Tag: Khatron Ke Khiladi 15

  • गौरव खन्ना के तलाक पर हर्ष गुजराल का मजाक पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

    गौरव खन्ना के तलाक पर हर्ष गुजराल का मजाक पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भड़के फैंस


    नई दिल्ली: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के फिनाले में गौरव खन्ना की निजी जिंदगी को लेकर किया गया हर्ष गुजराल का मजाक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। शो के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने गौरव के तलाक को लेकर टिप्पणी की, जिसका वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। फिनाले में अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी अपने शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ के सीजन 2 को प्रमोट करने पहुंचे थे। इस दौरान शो के होस्ट मुनव्वर फारूकी भी मौजूद थे। बातचीत के बीच हर्ष ने अर्चना से गौरव खन्ना को लेकर मजाक किया और कहा कि मौजूदा माहौल को देखते हुए गौरव को ‘पति पत्नी और पंगा’ में लेना चाहिए था।

    हर्ष की इस बात पर वहां मौजूद करण वाही, ऋत्विक धनजानी और फरहाना भट्ट हंसने लगे। इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके शो में पंगा होता है, शो के बाहर नहीं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गौरव खन्ना के फैंस ने हर्ष गुजराल को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। हालांकि, गौरव खन्ना ने इस मजाक को लेकर नाराजगी नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि शो के दौरान हर्ष कई बार उनके साथ मजाक किया करते थे और चोट लगने के बाद जब गौरव घर लौट गए थे, तब भी हर्ष उनसे मजाक करते रहे थे।

    गौरव ने बताया कि हर्ष उनसे यह भी पूछते थे कि कहीं उनका मजाक उन्हें बुरा तो नहीं लग रहा है। गौरव ने कहा कि उन्होंने अर्चना पूरन सिंह से यह सीखा है कि खुद पर किए जाने वाले मजाक को भी हंसकर लेना चाहिए। उन्होंने हर्ष से यह भी कहा कि शो से बाहर आने के बाद भी उन्होंने उन्हें चर्चा में बनाए रखा और शायद उनका सेंस ऑफ ह्यूमर एक नए रूप में सामने आएगा। गौरव के इस शांत रवैये के बावजूद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने हर्ष की टिप्पणी को उचित नहीं माना और उनकी आलोचना की।

    एपिसोड का यह हिस्सा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने गौरव की निजी जिंदगी को मजाक का हिस्सा बनाए जाने पर आपत्ति जताई। एक यूजर ने कहा कि हर निजी टिप्पणी सिर्फ इसलिए मजेदार नहीं हो जाती क्योंकि सामने वाला व्यक्ति उसे सहजता से लेता है। वहीं, कुछ लोगों ने गौरव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी स्थिति में भी जिस तरह शांति बनाए रखी, वह उनके व्यवहार और सोच को दर्शाता है। कई फैंस ने गौरव का समर्थन किया और कहा कि उन्होंने इस तरह की ट्रोलिंग के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया। दूसरी ओर, कुछ यूजर्स ने हर्ष गुजराल के मजाक को हद से आगे बताया और उनकी आलोचना की।

  • Khatron Ke Khiladi 15: टॉप-2 फाइनलिस्ट के नाम लीक! करण वाही और फरहाना भट्ट के बीच होगी खिताबी जंग?

    Khatron Ke Khiladi 15: टॉप-2 फाइनलिस्ट के नाम लीक! करण वाही और फरहाना भट्ट के बीच होगी खिताबी जंग?


