Tag: King movie

  • बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान को पछाड़ा, इस खास मामले में निकले सबसे आगे, जानें पूरी कहानी

    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान को पछाड़ा, इस खास मामले में निकले सबसे आगे, जानें पूरी कहानी


    नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान बॉलीवुड के दो ऐसे नाम हैं जिनकी लोकप्रियता कई दशकों से कायम है। अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा का शहंशाह कहा जाता है तो शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह और किंग खान कहा जाता है। दोनों की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है। अब सोशल मीडिया से जुड़े एक आंकड़े में अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया है। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट की रिपोर्ट में दोनों सितारों की सोशल मीडिया मौजूदगी को लेकर आंकड़े सामने आए हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम लिंक्डइन और एक्स यानी पहले ट्विटर पर अमिताभ बच्चन की कुल फॉलोइंग करीब 4.87 करोड़ है। वहीं शाहरुख खान की इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुल फॉलोइंग करीब 4.86 करोड़ बताई गई है। इस तरह दोनों सितारों के बीच करीब एक लाख फॉलोअर्स का अंतर है। यानी सोशल मीडिया फॉलोइंग के इस आंकड़े में अमिताभ बच्चन शाहरुख खान से थोड़ा आगे निकल गए हैं। हालांकि अंतर इतना कम है कि दोनों की लोकप्रियता के स्तर में इससे कोई बड़ा फर्क नजर नहीं आता।

    इस सूची में ऋतिक रोशन भी दोनों सितारों के काफी करीब हैं। रिपोर्ट में ऋतिक रोशन की तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुल फॉलोइंग करीब 4.81 करोड़ बताई गई है। इसके बाद करण जौहर का नाम आता है जिनकी कुल फॉलोइंग करीब 1.82 करोड़ है। इस आंकड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड के बड़े सितारों की सोशल मीडिया पर कितनी मजबूत पकड़ है।

    सोशल मीडिया फॉलोइंग के अलावा रिपोर्ट में सितारों की संपत्ति से जुड़े आंकड़े भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ करीब 10 हजार करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं अमिताभ बच्चन और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ करीब 4 हजार करोड़ रुपये बताई गई है। सलमान खान की नेटवर्थ करीब 3 हजार करोड़ रुपये बताई गई है। इस तरह संपत्ति के मामले में भी इन सितारों से जुड़े आंकड़े काफी चर्चा में रहे हैं।

    वहीं खेल जगत के दिग्गज भी इस रिच लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। क्रिकेटर विराट कोहली पांचवें स्थान पर बताए गए हैं। उनके बाद सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। इससे साफ है कि मनोरंजन जगत के साथ क्रिकेट सितारों की लोकप्रियता और आर्थिक प्रभाव भी काफी बड़ा है।

    शाहरुख खान की फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म डंकी में नजर आए थे। इसी साल उनकी पठान और जवान जैसी फिल्मों ने भी दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। अब उनकी अगली फिल्म किंग को लेकर फैंस में उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान दीपिका पादुकोण अभिषेक बच्चन और अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

    किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और फिल्म को लेकर शाहरुख पहले ही बता चुके हैं कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए खास है। उन्होंने फिल्म के एक्शन स्टोरी और विजुअल्स को लेकर भी फैंस की उत्सुकता बढ़ाई है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर दिसंबर में रिलीज होने की बात सामने आई है। ऐसे में एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया फॉलोइंग के आंकड़े में मामूली बढ़त के कारण चर्चा में हैं वहीं शाहरुख खान की नजर अब अपनी अगली फिल्म किंग पर टिकी है।

  • 2026 के आखिरी 3 महीने होंगे धमाकेदार 13 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने 24 दिसंबर को किंग

    2026 के आखिरी 3 महीने होंगे धमाकेदार 13 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने 24 दिसंबर को किंग


    नई दिल्ली। साल 2026 अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और इसके साथ ही सिनेमाघरों में फिल्मों की रिलीज का सिलसिला भी तेज होने वाला है। सितंबर से दिसंबर तक कई ऐसी फिल्में दर्शकों के बीच पहुंचने वाली हैं जिनका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। अलग अलग भाषाओं और अलग अलग जॉनर की इन फिल्मों में बड़े सितारों से लेकर चर्चित निर्देशकों तक की मौजूदगी है। यही वजह है कि आने वाले महीनों को थिएटर लवर्स के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

