Tag: Lawrence Bishnoi

  • रोहित शेट्टी ने दोस्तों से घर न आने की अपील की, सुरक्षा कड़ी..

    रोहित शेट्टी ने दोस्तों से घर न आने की अपील की, सुरक्षा कड़ी..


    नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की घटना ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है आज सुबह रोहित शेट्टी के घर के बाहर बाइक सवार हमलावर ने चार राउंड फायरिंग की जिससे इलाके में दहशत फैल गई घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आई और तुरंत जांच शुरू कर दी

    इस मामले में मुंबई पुलिस ने पुणे से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनकी उम्र अठारह से सत्ताईस साल के बीच बताई जा रही है पुलिस सभी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस हमले के पीछे की साजिश और नेटवर्क का खुलासा किया जा सकेरोहित शेट्टी इस पूरे मामले में पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं उन्होंने अपना बयान दर्ज करवाया है और जांच से जुड़े हर सवाल का जवाब दे रहे हैं फायरिंग की घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है

    इसी बीच यह जानकारी सामने आई है कि रोहित शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री के सभी करीबी दोस्तों और जान पहचान वालों से फिलहाल घर न आने की अपील की है उन्होंने कहा कि सुरक्षा और जांच को ध्यान में रखते हुए फिलहाल कोई भी घर पर मिलने न आएं हालांकि रोहित अपने चिंतित दोस्तों से फोन कॉल के जरिए लगातार संपर्क में बने हुए हैंइस घटना के बाद रोहित शेट्टी ने अपने आने वाले कुछ प्लान भी कैंसिल कर दिए हैं फिलहाल उनका पूरा ध्यान परिवार की सुरक्षा और पुलिस जांच पर है अभी तक रोहित शेट्टी या उनके परिवार की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है

    बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है सोशल मीडिया के जरिए एक धमकी भरा मैसेज सामने आया है जिसमें अगली बार और भी गंभीर अंजाम की बात कही गई है इस धमकी के बाद पुलिस और ज्यादा सतर्क हो गई है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही हैमुंबई पुलिस ने घटना स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है और इलाके में अतिरिक्त पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है रोहित शेट्टी के घर के आसपास कैमरे और सुरक्षा गार्ड की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके पुलिस इस मामले में लगातार अपडेट साझा कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की पूरी कोशिश कर रही है

  • बिग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना, 50 लाख रुपए का इनाम, सलमान ने धर्मेंद्र को याद कर किया भावुक, पवन सिंह धमकी के बावजूद शामिल

    बिग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना, 50 लाख रुपए का इनाम, सलमान ने धर्मेंद्र को याद कर किया भावुक, पवन सिंह धमकी के बावजूद शामिल

    नई दिल्ली।  रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले रविवार को मुंबई में संपन्न हुआ। इस सीजन के विजेता बने गौरव खन्ना जिन्हें 50 लाख रुपए का कैश प्राइज और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली। रनर-अप रहीं फरहाना भट्ट जबकि तीसरे चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः प्रणीत मोरे तान्या मित्तल और अमाल मलिक रहे।

    विजेता गौरव खन्ना टीवी के जाना-माना चेहरा हैं और उन्होंने CID और अनुपमा जैसे लोकप्रिय शो में काम किया है। फिनाले में कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे अरमान मलिक और करण कुंद्रा सहित कई बॉलीवुड सितारे मौजूद थे। इस सीजन की खास बात रही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह जिन्हें बिग बॉस के फिनाले से पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। कॉल करने वाले ने पवन सिंह को चेतावनी दी कि अगर वे सलमान खान के साथ मंच साझा करेंगे तो उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं करने दिया जाएगा। बावजूद इसके पवन सिंह ने हिम्मत दिखाई और शो में शामिल हुए। सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए थे।

    फिनाले के दौरान सलमान खान भावुक हो गए जब उन्होंने धर्मेंद्र को याद किया। शो में धर्मेंद्र के पुराने वीडियो दिखाए गए जिन्हें देखकर सलमान की आंखों से आंसू निकल आए। सलमान ने बताया कि धर्मेंद्र का निधन उनके पिता सलीम खान के जन्मदिन पर हुआ था। उन्होंने यह भी साझा किया कि 8 दिसंबर धर्मेंद्र का जन्मदिन उनकी मां सलमा का जन्मदिन भी है। फिनाले में सनी लियोनी और करण कुंद्रा ने अपने शो स्प्लिट्सविला X6 के प्रमोशन के लिए स्टेज पर मजेदार सेगमेंट किया। सलमान ने तान्या मित्तल की तारीफ करते हुए कहा कि वह बिग बॉस के इतिहास की सबसे वायरल कंटेस्टेंट्स में से हैं। वहीं बसीर अली के शो को लेकर बयानों पर सलमान ने उन्हें चेतावनी दी कि ऐसा प्रोफेशनल करियर को नुकसान पहुंचा सकता है।

    बिग बॉस का इतिहास: इस रियलिटी शो का आइडिया 1997 में नीदरलैंड में शुरू हुए शो बिग ब्रदर से लिया गया। भारत में यह शो 2006 में आया। पहले सीजन के होस्ट थे अरशद वारसी इसके बाद शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया। 2010 से लगातार सलमान खान शो के होस्ट हैं। बिग बॉस आज भारत का सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो बन चुका है।