Tag: long weekend

  • सनी देओल की बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका तय, 23 जनवरी से 35-40 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद

    सनी देओल की बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका तय, 23 जनवरी से 35-40 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद


    नई दिल्ली। सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 24 जनवरी को शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण फिल्म को चार दिनों के लॉन्ग वीकेंड का भरपूर फायदा मिलने की उम्मीद है।

    यह फिल्म 1997 में आई कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ओपनिंग की उम्मीदें बढ़ा रहा है।

    एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड कमाई
    ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हुई थी। सिर्फ 72 घंटे के भीतर ही फिल्म की 1 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी थीं।
    Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार तक 1,75,982 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और 5.65 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई दर्ज की गई है।

    यदि ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा करीब 9.94 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाता है, जो प्री-सेल की ताकत को दिखाता है।

    पहले दिन कितनी कमाई की उम्मीद?
    ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ ओपनिंग डे पर 35 से 40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।
    अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो सनी देओल की फिल्म पहले दिन ही ‘धुरंधर’ की ओपनिंग (28 करोड़) को पीछे छोड़ सकती है।

    फिल्म की कहानी और कास्ट
    ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान को पराजित किया था।

    फिल्म के प्री-लॉन्च buzz और एडवांस बुकिंग की रिकॉर्ड कमाई को देखते हुए यह साफ दिख रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का आगमन जोरदार होने वाला है।

  • Republic Day Long Weekend 2026: इन छुट्टियों में घूम आएं भारत की 5 खूबसूरत जगहें, ट्रिप रहेगा यादगार

    Republic Day Long Weekend 2026: इन छुट्टियों में घूम आएं भारत की 5 खूबसूरत जगहें, ट्रिप रहेगा यादगार


    नई दिल्‍ली ।  Republic Day 2026 : रोजाना की भागदौड़ और काम के प्रेशर के बीच ब्रेक मिलना किसी बोनस से कम नहीं होता, खासकर उन युवाओं के लिए जिन्होंने नए साल पर अपने लिए Travel Goals सेट किए हैं. इस लॉन्ग वीकेंड में आप आसानी से बजट ट्रिप(Budget Trip) प्लान कर सकते हैं, जिसमें ज्यादा छुट्टियां भी नहीं लगतीं और जेब पर अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ता.
    राजस्थान- कम दिनों में ज्यादा कुछ देखने का प्लान हो तो राजस्थान बेहतरीन जगह है. जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर जैसे शहर न केवल अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए मशहूर हैं बल्कि यहां का फूड, लोकसंस्कृति और हैंडलूम भी लोगों को बेहद आकर्षित करता है. जनवरी में यहां का मौसम सुहावना रहता है, इसलिए किले, हवेलियां, लेक और डेजर्ट सफारी आराम से एक्सप्लोर की जा सकती हैं.
    शिमला- सर्दियों में हिल स्टेशन का मजा लेना हो तो शिमला की ओर रुख किया जा सकता है. दिल्ली-एनसीआर से यह डेस्टिनेशन रोड ट्रिप के लिए भी फेमसहै. इस मौसम में यहां बर्फबारी देखने का मौका मिल सकता है, जो ट्रिप का अनुभव और यादगार बना देता है. मॉल रोड, रिज, आसपास के व्यू पॉइंट्स और कैफे, कम दिनों में भी आसानी से घूमे जा सकते हैं.
    ऋषिकेश- एडवेंचर और शांति दोनों साथ चाहिए हों तो ऋषिकेश एक परफेक्ट जगह है. यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, कैंपिंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियां युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. इसके साथ ही गंगा तट पर होने वाली आरती और पहाड़ों के बीच शांत वातावरण मानसिक सुकून भी देता है.
    पचमढ़ी- मध्य प्रदेश का पचमढ़ी नेचर लवर्स के लिए खास आकर्षण रखता है. यह हिल स्टेशन अपनी हरी-भरी वादियों, झरनों और ऐतिहासिक गुफाओं के लिए जाना जाता है. जनवरी का मौसम घूमने के लिए अनुकूल रहता है, इसलिए कम दिनों में भी यहां की खूबसूरती आराम से देखी जा सकती है.
    लैंसडाउन- जो लोग भीड़-भाड़ से दूर शांत जगह तलाश रहे हैं, उनके लिए उत्तराखंड का लैंसडाउन बढ़िया विकल्प है. यहां का सुकून भरा माहौल, ऊंचे देवदार के पेड़ और साफ-सुथरी घाटियां इसे एक रिलैक्सिंग वीकेंड डेस्टिनेशन बनाते हैं.
    रिपब्लिक डे 2026 का यह लॉन्ग वीकेंड उन लोगों के लिए खास मौका है जो नए साल में खुद के लिए “मी-टाइम” या “ट्रैवल गोल्स” सेट कर चुके हैं. सही बजट, पहले से बुकिंग और थोड़ा-सा प्लानिंग करके यह छोटा ब्रेक आपकी यादों में लंबे समय तक जगह बना सकता है. तो अगर आप भी छुट्टियों को सिर्फ कैलेंडर पर देखकर छोड़ देने वालों में नहीं हैं, तो इस बार कहीं निकल पड़ें, नई जगहें देखिए, नए अनुभव जुटाइए और साल की शुरुआत पॉजिटिव एनर्जी के साथ कीजिए
  • 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बैंक बंद, सिर्फ 29 को होगा कामकाज; ATM और नेट बैंकिंग सेवाएं जारी