    सितंबर के आखिरी सप्ताह में ही फिल्मों की बड़ी लाइनअप देखने को मिलेगी। 24 सितंबर को नानी की द पैराडाइज रिलीज होने वाली है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी यह एक्शन पीरियड ड्रामा है जिसमें नानी के साथ मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी नजर आएंगे। इसी तारीख को हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ द बीस्ट भी रिलीज होगी। डेविड आयर के निर्देशन में बनी इस सर्वाइवल थ्रिलर में ब्रैड पिट एक पूर्व नेवी सील अधिकारी की भूमिका में हैं जो अपने मिलिट्री डॉग के साथ अलास्का के जंगलों में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करता है।

    24 सितंबर को ही महाकाव्य श्री रामायण कथा श्री राम की भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह पौराणिक और भक्ति से जुड़ी फिल्म है जिसमें अंजलि अरोड़ा और देव शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अगले दिन 25 सितंबर को डोरोथी और द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट रिलीज होंगी। डोरोथी को कार्तिक सुब्बाराज ने निर्देशित किया है जबकि द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अहम भूमिकाओं में हैं।

    अक्टूबर में भी दर्शकों के पास कई विकल्प होंगे। 2 अक्टूबर को दृश्यम द कन्क्लूजन रिलीज होने वाली है जिसमें अजय देवगन के साथ श्रिया सरन और इशिता दत्ता नजर आएंगी। इसके अलावा बेल भी इसी दिन रिलीज होगी। इसके बाद 15 अक्टूबर को जेलर 2 आने वाली है जिसमें ऋतिक रोशन विजय सेतुपति और मोहनलाल जैसे कलाकार नजर आएंगे। 16 अक्टूबर को विश्वंभरा और रणबाली की रिलीज प्रस्तावित है। विश्वंभरा में चिरंजीवी और मौनी रॉय प्रमुख भूमिकाओं में हैं जबकि रणबाली में विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना और अर्नोल्ड वोस्लो दिखाई देंगे।

    नवंबर में फिल्मों का इंतजार और दिलचस्प होने वाला है। 6 नवंबर को नितेश तिवारी की रामायण रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम साई पल्लवी सीता यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। इसी दिन सीन भी रिलीज होगी जिसमें सूर्या सिलंबरासन टीआर और नस्लेन अहम भूमिकाओं में हैं। इसके बाद 27 नवंबर को रश्मिका मंदाना की माइसा रिलीज होगी जिसमें अभिनेत्री योद्धा के किरदार में दिखाई देंगी।

    दिसंबर में भी बड़ी फिल्मों की मौजूदगी रहेगी। 3 दिसंबर को प्रभास की फौजी रिलीज होगी। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी यह युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी है। 4 दिसंबर को ईथा रिलीज होगी जो मराठी तमाशा और प्रसिद्ध लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगावकर के जीवन से जुड़ी कहानी पर आधारित है। श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा इसमें प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

    इन सभी फिल्मों के बीच साल की सबसे चर्चित रिलीज में शाहरुख खान की किंग भी शामिल है। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। इसमें शाहरुख खान के साथ सुहाना खान दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। इस तरह सितंबर से दिसंबर तक लगातार आने वाली फिल्मों की यह लंबी सूची साल के अंतिम महीनों को सिनेमाघरों के लिहाज से खास बना सकती है।

  • शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने पर सौरभ शुक्ला ने जताई खुशी, कहा- अद्भुत इंसान हैं

    शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने पर सौरभ शुक्ला ने जताई खुशी, कहा- अद्भुत इंसान हैं