    नई दिल्ली। रोहित शेट्टी का लोकप्रिय स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। शो का प्रसारण अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में इससे जुड़े कई बड़े अपडेट सामने आने लगे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार शो के टॉप-2 फाइनलिस्ट के नाम भी लीक हो गए हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

    करण वाही और फरहाना भट्ट पहुंचे फाइनल में!
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन के टॉप-2 फाइनलिस्ट करण वाही और फरहाना भट्ट बताए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों कंटेस्टेंट्स ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक अपनी जगह बनाने में सफल रहे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अभिनेता अविनाश मिश्रा फाइनल की रेस में मजबूती से बने हुए थे, लेकिन अंतिम चरण में वह जगह नहीं बना सके। यदि ये दावे सही साबित होते हैं तो ट्रॉफी के लिए सीधी टक्कर करण वाही और फरहाना भट्ट के बीच देखने को मिल सकती है।

    फिनाले भारत में होने की चर्चा
    एक और बड़ा अपडेट यह सामने आया है कि इस बार शो का ग्रैंड फिनाले दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में नहीं बल्कि भारत में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि शो की शूटिंग फिलहाल केप टाउन में ही चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार विजेता की घोषणा शो के टेलीविजन प्रसारण के अंतिम चरण में भारत में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान की जाएगी।

    पहले हफ्ते में नहीं होगा एलिमिनेशन!
    सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार शो के पहले सप्ताह में किसी भी कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन नहीं होगा। वहीं दूसरे सप्ताह में सोशल मीडिया स्टार ओरी (ओरहान अवात्रामणि) के बाहर होने की चर्चा है। हालांकि चैनल या मेकर्स की ओर से अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    कौन-कौन हैं इस बार प्रतियोगी?
    इस सीजन में कई लोकप्रिय टीवी सितारे और सोशल मीडिया हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगियों की सूची में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, करण वाही, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, जैस्मिन भसीन, रित्विक धनजानी, अविका गौर, विशाल आदित्य सिंह, हर्ष गुजराल, ओरी, शगुन शर्मा और रुहानिका धवन जैसे नाम शामिल हैं।

  • खतरों के खिलाड़ी 15’ में स्टंट और इमोशन का तड़का, गौरव खन्ना बोले- चुनौती के लिए तैयार हूं

    खतरों के खिलाड़ी 15’ में स्टंट और इमोशन का तड़का, गौरव खन्ना बोले- चुनौती के लिए तैयार हूं

    नई दिल्ली । टेलीविजन की दुनिया में इस बार एक ऐसा संयोजन देखने को मिल रहा है, जहां पुराने अनुभव और नए खतरों का रोमांच एक साथ सामने आएगा। स्टंट आधारित लोकप्रिय रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन में इस बार कई जाने-पहचाने चेहरे एक बार फिर अलग अंदाज में दर्शकों के सामने होंगे। यह सीजन केवल खतरनाक चुनौतियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें पुराने रिश्तों, अनुभवों और प्रतिस्पर्धा का एक नया मिश्रण भी देखने को मिलेगा।

    इस बार शो में अभिनेता Gaurav Khanna की भागीदारी खास चर्चा में है। वे पहले भी एक बड़े रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं और विजेता भी बन चुके हैं। अब वे एक बिल्कुल अलग फॉर्मेट में स्टंट्स और जोखिम भरी चुनौतियों का सामना करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के शो उन्हें खुद को नए तरीके से परखने का मौका देते हैं और हर अनुभव कुछ नया सिखाता है।

    इस सीजन की सबसे दिलचस्प बात यह है कि गौरव खन्ना के साथ कुछ ऐसे प्रतिभागी भी नजर आएंगे जिनके साथ उनका पहले का जुड़ाव रहा है। ये वे चेहरे हैं जिनसे उनकी मुलाकात पहले एक अलग रियलिटी शो के दौरान हुई थी। अब वही लोग एक बार फिर उनके साथ एक ही मंच पर होंगे, लेकिन इस बार माहौल पूरी तरह अलग होगा। दोस्ती, प्रतिस्पर्धा और चुनौती तीनों का मिश्रण इस शो को और रोमांचक बना रहा है।

    शो के दौरान प्रतिभागियों को कई तरह के खतरनाक और चुनौतीपूर्ण स्टंट्स से गुजरना होगा, जहां शारीरिक ताकत के साथ-साथ मानसिक मजबूती की भी परीक्षा होगी। हर टास्क में डर, दबाव और समय की सीमाएं उन्हें लगातार चुनौती देंगी। यही वजह है कि यह शो केवल मनोरंजन नहीं बल्कि साहस और आत्मविश्वास की भी परीक्षा माना जाता है।