    24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बैंक बंद, सिर्फ 29 को होगा कामकाज; ATM और नेट बैंकिंग सेवाएं जारी

    नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया RBI ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में बैंकों के लिए लंबी छुट्टियों की घोषणा की है। 24 दिसंबर बुधवार को देश के तीन राज्यों- नागालैंड मेघालय और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन क्रिसमस ईव के अवसर पर इन राज्यों में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा 25 दिसंबर गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर देशभर के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर शुक्रवार को नागालैंड मेघालय और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 27 दिसंबर शनिवार को महीने के चौथे शनिवार के चलते देशभर के बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 28 दिसंबर रविवार को भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। केवल 29 दिसंबर सोमवार को बैंकों में सामान्य कामकाज होगा।

    31 दिसंबर बुधवार को न्यू ईयर ईव के अवसर पर मिजोरम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 30 दिसंबर मंगलवार को मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। इस तरह दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंकों में कामकाज की स्थिति अलग-अलग दिन प्रभावित होगी।RBI की सूची के अनुसार 24 से 31 दिसंबर तक अधिकांश दिनों में विभिन्न राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान केवल 29 दिसंबर को ही बैंकों में सामान्य कामकाज होगा। इसलिए ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन और जरूरी कामकाज में असुविधा से बचने के लिए पूर्व योजना बनाने की सलाह दी जा रही है।

    हालांकि बैंकों के बंद रहने के बावजूद एटीएम मोबाइल बैंकिंग नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक ATM मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग के जरिए पैसे निकालने चेक बैलेंस देखने और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इस अवधि में शाखाओं में जाकर ड्राफ्ट चेक या अन्य काउंटर सेवाओं का उपयोग संभव नहीं होगा।विशेष रूप से क्रिसमस और न्यू ईयर के अवसर पर यह छुट्टियां बैंक कर्मचारियों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य जैसे पैसे जमा करना चेक क्लियरिंग और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी सेवाओं को पहले निपटा लें।

    RBI की घोषणा के अनुसार यह छुट्टियों का शेड्यूल सालाना बैंक हॉलिडे कैलेंडर के तहत जारी किया गया है। इस दौरान राज्यों और शहरों में छुट्टियों की सूची अलग-अलग हो सकती है। इसलिए ग्राहक अपनी संबंधित शाखा से भी छुट्टियों की पुष्टि कर सकते हैं।इस तरह दिसंबर के अंतिम सप्ताह में बैंकिंग सेवाओं में रुकावट होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग और ATM सेवाएं निरंतर उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक अपने जरूरी कामकाज के लिए इन विकल्पों का लाभ उठा सकते हैं।