Tag: Kash Patel

  • FBI डायरेक्टर काश पटेल पर लग्जरी ट्रिप का आरोप, गर्लफ्रेंड संग कंसर्ट के लिए इस्तेमाल किया सरकारी जेट!

    FBI डायरेक्टर काश पटेल पर लग्जरी ट्रिप का आरोप, गर्लफ्रेंड संग कंसर्ट के लिए इस्तेमाल किया सरकारी जेट!


    नई दिल्ली। अमेरिका की प्रमुख जांच एजेंसी Federal Bureau of Investigation के डायरेक्टर काश पटेल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल अपनी गर्लफ्रेंड को लग्जरी ट्रीटमेंट देने के लिए किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक काश पटेल ने अपनी निजी यात्रा के दौरान FBI के जेट विमान का इस्तेमाल किया और हजारों डॉलर के आलीशान सुइट में म्यूजिक कंसर्ट का आनंद लिया।

    रिपोर्ट के अनुसार, 10 मई 2025 को काश पटेल अपनी 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विलकिंस के साथ FBI के गल्फस्ट्रीम V जेट से वॉशिंगटन से फिलाडेल्फिया पहुंचे थे। वहां दोनों ने मशहूर कंट्री सिंगर्स George Strait और Chris Stapleton का लाइव म्यूजिक कंसर्ट देखा।

    बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए दोनों ने करीब 35 हजार से 50 हजार डॉलर कीमत वाले प्राइवेट लग्जरी सुइट का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, FBI फ्लाइट क्रू और सुरक्षा कर्मियों को देर रात तक ड्यूटी पर इंतजार करना पड़ा, जिसके लिए उन्हें ओवरटाइम भुगतान भी किया गया।

    मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब यह सवाल उठने लगे कि क्या सरकारी संसाधनों का निजी इस्तेमाल नियमों के खिलाफ था। हालांकि काश पटेल ने इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    यह पहला मौका नहीं है जब काश पटेल विवादों में आए हों। इससे पहले भी उनकी यात्राओं और आधिकारिक कार्यक्रमों में निजी लोगों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठ चुके हैं। हाल ही में पर्ल हार्बर मेमोरियल के पास वीआईपी टूर को लेकर भी उनकी आलोचना हुई थी।

    हालांकि FBI के प्रवक्ता बेन विलियमसन ने इन आरोपों का बचाव करते हुए कहा कि यात्रा को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और यह एक आधिकारिक दौरा था। बावजूद इसके, अमेरिकी मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इस पूरे मामले को लेकर बहस तेज हो गई है।

  • ईरानी हैकर्स ने FBI डायरेक्टर काश पटेल का निजी ईमेल अकाउंट हैक

    ईरानी हैकर्स ने FBI डायरेक्टर काश पटेल का निजी ईमेल अकाउंट हैक

    वॉशिंगटन। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के निदेशक काश पटेल का निजी ईमेल अकाउंट कथित तौर पर हैक कर लिया गया है। ईरान से जुड़े एक हैकर समूह ने इस साइबर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि उसने पटेल के अकाउंट से जुड़ी तस्वीरें और दस्तावेज ऑनलाइन सार्वजनिक कर दिए हैं।

    खुद को फिलिस्तीन समर्थक बताने वाले हैकर समूह हंडाला हैक टीम ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट कर कहा कि काश पटेल अब उन व्यक्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिनके अकाउंट सफलतापूर्वक हैक किए गए हैं।

    अमेरिकी न्याय विभाग के एक अधिकारी ने भी प्रारंभिक तौर पर इस घटना की पुष्टि की है। अधिकारी के अनुसार, ऑनलाइन साझा की गई सामग्री पहली नजर में वास्तविक प्रतीत होती है।

    निजी तस्वीरें भी हुईं सार्वजनिक

    हैकर्स ने पटेल की कई निजी तस्वीरें जारी करने का दावा किया है। इन तस्वीरों में वह सिगार के साथ, एक पुरानी कन्वर्टिबल कार में बैठे हुए और रम की बोतल के साथ आईने के सामने फोटो लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    FBI ने दी प्रतिक्रिया

    एफबीआई के प्रवक्ता Ben Williamson ने बयान जारी कर कहा कि एजेंसी ने संभावित जोखिम कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साझा किया गया डाटा पुराना है और इसमें कोई संवेदनशील सरकारी जानकारी शामिल नहीं है।

    कौन है हंडाला हैक टीम?

    साइबर विशेषज्ञों के अनुसार हंडाला हैक टीम का संबंध Iran की सरकारी साइबर खुफिया इकाइयों से हो सकता है। यह समूह फर्जी पहचान के जरिए साइबर हमलों को अंजाम देने के लिए जाना जाता है।

    इससे पहले 11 मार्च को इस समूह ने मिशिगन स्थित मेडिकल उपकरण कंपनी Stryker Corporation पर साइबर हमला करने का दावा किया था और कहा था कि उसने कंपनी का बड़ा डाटा नष्ट कर दिया है।