    नई दिल्ली। सौरभ शुक्ला, जिन्होंने Shah Rukh Khan के साथ ‘बादशाह’ और ‘हे राम’ जैसी फिल्मों में काम किया है, ने कहा, “शाहरुख की जर्नी शानदार है। इतने सालों से वह इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और जिस तरह से उन्होंने अपना करियर बनाया है, उस पोजीशन पर पहुंचे हैं, वह वाकई प्रेरणा देता है। सौरभ ने यह भी जोड़ा कि शाहरुख ने अपनी मेहनत और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है, जो नए कलाकारों और फैंस दोनों के लिए प्रेरणादायक है।

    चार्मिंग और अपनापन- भरा व्यक्तित्व
    शाहरुख के व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए सौरभ ने कहा, “एक इंसान के तौर पर वह हमेशा चार्मिंग रहे हैं। उनसे मिलने के बाद बस बातचीत खत्म नहीं करनी होती। वह अपने काम से प्रभावित करते हैं और बातचीत के दौरान आपको बहुत महत्व और खास महसूस कराते हैं।”

    सौरभ ने आगे बताया, “शाहरुख में लोगों से जुड़ने की खास काबिलियत है। आप उनसे बात करते समय महसूस करते हैं कि इस बातचीत में मेरी भी जरूरत है। यही अपनापन उन्हें सच में कमाल का बनाता है। वह बहुत कमाल के हैं।”

    ‘किंग’ में धमाकेदार एक्शन
    फिल्म ‘किंग’ एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहरुख जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में सौरभ शुक्ला के साथ Abhishek Bachchan, Deepika Padukone, शाहरुख की बेटी Suhana Khan और Jaideep Ahlawat भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    मेकर्स ने जनवरी में फिल्म की झलक दिखाते हुए प्रोमो जारी किया था, जिसमें शाहरुख खान के हाई-वोल्टेज एक्शन सीन और खून-खराबे से भरपूर दृश्य दिखाए गए। प्रोमो में शाहरुख का किरदार कहता है, “डर नहीं, दहशत हूं।”

    रिलीज डेट और प्रोडक्शन
    ‘किंग’ की निर्देशकीय जिम्मेदारी Siddharth Anand ने संभाली है। फिल्म Red Chillies Entertainment और Marflix Pictures के बैनर तले बन रही है।

    मेकर्स ने घोषणा की है कि ‘किंग’ इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे फैंस को दिवाली के बाद फिल्म का रोमांच देखने को मिलेगा। सौरभ शुक्ला की उत्सुकता और शाहरुख खान के चार्म और प्रोफेशनलिज्म के मेल से यह फिल्म साल के बड़े एक्शन ड्रामा प्रोजेक्ट्स में शामिल होने वाली है।

  • रीढ़ की तकलीफ के बावजूद नहीं रुकते शाहरुख,गोविंद नामदेव ने खोला किंग खान की मेहनत का राज

    रीढ़ की तकलीफ के बावजूद नहीं रुकते शाहरुख,गोविंद नामदेव ने खोला किंग खान की मेहनत का राज


    नई दिल्ली । बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेतागोविंद नामदेव ने हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान भी किया और प्रेरित भी। गोविंद नामदेव के मुताबिक शाहरुख खान गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, खासतौर पर रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका काम करने का जज्बा जरा भी कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में अगर कोई शख्स 24 घंटे काम करने की क्षमता रखता है, तो वह शाहरुख खान हैं।

    गोविंद नामदेव ने द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में शाहरुख के प्रोफेशनल एटिट्यूड की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, एक ही बंदा है जो 24 घंटे काम करता है। सोना भी 3-4 घंटे, उसी में दंड-बैठक भी है, उद्घाटन भी करना है, डायलॉग भी याद करना है, कहीं परफॉर्म करने भी जाना है। मैं हैरान हो गया कि ये कैसा आदमी है। उनके अनुसार, शाहरुख की दिनचर्या बेहद व्यस्त होती है, लेकिन वह कभी थकान या दर्द का बहाना नहीं बनाते।

    दोनों कलाकारों ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी में साथ काम किया था, जिसका निर्देशनअज़ीज़ मिर्ज़ाने किया था। इस फिल्म में गोविंद नामदेव ने मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई थी। उसी दौरान उन्होंने शाहरुख के काम करने के तरीके को करीब से देखा। गोविंद के मुताबिक, शाहरुख की ऊर्जा, समय की पाबंदी और काम के प्रति समर्पण उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है।

