Tag: LawrenceBishnoi

  • सलमान खान के ब्लैकबक केस पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का ऐलान, कोर्टरूम ड्रामा और विवादों की झलक से बढ़ी चर्चा

    सलमान खान के ब्लैकबक केस पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का ऐलान, कोर्टरूम ड्रामा और विवादों की झलक से बढ़ी चर्चा


    नई दिल्ली ।
    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े बहुचर्चित 1998 के ब्लैकबक शिकार मामले को एक बार फिर चर्चा में लाते हुए एक नई फिल्म की घोषणा की गई है। इस फिल्म का नाम ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ रखा गया है, जिसे क्राइम, कोर्टरूम ड्रामा और थ्रिलर के मिश्रण के रूप में प्रस्तुत किए जाने की योजना है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि यह कहानी देश के सबसे चर्चित कानूनी और विवादित मामलों में से एक पर आधारित है।

    फिल्म के निर्माता ने जानकारी दी है कि इसकी कहानी वर्ष 1998 में राजस्थान के जोधपुर जिले के कांकाणी गांव में हुए ब्लैकबक शिकार मामले के इर्द-गिर्द घूमेगी। इसमें उस समय की घटनाओं, कानूनी कार्यवाही, गिरफ्तारी और अदालत में चली लंबी बहस को सिनेमाई अंदाज में दिखाने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही इस मामले के बाद बने सामाजिक और मीडिया विमर्श को भी कहानी का हिस्सा बताया जा रहा है।

    निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में केवल कोर्टरूम प्रक्रिया ही नहीं, बल्कि उस दौर के विभिन्न पहलुओं को भी शामिल किया जाएगा, जिनमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े संदर्भ और घटनाओं के प्रभाव को भी दिखाने का दावा किया गया है। इसके अलावा फिल्म में उस विवाद से जुड़े बाद के घटनाक्रम और उससे पैदा हुए तनावपूर्ण माहौल को भी कथा का हिस्सा बनाया गया है।

    फिल्म की घोषणा के साथ ही इसका पहला पोस्टर जारी किया गया, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। हालांकि फिल्म की कास्ट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर है कि सलमान खान से प्रेरित किरदार को कौन अभिनेता निभाएगा। इस रहस्य ने फिल्म को लेकर जिज्ञासा और बढ़ा दी है।

    निर्माताओं ने यह भी बताया है कि फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में की गई है, जिनमें संभल और मुरादाबाद प्रमुख स्थान बताए जा रहे हैं। इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और इसमें घटनाक्रम को वास्तविकता के करीब दिखाने की कोशिश की गई है।

    इस फिल्म का टीज़र 20 जून 2026 को जारी किए जाने की घोषणा की गई है। इसके बाद दर्शकों को फिल्म की कहानी और इसके प्रस्तुतीकरण को लेकर और स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पहले से ही विवादित विषय पर आधारित होने के कारण फिल्म को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

    यह ध्यान देने योग्य है कि फिल्म निर्माता पहले भी विवादों में रह चुके हैं, और उनकी पिछली फिल्म को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई थी। ऐसे में ‘काला हिरण’ परियोजना पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं कि यह दर्शकों पर कितना प्रभाव छोड़ पाती है और बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

  • मध्यप्रदेश में फिरौती गैंग पर बड़ा प्रहार मुरैना से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा प्रदीप शुक्ला गिरफ्तार

    मध्यप्रदेश में फिरौती गैंग पर बड़ा प्रहार मुरैना से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा प्रदीप शुक्ला गिरफ्तार


    भोपाल । मध्यप्रदेश में संगठित अपराध और फिरौती के नेटवर्क के खिलाफ चल रही जांच में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है जहां पुलिस ने मुरैना से प्रदीप शुक्ला को गिरफ्तार किया है जिसे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग और हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है यह गिरफ्तारी राज्य में सक्रिय फिरौती गैंग के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है

    गिरफ्तारी के बाद अदालत ने आरोपी को 15 अप्रैल 2026 तक SIT मध्यप्रदेश की रिमांड पर भेज दिया है जिसके बाद उससे भोपाल में गहन पूछताछ की जा रही है जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान गैंग के कई छिपे हुए राज सामने आ सकते हैं और पूरे नेटवर्क की परतें खुल सकती हैं