    गौरव खन्ना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि रियलिटी शो उनके लिए केवल प्रतियोगिता नहीं हैं, बल्कि यह खुद को समझने और नए लोगों को जानने का एक माध्यम भी हैं। उनके अनुसार हर व्यक्ति अलग परिस्थिति में अलग तरह से प्रतिक्रिया देता है, इसलिए किसी को एक ही नजरिए से आंकना सही नहीं होता। इस शो में भी वे अपने पुराने साथियों को एक नए रूप में देखने और उनके साथ नए अनुभव साझा करने को लेकर उत्साहित हैं।

    इस सीजन में एक खास आकर्षण यह भी रहेगा कि दर्शक उन चेहरों को एक साथ देखेंगे, जिन्हें पहले एक अलग माहौल में देखा जा चुका है। अब वही लोग एक कठिन और जोखिम भरे माहौल में एक-दूसरे के सामने होंगे। इससे शो में भावनात्मक जुड़ाव और प्रतिस्पर्धा दोनों का स्तर और बढ़ जाएगा।

    आने वाला यह सीजन दर्शकों के लिए मनोरंजन, रोमांच और भावनाओं का एक अनोखा मिश्रण लेकर आ रहा है। पुराने रिश्तों की यादें और नए खतरों की चुनौती इस शो को पहले से ज्यादा दिलचस्प और चर्चित बनाने वाली हैं।

  • खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे अभिषेक, दिग्विजय और बसीर सहित फरहाना

    खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे अभिषेक, दिग्विजय और बसीर सहित फरहाना


    मुंबई। बिग बॉस के बाद अब टीवी ऑडियंस के लिए रोहित शेट्टी अपना शो खतरों के खिलाड़ी 15 लेकर आ रहे हैं। टीवी का सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड एडवेंचर शो अब नए कंटेस्टेंट के साथ धमाका करने के लिए तैयार है। ये शो एक साल के गैप के बाद टीवी पर आने वाला है ऐसे में ऑडियंस ज्यादा एक्साइटेड है। अब शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट से जुड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार खतरों के खिलाड़ी का ये सीजन एंटरटेनमेंट दुनिया के सबसे मशहूर सेलेब्रिटीज के साथ होगा।
    खतरों के लिए कंटेस्टेंट के नाम

    रिपोर्ट की मानें तो इस बार खतरों के खिलाड़ी में बिग बॉस 18 के अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन और इस बिग बॉस 19 से अभिषेक बजाज, बसीर अली, नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे जैसे सेलेब्स नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी नाम की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इन सभी सेलेब्स को एक शो में देखना मजेदार होने वाला है।
    जनवरी में हो रहा है शुरू

    एक साल के गैप के बाद खतरों के खिलाड़ी की वापसी, दमदार सेलेब्रिटी लाइनअप और रोहित शेट्टी की होस्टिंग, इन सबके चलते शो को अब तक का सबसे बड़ा और चर्चित सीजन माना जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि नए सीजन की शुरुआत जनवरी 2026 में हो सकती है। कुछ नए नाम भी इस शो से जुड़ सकते हैं। बिग बॉस में झगड़ते नजर आए इन कंटेस्टेंट को खतरों के शो में देखना मजेदार होने वाला है।
    खतरों के खिलाड़ी 14 हुआ था हिट

    बता दें, रोहित शेट्टी के इस शो का पिछला सीजन साल 2023 में आया था। खतरों के खिलाड़ी 14 में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, गश्मीर महाजनी, शिल्पा शिंदे और आसिम रियाज जैसे सेलेब्स नजर आए थे। वहीं करणवीर मेहरा इस सीजन के विनर बने थे। बाद में उन्होंने बिग बॉस 18 का खिताब भी जीता था। अब नए सीजन का इंतजार हो रहा है।