    गोविंद नामदेव ने आगे बताया कि शाहरुख को रीढ़ की हड्डी की समस्या है और उन्हें शारीरिक रूप से काफी तकलीफ रहती है। उन्होंने कहा, फिजिकली बहुत ज्यादा प्रॉब्लम है, रीढ़ की हड्डी की दिक्कत है, लेकिन फिर भी वह रुकते नहीं हैं। गोविंद का कहना है कि शाहरुख कभी अपनी तकलीफों को जाहिर नहीं करते और उन्हें देखकर दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है कि मुश्किल हालात में भी कैसे काम के प्रति समर्पित रहा जाए।

    शाहरुख खान खुद भी पहले कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वह लंबे समय तक घर पर खाली नहीं बैठ सकते। उनका मानना है कि ज्यादा ब्रेक लेने से उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित होती है, इसलिए वह खुद को लगातार काम में व्यस्त रखते हैं। यही कारण है कि चाहे शूटिंग हो, प्रमोशन हो या कोई स्टेज परफॉर्मेंस शाहरुख हर जगह पूरी तैयारी और ऊर्जा के साथ नजर आते हैं।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म King को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह एक बार फिर एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। उनका लुक पहले ही सामने आ चुका है और फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज इस साल दिसंबर में प्रस्तावित है।

    स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद शाहरुख का यह समर्पण दर्शाता है कि सुपरस्टार बनने के पीछे सिर्फ प्रतिभा नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत और जुनून भी उतना ही जरूरी है। गोविंद नामदेव की बातों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शाहरुख खान सिर्फ नाम नहीं, बल्कि एक मिसाल हैं।

  • मैं हूं ना 2: शाहरुख खान और फराह खान की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, डबल रोल में नजर आएंगे 'किंग खान'

    मैं हूं ना 2: शाहरुख खान और फराह खान की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, डबल रोल में नजर आएंगे 'किंग खान'


    नई दिल्ली ।बॉलीवुड के गलियारों से शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। साल 2004 की ब्लॉकबस्टर फिल्म मैं हूं ना के सीक्वल को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, वह किसी बड़े धमाके से कम नहीं है। खबर है कि शाहरुख खान और फराह खान एक बार फिर मैं हूं ना 2 के लिए साथ आ रहे हैं, और इस बार मनोरंजन का डोज़ दोगुना होने वाला है क्योंकि शाहरुख फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आएंगे।

    पिंकविला की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फराह खान ने शाहरुख के सामने एक ऐसा कॉन्सेप्ट रखा है जिसमें सुपरस्टार दो विपरीत किरदारों को पर्दे पर जीवंत करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस सीक्वल का मूल विचार खुद शाहरुख खान ने ही दिया है। फिल्म की कहानी में देशभक्ति का जज्बा, हाई-वोल्टेज एक्शन और वही सिग्नेचर कॉमेडी होगी जिसके लिए पहली फिल्म जानी जाती थी। सूत्र बताते हैं कि फिल्म में भारत के सामने आने वाली एक नई और बड़ी धमकी को दिखाया जाएगा, जिससे निपटने के लिए पुरानी स्टार कास्ट एक बार फिर साथ आ सकती है।

    हालांकि, फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि शाहरुख खान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि किंग की रिलीज के बाद ही वह फराह खान से मैं हूं ना 2 की पूरी स्क्रिप्ट सुनेंगे और उसके बाद ही इस पर अंतिम मुहर लगाएंगे। किंग फिल्म भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि इसमें शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। साथ ही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे।

    शाहरुख और फराह की जोड़ी ने इससे पहले मैं हूं नाओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐसे में मैं हूं ना 2 की घोषणा ने दर्शकों की उम्मीदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। फैंस का कहना है कि शाहरुख को दोबारा मेजर राम प्रसाद शर्मा के अंदाज में देखना किसी सपने के सच होने जैसा होगा, और ऊपर से डबल रोल का तड़का फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी है। अब देखना यह होगा कि कब आधिकारिक तौर पर इस प्रोजेक्ट का ऐलान होता है और किंग खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेरते हैं।