    प्रदीप शुक्ला पर आरोप है कि उसने अशोकनगर के एक कारोबारी को करोड़ों रुपये की फिरौती देने की धमकी दी थी इसके अलावा भोपाल इंदौर और खरगोन जैसे शहरों में भी कई कारोबारियों को हैरी बॉक्सर गैंग के नाम पर धमकियां मिली थीं अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इन सभी मामलों के पीछे एक ही मास्टरमाइंड या वही नेटवर्क सक्रिय था

    सूत्रों के अनुसार प्रदीप शुक्ला को इस पूरे गिरोह का महत्वपूर्ण सदस्य माना जा रहा है जबकि अन्य कई आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है SIT को उम्मीद है कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचना आसान होगा और उनके काम करने के तरीके यानी मॉडस ऑपरेंडी का भी खुलासा हो सकेगा

    इस कार्रवाई ने राज्य में सक्रिय संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ सख्त रुख को और स्पष्ट कर दिया है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं जिससे फिरौती और धमकी के मामलों में बड़ा खुलासा होने की संभावना है

  • सतना के कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 10 करोड़ की रंगदारी की धमकी, मुंबई में FIR दर्ज

    सतना के कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 10 करोड़ की रंगदारी की धमकी, मुंबई में FIR दर्ज


    सतना/मध्यप्रदेश के सतना जिले के शिवराजपुर निवासी बड़े कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जानलेवा धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की और चेतावनी दी कि राशि नहीं देने पर उन्हें मरने के लिए तैयार रहना होगा। धमकी देने वाले ने खुद को गैंग का सदस्य बताते हुए कहा कि चाहे यह कॉल रिकॉर्ड कर पुलिस को भी सौंप सकते हैं।

    धमकी मिलने के बाद रुद्र त्रिपाठी ने मुंबई शहर के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई। नौपाड़ा पुलिस के अनुसार, बिल्डर से 10 करोड़ की जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    एफआईआर में रुद्र ने बताया कि 11 फरवरी को उन्हें व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी मिली थी। वह इस समय अपने गृह ग्राम शिवराजपुर में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कॉल करने वाले ने बार-बार 10 करोड़ की मांग की और जान से मारने की धमकी दी।

    इसके बाद 20 फरवरी को भी अंतरराष्ट्रीय नंबर से चार व्हाट्सएप कॉल आईं। जब रुद्र ने कॉल का जवाब नहीं दिया, तो संदिग्ध ने उनके मोबाइल पर दोपहर 12:29 बजे एक ऑडियो क्लिप भेजी, जिसमें जान से मारने की धमकियां थीं।

    वरिष्ठ निरीक्षक अभय चंद्रनाथ महाजन ने बताया कि व्यवसायी की शिकायत, कॉल और ऑडियो क्लिप के आधार पर जबरन वसूली और अन्य अपराधों के लिए FIR दर्ज की गई है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

    इस मामले ने सतना और मुंबई में हड़कंप मचा दिया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापारी और उनके परिवार को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय नंबर और व्हाट्सएप ट्रैक्स के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।

  • पवन सिंह ने मुंबई क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई शिकायत, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद लिया बड़ा एक्शन

    पवन सिंह ने मुंबई क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई शिकायत, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद लिया बड़ा एक्शन


    नई दिल्ली /भोजपुरी स्टार पवन सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया है। सलमान खान के साथ बिग बॉस 19 के फिनाले में स्टेज शेयर करना उनके लिए मुसीबत का कारण बन गया है। धमकी मिलने और पैसों की डिमांड बढ़ने पर पवन सिंह ने मुंबई पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं।

