Tag: Kolkata airport

  • कोलकाता एयरपोर्ट से हटेगी बांकड़ा मस्जिद…. रनवे से मात्र 240 मीटर पर दूरी पर है स्थित

    कोलकाता एयरपोर्ट से हटेगी बांकड़ा मस्जिद…. रनवे से मात्र 240 मीटर पर दूरी पर है स्थित


    कोलकाता।
    पश्चिम बंगाल (West Bengal) में शुभेंदु सरकार (Shubhendu Sarkar) आने के बाद कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) पर बनी बांकड़ा मस्जिद (Bankada Mosque) को वहां से हटाया जाएगा। यह मस्जिद एयरपोर्ट के हाई सिक्योरिटी एयरसाइड जोन के अंदर बनी हुई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के अनुसार, रनवे से कम से कम 240 मीटर की दूरी पर ही कोई निर्माण होना चाहिए। इस मस्जिद को अब वहां से हटाया जाएगा।

    कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट के सेकेंडरी रनवे के नजदीक बनी बांकड़ा मस्जिद को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना को कन्फर्म किया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर विक्रम सिंह ने कहा कि पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग को इस साल हज ऑपरेशन पूरा होने के बाद गिरा दिया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर मौजूद यह मस्जिद लगभग 130 सालों से भी पुरानी बताई जाती है।


    मस्जिद हटने से दिक्कतें होंगी दूर

    इस मस्जिद को वहां से हटाकर दूसरी जगह ले जाने से एयरपोर्ट पर आ रहीं तमाम ऑपरेशनल दिक्कतें दूर हो सकती हैं। बता दें कि पिछले कई दशकों में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रनवे से मस्जिद हटाने की कई कोशिश की थी। यहां तक कि ज्योति बसु, ममता बनर्जी की सरकारों में भी इसे हटाने के प्रयास किए गए थे, लेकिन सफलता नहीं मिल की।


    रनवे के काफी करीब है मस्जिद

    विमानन अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद के रनवे के करीब होने से सुरक्षा, नेविगेशन और भविष्य के विस्तार में बाधा पैदा होती है। यह मस्जिद सेकेंडरी रनवे के छोर से लगभग 165 मीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि मानकों के अनुसार अधिक सुरक्षा दूरी होनी चाहिए। पिछले महीने राज्य में शुभेंदु सरकार बनने के बाद इसे हटाने के लिए बातचीत तेज हुई थी। मस्जिद प्रबंधन और प्रशासन के बीच भी बातचीत से सहमति बनाने की कोशिश की गई थी।

  • कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान से टकराया कैटरिंग ट्रक, उड़ान से पहले हादसा; जांच शुरू

    कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान से टकराया कैटरिंग ट्रक, उड़ान से पहले हादसा; जांच शुरू


    कोलकाता। इंडिगो के एक पार्क किए गए विमान को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मंगलवार को हादसे का सामना करना पड़ा, जब एक कैटरिंग ट्रक विमान के इंजन से टकरा गया। टक्कर से विमान को मामूली नुकसान पहुंचा, हालांकि घटना के समय विमान खाली खड़ा था।

    बे नंबर 51 पर हुआ हादसा

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के बे नंबर 51 पर खड़ा विमान उस समय ऑपरेशन में नहीं था। इसी दौरान कैटरिंग वाहन स्टार्ट करते वक्त अचानक आगे बढ़ गया और सीधे इंजन से जा टकराया। घटना के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत स्थिति संभाल ली।

    कोई हताहत नहीं

    हादसे में किसी यात्री या स्टाफ के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और संबंधित एजेंसियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

    इंडिगो का बयान

    इंडिगो ने कहा कि 7 अप्रैल को एप्रन पर चल रहा थर्ड-पार्टी मानव रहित वाहन खड़े विमान से टकरा गया। विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है और विस्तृत जांच व मरम्मत के बाद ही दोबारा उड़ान की अनुमति दी जाएगी।

    यह विमान कोलकाता से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6E 6663 के रूप में संचालित होने वाला था। एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर दी है।

  • उड़ान भरते ही विमान के इंजन में लगी आग… कोलकाता एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

    उड़ान भरते ही विमान के इंजन में लगी आग… कोलकाता एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला


    कोलकाता।
    पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब तुर्की एयरलाइंस (Turkish Airlines) की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान (International Flight) को बीच में ही इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) करानी पड़ी। काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे इस विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद पायलट ने कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया। विमान में कुल 236 लोग सवार थे।


    इमरजेंसी लैंडिंग के बाद राहत की सांस

    एजेंसी के अनुसार, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NSCBI) पर बुधवार को दोपहर 2.49 बजे कराई गई। लैंडिंग के बाद सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं और अब विमान की सघन तकनीकी जांच की जा रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है और विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए एक विस्तृत तकनीकी निरीक्षण चल रहा है।


    तकनीकी जांच से मालूम होगा, क्या था असल कारण

    NSCBI एयरपोर्ट के निदेशक ने पुष्टि की कि विमान की तकनीकी जांच जारी है, ताकि यह पता चल सके कि इंजन में वास्तव में आग लगी थी या यह केवल एक चेतावनी संकेत (warning alert) था। एविएशन सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान इंजन से जुड़ी किसी भी तरह की चेतावनी को गंभीरता से लिया जाता है और पायलट की सतर्कता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

    सतर्कता से बचा बड़ा खतरा
    इस घटना के बाद, अब यह तय किया जाएगा कि विमान की तकनीकी जांच के बाद इसे फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी या यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान की जाएगी। तुर्की एयरलाइंस की ओर से इस घटना पर अभी तक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है, और इसके बारे में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।