में कर्ज की वसूली को लेकर सामने आया एक मामला बेहद गंभीर और चौंकाने वाला है। आरोप है कि लोन की रकम और ब्याज नहीं चुका पाने पर एक महिला को अगवा कर बंधक बनाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया और पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने महिला को बरामद करने के बाद इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

    पुलिस के मुताबिक महिला ने करीब दो साल पहले आरोपी रेशमा बानू से एक लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बाद उसने रेशमा के माध्यम से नाजत नाम की आरोपी से 50 हजार रुपए और लिए थे। इस तरह महिला पर कुल डेढ़ लाख रुपए का कर्ज था। बताया गया कि आर्थिक परेशानी के कारण महिला पिछले छह महीने से ब्याज और करीब दो महीने से किस्त की रकम नहीं चुका पा रही थी। इसके बाद कर्ज को लेकर उस पर दबाव बढ़ता गया।

    कथित तौर पर लगातार बढ़ते दबाव से परेशान महिला ने रेशमा का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और अपनी मां के घर जाकर रहने लगी। लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी कर्ज देने वालों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पुलिस के अनुसार नाजत ने महिला को काम दिलाने का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया। जब महिला वहां पहुंची तो रेशमा बानू और उसका पति सुहैल भी वहां मौजूद थे। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी और कर्ज की रकम चुकाने के लिए उस पर दबाव बनाया।

    मामला यहीं नहीं रुका। महिला का आरोप है कि उसके साथ हिंसा की गई और चाकू से हमला करने के बाद उसे जबरन एक ऑटो रिक्शा में बैठाकर वहां से ले जाया गया। आरोपियों ने उसे कुंबलगोडु के पास स्थित एक मकान में पहुंचाया जहां कथित तौर पर उसे बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता के आरोप के अनुसार वहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

    सबसे गंभीर आरोप यह है कि महिला को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उससे कर्ज और ब्याज की रकम चुकाने का दबाव बनाया। इस घटना ने निजी तौर पर कर्ज देने और वसूली के नाम पर अपनाए जाने वाले कथित आपराधिक तरीकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    पूरा मामला उस समय सामने आया जब महिला के अचानक लापता होने पर उसकी मां ने चंद्रालेआउट पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की और उसे बरामद कर लिया। इसके बाद पीड़िता के बयान और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी रेशमा बानू, नाजत और सुहैल को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि महिला को कितने समय तक बंधक बनाकर रखा गया और कथित तौर पर बनाए गए वीडियो से जुड़े डिजिटल साक्ष्य क्या हैं। पुलिस कर्ज की मूल रकम और ब्याज को लेकर हुए विवाद की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच के आगे बढ़ने के साथ मामले में अन्य तथ्य सामने आने की संभावना है।

  • डायरेक्टर अनीश के किडनैपिंग और मारपीट मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या समेत 11 लोग गिरफ्तार

    डायरेक्टर अनीश के किडनैपिंग और मारपीट मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या समेत 11 लोग गिरफ्तार

    नई दिल्ली। कन्नड़ फिल्म डायरेक्टर के साथ हुई किडनैपिंग और मारपीट की घटना में कन्नड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अदुगोडी पुलिस स्टेशन में किडनैपिंग, हमला, जबरन वसूली जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
    कौन हैं अनीश
    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मारपीट और किडनैपिंग का शिकार हुए डायरेक्टर का नाम अनीश है और वह मॉडलिंग व कास्टिंग एजेंसी भी चलाते हैं।

    क्या हुआ अनीश के साथ
    अनीश, जीवनदा भाषा फिल्म डायरेक्ट कर रहे थे और 9 फरवरी को बेंगलुरु में थे। इसी दौरान उनसे बताया गया कि एक व्यक्ति उनकी कार को खरीदना चाहता है। इसके बाद उन्हें इस बहाने से शहर से दूर ले जाया गया। यहां पर अचानक कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और फाइनेंस मामले से जुड़ी उनकी पहले की शिकायत को वापस लेने के लिए दबाव डालने लग गए। विवाद एक फिल्म में इन्वेस्टमेंट को लेकर था।

    आरोपियों ने कथित तौर पर डायरेक्टर के सोने के गहने भी लूट लिए और कई बार हमला किया। इसके बाद एटीएम से जबरदस्ती पैसे निकलवाए गए और फिर अस्पताल में एडमिट करवाया गया।

    पुराना है मामला
    पुलिस को जांच के दौरान यह शक था कि किसी जान पहचान वाले ने ही इन्हें बुलाया था। पुलिस ने सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत में बताया गया है कि साल 2024 में अनीश की पहचान आशी उर्फ आशीर्वाद से हुई। आशीर्वाद ने उससे ढाई लाख रुपये उधार लिए हुए थे। जब अनीश ने अपने पैसों की डिमांड की तो उसने मना कर दिया और धमकी दी। यह मामला पुलिस थाने तक पहुंचा।

    ऐश्वर्या कैसे इन्वॉल्व हुईं
    इसी दौरान, अनीश अपनी कार को बेचना चाहते थे। ऐश्वर्या से इस बारे में जब संपर्क हुआ तो उसने एक दोस्त शाहिद को खरीदार बताते हुए उससे मिलवाया। फिर 8 फरवरी को अनीश बेंगलुरु पहुंचे और जहां वह अन्य लोगों से मिले। अनीश को बताया गया कि वह डेढ़ लाख रुपये शाहिद के भाई के घर से रिसीव कर लें। जब वह उस जगह पर पहुंचे तो घर अंदर से बंद कर लिया और फिर उन पर हमला किया गया।