    सलमान खान संग स्टेज शेयर करना पड़ा भारी
    हाल ही में पवन सिंह बिग बॉस 19 के फिनाले में बतौर गेस्ट पहुंचे थेजहाँ उन्होंने सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया। सूत्रों के मुताबिकफिनाले से ठीक पहले पवन सिंह को एक फोन कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। कॉलर ने साफ चेतावनी दी कि पवन सिंह सलमान खान के साथ मंच साझा न करेंवरना उन्हें इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। इतना ही नहींधमकी के साथ भारी रकम की डिमांड भी की गई। धमकी के बाद भी पवन सिंह पीछे नहीं हटे। वे फिनाले में शामिल हुएसलमान खान के साथ डांस भी किया और शो का हिस्सा बने। सोशल मीडिया पर उनके इस अपीयरेंस को काफी पसंद किया गयापर उसी के बाद से धमकियों की संख्या बढ़ गई।

    दो शिकायतें दर्जएंटी एक्सटॉर्शन सेल कर रही जांच
    धमकी और पैसों की उगाही को गंभीर मानते हुए पवन सिंह और उनकी टीम ने तुरंत मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल से संपर्क किया। बताया गया है कि रविवार रात पवन सिंह को अलग-अलग नंबरों से कई मैसेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी गईं। इन मैसेज में गैंग के नाम पर चेतावनी दी गई कि वे सलमान खान के साथ काम न करें और अपने मौजूदा प्रोजेक्ट रोक दें। पवन सिंह की टीम का कहना है कि बिहार से लेकर मुंबई तक कई नंबरों पर उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजे गए। इसी के आधार पर दो अलग शिकायतें दर्ज की गई हैं-एक धमकी संबंधित और दूसरी पैसों की डिमांड को लेकर। पुलिस ने सभी नंबरों की कॉल डिटेल्स और सोर्स की जांच शुरू कर दी है। यह माना जा रहा है कि ये धमकियां किसी संगठित गिरोह द्वारा भेजी गई हैंजिसकी जांच प्राथमिकता पर की जा रही है।

    कपिल शर्मा के बाद पवन सिंह को मिली धमकी

    सलमान खान के साथ काम करने पर धमकी मिलना नया मामला नहीं है। इससे पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी इसी गैंग की तरफ से धमकी दी गई थीजब सलमान उनके शो द कपिल शर्मा शो में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। अब वही पैटर्न पवन सिंह के मामले में देखने को मिल रहा हैजिसने पुलिस की सतर्कता और बढ़ा दी है।

    धमकी के बावजूद पवन सिंह का बड़ा फैसला

    धमकी कॉल में कहा गया था कि अगर पवन सिंह बिग बॉस फिनाले में गए तो उन्हें बॉलीवुड में आगे काम नहीं मिलेगा। बावजूद इसके उन्होंने शो में जाना स्वीकार किया और सलमान खान के साथ स्टेज परफॉर्मेंस दी। अंदर की खबरों के मुताबिककॉलर ने उन्हें गंभीर परिणामों की चेतावनी भी दी थी। डरने के बजाय पवन सिंह ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना। मुंबई पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया है और शुरुआती जांच में कुछ अहम लीड मिलने की बात भी सामने आई है। कॉल करने वालों की लोकेशननेटवर्क और कनेक्शन को ट्रेस किया जा रहा है।

    भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह की लोकप्रियता चरम पर 

    पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सुपरहिट चेहरों में से एक हैं। उनके गाने और फिल्‍में मिलियन व्यूज़ तक पहुंचती हैं। बिग बॉस के फिनाले में उनके आने से शो की टीआरपी बढ़ी थी और सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस खूब वायरल हुई। सलमान खान के साथ डांसमज़ाक और स्टेज शेयरिंग ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। पिछले कुछ महीनों में पवन सिंह कई हिंदी रियलिटी शो में भी नज़र आए हैं और उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

    पुलिस मामले को बेहद संवेदनशील तरीके से देख रही है

    क्योंकि मामला सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हैइसलिए मुंबई क्राइम ब्रांच इसे हाई-प्रायोरिटी केस के रूप में देख रही है। जांच टीम धमकी देने वाले नंबरों को ट्रैक कर रही हैसाथ ही पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रारंभिक जांच में गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़ा लग रहा है। पवन सिंह की टीम ने फोन कॉलऑडियो रिकॉर्डिंग और व्हाट्सऐप मैसेज सभी पुलिस को सौंप दिए हैं।